Monday, July 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 411

MP में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा:42% से 46% हुआ, केंद्र से अब भी 4% कम; मार्च की सैलरी में मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते की मांग को लेकर किए जा रहे कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है।

मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में 4% की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए है। महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है। आदेश में वित्त विभाग ने कहा है कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है।

मार्च महीने की सैलरी के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान

मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

जुलाई 2023 से 4 फीसदी डीए बढ़ा

नई दरें जुलाई 2023 से लागू की गई है, जिसके बाद राज्य कर्मंचारियों का डीए 42% से बढ़कर 46% हो गया है। इस महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मार्च माह के वेतन के साथ अप्रेल में होने वाले भुगतान में किया जाएगा। एक जुलाई से 29 फरवरी तक की राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा। यह राशि जुलाई, अगस्त, सितम्बर 2024 में एरियर के रूप में जमा की जाएगी।इसका लाभ राज्य के 7.50 लाख  कर्मचारियों को मिलेगा। इस अवधि में रिटायर या मृत हुए कर्मचारियों के नॉमिनी को एकमुश्त एरियर की राशि दी जाएगी।

लगातार बढ़ती नाराजगी और विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, जिसके बाद कुल डीए 46%  हो गया है, जो की केन्द्र से अब भी 4% कम है, क्योंकि केन्द्र ने जनवरी 2024 से फिर 4% वृद्धि की है जिसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 50% पहुंच गया है, इसी के साथ यूपी, झारखंड,उत्तराखंड, राजस्थान, असम और ओडिशा में भी डीए 50 फीसदी हो गया है,ऐसे में राज्य कर्मियों के डीए में 4% का फिर अंतर आ गया है।इसके चलते कर्मचारियों में अब भी नाराजगी है।

4% महंगाई भत्ता बढ़ने पर इस प्रकार मिलेगा लाभ

  1. प्रथम श्रेणी अधिकारी 4924 से 5640 रुपए
  2. द्वितीय श्रेणी अधिकारी 2244 से 3196 रुपए
  3. तृतीय श्रेणी कर्मचारी 780 से 1308 रुपए
  4. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 620 से 720 रुपए तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

भत्तों में कब होगा इजाफा?

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ता तो बढ़ा दिया गया लेकिन अन्य भत्तों में कोई वृद्धि नहीं की है। प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई में भी 12 साल से सितंबर 2012 से वाहन भत्ता ₹200 व मकान किराया भत्ता प्रतिशत की दर से वर्ष 2024 में भी मिल रहा है जबकि 2016 से 7वां वेतनमान लागू हो गया है, बावजूद इसके कर्मचारियों को छठे वेतनमान के हिसाब से भत्ते मिल रहे है।
  • कर्मचारियों का आरोप है कि एक ही राज्य में रहने वाले केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों के भत्तों में इतना अंतर है जबकि महंगाई केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों के लिए समान है। 8 साल 2 महीने में HRA न बढ़ाने पर 2 लाख 34000 से ₹10 लाख 27000 रू का नुकसान चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी के अधिकारी कर्मचारी को हुआ। वर्तमान में 2185 से लेकर ₹9594 महीने का गृह भाड़ा भत्ते में नुकसान हो रहा है।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल:चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे शेड्यूल जारी करेगा; 7 फेज में हो सकती है वोटिंग

आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे से होगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि 543 सीटों के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव 7 या 8 फेज में हो सकते हैं। इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी होगा। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति गई है। दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद CEC राजीव कुमार समेत तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।

राजनीतिक दल प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न करें
चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि चुनाव प्रचार अभियानों में बच्चों का इस्तेमाल किसी भी रूप में न करें। पार्टियों को भेजी गई एडवाइजरी में चुनाव पैनल ने पार्टियों और उम्मीदवारों से चुनावी प्रक्रिया के दौरान बच्चों से पोस्टर और पर्चे बांटने, नारेबाजी करने को लेकर जीरो टॉलरेंस जाहिर किया है।

2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स, 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े
2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है।

चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

85+ उम्र के बुजुर्ग ही घर से वोट दे सकेंगे
चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद शुक्रवार (1 मार्च) सरकार ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट से वोटिंग करने वाले चुनावी नियम में बदलाव किया है। अब केवल 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग मतदाता ही पोस्टल बैलट से वोटिंग कर सकेंगे। अभी तक 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस सुविधा के पात्र थे। कानून मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन में बताया कि 85 की उम्र पार चुके वोटर्स को यह सुविधा देने के लिए चुनाव संचालन नियम 1961 में संशोधन किया गया है।

