Home National मुंबई में लापता हुए रोहतास के मजदूर: 17 अप्रैल से नहीं मिला...

मुंबई में लापता हुए रोहतास के मजदूर: 17 अप्रैल से नहीं मिला सुराग,बेटा और परिवार रो-रोकर बेहाल

0

रोहतास (बिहार)/मुंबई। रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गए बिहार के रोहतास जिले के एक मजदूर के अचानक लापता हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब 17 अप्रैल सुबह करीब 10:00 बजे के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार प्रशासन तथा लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के थाना दावध क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ईटवा पोस्ट कोआथ निवासी केदार पासी, पिता स्व. मुन्ती पासी, मजदूरी करने के लिए मुंबई गए हुए थे। बताया जा रहा है कि वह मुंबई के टाटा पावर कल्याणपुर क्षेत्र के आसपास रहकर मजदूरी का काम करते थे। उनके साथ गांव के ही चार-पांच लोग भी काम के सिलसिले में मुंबई गए थे और सभी एक ही कमरे में रहते थे।

परिजनों के मुताबिक 17 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 बजे केदार पासी काम से लौटकर अपने कमरे की ओर दुकान से राशन लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वह भटक गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। साथियों ने पहले आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि केदार पासी की मानसिक स्थिति सामान्य है, लेकिन वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते, जिसके कारण उनसे संपर्क करना और भी मुश्किल हो गया है।

केदार पासी के बेटे सरोज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके पिता गांव के लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए मुंबई गए थे। अचानक उनके लापता हो जाने से पूरा परिवार बेहद परेशान है। परिवार वालों ने आसपास के कई इलाकों में तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

परिजनों ने प्रशासन और मुंबई में रहने वाले लोगों से अपील की है कि अगर किसी को केदार पासी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत परिवार को सूचित करें। 8591705322 या नजदीकी खाने में सूचना दें उनका कहना है कि किसी तरह उनके पिता मिल जाएं, यही उनकी सबसे बड़ी उम्मीद और प्रार्थना है।

इस घटना के बाद से गांव में भी चिंता का माहौल है। परिजन लगातार उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही केदार पासी का कोई सुराग मिलेगा और वह सुरक्षित अपने परिवार के पास लौट आएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version