लखीसराय/सूर्यगढ़ा, 26 अक्टूबर
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 25 अक्टूबर की शाम हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव की अमृता देवी के पुत्र कन्हैया कुमार (पिता—नरसिंह) का खेत में पटवन के दौरान अपहरण कर हत्या कर दी गई। शव बरामद होने के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजन बेसुध होकर रो रहे हैं।
खेत में पटवन कर रहा था कन्हैया, उसी दौरान उठा ले गए आरोपी
25 अक्टूबर की शाम कन्हैया अपने खेत में पटवन कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही
रोहित सिंह उर्फ माजी सिंह (पुत्र—रामानुज सिंह)
रामानुज सिंह (पुत्र—हरदानी सिंह)
सोनू कुमार (पुत्र—बुल्लर सिंह)
बीकू कुमार ( पुत्र- मुकेश)
पर अपहरण का गंभीर आरोप लगा है।
परिजनों के अनुसार जब कन्हैया अचानक खेत से गायब मिला, तो तलाश करने पर खेत किनारे बने नाद से उसका मोबाइल, टी-शर्ट और चप्पल बरामद हुए। इससे परिवार का शक और गहरा गया।
पूरी रात चली तलाश, नहीं मिला कोई सुराग
गांव वालों और जनप्रतिनिधियों की मदद से देर रात तक खोजबीन चलती रही। लेकिन कन्हैया का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सूर्यगढ़ा थाना पुलिस को सूचना दी।
अगली दोपहर झाड़ी में मिला लहूलुहान शव, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत
26 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस ने खेत से दूर एक झाड़ी में गड्ढे के पास कन्हैया का शव बरामद किया। शव देखकर पुलिस और परिजन भी सन्न रह गए।
परिजनों ने बताया कि कन्हैया के शरीर पर गंभीर मारपीट के निशान थे और चेहरा पहचानने लायक भी नहीं बचा था। साफ है कि युवक की हत्या बेहद बर्बर तरीके से की गई है।
पुरानी रंजिश ने ले ली जान, पहले भी हो चुका था हमला
परिवार के मुताबिक इससे पहले कन्हैया के बड़े भाई गुड्डू कुमार को भी बेबुनियाद आरोप लगाकर पीट-पीटकर मारने की कोशिश की गई थी। उसी मामले में सूर्यगढ़ा थाना में केस दर्ज है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे—
“केस वापस नहीं लोगे तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।”
इसी रंजिश में कन्हैया की अपहरण कर हत्या कर दी गई, ऐसा आरोप परिवार ने लगाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, विशेष टीम गठित
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और शव को लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
मां अमृता देवी ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता अमृता देवी (मो. 8809896531) ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों ने कहा—“हमारे बेटे को न्याय दिलाया जाए, नहीं तो गांव में कोई सुरक्षित नहीं रहेगा।”


