Home National शादी का वादा कर दो साल तक संबंध बनाने का आरोप, युवती...

शादी का वादा कर दो साल तक संबंध बनाने का आरोप, युवती बोली– अब फोन ब्लॉक कर छोड़ा; न्याय के लिए पुलिस और प्रशासन से गुहार

0

बागपत। जिले के रमाला थाना क्षेत्र किरठल से प्रेम संबंध, शादी के वादे और धोखे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली अंजली ने गांव फुगाना निवासी अनुज पुत्र संजीव पर शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाने और बाद में छोड़ देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि इस पूरे मामले में उसे न तो अपने घर में जगह मिल रही है और न ही आरोपी उसे अपनाने को तैयार है, जिससे वह बेहद परेशान और असहाय महसूस कर रही है।

अंजली के अनुसार करीब दो साल पहले उसकी पहचान अनुज से हुई थी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। अंजली का आरोप है कि अनुज जो की फुगाना गांव का रहने वाला है अनुज ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसने उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान वह करीब डेढ़ महीने की गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन परिस्थितियों के कारण गर्भपात हो गया। अंजली का आरोप है कि जब भी वह अनुज से शादी की बात करती थी तो वह अलग-अलग बहाने बनाकर टाल देता था।

पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अनुज उसे पहले अपने साथ अलग-अलग जगहों पर रखता था और शामली समेत कई स्थानों के होटलों में भी ठहराया। अंजली का कहना है कि उसने अनुज के भरोसे अपना घर-परिवार तक छोड़ दिया, लेकिन अब वही युवक उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं, जब उसने अनुज पर शादी का दबाव बनाया तो उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और नंबर तक ब्लॉक कर दिया।

अंजली ने यह भी बताया कि उसकी पहले कहीं और शादी हुई थी, लेकिन अनुज के कहने पर वह वहां से भी अलग हो गई थी। अब स्थिति यह है कि उसे न तो पहले वाले घर में रहने दिया जा रहा है और न ही अनुज उसे अपने साथ रखने को तैयार है। पीड़िता का आरोप है कि अनुज अब उसे पैसे लेकर मामला खत्म करने की बात कह रहा है, लेकिन वह केवल न्याय चाहती है और चाहती है कि उसे उसका अधिकार मिले।

पीड़िता ने इस संबंध में थाना रमाला और अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अंजली का कहना है कि वह प्रशासन से केवल इतना चाहती है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उसे न्याय दिलाया जाए, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो सके।

अंजली ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाने में मदद की जाए। पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते उसे न्याय नहीं मिला तो उसका जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version