Friday, July 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 427

पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर बनाए 336 रन, यशस्वी का नाबाद शतक

विशाखापत्तनम (Visakhapatnam सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Opener Yashasvi Jaiswal) के बेहतरीन शतक (Excellent century) की बदौलत भारत (India) ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच (Second test match against England) के पहले दिन 6 विकेट पर 336 रन (336 runs for 6 wickets) बना लिये हैं। यशस्वी 177 और रविचंद्रन अश्विन 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम को रोहित और यशस्वी ने सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। रोहित का खराब फार्म इस मैच में भी रहा और वे केवल 14 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट खेल रहे शोएब बसीर का शिकार बने। शोएब ने रोहित को लेग स्लिप में ओली पोप के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद यशस्वी और शुभमन गिल ने पारी को आगे बढ़ाया। दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। हालांकि जब लग रहा था कि गिल ने लय हासिल कर ली है, तभी जेम्स एंडरसन ने उन्हें विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। गिल ने 46 गेंदों पर 5 चौकों की बदौलत 34 रन बनाए।

यहां से यशस्वी ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। जब लग रहा था कि ये जोड़ी बड़ी साझेदारी करेगी, तभी अय्यर 179 के कुल स्कोर पर 27 रन बनाकर टॉम हार्टले का शिकार बने। अय्यर के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे रजत पाटीदार ने यशस्वी का अच्छा साथ दिया और चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। 249 के कुल स्कोर पर पाटीदार 32 रन बनाकर रेहान अहमद की गेंद पर बोल्ड हुए।

इसके बाद यशस्वी और अक्षर पटेल ने पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान यशस्वी ने अपने डेढ़ सौ रन पूरे किए। 301 के कुल स्कोर पर शोएब बशीर ने अक्षर पटेल को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। अक्षर ने 27 रन बनाए। इसके बाद 330 के कुल स्कोर पर केएस भरत 17 रन बनाकर रेहान अहमद का शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट पर 336 रन बना लिये हैं। यशस्वी 177 और रविचंद्रन अश्विन 5 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की तरफ से शोएब बसीर और रेहान अहमद ने दो-दो, टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन ने 1-1 विकेट लिया।

उल्लेखनीय है कि इस मैच में भारत की तरफ से रजत पाटीदार ने पदार्पण किया जबकि मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया। सिराज की जगह मुकेश कुमार को और रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया। जडेजा और केएल राहुल चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। इग्लैंड की तरफ से शोएब बसीर ने पदार्पण किया और मार्क वुड की जगह अनुभवी जेम्स एंडरसन को मौका मिला।

सोनू सूद मानवीय योगदान के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार से सम्मानित

मशहूर अभिनेता सोनू सूद को उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार मिला है। अपने निस्वार्थ प्रयासों के लिए प्रसिद्ध सूद ने सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए व्यापक प्रशंसा अर्जित की है, जिसके लिए उन्हें कई प्रशंसाएं मिली हैं।

अपने धर्मार्थ संगठन ‘द सूद फाउंडेशन’ के माध्यम से अभिनेता ने शिक्षा के मामले में वंचितों की मदद की है। गरीबों के उद्यमों को बढ़ावा देने में सहायता देकर उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट, वृद्धाश्रम निवास पर भी काम शुरू कर दिया है। समय के साथ विभिन्न समुदायों के उत्थान के लिए उनकी विश्व स्तर पर प्रशंसा की गई है। ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ सम्मान उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके योगदान को दर्शाता है।

सोनू सूद ने निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म ‘फतेह’ पूरी कर ली है। यह एक साइबर क्राइम थ्रिलर है जिसमें सूद और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। सूद की प्रोडक्शन कंपनी शक्ति सागर प्रोडक्शंस ने इसे ज़ी स्टूडियो के सहयोग से निर्मित किया है।

भाभी-देवर के अवैध सम्बंध का तब खुला राज जब 4 महीने की गर्ववती हुई , शिकायतकर्ता शकुंतला ने किया हैरान करने वाला खुलासा!