2014-2019 में ऐसा था शेड्यूल
पिछले दो लोकसभा चुनाव में चुनाव की तारीखों के ऐलान और वोटिंग के बीच करीब 40 से 50 दिन का अंतर था। 2019 लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे। चौथे दिन 23 मई को रिजल्ट आया था। इसी तरह 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी 5 मार्च को की गई थी। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव कराए गए थे। इस बार भी रिजल्ट चौथे दिन 16 मई को आए थे।

लोकसभा चुनाव के लिए सेंट्रल फोर्स की तैनाती शुरू

लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख से ज्यादा सेंट्रल फोर्स के जवानों को तैनात किया जाएगा। जवानों का पहला बैच 1 मार्च को देश के अति संवेदनशील इलाकों के लिए रवाना होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अति-संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूर्व तैनाती के हिस्से के रूप में लगभग 2,000 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। जिसमें करीब 1.5 लाख जवान होंगे।

 

प्यार में पागल तीन बच्चों की मां प्रेमी संग दोबारा हुई फरार, पति को दी जा रही मारने की धमकी

बिहार: जिला कठिआर थाना क्षेत्र परानपुर गाँव सतारे का मामला प्यार में पागल तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग दोबारा हुई फरार, पति को दी जान से मारने की धमकी प्यार में पागल तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार हो गई है। यह मामला पूर्णिया जिले का है। पति का कहना है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ अकेला रह गया है। उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ फरार हो गई है। पति गुजय रविदास ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता गुजय रविदास जिला कठिआर सतारे गाँव निवासी हूँ मेरी पत्नी रंजू देवी 25 वर्ष जो दिनांक-4-3-2024 को सुबह के समय करीब 10: 30 बजे पर घर से कही चला गया जो नहीं आया है। उसके पास जो फ़ोन है वह भी स्विच ऑफ आ रहा है, हम लोग अभी तक ढूँढ रहे है लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन किया, अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पता किया परंतु कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना दी है, इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन करने में जुटी है।

पति गुजय रविदास ने पत्नी रंजू के अचानक फरार होने की खबर मिलने के बाद पंजाब के आनंदपुर साहब से फरार हुए रंजू के फरार होने के सम्बंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

                                                                                                                                             रंजू देवी

परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, रंजू के पति व अन्य घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरी पत्नी कहाँ है, किस हालत में है।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस की मदद से रंजू देवी के लापता होने की लिखित शिकायत उनके पति गुजय रविदास के द्वारा की गई थी। कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 8284030042. गुजय रविदास ने बताया कि पत्नी रंजू देवी की खोजबीन की जा रही है, उनके पति ने बताया फिलहाल पत्नी का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

बिहार के कटिहार जिला में परानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतारे गाँव से तीन बच्चों की माँ दुबारा घर से 10 हजार रुपये नगद व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पंजाब के आनंदपुर साहिब के कलोता गाँव से पति गुजय रविदास जब घर पहुँचकर चार दिनों से पति पत्नी को ढूँढने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। पति ने पत्नी के दुबारा भाग जाने को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है।

पति का कहना है कि उसकी पत्नी रंजू देवी तीन बच्चों को साथ में लेकर दुबारा गाँव के सुमन कुमार मंडल के साथ फरार हो गई है, जिसके साथ वह भागी है। उसने पति को पत्नी खोजने पर जान से मारने की धमकी दी है। पति का आरोप है कि तीन बच्चों को लेकर पत्नी गाँव के सुमन कुमार के साथ फरार हो गई है।

सामाजिक स्तर पर पंचायती

आसपास काफी खोजबीन पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पति का कहना है कि इससे पहले भी उसकी पत्नी सुमन कुमार के साथ 4 मार्च सुबह 10: 30 बजे से कहीं चली गई पति ने बताया कि सुमन कुमार मंडल उसको भाग ले गया। 7 साल पहले भी वह युवक इतनी रंजू देवी को भगा ले गया था वह उसी युवक के साथ भागी थी। पुलिस के द्वारा पत्नी को खोजकर सामाजिक स्तर पर पंचायत के बाद पत्नी को उसके हवाले कर दिया गया था।

 

 

 

                                                                                                                 

                                                                                                                                                     सुमन कुमार मंडल

इसके बाद आरोपी युवक को सख्त हिदायत देकर थाना से छोड़ दिया गया था। युवक ने फिर से पत्नी को बहला-फुसलाकर व नगद राशि लेकर भाग गई। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पति का कहना है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ ले गई है।

उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ फरार हो गई है। पति ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पति ने लगाई शासन प्रशासन से मदद की गुहार।

ई-खबर मीडिया हरियाणा ब्यूरो, देव शर्मा की रिपोर्ट

अलवर जिले की लुटेरी दुल्हन : लाखों रुपए और ढाई किलो सोने के गहने लेकर हुई फरार !

राजस्थान: अलवर में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शादी के कुछ महीने के बाद दुल्हन अपने माता पिता के साथ ससुराल से नगदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित सास रानीबाई ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला का नाम रजनी कौर पिता रणजीत सिंह राय सिक्ख उम्र 32 वर्ष है।

क्या है पूरा मामला?

मामला जिले किशनगंढ़ थाना क्षेत्र का है। जहाँ के रहने वाले हरबंश सिंह की शादी 2 साल पहले हुई थी। हरबंश सिंह की शादी रजनी कौर के साथ हुई थी। हरबंस की माँ रानी बाई का आरोप है कि उसकी पुत्र वधु पर हमे पहले ही शक था कि वह फरार होने से पहले ससुराल से नगदी सहित सोने के जेवर भी ले गई।

रानी बाई ने थाने पहुँचकर पुलिस को दी तहरीर!

क्या बताया शिकायतकर्ता ने?

हरबंश सिंह की माता रानी बाई ने बताया रजनी कौर 16 फरवरी 2022 को समय लगभग दोपहर 1 बजे के घर से लाख रुपए की नगदी और लगभग ढाई तोला के करीब के सोने के जेवर जो उसने पहन रखे थे लेकर कही चली गयी है। हमे शक है कि वह हरियाणा के बिलासपुर की मच्छी मार्केट के ठेके के पास अवैध धंधा वह गलत काम करती है उसकी कोई भी सूचना मिलने पर निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करें

पहले खुद की तलाश, फिर लगाई गुहार

रानीबाई ने बताया कि बहु के फरार होने के बाद वह खुद उसकी तलाश करती रही । लेकिन, जब उसको रजनी कौर मंत्रा कम्पनी में काम करती है और जगह जगह गलत काम करती है पति हरबंस ने जानकारी देते हुए बताया की रजनी कौर स्थान बदलती रहती है कभी मानेसर, पंचगांव, बिनोला पर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी।
क्या क्या आरोप लगाए रजनी कौर ने अपने ससुराल वालों पर

न्यायालय सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट साहब, संख्या 4 न्यायालय अलवर, राजस्थान

रजनी कौर पत्नी श्री हरबंश पुत्री श्री रणजीत सिंह, जाति राय सिक्ख, उम्र करीब 23 साल, हाल निवासी ग्राम केरवाजाट खानपुर, थाना उद्योग नगर, अलवर, राजस्थान , हरबंश सिंह पुत्र स्व। श्री बग्गा सिंह, उम्र करीब 26 साल जाति रायसिक्ख, निवासी धमोकडा बास, किशनगढबास, जिला अलवर, राजस्थान मामला
श्रीमती रानी कौर पत्नी स्व। श्री बग्गा सिंह, उम्र करीब 55 साल, जाति रायसिक्ख, निवासी घमोकडा बास, किशनगढ़बास, जिला अलवर, राजस्थान
आरोप दुल्हन का पता जाति रायसिक्ख, निवासी धोकडा बास, किशनगढबास, चाजला अलवर, राजस्थान

बन्सो कौर पत्नी श्री अमरीक सिंह, उम्र करीब 30 साल, जाति राय सिक्ख, निवासी सावडी, तहसील अलवर, जिला

अमरीक सिंह पुत्र सुरेन्द्र, उम्र करीब 29 साल, सिक्ख, निवासी सावडी, तहसील अलवर, जिला राजस्थान

प्रार्थना पत्र अन्तर्गत धारा 18, 19, 20, 22 एवं 23 घरेलू हिसा से महिलाओं से संरक्षण अधिनियम 2005

यह कि घरेलू हिसां से स्त्री का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 12 के अधिन आवेदन पत्र निम्नलिखित द्वारा घरेलू

घटना रिपोर्ट के साथ फाईल किया जा रहा है:-

                                                                                                                                                                                                                                               आरोपी रजनी कौर

यह प्रार्थना को जाती है कि माननीय न्यायालय परिवाद / घरेलू घटना रिपोर्ट  प्रसंज्ञान ले सकता है और मामले की परिस्थतियों में आवश्यक लगने वाले सभी आदेश पारित कर सकता है जो किये जावे। ए-धारा 18 के तहत संरक्षण आदेश जारी किया जावे। बी-धारा 19 के तहत रिहायश आदेश जारी किया जावे। सी-प्रत्यर्थीगण को निर्देश दिया जावे कि वह धारा 20 के तहत आर्थिक सहायता व्ययेता को प्रदान करे। डी-प्रत्यर्थीगण को क्षतिपूर्ति के रूप में 2, 00, 000 रूपये

ई-व्यथिता को दिये जाने के आदेश भी पारित किये जाने! धारा 23 के तहत एक पक्षीय अन्तरिम राहत प्रदान के आदेश पारित किये जावे।

न्यायालय के वांछित आदेश:-

(1) धारा 18 के तहत संरक्षण अश:-

त संरक्षण अश:-यह है कि प्रत्यर्थीगण को घरेलू हिंसा से रोका जावे व घरेलू हिंसा की पुर्नावृति को भी रोका जावे तथा कालम संख्या में वर्णित ए, बी, सी, डी, ई में वर्णित कार्यों से उन्हें रोका जावे। तथा धमोकडा बास, किशनगढ़बास, जिला अलवर, राजस्थान में स्थित मकान एवं खेत एवं अन्य जायदाद को में व्यथिता का हित निहित है व अन्य हितो को हिबा व मुन्तकिल करने से भी रोका जावे।

निवास आदेश अन्तर्गत थारा 19

यह है कि व्यथिता को प्रत्यर्थीगण की सुविधा के अनुसार ही मकान किराये पर लेने के लिए 5, 000 रूपये मासिक किराया राशि प्रत्यर्थीगण से दिलाई जावे। चिकित्सा व्यय:-3, 000 रूपये, शारीरिक व मानसिक क्षति के लिए 2, 00, 000

दवाईयों के लिए सम्बन्धि अन्य खर्चे के लिए 15, 000 रूपये भोजन कपडे, प्रतिमाह स्वयं के लिए 10, 000 रूपये योग 25, 000 रूपये मारपीट करता, जिससे मुझे काफी पीडा होती थी। यह कि मेरे पति व ससराल वालों ने मुझे जान से मारने की नियत से बिजली का कन्ट लगाते तथा कई बार मेरे ऊपर पेट्रोल डालकर मारने का प्रयास किया तथा मेरा पति मुझसे कहता कि तूझे जान से खत्म करके दूसरी शादी कर लूगां तथा मेरी सास रानी कौ व ननद पासो कौर जो कि मेरे ससुराल में आती और मुझे कम दहेज का ताना देकर मेरे साथ मारपीट करती तथा नेरा ननदेव अमरीक सिंह जो मुझ पर गन्दी नजर रखता तथा मेरे कमरे में घुसकर मेरे साथ छेडछाड व अश्लील हरकते करता मना करने पर मेरे साथ मारपीट करता और कहता कि अगर तूने मेरे साथ शारीरिक सम्बंध नहीं बनाये तो तूझे इस घर से निकलवा दूगां तथा मैंने इस घटना के बारे में अपने माता पिता व शिन पीहर वालों को बताया तो कहा कि समय आने पर सुख कुछ सही हो जायेगा, लेकिन इन लोगों के व्यवहार कोई परिवर्तन नहीं आया तथा मेरी सास व ननद मुझे कमरे मरेला बन्द कर देती बनाकर वह मेरे पति व मारपीट करती तथा मेरा पति मेरी अश्लील फोटो व वीडियों मेरे कर देता तथा दिनांक 13.03.2022 वायरल कर हरबंश सास व रानी कौर, ननद बन्सो, पासो कौर व ननदेव अमरीक सिंह ने दहेज की मांग को लेकर

मेरे साथ मारपीट की और मारपीट करते हुए मेरा पति मेरे

पीहर माता पिता के घर छोडकर चला गया और पीहर में भी मारपीट की।

यह कि मेरे माता पिता ने मेरे पति व ससुराल वाला समझाने का प्रयास किया तो मेरे पति ने कहा कि तग एक कार व 05 लाख रूपये नहीं दिये तो तुम्हारी लड़की को अपने साथ रखूगां और अगर मेरे घर पर भेजा तो जान सेवक कर दूगां तथा मेरा स्त्रीधन भी लौटाने से मना कर दिया इस प्रकार मुझे मेरे ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाला हुआ है, तथा मैं अपने पीहर में रह रही हूँ।

यह कि उक्त घटना के बाद मिन प्रार्थीनी ने एक प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थाना उद्योग नगर अलवर में दहेज प्रताडना व अन्य आपराधिक कृत्य की दर्ज कराई थी, जिससे उक्त त्यर्थीगण के खिलाफ आरोप साबित पाया जाता है।

1-7-22 रजनी कौर पत्नी श्री हरबंश पुत्री श्री रणजीत सिंह, जाति राय सिक्ख, निवासी • ग्राम केवाजाट खानपुर, थाना उद्योग नगर, अलवर, राजस्थान जो की सूची:- संलग्न है।
घरेलू हिंसा से महिलाओं का सरंक्षण अधिनियम के आदेश प्राप्त करना चाहती हैः-के तहत सरक्षण आदेश। एवं सेशन के तहत सरंक्षण आदेश। के तहत भरण पोषण के आदेश

धारा 22 के तहत क्षतिपूर्ति के आदेश। धारा 23 के तहत अन्तरिम एवं एकपक्षीय आदेश। अन्य अनुतोष जो श्रीमान भिन्न व्यथिता के हक में जायज वह उचित समझे अताः परमाने की कृपा करे।

पुलिस कर रही 2साल से मामले की जांच नहीं हुई कोई कार्रवाई!

एस-एच-ओ थाना शहर अलवर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला को पकड़ने के लिए उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

ई-खबर मीडिया हरियाणा ब्यूरो, देव शर्मा की र्रिपोर्ट

 

 

 

देव शर्मा की र्रिपोर्ट

 

 

 

 

एक देश एक चुनाव…कोविंद कमेटी ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी:इसमें 18 हजार पेज, 2029 में एकसाथ चुनाव कराने की सिफारिश

वन नेशन वन इलेक्शन पर विचार के लिए बनाई गई पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने गुरुवार (14 मार्च) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। यह 18,626 पन्नों की है। इसमें कहा गया है पैनल का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था। यह रिपोर्ट स्टेकहोल्डर्स-एक्सपर्ट्स से चर्चा के बाद 191 दिन की रिसर्च का नतीजा है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक देश-एक चुनाव पर 47 राजनीतिक दलों ने कमेटी को अपनी राय दी। इनमें से 32 ने पक्ष में और 15 ने विपक्ष में मत रखा है।

पैनल के सुझाव…

  • सभी राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 तक बढ़ाया जाए।
  • हंग हाउस, नो कॉन्फिडेंस मोशन होने पर बाकी 5 साल के कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं।
  • पहले फेज में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जा सकते हैं, उसके बाद दूसरे फेज में 100 दिनों के भीतर लोकल बॉडी के इलेक्शन कराए जा सकते हैं।
  • चुनाव आयोग लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों के परामर्श से सिंगल वोटर लिस्ट और वोटर आई कार्ड तैयार करेगा।
  • कोविंद पैनल ने एकसाथ चुनाव कराने के लिए उपकरणों, जनशक्ति और सुरक्षा बलों की एडवांस प्लानिंग की सिफारिश की है।
  • कमेटी में 8 सदस्य, सितंबर 2023 में बनी थी
    पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अगुआई में 8 मेंबर की कमेटी पिछले साल 2 सितंबर को बनी थी। 23 सितंबर 2023 को पहली बैठक दिल्ली के जोधपुर ऑफिसर्स हॉस्टल में वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक हुई थी। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद समेत 8 मेंबर हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कमेटी के स्पेशल मेंबर बनाए गए हैं।
  • अभी ऐसी है एक देश-एक चुनाव की संभावना
    एक देश-एक चुनाव’ लागू करने के लिए कई राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल घटेगा। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 के आखिर में हुए हैं, उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विधि आयोग के प्रस्ताव पर सभी दल सहमत हुए तो यह 2029 से ही लागू होगा। साथ ही इसके लिए दिसंबर 2026 तक 25 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने होंगे।

    मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभाओं का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाकर जून 2029 तक किया जाए। उसके बाद सभी राज्यों में एकसाथ विधानसभा-लोकसभा चुनाव हो सकेंगे।

    पहला चरणः 8 राज्य, वोटिंग जून 2024 में

    • आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किमः इनका कार्यकाल जून 2024 में ही पूरा हो रहा है।
    • हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्लीः इनके कार्यकाल में 5-8 महीने कटौती करनी होगी। फिर जून 2029 तक इन राज्यों में विधानसभाएं पूरे 5 साल चलेंगी।

    दूसरा चरणः 6 राज्य, वोटिंगः नवंबर 2025 में

    • बिहारः मौजूदा कार्यकाल पूरा होगा। बाद का साढ़े तीन साल ही रहेगा।
    • असम, केरल, तमिलनाडु, प. बंगाल और पुडुचेरी मौजूदा कार्यकाल 3 साल 7 महीने घटेगा। उसके बाद का कार्यकाल भी साढ़े 3 साल होगा।

    तीसरा चरणः 11 राज्य, वोटिंगः दिसंबर 2026 में

    • उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब व उत्तराखंडः मौजूदा कार्यकाल 3 से 5 महीने घटेगा। उसके बाद सवा दो साल रहेगा।
    • गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुराः मौजूदा कार्यकाल 13 से 17 माह घटेगा। बाद का सवा दो साल रहेगा।

    इन तीन चरणों के बाद देश की सभी विधानसभाओं का कार्यकाल जून 2029 में समाप्त होगा। सूत्रों के अनुसार, कोविंद कमेटी विधि आयोग से एक और प्रस्ताव मांगेगी, जिसमें स्थानीय निकायों के चुनावों को भी शामिल करने की बात कही जाएगी।

बीजेपी की दूसरी लिस्ट फाइनल, 90 उम्मीदवारों का एलान जल्द; इन राज्यों के प्रत्याशियों की होगी घोषणा

BJP Candidate 2nd List भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने लगभग 90 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल कर ली है। बैठक में गुजरात की सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया। मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई। बता दें कि बीजेपी पहली लिस्ट में 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की सोमवार देर रात तक चली बैठक में लगभग 90 उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सात राज्यों से करीब 90 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पार्टी की ओर से इसके बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

पीएम मोदी समेत ये नेता रहे बैठक में मौजूद

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रल्हाद जोशी, नित्यानंद राय, सांसद सुशील मोदी, सीआर पाटिल, तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष किशन रेड्डी, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, बासवराज बोम्मई, कर्नाटक के पार्टी अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।

इन सीटों पर तय हुए नाम

बैठक में गुजरात की बाकी 11 सीटों पर चर्चा हुई और सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया। मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई।

इन राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की आठ, हिमाचल की चार और कर्नाटक की सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई।

195 सीटों पर उतार चुकी है उम्मीदवार

  • भाजपा ने इससे पहले 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
  • इसमें उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
  • इसके अलावा केरल की 12, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

डीपीबी एस कॉलेज अनूपशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा

आज दिनांक 13-02- 2024 को डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के नेतृत्व में सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। तृतीय दिवस के कार्यक्रम का प्रारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी के लाइव कार्यक्रम के प्रसारण के साथ किया गया। सभी विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। तदनंतर सभी स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली तथा लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। तदनंतर द्वितीय सत्र में अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट पर सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए तथा मस्तराम घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलते हुए घाट पर विद्यमान व्यक्तियों से मां गंगा एवं समीपवर्ती घाटों को स्वच्छ रखने हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सोहन आर्य ने किया। इस अवसर पर डंबर सिंह एवं स्वयंसेवकों में तेजवीर, विमल, नितिन, अरुण, रोहित, उषा, शिवानी, मुस्कान, प्रेरणा, रेखा, लवी इत्यादि उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए गगन की रिपोर्ट

ITC Share: ब्लॉक डील के ऐलान के बाद आईटीसी के शेयरों में उछाल, कंपनी का एम-कैप इतने करोड़ रुपये बढ़ा

ITC Share Update आज शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी में आईटीसी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह के कारोबार में कंपनी के शेयर 9 फीसदी तक चढ़ गए थे। हालांकि खबर लिखते वक्त कंपनी के स्टॉक में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बीते दिन कंपनी ने बताया कि उनके प्रमुख शेयरधारक BAT अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है।

शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। बाजार के दोनों सूचकांक में आईटीसी (ITC) के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। आज आईटीसी के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है।आज आईटीसी के शेयर लगभग 9 फीसदी चढ़ गए। स्टॉक में आई तेजी के बाद कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 32,127.11 करोड़ रुपये जुड़ गए। बीएसई पर कंपनी के स्टॉक 8.59 फीसदी बढ़कर 439 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 8.29 फीसदी उछलकर 438 रुपये पर पहुंच गए।

आज सुबह के कारोबार में कंपनी का एमकैप 32,127.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,453.59 रुपये हो गया। खबर लिखते वक्त आईटीसी के शेयर 6.09 फीसदी की तेजी के साथ 429.10 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के स्टॉक बीएसई और एनएसई पर टॉप गेनर है।

शेयर में क्यों आई तेजी

बीते दिन आईटीसी (ITC) ने घोषणा की थी कि ब्रिटिश अमरीकी तम्बाकू (British American Tobacco) जो कि आईटीसी की प्रमुख शेयरधारक है वह आईटीसी लिमिटेड में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है।

बता दें कि आईटीसी लिमिटेड में सबसे बड़ा शेयरधारक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टोबैको मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड (TMI) 43,68,51,457 साधारण शेयर बेचने का इरादा रखती है। कंपनी ये शेयर भारतीय विविध इकाई में बुकबिल्ड प्रक्रिया (ब्लॉक ट्रेड) के माध्यम से संस्थागत को बेचेगी।

कंपनी के बयानों के अनुसार ‘ब्लॉक ट्रेड शेयर आईटीसी की जारी साधारण शेयर पूंजी का 3.5 प्रतिशत तक प्रतिनिधित्व करते हैं। ब्लॉक ट्रेड के पूरा होने के बाद, बीएटी 25.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आईटीसी का एक महत्वपूर्ण शेयरधारक बना रहेगा।

आईटीसी में बीएटी का शुरुआती निवेश 1900 के दशक की शुरुआत में हुआ था।

कंपनी ने कहा कि वह दिसंबर 2025 को समाप्त होने वाली अवधि में BAT शेयरों को वापस खरीदने के लिए ब्लॉक व्यापार की नेट इनकम का उपयोग करने का इरादा रखती है, जो 2024 में 700 मिलियन पाउंड से शुरू होगी।

धीरूभाई अंबानी के जन्मस्थान चोरवाड़ पहुंचे अनंत-राधिका:प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद पहली बार गांव गए, दादी कोकिलाबेन भी साथ रहीं

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मंगलवार को धीरूभाई अंबानी के जन्मस्थान चोरवाड़ पहुंचे। उनके साथ अनंत की दादी कोकिलाबेन अंबानी भी थीं। प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अनंत और राधिका पहली बार धीरूभाई के गांव गए हैं। इस मौके पर तीनों ने झुंड भवानी माताजी मंदिर के दर्शन किए।

अंबानी परिवार ने चोरवाड़ में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग के लिए डिनर प्रोग्राम का भी आयोजन किया, जहां लोगों को सामूहिक भोज कराया गया। भोज के बाद अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका की शादी से पहले जश्न मनाने के लिए लोक डायरा का कार्यक्रम रखा। ये गुजराती पारंपरिक संगीत का कार्यक्रम होता है, जिस में कलाकार लोकगीत गाते हैं।

अनंत बोले- दादा के गांव से उनके जैसे 10 लोग खड़े होने चाहिए इस मौके पर अनंत अंबानी ने लोगों से कहा, ‘मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं, ये मेरे दादा का गांव है। आप सभी मुझे और राधिका और मेरे पूरे परिवार को आशीर्वाद दें। चोरवाड़ मेरे दादाजी का जन्मस्थान है। रिलायंस में सब कुछ यहीं से आया है।

अनंत ने कहा कि एक विचार मेरे मन में है, जैसे एक धीरूभाई एक आंगन से उठे। वैसे ही 10 धीरूभाई इस गांव से खड़े होने चाहिए। यहां जो बच्चे हैं, वे साहस रखें और आगे बढ़ें। अगले 10 साल में यहां से 10 धीरूभाई निकल सकते हैं। ये शक्ति इस गांव में है।

सिर्फ कहां नहीं करके दिखाया जी हाँ विधवा की मदत के लिए शिक्षक अश्वनी कंडारा का अहम योगदान

पिंजौर : रायतन क्षेत्र के खड़कुआ गाँव के अंतर्गत जल्लाह गाँव की महिला विधवा पेंशन के लिए दर-दर भटक रही थी समाजसेवी शिक्षक अश्वनी कंडारा परिवार के लिए फरिश्ता बनकर आया और पैंशन लगवाने के लिए भरसक प्रयास किया और आज पैंशन का फाइनल प्रोसेस हो गया एक से ढ़ेड महीने के अंदर पेंशन आ जाएगी। अब तो हालात ऐसे हो गए कि जनता की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।

क्या है पूरा मामला?

पिंजौर खंड के खड़कुआ जल्लाह से विधवा महिला पेंशन के लिए दर-दर भटक रही थी। जल्लाह गाँव के ढाकवाला में रहने वाली महिला सरकारी दफ्तरों से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार चक्कर काट चुकी थी, लेकिन अब तक उसे पेंशन नहीं मिली थी। ढाकवाला निवासी सरोज शर्मा जो सही से चल और बोल भी नहीं पाती जो धर्मपत्नी स्वर्गीय घनश्याम शर्मा ने विधवा पेंशन के लिए पिछले कई महीने से दर-दर भटकने को मजबूर थी आवेदन के लिए कई बार प्रयास किया परन्तु शिक्षा के आभाव के कारण व किसी की कोई मदत ना मिलने की वजह चाहे कुछ भी हो अश्वनी कंडारा ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की है। सरोज शर्मा का स्वास्थ्य भी पिछले कई महीनो से बहुत खराब चल रहा था। उनके पति के गुजर जाने के बाद उनके बच्चे बेरोजगार है, तथा इधर-उधर मजदूरी का काम करके अपना गुजारा चला रहे हैं, इसके बावजूद मदत ना मिलना। मिली जानकारी के मुताबिक पति के गुजर जाने के बाद उसे विधवा पेंशन मिलनी तो थोड़ा सहारा लगता।

बेटा गुरनाम बताती हैं कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पेंशन मिलती तो थोड़ी राहत मिल जाती। उन्होंने बताया कि उनके पति खेती बाड़ी का काम करते थे। उनके गुजर जाने के बाद परिवार पर समस्याओं का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वर्गीय घनश्याम के बेटे गुरनाम बताते हैं कि पिछले कुछ महीने पहले पिता के गुजर जाने के बाद उनके मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ कई बार आवेदन की कोशिश कि गई हालांकि अश्वनी कंडारा ने परिवार की यथा संभव मदत की और बताया कि पेंशन न लगने की वजह परिवार द्वारा समय पर ऑनलाइन ना करवाना है

परिवारजन कई बार जनपद कार्यालय के चक्कर भी लगा चुके थे, लेकिन उनका पेंशन प्रकरण जस का तस पड़ा हुआ था। वहीं सरोज का स्वास्थ्य खराब बना हुआ है और उसे चलने-फिरने व बोलने में भी दिक्कत हो रही है। उनकी मदत के लिए कोई उनका हाल चाल नहीं पूछने आए अतः अश्वनी ने परिवार की यथा संभव मदत की और पैंशन लगवाई। वही मिली जानकारी के मुताबिक आज ही समाज सेवी वह अध्यापक अश्विनी कंडारा परिवार की मदद करने के लिए उनकी विधवा पेंशन न लगने की वजह जानने और आ रही परेशानियों को समझने के लिए कई बार उनके घर गए और समझा क्या है पूरा मामला।

कहाँ आई ज्यादा परेशानियाँ?

अश्वनी कंडारा ने जानकारी देते हुए बताया की डॉक्यूमेंट पूरे करने में बहुत दिक्क़तों का सामने करना पड़ा परन्तु उन्होंने हार नहीं मानी और कहा अंत भला तो सब भला। कई बार में सभी डॉक्यूमेंट लेकर उन्हें ऑनलाइन के लिए प्रक्रिया को सिरे पहुँचाया और गरीब विधवा महिला की पैंशन लगवा दी।

 

ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट