Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 381

जिला सीधी में जमीन विवाद का मामला: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

मध्य प्रदेश :  जिला सीधी में एक जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पहाड़ी थाना अमिलिया के अंतर्गत आने वाली सावित्री सोनी पति स्व. हिंछ लाल सोनी (उम्र 45 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दिनांक 29/05/24 को दोपहर 12 बजे के करीब उनके पड़ोसी मृगेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने हल्का पटवारी को बुलाकर उनकी जमीन नपवाई। जब सावित्री सोनी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी जमीन का मामला अभी एसडीएम कोर्ट सिहावल में विचाराधीन है और फैसला आने तक इंतजार करने को कहा, तब मृगेन्द्र प्रसाद मिश्रा और उनके परिजन बरुनेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, और आदित्य मिश्रा ने उनके साथ गाली-गलौच और विवाद करना शुरू कर दिया।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रामभूवन सेन और रामसिया सेन ने भी इसे देखा और सुना। सावित्री सोनी ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि मृगेन्द्र मिश्रा और उनके परिजन आए दिन जमीन के विवाद को लेकर उनके और उनके बच्चों के साथ विवाद करते रहते हैं। सावित्री सोनी ने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

रात में घर पर पत्थर मारने और मकान गिराने की धमकी

इसके अलावा, सावित्री सोनी ने एक और आवेदन पत्र में बताया कि मृगेन्द्र मिश्रा और सुखेन्द्र मिश्रा ने उनकी जमीन खरीदने का दावा किया है और उनके मकान को गिराने की धमकी दी है। सावित्री सोनी के अनुसार, उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है और इस जमीन पर उनका हक है। आरोपी आए दिन उनके घर पर पत्थर मारते हैं और उन्हें डराते धमकाते हैं। सावित्री सोनी ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकलती हैं तो आरोपी उन्हें कुछ भी करने की धमकी देते हैं।

पीड़िता ने पुलिस से निष्पक्ष जाँच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दे रहे हैं और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने दी हिदायत

थाना अमिलिया के थाना प्रभारी ने सावित्री सोनी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मामले की अभी तक कोई जांच शुरू नहीं की है और परिवार न्यायालय में भी इसे प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता और उनके परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जाँच और न्याय की मांग की है।
दूसरे पक्ष के लोग रसुखदार होने की वजह से हो रही न्याय मिलने में देरी पीड़ित महिला ने सरकार से लगाई मदद के गुहार।
इस घटना ने जिले में जमीन विवाद के मामलों की गंभीरता को एक बार फिर उजागर कर दिया है और प्रशासन से इस दिशा में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

शासकीय भूमि पर बसे घर पर शिक्षक परिवार द्वारा उत्पीड़न: गरीब परिवार का आरोप

मध्य प्रदेश में एक गरीब परिवार ने आरोप लगाया है कि मृगेन्द्र मिश्रा, गिरिश मिश्रा, सुखेन्द्र मिश्रा, वरुणेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, उपेन्द्र मिश्रा, आदित्य मिश्रा, और अभय मिश्रा नामक शिक्षक परिवार उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने बताया कि ये सभी लोग उन्हें धमकाते हैं, गाली देते हैं, और घर में घुसकर मारने की कोशिश करते हैं। 13 तारीख की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने रास्ते में परेशान किया, घर में घुसकर धमकियां दीं, और पत्थर फेंके।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके घर के बाहर निकले पर ये लोग गंदी वीडियो बनाते हैं और उनकी माँ को गंदी-गंदी गालियाँ देते हैं। 18 जुलाई को भी उन्होंने उनके पिता को गालियाँ दीं। परिवार का कहना है कि उनका घर शासकीय भूमि पर 60 साल से मकान बना हुआ है, और ये शिक्षक परिवार उन्हें वहां से निकालने की कोशिश कर रहा है।

