Home National अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,

0

जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी न केवल उसके परिवार को जबरन ले गया बल्कि विरोध करने पर उसकी बुजुर्ग मां के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौच भी की तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार थानागाजी थाना क्षेत्र के गांव गढ़बसई निवासी सुरेश पुत्र सूरजमल योगी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के पालन पोषण के लिए मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। इसी दौरान 17 दिसंबर 2025 की शाम करीब चार बजे कुण्डल्या निवासी सुप्पी गुर्जर उसके घर पहुंचा। सुरेश का आरोप है कि आरोपी उसकी पत्नी सुमन देवी, पुत्र पियूष योगी और पुत्री पारूल योगी को जबरन अपने साथ ले गया।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि जब सुरेश की बुजुर्ग माता ग्यारसी देवी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके साथ गाली गलौच की और धक्का देकर वहां से चला गया। सुरेश जी ने यह भी बताया कि जब-जब ससुराल जाते हैं सुमन और बच्चों को लेने तो उनके घर वाले उनको गाली गलौज करते हैं और पीटने लगते हैं एक बार तो इतना पिटा की उनके सर में काफी चोट आ गई थी इतना ही नहीं आरोपी ने जाते समय खुलेआम धमकी दी कि यदि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो वह जान से मार देगा।

पीड़ित सुरेश ने बताया कि आरोपी भर्तृहरि तिराहे पर दुकान करता है और घटना के बाद से परिवार का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह बेहद परेशान है। उसने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बरामद किया जाए तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

सुरेश ने 18 दिसंबर 2025 को थानागाजी थाने में रिपोर्ट देकर न्याय की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर कब तक पीड़ित के परिवार को ढूंढकर आरोपी को कानून के शिकंजे में लाया जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version