उत्तरप्रदेश: गोरखपुर के खान मुलमेड को मामला सामने आया महिला जिसमें बुजर्ग महिला लछमीना कनोजिया को उसी के बेटा बहु व पति परेशान करते है और कई बार जान से मारने के भी कोशिश कर चुके हैं वहीं दूसरी तरफ देवर भाभी दोनों के बीच अवैध सम्बंध थे और देवर प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच सम्बन्ध बने भाभी (मनीषा कनोजिया) 4 महीने की गर्ववती हुई और देवर ने अपनी हो माँ का गला दबाकर हत्या करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं शकुंतला ने बताया की एक बार माँ के खाने में जहर डाल कर मारने की भी कोशिश की जा चुकी हैं। तथा उसने बताया की मेरी माँ पिछले दो साल दे दर-दर भटक रही हैं और देवर भाभी उसके खून के प्यासे बने हुए हैं।

महिला की हत्या का प्रयास देवर भाभी ने किया। दोनों के बीच अवैध सम्बंध थे। शकुंतला कनोजिया ने इनका पर्दाफाश किया। गोरखपुर के निवासी शकुंतला ने बताया की मेरा भाई अपने काम से विदेश गया हैं वहीं दूसरी तरफ मनीषा और मेरे छोटे भाई से अवैध सम्बन्ध हैं और दोनों मेरी माँ की जान से मारने की धमकी देते हैं।

शुरुआत से ही शकुंतला के शक की सुई किसी परिचित पर ही टिकी हुई थी। वहीं माँ ने उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने व पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क देने और मदद की गुहार लगाई हैं

पुलिस नहीं कर रही कोई रिपोर्ट दर्ज आरोपी भाई भाभी कभी भी दे सकते हैं जुर्म को अंजाम

आरोपी सर्वेश कनोजिया के अपनी भाभी सहित किसी अन्य महिला से अवैध सम्बन्ध थे, जिसका उसकी भाभी ने विरोध किया और इस बात को लेकर परिवार में कई बार झगड़ा हो चुका था।

क्या कहती हैं शकुंतला :  शकुंतला ने मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगी हैं क्योंकि भाई भाभी के अवैध सम्बन्ध बने मुसीबत का सबब और शकुंतला की जान से मारने की देते हैं धमकी उसने बताया की उसके भाई पापा और भाई उसकी माँ को मार डालना चाहते हैं आगे मेरी माँ को भविष्य में कुछ होता हैं तो इसके जिम्मेदारी मेरी भाई सर्वेश और भाभी मनीषा की हो होगी।

ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

गोवा में शादी के बाद मुंबई में देंगे ग्रैंड रिसेप्शन देंगे रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी को गोवा में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड, एक्टर-फिल्म मेकर जैकी भगनानी से शादी करने वाली हैं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल गोवा में शादी के बाद मुंबई में एक रिसेप्शन रखेगा जिसमें बॉलीवुड के दिग्गजों के आने की उम्मीद है. रकुल प्रीत सिंह अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जो कि 19 फरवरी और 21 फरवरी, 2024 को गोवा में होगी

रकुल-जैकी की शादी में करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे. प्राइवेट सेरेमनी के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करने का प्लान बनाया है. यह रिसेप्शन 22 जनवरी के बाद होने वाला है, जिसमें कई बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. रकुल और जैकी पहले देश से बाहर शादी करने वाले थे, लेकिन मालदीव मामले के बाद मोदी सरकार के आव्हान पर वे अब अपने ही देश में शादी का कार्यक्रम रखेंगे.

यह रिसेप्शन एक शानदार सेरेमनी होने वाला है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज लोग एक साथ आएंगे. रिसेप्शन के लिए चुना गया स्थान मुंबई के हाई प्रोफाइल वेन्यू में से एक हैं. गेस्ट लिस्ट में करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री की नामी लोग शामिल हैं. सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करण जौहर, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पृथ्वीराज सुकुमारन, नागा चैतन्य, आयुष्मान खुराना, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, करिश्मा कपूर, अल्लू अर्जुन, राम चरण, महेश बाबू जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं.

सरकार खुदरा बाजार में 29 रुपये प्रति किलो पर बेचेगी ‘भारत चावल’

अगले सप्ताह से खुदरा बाजार में 29 रुपये प्रति किलोग्राम पर भारत चावल को सरकार द्वारा बेचा जाएगा। व्यापारियों को हर शुक्रवार चावल के भंडारण की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। आपको बता दें कि सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के अपने प्रयासों के तहत ये कदम उठाए हैं। ई -कामर्स प्लेटफार्म भी भारत राइस बेचें जाएंगे। भारत राइस के 5 और 10 किलोग्राम के पैकेट उपलब्ध होंगे।

सरकार अगले सप्ताह से खुदरा बाजार में 29 रुपये प्रति किलोग्राम पर ‘भारत चावल’ बेचेगी। साथ ही व्यापारियों को हर शुक्रवार चावल के भंडारण की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के अपने प्रयासों के तहत ये कदम उठाए हैं।
केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि विभिन्न किस्मों के निर्यात पर पाबंदियों के बावजूद पिछले एक साल में चावल की खुदरा और थोक कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने दो सहकारी समितियों भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के साथ-साथ केंद्रीय भंडार के जरिये खुदरा बाजार में रियायत वाले ‘भारत चावल’ को 29 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का फैसला किया है।

ई-कामर्स प्लेटफार्म भी बेचेंगे भारत राइस

‘ ई-कामर्स प्लेटफार्म भी ‘भारत राइस’ बेचेंगे। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से ‘भारत राइस’ के पांच किलोग्राम और 10 किलोग्राम के ‘पैकेट’ उपलब्ध होंगे। चोपड़ा ने कहा कि पहले चरण में सरकार ने खुदरा बाजार में बिक्री के लिए पांच लाख टन चावल आवंटित किया है।

सरकार पहले से ही ‘भारत आटा’ 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम और ‘भारत दाल’ (चना) 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेच रही है। बाजार में फैली अफवाहों को दूर करने की कोशिश करते हुए चोपड़ा ने कहा कि सरकार की चावल निर्यात पर पाबंदियां जल्द हटाने की कोई योजना नहीं है।

‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ कार्यक्रम को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, भारत की क्षमता का प्रदर्शन करेंगी प्रदर्शनियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 फरवरी 2024 को शाम 430 बजे भारत मंडपम नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी- भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। एक्सपो में प्रदर्शनियां सम्मेलन क्रेता-विक्रेता बैठकें राज्य सत्र सड़क सुरक्षा मंडप और गो-कार्टिंग जैसे जन-केंद्रित आकर्षण भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 फरवरी, 2024 को शाम 4:30 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी- भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

ये होंगे आकर्षण के केंद्र

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 संपूर्ण परिवहन-संपर्क और मोटर-वाहन उद्योग मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा। एक्सपो में प्रदर्शनियां, सम्मेलन, क्रेता-विक्रेता बैठकें, राज्य सत्र, सड़क सुरक्षा मंडप और गो-कार्टिंग जैसे जन-केंद्रित आकर्षण भी शामिल होंगे।

प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की पूरी शृंखला का करेंगे प्रदर्शन

50 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रदर्शनी-आयोजकों के साथ, एक्सपो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, स्थायी समाधानों और परिवहन की नयी तकनीकों पर प्रकाश डालेगा। एक्सपो में 600 से अधिक वाहन कल-पुर्जा निर्माताओं के अलावा, 28 से अधिक वाहन निर्माताओं की भागीदारी होगी। इस कार्यक्रम में 13 से अधिक वैश्विक बाजारों के 1000 से अधिक ब्रांड अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की पूरी शृंखला का प्रदर्शन करेंगे।

परिवहन-संपर्क समाधानों के लिए समग्र दृष्टिकोण को मिले बढ़ावा

प्रदर्शनी और सम्मेलनों के साथ-साथ, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर सहयोग को सक्षम करने के लिए क्षेत्रीय योगदान और पहलों को प्रदर्शित करने के संदर्भ में राज्यों के लिए राज्य सत्र भी शामिल होंगे, ताकि परिवहन-संपर्क समाधानों के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जा सके।

नौसेना में कल शामिल किया जाएगा अब तक का सबसे बड़ा ‘सर्वेक्षण पोत संध्याक’, समुद्र में सेना के लिए क्या होगा इसका महत्व?

सर्वेक्षण पोत संध्याक शनिवार को भारतीय नौसेना में शामिल होगा। इससे रणनीतिक जलमार्गों पर नौसेना का निगरानी तंत्र को और मजबूती मिलेगी। संध्याक को चार दिसंबर को भारतीय नौसेना को सौंपा गया था। यह गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) कोलकाता में बनाए जा रहे चार सर्वेक्षण पोत में से पहला पोत है। यह नौसैनिक अभियानों में भी शामिल होगा।

सर्वेक्षण पोत संध्याक शनिवार को भारतीय नौसेना में शामिल होगा। इससे रणनीतिक जलमार्गों पर नौसेना का निगरानी तंत्र को और मजबूती मिलेगी। विशाखापत्तनम में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर मौजूद रहेंगे।

सर्वेक्षण के लिए बनाए जा रहे चार सर्वेक्षण पोत में से है एक

संध्याक को चार दिसंबर को भारतीय नौसेना को सौंपा गया था। यह गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता में बनाए जा रहे चार सर्वेक्षण पोत में से पहला पोत है। यह पोत बंदरगाह तक पहुंचने वाले मार्गों का सर्वेक्षण करने, सुरक्षित नौवहन मार्गों का निर्धारण करने के साथ कई प्रकार के नौसैनिक अभियानों में भी शामिल होगा।

18 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त करने में है सक्षम

दो डीजल इंजनों द्वारा संचालित यह पोत 18 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त करने में सक्षम है। 110 मीटर लंबा, 3400 टन वजनी और 80 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ निर्मित यह पोत आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने में भारत की बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता का प्रमाण है। यह अमृत काल के अनुरूप विकसित भारत का अग्रदूत भी है।

पति के टॉर्चर से तंग आकर थाने पहुंची पत्नी , दर्दभरी आपबीती सुनाते हुए बोली – अन्य औरतों संग मनाता है रंगरलियां

पानीपत: मामला हरियाणा के पानीपत बिंजल मोड़ का है एक पत्नी सुमन देवी (22 वर्ष) अपने पति विपुल कुमार (25 वर्ष) की ऐसी शिकायत लेकर थाने पहुँचा की पुलिस भी हैरान रह गई. पीड़िता का आरोप है कि पति उसे जलील करता है। मारपीट कर कपड़े फाड़ता है। इतना ही नहीं पति ने उसके कुछ वीडियो भी बनाए और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। फिलहाल पति की शिकायत पर शिवपुर पुलिस थाना ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह चौंकाने वाली घटना हरियाणा के पानीपत से सामने आई है। पति पत्नी के अलावे अन्य कई महिलाओं के साथ अवैध सम्बन्ध हैं। पानीपत शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पत्नी अपनी पति से परेशान होकर थाने पहुँच गया। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट वीडियो भी पति ने बनाए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। फिलहाल पत्नी सुमन देवी ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। पानीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति : विपुल कुमार

1 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, पिता अनिल जिला मुजफ़रपुर विपुल कुमार नाम के शख्स की शादी 1 साल पहले सुमन देवी नाम की महिला से सुई थी। पीड़िता का कहना है कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। तमाचे मारता है। कॉलर पकड़कर खींचती है। इतना ही नहीं मारपीट में पति ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए. इतना ही नहीं उसके माता-पिता को भी पति भद्दी बातें कहता है। इस दौरान वह अभद्र शब्दों का इस्तेमाल सबके लिए करती है। घर के सामान का नुकसान करती है। हमेशा मरने और मारने की उसे धमकी देती रहती है।

पीड़िता पत्नी का आरोप है कि पति उसे लगातार जलील करती है। इतनी ही नहीं उसने नहाने, खाते और पीते हुए उसके कई वीडियो बनाए. फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देती है। फिलहाल पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

काफी वक्त से चल रहा विवाद

पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा है। उनके अभी कोई बच्चे नहीं हैं। पीड़िता 2 महीने की गर्ववती है उसकी शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद भी मालूम चलेगा कि पति और पत्नी के बीच आखिर किस बात को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पहले भी पीड़िता ने अपनी पति के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। बता दें कि पीड़िता पत्नी हाउस वाईफ है और घर काम करती है। उसने अपनी पति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

सुखपाल मर्डर केस में पुलिस पर लगे जांच में लापरवाही के आरोप, परिवार वालों को मिल रही जान से मारने की धमकी!

नई दिल्ली / ग्रेटर नोएडा: दादरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए सुखपाल हत्याकांड के मामले में ग्रेटर नोएडा एसीपी तृतीय और कासना थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एसीपी तृतीय सुनील कुमार गंगा प्रसाद व कासना थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। सुखपाल के परिजनो ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था जिसको देखते हुए यह कार्यवाही की गई है। परिजनों का आरोप था कि 16 दिसम्बर को भी सुखपाल पर हमला हुआ था लेकिन पुलिस ने इस मामले को फर्जी बताकर जांच नहीं की थी। दरअसल, 11 जनवरी को दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोड़ी गाँव के पास नारायणा गोल चक्कर पर बाइक सवार सुखपाल को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचाया, वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुखपाल की तरफ से कासना थाना पुलिस को 16 दिसम्बर को अपने ऊपर जानलेवा हमले की शिकायत दी गई थी। उसके बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की।

अज्ञात हमलावरों ने मारी थी गोली…

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कासना निवासी 40 वर्षीय सुखपाल अजायबपुर नारायण गोल्फ कोर्स के पास बाइक चला रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियाँ चला दीं। सुखपाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं और महत्त्वपूर्ण सुराग मिले हैं। परिवार ने कुछ लोगों पर शक जताया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

पुलिस ने पीड़ित से कहा, “तुम झूठ बोल रहे हो। तुम पर कोई गोली नहीं चलाई गई। घटनास्थल पर कोई खाली कारतूस नहीं मिला और किसी ने भी गोलीबारी नहीं देखी। अगर गोलियाँ चलीं तो किसी ने सुना होगा।” 16 दिसम्बर को हुई घटना पर कार्यवाही करने के बजाय पुलिस ने सुखपाल पर अवैध सम्बंधों का आरोप लगा दिया। करीब 26 दिन पहले सुखपाल ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई. पुलिस के हस्तक्षेप के अभाव में गुरुवार को दादरी में सुखपाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिजनों का तर्क है कि अगर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की होती तो सुखपाल आज अपने परिवार के साथ होता। सुखपाल के परिवार का सवाल है कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होगी।

सुखपाल हत्याकांड में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे। इस सम्बंध में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एसीपी सुनील कुमार गंगा प्रसाद और कासना SHO देवेन्द्र शंकर पांडे को उनके पद से हटा दिया है। 16 दिसम्बर को सुखपाल पर हमला हुआ था, लेकिन पुलिस ने बिना उचित जांच किए घटना को फर्जी बता दिया। परिजनों का दावा है कि अगर पुलिस ने गहनता से जांच की होती तो सुखपाल आज जिंदा होता। घटना 26 दिन पहले की है जब कासना निवासी 40 वर्षीय सुखपाल को गोली लगी थी। वह हमलावरों से बचने में कामयाब रहा और घटना की रिपोर्ट करने के लिए कासना पुलिस स्टेशन पहुँचा। हालांकि, पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाय पीड़ित को ही दोषी बताकर मामला पलट दिया।

आरोप है कि 16 दिसम्बर को जब कासना में सुखपाल पर गोली चली। उसने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने उसी को झूठा बताते हुए किसी भी ऐसी घटना से इनकार कर दिया। घटना के दौरान सुखपाल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए फायरिंग की बात की थी। इसके बाद 11 जनवरी 2024 को जब सुखपाल कासना से घोड़ी गाँव के पास बाइक से जा रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले में परिजनों ने कासना गाँव के ही कुछ लोगों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर दी है। वहीं कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके

के घोड़ी बछेड़ा गाँव के पास बदमाशों की गोलियों का शिकार बने प्रोपर्टी डीलर सुखपाल का पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंतिम संस्कार से पूर्व परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा भी किया। हालांकि पुलिस ने उत्तेजित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

गोली मारकर की थी सुखपाल की हत्या:-

बता दें कि कासना निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुखपाल की गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुखपाल अपने परिचत से मिलने के लिए जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने उसे घोड़ी बछेड़ा गाँव के पास गोलियाँ मारकर मौत के घाट उतार दिया। सुखपाल की मौत की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर थाना दादरी में सरजीत, इंद्रजीत, उदयराम, महेंद्र, बाली, राजेंद्र, सोरन, बंटी सहित दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

हरविंदर ने बताया की हमें मिल रही है जान से मारने की धमकी

आरोपियों द्वारा लगातार हरविंदर व परिवार के लोगों को मिल रही है जान से मारने की धमकियाँ। अगर भविष्य में हमें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। आरोपी जिन्होने 31 जनवरी की कहा की हमने सुखपाल को तो मार दिया अब परिवार के अन्य लोगों का नंबर लगेगा यह धमकी पुलिस स्टेशन में पुलिस के सामने दी जान से मारने की धमकी-धमकी देने वालों का नाम रतन, निशु, देबू, प्रकाश, धूनी चंद, नितिन और अन्य अज्ञात लोगों शामिल थे। परिवार ने अपिल की है की मुजरिमों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए

ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

नौ साल में तैयार हुआ निगम परिषद हॉल, सीएम मोहन यादव आज करेंगे लोकार्पित; 20 करोड़ ज्यादा हुए खर्च

नौ वर्ष से चल रहा निगम परिषद हाल का काम आखिर पूरा हो ही गया। इसका निर्माण लोकसभा की तर्ज पर किया गया है। खुद का परिषद हाल नहीं होने की वजह से नगर निगम को परिषद सम्मेलन के लिए निजी सभागृह किराए पर लेना पड़ता था। 2014 से अब तक किराए के रूप में इन आयोजनों पर निगम 20 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है।

नौ वर्ष से चल रहा निगम परिषद हाल का काम आखिर पूरा हो ही गया। वर्ष 2014 दिसंबर में इसका भूमिपूजन हुआ था। इसका निर्माण लोकसभा की तर्ज पर किया गया है। खुद का परिषद हाल नहीं होने की वजह से नगर निगम को परिषद सम्मेलन के लिए निजी सभागृह किराए पर लेना पड़ता था। 2014 से अब तक किराए के रूप में इन आयोजनों पर निगम 20 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है।

शुक्रवार को निगम के नए परिषद हाल का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे। इसके पहले गुरुवार को सभापति मुन्नालाल यादव, एमआइसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने इसकी तैयारियों का जायजा लिया। निगम के नए परिषद हाल का नामांकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर किया गया है।

महापौर ने पहले परिषद सम्मेलन में दिया था आश्वासन

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यकाल के पहले ही निगम परिषद सम्मेलन में आश्वासन दिया था कि अगला परिषद सम्मेलन निगम के खुद के हाल में होगा। इसके बाद परिषद हाल के काम में तेजी आई थी। नए परिषद हाल में 114 पार्षदों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। सभापति मुन्नालाल यादव ने बताया कि शहर के विकास को देखते हुए भविष्य में पार्षदों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

यह व्यवस्था होगी निगम के परिषद सभागृह में

  • लोकसभा की तर्ज पर किया गया है निर्माण, इसी तर्ज पर बैठक व्यवस्था भी रहेगी
  • 114 पार्षद एक साथ बैठ सकेंगे
  • दोनों तरफ दर्शकदीर्घा होगी, आमजन और आमंत्रित इनमें बैठ सकेंगे
  • मीडियाकर्मियों के लिए पृथक मीडिया हाउस की व्यवस्था रहेगी
  • सभागृह में सीसीटीवी कैमरे और पार्षदों की सीट के आगे माइक की व्यवस्था रहेगी
  • परे सभागृह में वूडन फ्लोरिंग लगाया गया है
  • पार्षद सीधे सभापति की कुर्सी तक नहीं पहुंच सकेंगे।
  • दिसंबर 2014 में हुआ था भवन का भूमिपूजन