परिवार ने बताया कि मृगेन्द्र मिश्रा और उनके भाई शासकीय शिक्षक हैं और पहाडी के हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाते हैं। पीड़ित परिवार में छोटे-छोटे बच्चे और बहू-बेटे हैं, जिनके साथ वे बेहद मुश्किल हालात में रह रहे हैं। वे गरीबी के कारण कहीं और जाने में असमर्थ हैं और उपरोक्त लोगों ने जानबूझकर सरकारी जमीन को पट्टे के अंदर करवा लिया है। हमारे घर के बाहर में जो जाली लगी हुई है उसे उसे जली को रोज तोड़फोड़ करते हैं गांव के कुछ आपराधिक किस्म के लोगों के साथ मिलकर उसे जली को रोज हटने की धमकी देते हैं और मना करने पर मारपीट करने की धमकी देते हैं और कहते हैं कि तुम्हारे घर के अंदर से रास्ता बनाएंगे।

परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि उन्हें इस उत्पीड़न से राहत मिल सके और वे सुरक्षित रूप से अपने घर में रह सकें।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

Non-payment of dues: अदाणी ग्रुप ने शुरू किया मुंबई के इस इलाके में बिजली कनेक्शन काटने का अभियान

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई ने शुक्रवार को कहा कि उसने बकाया राशि का भुगतान न करने पर उपनगरीय चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी के 1100 निवासियों के खिलाफ बिजली कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया है। बकाया राशि का भुगतान न करने वाले लगभग 100 ग्राहकों को बुधवार को कार्रवाई का सामना करना पड़ा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई (AEML) चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी में बिजली बिलों का भुगतान न करने वालों पर नकेल कस रही है। करीब 1,100 निवासियों को बकाया राशि के कारण कनेक्शन काटने का सामना करना पड़ रहा है।

यह समस्या डेवलपर्स द्वारा पिछले वादों से उपजी है, जिन्होंने निवासियों को आश्वासन दिया था कि उनके बिजली बिलों का भुगतान किया जाएगा। इससे भुगतान न करने की संस्कृति बन गई। हालांकि 2019 में बड़े पैमाने पर कनेक्शन काटने के अभियान के बाद एक अस्थायी समाधान निकाला गया था, लेकिन पिछली देनदारियां बनी हुई हैं। वर्तमान में, कॉलोनी का 70% हिस्सा अनुपालन करने लगा है।

उच्च खपत और चोरी की चिंताएं

AEML का दावा है कि डिफॉल्टर बहुत ज्यादा बिजली का उपयोग करते हैं, जो दर्शाता है कि उनके घरों में कई उपकरण चल रहे हैं।

इसके अलावा कंपनी ने कनेक्शन कटने के बाद निवासियों द्वारा बिजली चोरी करने के मामलों की रिपोर्ट की है। इससे निपटने के लिए, AEML ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है

AEML की बढ़ी चुनौतियां

फील्ड वर्कर्स को कथित तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन करते समय धमकी और प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है। इससे स्थिति में जटिलता की एक और परत जुड़ जाती है।

एक स्थायी समाधान के लिए निवासियों को अपने बकाया बकाए का समाधान करने और नियमित भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता है।

समस्या को हल करने और पूरी कॉलोनी के लिए एक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निवासियों और AEML के बीच खुला संचार करना जरूरी है।

IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाल मचाने को बेताब है यह खिलाड़ी, 11 महीने बाद हुई टीम में वापसी

भारतीय महिला टीम रविवार को बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने वाली है। लगभग एक साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रही स्टार बल्लेबाज प्रिया पुनिया अपना जलवा बिखेरने को बेताब हैं। प्रिया ने आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था। राजस्थान की रहने वाली इस खिलाड़ी ने अपने पहले मैच में अपनी छाप छोड़ी थी।

भारतीय और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच रविवार को तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच बेंगलूर में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। लंबे समय में भारतीय टीम में वापसी कर रही प्रिया पुनिया अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

