Home National दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक संबंधों के आरोप से दहला मामला विवाहित महिला...

दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक संबंधों के आरोप से दहला मामला विवाहित महिला ने आयरन लेडी हेमा अनिल पटेल से मांगी न्यायिक सहायता

0

देश में महिला उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना के मामलों में लगातार वृद्धि के बीच एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुस्लिम समाज की एक विवाहित पीड़िता ने अपने साथ हुए उत्पीड़न की दिल दहला देने वाली कहानी सार्वजनिक करते हुए समाज सुधारक और अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा अनिल पटेल से उच्चस्तरीय न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि विवाह के बाद से ही उसका जीवन अपमान, हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और अमानवीय बर्ताव की यातना में बदल गया। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष ने दहेज की लगातार मांग की और मांग पूरी न होने पर उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि रिश्तेदारी का दुरुपयोग कर उसे जबरन प्राकृतिक और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता रहा।

पीड़िता का दावा है कि ससुराल पक्ष न केवल उसकी अस्मिता से खेलता रहा बल्कि उसे मानसिक रूप से तोड़ने की भी लगातार कोशिशें की गईं। आरोप यह भी लगाया गया कि परिवार के कुछ सदस्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, जिसकी गंभीर आशंका पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में व्यक्त की है। इस पूरे मामले से महिला उत्पीड़न की भयावह तस्वीर उजागर होती है।

पीड़िता ने कहा कि वह भय और असुरक्षा की स्थिति में जी रही है और अब अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। न्याय के लिए दर दर भटकने के बाद उसने समाज सुधारक हेमा अनिल पटेल से आखिरी उम्मीद के तौर पर मदद की गुहार लगाई। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में अनुरोध किया है कि उसकी बात को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

हेमा अनिल पटेल, जो वर्षों से महिलाओं की आवाज बनकर खड़ी रही हैं, के पास इस प्रकार की गंभीर शिकायत पहुँचने से मामला और भी संवेदनशील हो गया है। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह प्रार्थना पत्र अत्यंत गंभीर आरोपों से भरा है और इसे तत्काल प्रभाव से उच्चाधिकारियों तक भेजा जाएगा।

देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों और दहेज प्रताड़ना के मामलों के बीच यह घटना एक बार फिर व्यवस्था की कमजोरी और समाज की खामियों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। अब देखने वाली बात होगी कि पीड़िता को कब और कैसे न्याय मिलता है और क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो पाएगी।

₹5लाख लेने के बाद भी सलमा बताती हैं कि इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी ससुराल वाले उसे घर में रखने को तैयार नहीं हैं आरोप है कि पति और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसे बार बार घर से बाहर निकालने की कोशिश की और किसी भी तरह से उससे छुटकारा पाने की योजना बनाने लगे

स्थानीय लोगों के अनुसार सलमा की परेशानियां लंबे समय से जारी थीं लेकिन हाल ही में मामला तब बढ़ा जब परिवार की तरफ से उसके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं अचानक तेज हो गईं सलमा के अनुसार उसे मानसिक रूप से तोड़ा गया और धमकियां दी गईं कि अगर उसने अतिरिक्त रकम नहीं लाई तो उसे स्थायी रूप से घर से बाहर कर दिया जाएगा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version