Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeMadhy Pradeshश्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर, ए सेक्टर, गोविन्दपुरा, भोपाल सादर प्रकाशनार्थ

श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर, ए सेक्टर, गोविन्दपुरा, भोपाल सादर प्रकाशनार्थ

भोपाल, 15 फरवरी 2026। श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज, गोविन्दपुरा, भोपाल में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को दोपहर 12:30 बजे गंगाजली कलश यात्रा द्वारा लाई गई जल से भगवान श्री पशुपतिनाथ जी का भव्य जलाभिषेक किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री रविन्‍द्र यति, बीएचईएल के ईडी श्री पी.के. उपाध्याय, क्षत्रिय पार्षद श्री अशोक वाणी, समाज के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, प्रबंध समिति और महिला समिति के सदस्यगण तथा संत-महात्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। समाज के अध्यक्ष श्री लोकमणी घिमिरे और महामंत्री श्री सुरेश पाण्डे ने इस अवसर पर प्रातः से रात्रि तक आयोजित कार्यक्रम में हजारों धर्मप्रेमी बंधुओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री पशुपतिनाथ मंदिर में भव्य जलाभिषेक
गंगाजली कलश यात्रा के जल से हुआ भगवान श्री पशुपतिनाथ जी का जलाभिषेक

गंगाजली कलश यात्रा की यात्रा मार्ग
महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार सुबह 8:30 बजे गंगाजली कलश यात्रा श्री राम मंदिर, बरखेड़ा से प्रारंभ होकर चिल्ड्रन पार्क, कार्मल कान्वेंट स्कूल, अन्ना नगर, चेतक ब्रिज, भारती निकेतन, पेट्रोल पंप तिराहा, गोविन्दपुरा ए-सेक्टर होते हुए दोपहर 12 बजे श्री पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची। इस यात्रा में शिव बारात के साथ विशिष्टजन, साधु-संत और भक्तजनों ने भाग लिया। इस वर्ष समाज ने पर्यावरण संरक्षण के तहत “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान भी चलाया और मंदिर परिसर में इस दिशा में कार्य किए।

चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर
श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में विशाल चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 1100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवा वितरित की गई। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
विशाल भण्डारा 16 को
समाज के अध्यक्ष श्री लोकमणी घिमिरे और महामंत्री श्री सुरेश पाण्डे ने 16 फरवरी को श्री पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित विशाल भण्डारे में सपरिवार भाग लेने और महाप्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है। यह भण्डारा दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

डॉ. जीवलाल सापकोटा
मीडिया प्रभारी – नेपाली समाज
मोबाइल: 9131690827

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments