Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalछेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप: शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं,...

छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप: शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कासगंज। जिले के सिद्धपुरा थाना क्षेत्र के नगला मोड़ गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके परिजनों पर गाली-गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि उसे ही धमकाया गया, जिससे वह भय और तनाव में जीने को मजबूर है।

पीड़िता कुसुमा कुमारी, पुत्री अनोखेलाल, निवासी ग्राम नगला मोड़, पोस्ट पिथनपुर ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र रामेश्वर ने उसे निशाना बनाते हुए बेहद आपत्तिजनक और घिनौने शब्दों का प्रयोग किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके पिता ने मिलकर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उसके साथ और उसके परिवार के साथ मारपीट भी की।

पीड़िता के अनुसार, घटना के तुरंत बाद उसने उसी दिन थाना सिद्धपुरा में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि उल्टा उसे ही डराया-धमकाया गया, जिससे उसका मनोबल टूट गया और न्याय की उम्मीद कम होती नजर आ रही है।

कुसुमा कुमारी ने बताया कि वह पढ़ाई के सिलसिले में अधिकतर कासगंज में रहती है, लेकिन जब भी गांव लौटती है, तब उसके साथ इस प्रकार की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। लगातार हो रहे उत्पीड़न से वह बेहद परेशान है और भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जता रही है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और वह सुरक्षित माहौल में जीवन यापन कर सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments