Home National कानपुर के स्कूल में शिक्षिका के सामने अभिभावक से अभद्रता, टीचर पर...

कानपुर के स्कूल में शिक्षिका के सामने अभिभावक से अभद्रता, टीचर पर गंभीर आरोप; डीसीपी से शिकायत

0

कानपुर के रतन लाल नगर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा अभिभावक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता स्वेता अवस्थी ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने बच्चे को लेने स्कूल पहुंचीं, तो वहां मौजूद शिक्षक ने उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और उन्हें अपमानित करते हुए स्कूल परिसर से बाहर जाने को कहा। इस घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वेता अवस्थी का बच्चा राधा कृष्णा मेमोरियल एजुकेशन सेंटर में कक्षा 8 का छात्र है। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चे से जुड़ी कुछ शिकायतें स्कूल की प्रिंसिपल के सामने रखी थीं, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि जब वह दोबारा स्कूल पहुंचीं और मामले को उठाया, तो शिक्षक विकास मिश्रा ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें अपमानित किया।

पीड़िता के अनुसार, शिक्षक ने उन्हें यह तक कह दिया कि वह अपने बच्चे को घर में गलत चीजें दिखाती हैं और उन्हें तुरंत वहां से निकल जाने को कहा। इस व्यवहार से आहत होकर उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को समझने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया और उन्हें उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।
MD ने बोला था कि थाने जाना है थाने जाओ कोर्ट जो कोर्ट की तारीख लेकर आओ

घटना से आक्रोशित पीड़िता ने अब डीसीपी कानपुर से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि एक शिक्षक अभिभावकों के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकता है, तो बच्चों के साथ उसका रवैया कैसा होगा, यह चिंता का विषय है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले ने एक बार फिर निजी स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और पीड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version