खूबसूरत महिला खिलाड़ियों में शामिल प्रिया पुनिया की करीब एक साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। 16 जून से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रिया पुनिया को टीम में जगह दी गई है। प्रिया पुनिया ने अपना आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

कोच ने कही यह बात

वहीं, भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने सीरीज से पहले फील्डिंग और फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। मजूमदार ने कहा कि पूरी टीम फिटनेस और फील्डिंग पर काफी काम कर रही है और जल्द ही इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे। भारत रविवार को बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने वाला है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, दयालन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, साइका इशाक, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पूनिया।

Sonakshi Sinha Wedding: हनी सिंह ने कन्फर्म की सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी

Sonakshi Sinha और उनके ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का नाम इन दिनों शादी के रूमर्स को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही सोनाक्षी और जहीर शादी (Sonakshi Sinha Wedding) के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) ने सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी कंफर्म करते हुए बेस्ट विशेस पोस्ट शेयर किया है।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। रूमर्स हैं कि जल्द ही सोनाक्षी अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding) के साथ शादी रचाने वाली हैं। हाल ही में इस कपल को लेकर एक वेडिंग कार्ड भी वायरल हुआ था। अब सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) ने सोनाक्षी और जहीर की शादी की पुष्टि कर दी है।

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाइयां दी हैं। आइए एक नजर हनी के इस पोस्ट पर डालते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होंगे हनी सिंह

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा ने खूब नाम कमाया है। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं सोनाक्षी इस वक्त शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

लंबे वक्त से अदाकारा एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं और अब खबरें ये आ रही हैं कि ये दोनों 23 जून को जीवन की नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं।  इस बीच हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर इस कपल की शादी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने स्टोरी में लिखा है- इस वक्त में लंदन में ग्लोरी गाने की शूटिंग कर रहा हूं।

लेकिन मैं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर जरूर ही सोनाक्षी की शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करूंगा। वह मेरी लिए बेहद खास हैं और सबसे अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने कई बार मेरी मदद की है। पावर कपल सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएं। भोलेनाथ उन पर कृपा करें। बता दें कि हनी सिंह से पहले एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने भी इनकी शादी का जिक्र किया था।

इन गानों में हनी सिंह के साथ दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा हनी सिंह के गानों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। जिनमें देसी कलाकार और कालास्टार जैसे गीत शामिल हैं।

G7 summit 2024: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से पीएम मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। अब पीएम मोदी भारत रवाना हो गए हैं और उन्होंने इटली सरकार का धन्यवाद जताया। उन्होंने बताया G7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही अच्छा दिन रहा। उन्होंने भविष्य में इटली के साथ काम करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने डिफेंस सेक्टर पर भी इटली के साथ चर्चा की।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली गए थे। वो देर रात इटली से भारत आ गए हैं, इटली में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।

साथ ही उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की और साथ में काम करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर भी चर्चा की और डिफेंस इंडस्ट्रलियल सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद जताई।

तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा

जानकारी के लिए बता दें कि तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी बनने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा थी। जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में पार्ट लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर गुरुवार देर रात इटली पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की सरकार का आभार जताया और उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी का धन्यवाद जताते हुए लिखा था, जी7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही प्रोडक्टिव दिन रहा। साथ ही उन्होंने भारत को G7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने और शानदार व्यवस्थाओं के लिए इटली को धन्यवाद दिया उन्होंने लिखा, हम साथ में बॉयो फ्यूल, खाना और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे प्रोडक्ट के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

इटली अभियान पर भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता देने के लिए इटली सरकार को धन्यवाद दिया और बताया कि भारत इटली के मोंटोन में यशवंत घाडगे स्मारक को अपडेट करेगा।

G7 में शामिल हैं ये देश

बता दें कि G7 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं। फिलहाल इटली G7 अध्यक्षता संभाल रहा है और शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत के अलावा, इटली ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और भारत-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

