Home National संसद भवन में चल रही NDA सांसदों की बैठक, पीएम मोदी भी...

संसद भवन में चल रही NDA सांसदों की बैठक, पीएम मोदी भी मौजूद, किया जाएगा सम्मानित

0

संसद भवन में आज एनडीए सांसदों की बैठक चल रही है, जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इस बैठक में पीएम मोदी को सम्मानित भी किया जाएगा।नई दिल्ली: संसद भवन में आज एनडीए सांसदों की बैठक चल रही है। पीएम मोदी इस बैठक में मौजूद हैं। उन्हें इस बैठक में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी का संबोधन भी होगा।
बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद
संसद परिसर में चल रही एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

सांसदों ने पीएम मोदी को बधाई दी
बैठक के दौरान एनडीए सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

बैठक से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर किया ये पोस्ट
एनडीए सांसदों की बैठक में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है। श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति।”

इससे पहले पीएम मोदी ने पोस्ट किया था, “आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 14 लाख जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प को हार्दिक धन्यवाद। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं।”

गौरतलब है कि ट्रंप ने भारत के ऊपर लगाए जाने वाले टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version