Home Entertainment एक्टर रोहित चंदेल पर लगा 16 साल की नाबालिक संग छेड़छाड़ का...

एक्टर रोहित चंदेल पर लगा 16 साल की नाबालिक संग छेड़छाड़ का आरोप, POCSO के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

0

एक्टर रोहित चंदेल पर 16 साल की नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने POCSO के तहत केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मशहूर टेलीविजन एक्टर रोहित चंदेल को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो इन दिनों टीवी सीरियल ‘सैरब’ में नजर आ रहे हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार एक्टर को पूर्वी उपनगर में 16 साल की लड़की का पीछा करने, बार-बार फोन करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक्टर पर ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस तेजी से कर रही है।

रोहित चंदेल को किया गिरफ्तार
29 साल के एक्टर रोहित चंदेल ने ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव और ‘पंड्या स्टोर’ में धवल मकवाना का किरदार निभाया था। सख्त POCSO एक्ट के अलावा पंत नगर पुलिस ने पीछा करने और चोट पहुंचाने के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115 (2) भी लगाई हैं। इन सभी धाराओं के आधार पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रोहित चंदेल पर लगे गंभीर आरोप
रोहित चंदेल को शुक्रवार को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया और स्पेशल POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पूर्वी उपनगर में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने और कई अन्य नंबरों से बार-बार फोन करके परेशान किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को उसने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका और उसका पीछा किया। बाद में उससे झगड़ा किया, उसे गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की।

कानूनी पचड़े में फंसे रोहित चंदेल
पुलिस ने बताया कि नाबालिग और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। इस बारे में आगे की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा, ‘शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version