‘जल स्रोतों के संरक्षण का अभियान हमेशा जारी रहे’, CM मोहन यादव बोले- मिशन को सभी जीवन भर करें धारण

Mohan Yadav Jal hi jivan mission मध्य प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए बड़े स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजित किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि सभी 55 जिलों में जिला तहसील पंचायत ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा है कि जल ही जीवन है मिशन को सभी जीवन भर धारण करें। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश भर में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजित किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है।

तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को किया संबोधित

मुख्यमंत्री यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा एसीएस डॉ राजेश राजौरा, डीजी पुलिस, संभागायुक्त  उज्जैन संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

पुलिस प्रशासन को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए मैं पुलिस प्रशासन को बधाई देता हूं। जल स्रोतों के संरक्षण का यह अभियान इसी प्रकार निरंतर जारी रहे। उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ 5 जून से ही पुलिस लाइन से तालाब का पुलिस विभाग के वॉलिंटियर्स द्वारा गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। तालाब का 15 फीट तक गहरीकरण किया जाएगा। साथ ही वर्षा के दौरान 1500 से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

तालाब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया

पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान को उत्सवी माहौल दिया गया, जिसमें तालाब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव का कार्यक्रम में पुष्पवर्षा से स्वागत किया। पुलिस बल द्वारा कार्यक्रम में आकर्षक धुनों का प्रदर्शन किया गया। नगर निगम के वॉलेंटियर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई गई।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में पाम का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आगामी पर्व ईद उल अजहा(बकरीद)को लेकर पीस मीटिंग की आवश्यक बैठक की गई।

अहरौरा : थाना परिसर में थाना प्रभारी बृजेश सिंह व नगर चौकी प्रभारी मनोज राय आगामी पर्व ईद उल अजहा (बकरीद)को लेकर थाना व नगर क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों के बीच एक आवश्यक पीस मीटिंग की बैठक की गयी।वही थाना अध्यक्ष ने भाईचारा आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की इस दौरान सफाई नायक मृत्युंजय कुमार,प्रवीण सिंह ,इत्तेहादुल मुस्लेमीन कमेटी सदर साकिर खान,सपा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद,मो.सलीम सभाशद,रजायत खान,मो.कलीम,मेजर हनिफ अंसारी, मंजूर अली,मो एजाद, इस्लाम खान, इरफान अंसारी, ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद, अफसर अली, मो. अजीम, परवेज आलम,एजाज अहमद,जावेद मोहसीन,मो.साहिल,आदि रहे।

ई ख़बर मीडिया के लिए आंनद सिंह की रिपोर्ट

ई खबर मीडिया की खबर से चांदनी लापता मामले में मिली सफलता, परिवार में खुशियों की लहर

बिहार, 14 जून 2024: ग्राम कमलाबाड़ी डोली टोला थाना जय नगर की निवासी चांदनी कुमारी, जो 2 जून 2024 की शाम से लापता थीं, अब सुरक्षित अपने परिवार के पास लौट आई हैं। उनकी बहन संगीता और पूरे परिवार ने मीडिया का आभार व्यक्त किया है, जिनकी सहायता से यह संभव हो पाया।

मामला शुरू हुआ इस प्रकार:

2 जून 2024 को शाम 7:30 बजे, चांदनी कुमारी अपने घर से कहीं चली गई थीं और उनका फोन भी बंद हो गया था। परिवार ने उसे ढूँढने की पूरी कोशिश की, लेकिन किसी को कोई सुराग नहीं मिला। चांदनी ने काले रंग का सूट पहना हुआ था। परिवार के सदस्यों ने चांदनी की खोजबीन के लिए सभी जगह प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

परिवार की हालत:

चांदनी के अचानक लापता होने से परिवार में दुख और चिंता का माहौल था। उनकी बहन संगीता और अन्य परिवारजन उसे खोजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। चांदनी के पिता गोविंद यादव ने जानकारी दी कि जो भी उनकी बेटी का पता बताएगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने अपने रिश्तेदारों से भी मदद की अपील की।

