Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeMadhy Pradeshमोबाइल की लत ने ले ली जान, भोपाल में 8वीं कक्षा के...

मोबाइल की लत ने ले ली जान, भोपाल में 8वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित तौर पर मोबाइल की लत ने एक छात्र की जान ले ली। 8वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से सामने आई यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। भोपाल के श्रीराम कॉलोनी, छत्रसाल नगर निवासी आठवीं कक्षा के छात्र 14 साल के अंश साहू ने सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?
पड़ोसियों के मुताबिक, हाल ही में अंश के नाना का निधन हुआ था। सोमवार को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के सभी सदस्य ननिहाल गए थे। अंश घर पर ही रुक गया। दोपहर में जब परिजन उसे लेने वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। अंश पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में कुछ घंटों पहले तक मौजूद बच्चे की हंसी अचानक मातम में बदल गई।
ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी
सूत्रों के मुताबिक अंश को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। वह खतरनाक चैलेंज आधारित गेम खेलता था। इसी लत के चलते उसने अपनी मां के खाते से करीब 28 हजार रुपये ऑनलाइन गेम में ट्रांसफर कर दिए थे। पढ़ाई प्रभावित होने और व्यवहार में बदलाव के बाद करीब डेढ़ महीने पहले परिवार ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।
पंखे से लटका मिला शव
सोमवार को अंश ने मां के पर्स से मोबाइल निकालकर फिर से गेम खेलने की कोशिश की। मां ने उसे पकड़ लिया और डांट दिया। पुलिस की मानें तो इसी के बाद अंश बेहद चुप और परेशान रहने लगा। मंगलवार को जब माता-पिता किसी काम से बाहर गए, उसी दौरान अंश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वापस लौटने पर परिजनों ने बेटे का शव पंखे से लटका देखा। सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने अंश का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments