Home Media साइकिल से बेगूसराय के हरिगिरि धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पर्यावरण...

साइकिल से बेगूसराय के हरिगिरि धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0

 (बेगूसराय)। गुरुवार को सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बाबा हरिगिरि धाम पूजा करने पहुंचे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले। अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया गया।

मंत्री ने कहा कि हिन्दुओं को संगठित होना होगा। देश आज संक्रमण काल से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

इससे पूर्व सांसद सह मंत्री गढ़पुरा बस स्टैंड चौक से बाबा हरिगिरि धाम तक अपने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से पहुंच कर लोगों को स्वस्थ रहने और तेल की बचत करने का संदेश दिए। इसके बाद बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा की तथा एक आम का पौधा लगाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version