मीडिया का सहयोग:

इस खबर को ई खबर मीडिया ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद समाज के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने इस मामले में सहयोग किया और चांदनी की खोज में मदद की। मीडिया के इस महत्वपूर्ण योगदान से चांदनी की जानकारी मिल पाई और वह सुरक्षित घर लौट आईं।

खुशियों का माहौल:

चांदनी के घर लौटने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। संगीता और उनके परिवार ने ई खबर मीडिया और पत्रकार देव शर्मा वह पूरी टीम का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी सहायता के बिना यह संभव नहीं हो पाता। संगीता ने कहा, “हम मीडिया का धन्यवाद करते हैं जिनकी सहायता से हमारी बहन वापस मिल गई है।”

चांदनी के घर लौटने के बाद पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है। इस घटना ने साबित कर दिया कि मीडिया की भूमिका समाज में कितनी महत्वपूर्ण है और कैसे एक छोटी सी खबर बड़े परिणाम ला सकती है। चांदनी के परिवार ने सरकार और पुलिस का भी आभार व्यक्त किया है और सभी से अपील की है कि जब भी इस प्रकार की कोई घटना हो, तुरंत पुलिस और मीडिया की सहायता ली जाए।

चांदनी_लापता_मामला #परिवार_में_खुशियां मीडिया_का_योगदान ई_खबर_मीडिया चांदनी_की_वापसी संगीता_का_आभार बिहार_समाचार समाज_की_भूमिका लापता_व्यक्ति परिवार_की_खुशियां समाज_की_सहायता सरकार_की_मदद पत्रकार_देव_शर्मा

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

बांद्रा में रह रहे असम के युवक को सपनों में सताता है डॉन दाऊद

मुंबई (बांद्रा) – असम के रहने वाले सहरुल इस्लाम बरभुईया युवक को मुंबई के बांद्रा में अजीबोगरीब अनुभव हो रहे हैं, जिससे उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है। दो हफ्ते पहले ही काम की तलाश में मुंबई आए इस युवक ने बताया कि वह दिन भर काम की तलाश में रहता है, लेकिन रात में जब वह थका-हारा सोने जाता है, तो उसे सपने में डॉन दाऊद इब्राहिम सताने लगता है। सपने में दाऊद उसे धमकी देता है कि वह उसे कहीं भी मार डालेगा।

सपनों में डर का साया
सहरुल इस्लाम बरभुईया ने अपने अनुभव को वीडियो के माध्यम से साझा किया है। उसने बताया कि पिछले 12 दिनों से उसे लगातार यही सपना आ रहा है। मौलवी और झाड़-फूंक करने वालों से लेकर डॉक्टरों तक सबके पास जाने के बाद भी उसे कोई राहत नहीं मिली है। सहरुल इस्लाम बरभुईया ने मीडिया से अपील की है कि यदि किसी के पास इस समस्या का समाधान है, तो उसे अवश्य बताएं।

मानसिक स्थिति या कुछ और?
मीडिया ने इस मामले पर मनोवैज्ञानिकों से भी बातचीत की। डॉक्टरों का कहना है कि आजकल युवा मोबाइल और इंटरनेट के प्रति अत्यधिक संलग्न हो गए हैं। बार-बार एक ही प्रकार की वीडियो देखने से उनके अवचेतन मन में वही चीजें गहरी छाप छोड़ जाती हैं। इस कारण से युवक को बार-बार वही सपना आ रहा है। इसके लिए सही नींद और चिकित्सा की आवश्यकता है।

झाड़-फूंक और ज्योतिषीय समाधान
वहीं, एक झाड़-फूंक करने वाले बाबा ने इसे शनि की खराब स्थिति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि युवक का शनि खराब है और इसलिए उसे ये दिक्कतें हो रही हैं।

