Tuesday, October 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalकर्नलगंज में दहेज की आग में झुलसी मनीषा गोस्वामी की मौत, भाई...

कर्नलगंज में दहेज की आग में झुलसी मनीषा गोस्वामी की मौत, भाई राहुल गोस्वामी ने लगाई न्याय की गुहार

पति, ससुर, सास और ननद पर लगाया हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप

कर्नलगंज (गोंडा)।
कर्नलगंज क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पांच अक्टूबर की सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच 22 वर्षीय मनीषा गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए इतना प्रताड़ित किया कि उसकी जान चली गई।

मृतका की मां भरैला देवी, निवासी ग्राम जगता जरलपुर, थाना हुजूरपुर, जिला बहराइच ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मनीषा की शादी 14 दिसंबर 2022 को विनय गोस्वामी पुत्र संजय गांधी, निवासी ग्राम टेपरा कुँवरपुर अमरहा से की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले अपाचे बाइक और ₹50,000 की अतिरिक्त मांग कर रहे थे।

भरैला देवी ने बताया कि जब उन्होंने यह रकम देने से मना किया तो उनकी बेटी को आए दिन पति विनय गोस्वामी, ससुर संजय गांधी, सास मलहरा देवी और ननद नीतू शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

5 अक्टूबर की सुबह मनीषा ने अपनी मां से फोन पर बात करते हुए बताया कि उसे बहुत परेशान किया जा रहा है। तभी पति विनय ने फोन छीन लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। इसके कुछ ही समय बाद फोन से सूचना मिली कि “आपकी बेटी मर चुकी है।”

परिवार के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार हो गया। मृतका का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए मनीषा को फांसी पर लटकाया गया उसके बाद उसे सरकारी अस्पताल के बाहर उसकी लाश को छोड़कर वह लोग वहां से भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मनीषा के भाई राहुल गोस्वामी ने कहा —

“मेरी बहन को दहेज के लिए मारा गया है। हम प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि किसी और बेटी के साथ ऐसा अन्याय न हो।”

सूत्र: भरैला देवी, ग्राम जगता जरलपुर, थाना हुजूरपुर, जिला बहराइच
मोबाइल: 6394356288

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments