घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के ग्राम सिंगरामऊ, बदलापुर निवासी अमर बहादुर मौर्य ने थानाध्यक्ष सिंगरामऊ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी भतीजी रितिका मौर्य, पुत्री समर बहादुर मौर्य, दिनांक 30 जनवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रोज की तरह शाम तक लौट आने की उम्मीद थी, लेकिन शाम 4 बजे के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार को चिंता होने लगी।
परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों, दोस्तों और आस पास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक रितिका का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार शाम 4 बजे तक उसका मोबाइल फोन लग रहा था, लेकिन उसके बाद से दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। अचानक फोन स्विच ऑफ हो जाने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिंगरामऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक चमन सिंह को सौंपी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने, लाइब्रेरी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा उसके परिचितों से पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है।
रितिका के घर वालों ने बताया जब लड़की आ गई थाने में फिर जब वह मिलने गए तो वहां थाने में नहीं थी और पुलिस वाले कह रहे हैं कि ₹5 लाख रुपए दे दो नहीं तो तुम्हारी लड़की भी नहीं रहेगी और मिलेगी भी नहीं और जब बाह रितिका को देखने गए तो वहां रितिका नहीं थी
परिवार वालों का कहना है कि रितिका का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह पढ़ाई पर ध्यान देने वाली शांत स्वभाव की लड़की है। ऐसे में उसके अचानक लापता हो जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रितिका मौर्य के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल थाना सिंगरामऊ या परिजनों को सूचित करें। उधर परिवार की आंखें अब भी बेटी की सकुशल वापसी का इंतजार कर रही हैं और हर दस्तक पर उम्मीद जगा रहे हैं कि शायद अब कोई अच्छी खबर मिले।