मीडिया की अपील
सहरुल इस्लाम बरभुईया ने वीडियो के माध्यम से अपनी समस्या को साझा करते हुए कहा कि यदि किसी के पास इसका कोई उपचार है तो वह अवश्य बताएं। उसकी यह कहानी वास्तव में चौंकाने वाली और विचारणीय है कि किस प्रकार सपने में भी कोई व्यक्ति किसी को सताता है।

इस प्रकार की घटनाएं यह बताती हैं कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है और सही चिकित्सा और मार्गदर्शन से ही ऐसी समस्याओं का समाधान संभव है। अगर किसी के पास इस समस्या का समाधान है, तो कृपया कमेंट के माध्यम से जानकारी साझा करें।

आगे क्या?
इस घटना ने बांद्रा और आसपास के क्षेत्रों में काफी चर्चा बटोरी है। युवक की स्थिति को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है कि उसे सही मार्गदर्शन और चिकित्सा मिले। यदि किसी विशेषज्ञ के पास इसका समाधान है, तो उसे अवश्य मदद करनी चाहिए।

इस अद्भुत और चिंताजनक घटना पर अपनी राय और सुझाव साझा करने के लिए जुड़े रहें ekhabar.in के साथ।

दाऊद इब्राहिम: कौन है और कैसे हुआ अंत
दाऊद इब्राहिम एक कुख्यात अपराधी और आतंकवादी है, जिसने भारत में 1980 और 1990 के दशक में माफिया नेटवर्क स्थापित किया। उसका पूरा नाम दाऊद इब्राहिम कासकर है और वह मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में पैदा हुआ था।

अपराध की शुरुआत
दाऊद का आपराधिक जीवन 1970 के दशक में शुरू हुआ जब वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड में शामिल हुआ। शुरुआत में वह छोटी-मोटी आपराधिक गतिविधियों में शामिल था, लेकिन जल्द ही वह बड़े अपराधी गुटों के साथ जुड़ गया।

डी-कंपनी
1980 के दशक के मध्य में, दाऊद ने अपनी अपराधी संगठन ‘डी-कंपनी’ की स्थापना की। इस संगठन ने मुंबई में तस्करी, ड्रग्स, जबरन वसूली, और हत्याओं का जाल फैला दिया। दाऊद की डी-कंपनी ने मुंबई अंडरवर्ल्ड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली और दाऊद ने खुद को एक प्रमुख अपराधी के रूप में स्थापित कर लिया।

 मुंबई बम धमाके
1993 में, मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के पीछे दाऊद इब्राहिम का हाथ बताया गया। इन धमाकों में 250 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। इसके बाद दाऊद भारत के सबसे वांछित अपराधियों में शामिल हो गया।

बड़े डीसीएम ने मारी छोटे डीसीएम को टक्कर ,चालक हुआ जख्मी ले जाया गया अस्पताल

सरोजिनी नगर| बंथरा में दो डीसीएम के आपस में टकरा जाने से छोटे डीसीएम का चालक हुआ गंभीर अवस्था में जख्मी मौके पर स्थानियो लोगो की सहायता से ले जाया गया अस्पताल।
पूरा मामला बंथरा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर खेड़ा से पहले दोंदहियाखेड़ा बिजनौर रोड का हैं जहां पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे के आसपास एक तेज़ आ रहे बड़े डीसीएम (UP 78GN 9885) ने पीछे से एक छोटे डीसीएम को टक्कर मारी जिसके कारण छोटा डीसीएम बगल के एक खंती में जा गिरा घटना में दोनो डीसीएमओ के चालको को चोटे आई हैं लेकिन स्थानीय लोगो ने बताया की छोटे डीसीएम चालक की हालत गंभीर हैं उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया हैं जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई हैं गनीमत रही की कोई दुर्घटना नही हुई । लोगो ने बताया की बड़े डीसीएम की रफ्तार बहुत तेज थी।

ई खबर मीडिया के लिए रजत पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट