Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 316

DC के खिलाफ हैट्रिक लेकर Deepti Sharma ने WPL में रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 138 रन का स्कोर बनाया था। इसमें दीप्ति शर्मा ने 48 गेंद पर 59 रन की पारी खेली थी। दीप्ति का यह शानदार प्रदर्शन यहीं नहीं रुका। लक्ष्य का बचाव करते हुए दीप्ति ने दो गजब के ओवर फेंके। इन दो ओवरों में दिल्ली के तीन महत्वपूर्ण विकेट निकाल कर मैच को रोमांचक बना दिया था।

यूपी वॉरियर्स स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ग्रुप मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। दीप्ति महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। दीप्ति ने शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दो ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर यूपी वॉरियर्स की कैपिटल्स पर एक रन से जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 138 रन का स्कोर बनाया था। इसमें दीप्ति शर्मा ने 48 गेंद पर 59 रन की पारी खेली थी। दीप्ति का यह शानदार प्रदर्शन यहीं नहीं रुका। लक्ष्य का बचाव करते हुए दीप्ति ने दो गजब के ओवर फेंके। इन दो ओवरों में दिल्ली के तीन महत्वपूर्ण विकेट निकाल कर मैच को रोमांचक बना दिया था।

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर लिया था विकेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर तक सिर्फ 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए थे, टीम के लिए 14वां ओवर लेकर दीप्ति शर्मा आईं और इस ओवर में उन्होंने सिर्फ दो रन दिए और मेग लैनिंग को ओवर की छठी गेंद पर आउट कर दिया। यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने 19वें ओवर में फिर से दीप्ति शर्मा को गेंद थमाई। इसी ओवर में दीप्ति ने इतिहास रचा।

19वें ओवर में रचा इतिहास

उन्होंने अपने इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर सदरलैंड और अरुंधति रेड्डी को आउट कर WPL इतिहास की दूसरी हैट्रिक ली। चौथी गेंद पर शिखा पांडे को आउट कर चौथी सफलता हासिल की। इससे पहले पिछले सीजन में इस्सी वोंग ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हैट्रिक ली थी। उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ ही हैट्रिक ली थी।

गुजरात में सेमीकंडक्टर क्रांति: टाटा समूह और सीजी पावर मेगा परियोजनाओं के लिए भूमि सुरक्षित

गुजरात सरकार ने टाटा समूह और सीजी पावर को 188 एकड़ भूमि आवंटित करके राज्य को भारत के सेमीकंडक्टर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

धोलेरा में, देश के सबसे बड़े मेगा सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट की स्थापना के लिए टाटा समूह के महत्वाकांक्षी उद्यम के लिए लगभग 160 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। इस अभूतपूर्व पहल में लगभग 91,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, समवर्ती रूप से, सीजी पावर 7,600 करोड़ रुपये के एटीएमपी प्लांट के साथ साणंद में 28 एकड़ जमीन सुरक्षित करके अपनी यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है।

13 मार्च को होने वाले दोनों परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

टाटा संस की सहायक कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने 29 फरवरी को पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (पीएसएमसी) के साथ अपने सहयोग का अनावरण किया, जो धोलेरा में भारत की उद्घाटन एआई-सक्षम सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन सुविधा की शुरुआत का प्रतीक है। इस विशाल परियोजना से क्षेत्र में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने का अनुमान है।

सेमीकंडक्टर फैब को 50,000 वेफर्स तक की मासिक विनिर्माण क्षमता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो अत्याधुनिक फैक्ट्री ऑटोमेशन तकनीकों का उपयोग करता है, जरुरी दक्षता के लिए डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग द्वारा समर्थित है।

पावर प्रबंधन आईसी, डिस्प्ले ड्राइवर, माइक्रोकंट्रोलर (एमसीयू), और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग लॉजिक सहित विविध अनुप्रयोग, सुविधा के विनिर्माण प्रदर्शन के दायरे में हैं, जो ऑटोमोटिव, कंप्यूटिंग, डेटा स्टोरेज, वायरलेस संचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे बढ़ते बाजारों की पूर्ति करते हैं।

साणंद में, मुरुगप्पा समूह की इकाई सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने एक आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए 1 मार्च को रेनेसा और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के साथ रणनीतिक गठबंधन बनाया है। यह संयुक्त उद्यम ऑटोमोटिव, उपभोक्ता, औद्योगिक और 5जी प्रौद्योगिकियों की जरूरतों को संबोधित करते हुए एफसी बीजीए और एफसी सीएसपी सहित उन्नत पैकेजों के साथ-साथ क्यूएफएन और क्यूएफपी जैसे पुराने पैकेजों को शामिल करते हुए उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करेगा।

टाटा समूह और सीजी पावर के ये महत्वपूर्ण प्रयास साणंद में अमेरिका स्थित मेमोरी चिप निर्माता माइक्रोन द्वारा 22,516 करोड़ रुपये के चिप असेंबली प्लांट की चल रही स्थापना के पूरक हैं, जिससे एक उभरते सेमीकंडक्टर पावरहाउस के रूप में गुजरात की स्थिति मजबूत हुई है।

Election 2024: देश की आंतरिक सुरक्षा का स्वर्ण काल, भारत की न्याय परंपरा पर आधारित विधि व्यवस्था से आएगा बड़ा परिवर्तन

देश की आंतरिक सुरक्षा में आए गुणात्मक सुधार का ही परिणाम है कि आजादी के बाद से ही अलगाववादी हिंसा की चपेट में आया पूर्वोत्तर भारत पहली बार अमन शांति और विकास की नई गाथा लिख रहा है तो लगभग पांच दशक से खूनी क्रांति के माध्यम से संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए चुनौती बना नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है।

अलगाववादी, आतंकी और नक्सली हिंसा जैसे आंतरिक सुरक्षा के सभी क्षेत्रों में पिछले 10 साल में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। अंग्रेजों के जमाने के दंड पर आधारित कानूनों की जगह भारत की न्याय परंपरा पर आधारित नए आपराधिक कानून बनाकर सरकार ने आपराधिक न्याय प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन की नींव रख दी हैं, जो इस वर्ष एक जुलाई से लागू हो जाएगा। पिछले 10 सालों को आजादी के बाद आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से देश का स्वर्णिम काल कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी।

आंतरिक सुरक्षा में आए गुणात्मक सुधार का ही परिणाम है कि आजादी के बाद से ही अलगाववादी हिंसा की चपेट में आया पूर्वोत्तर भारत पहली बार अमन, शांति और विकास की नई गाथा लिख रहा है, तो लगभग पांच दशक से खूनी क्रांति के माध्यम से संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए चुनौती बना नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। इसी तरह से लगभग चार दशक से पाकिस्तान समर्थित आतंकी हिंसा का शिकार रहे जम्मू-कश्मीर में भारत माता की जय जैसे उद्घोष गूंजने लगे हैं।

दासता के प्रतीकों से भरी न्याय प्रणाली खत्म

नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद आम आदमी को अदालत में तारीख पर तारीख मिलने के जंजाल से मुक्ति मिलेगी और तीन साल में न्याय सुनिश्चित किया जा सकेगा। नई न्याय प्रणाली में आपराधियों के बच निकलने की गुजाईश नगण्य होगी, तो छोटे-मोटे अपराधों के लिए अदालती चक्कर काटने से भी मुक्ति मिल जाएगी। इस तरह से मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के अंत में दासता के प्रतीकों से भरी न्याय प्रणाली को खत्म कर भारतीय आत्मा वाली न्याय प्रणाली को स्थापित कर दिया जिसका लाभ आने वाले वर्षों में आम जनता को मिलेगा।

कम नहीं थी चुनौती

2014 में पहली बार मोदी सरकार के आने के बाद आंतरिक सुरक्षा की स्थिति बहुत ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी। शपथ ग्रहण के 10 दिन के भीतर मणिपुर में अलगाववादी हमले में सेना के 18 जवान बलिदान हो गए थे। छह महीने बाद ही असम में बोडो अलगाववादियों ने 80 से अधिक निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर दी थी । काठमांडू से कन्याकुमारी तक रेड कोरिडोर स्थापित करने का नक्सलियों का मंसूबा बुलंदी पर था।

मोदी सरकार के पहले पांच सालों में जम्मू-कश्मीर भी पत्थरबाजी व बंद रोजमर्रा की चीज थी। पुलवामा और उड़ी जैसे हमले आतंकियों के बुलंद हौसलों की गवाही दे रहे थे। इन समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद काफी धुंधली दिखती थी। लेकिन पहले कार्यकाल में समस्याओं के मूल की पहचान और दूसरे कार्यकाल में उस मूल पर प्रहार कर मोदी सरकार ने आंतरिक सुरक्षा के इन नासूरों के स्थायी इलाज की दिशा में अहम कदम उठाया।

कठोर निर्णय से बनी बात

आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने की कोशिशों को 2019 में अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद बल मिला। दूसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही अनुच्छेद 370 व 35ए को निरस्त कर जम्मू कश्मीर की समस्या की जड़ पर प्रहार किया।

इसके पहले पंचायत और नगर निकाय चुनाव कराकर मोदी सरकार ने साफ कर दिया था कि कठोर निर्णयों की मजबूरी के बावजूद सरकार का मूल उद्देश्य जनता तक उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को पहुंचाना और उनके जीवन को बेहतर बनाते हुए बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना है।

कभी सबसे बड़ी चुनौती था नक्सलवाद

2008 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नक्सलवाद को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया था 2024 में गृह मंत्री अमित शाह ने अगले तीन साल में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर दिया। नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता का श्रेय सरकार की बहुआयामी रणनीति को दिया जा सकता है।

एक तरफ से ईडी और एनआइए के मार्फत नक्सली फंडिंग को रोकने में काफी हद तक सफलता मिली, तो दूसरी ओर नक्सलवाद को बौद्धिक समर्थन देने वालों को बेनकाब भी किया गया। नक्सलियों से मुक्त किए गए इलाकों में विकास कार्यों की गति तेज कर और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाकर दोबारा नक्सलियों के पैठ बनाने के रास्ते बंद कर दिये गए।

लोकसभा चुनाव में महिला सशक्तीकरण का दिखेगा असर, राजनीति की धुरी बन इलेक्शन पर असर डालेंगी ये महिलाएं

देश की राजनीति लंबे समय तक यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के इर्द-गिर्द घूमी है इस बार वह चुनावी मैदान में नहीं होंगी लेकिन नेता के तौर पर उनकी भूमिका रहेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के चुनाव लड़ने का अभी निर्णय नहीं हुआ है। बसपा प्रमुख मायावती चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में भी शामिल नहीं हैं लेकिन देश की सबसे प्रभावशाली दलित नेता मानी जाती हैं।

राजनीति में महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बनने की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से शुरू होती है। कालांतर में इस कहानी में कई किरदार जुड़ते गए, जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी और सिलसिला जारी है। इस बार सिर्फ मतदाता के रूप में ही महिलाएं बड़ी भूमिका नहीं निभाएंगी। बल्कि अपने राजनीतिक कौशल से भी वह चुनाव पर असर डालती दिखाई देंगी।

देश की राजनीति लंबे समय तक यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के इर्द-गिर्द घूमी है इस बार वह चुनावी मैदान में नहीं होंगी, लेकिन नेता के तौर पर उनकी भूमिका रहेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के चुनाव लड़ने का अभी निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन वित्त मंत्री के रूप में वह मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों का चेहरा हैं।

बसपा प्रमुख मायावती चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में भी शामिल नहीं हैं, लेकिन देश की सबसे प्रभावशाली दलित नेता मानी जाती हैं। इनके अलावा किन महिला नेताओं पर क्यों होगी नजर?

  • स्मृति इरानी: तख्ता पलट का प्रतीक

अभिनय से राजनीति में आई स्मृति इरानी तब सशक्त महिला नेता के रूप में पहचानी जाने लगी, जब 2019 के लोस चुनाव में कांग्रेस के अभेद्य किले अमेठी में उन्होंने राहुल गांधी को परास्त कर दिया। उन्हें भाजपा ने फिर अमेठी से ही प्रत्याशी बनाया है। स्मृति लगातार राहुल को ललकार रही हैं और इस सीट से कांग्रेस की आन-बान-शान जुडी हुई है।

  • माधवी लता: चुनौती का नया चेहरा

डा. माधवी लता का नाम तब से चर्चा में है, जब से भाजपा ने उन्हें हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी के विरुद्ध प्रत्याशी बनाया है। यहां चार दशक से ओवैसी परिवार का

कब्जा है। माधवी मुखर हिंदूवादी होने के साथ शिक्षा – स्वास्थ्य के क्षेत्र मे समाजसेवा से अपनी पहचान बना चुकी हैं।

  • एनी राजा: दिग्गज के दंगल में

सीपीआइ महासचिव डी. राजा की पत्नी एनी राजा को पार्टी ने केरल की वायनाड सीट से उतारा है। वर्तमान सांसद राहुल गांधी के लिए एनी से मुकाबला आसान नहीं होगा। सीपीआइ की छात्र व युवा इकाई में सक्रिय रही एनी अभी में आल इंडिया वूमेन फेडरेशन की महासचिव हैं।

  • ममता बनर्जी: हनक की सियासत

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का लोकसभा चुनाव के मैदान खुद उतरना भले ही अभी तय नहीं है, पर विपक्षी राजनेताओ में वह प्रमुख चेहरा हैं। बंगाल से वामपंथी सरकार को उखाड़ सत्ता हासिल करने वाली ममता की पहचान हनक के साथ राजनीति करने वाली उन विपक्षी नेताओं में शामिल है, जो भाजपा से अकेले लड़ने का माद्दा दिखाती हैं।

Women Day 2024 के मौके पर सस्ता हुआ LPG Cylinder

महिला दिवस के मौके पर आज सुबह पीएम मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी कि देश में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की गई है। इस से पहले अगस्त 2023 में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की छूट दी गई है। इस आर्टिकल में जानते हैं कि अब आपके शहर में घरेलू सिलेंडर की कीमत क्या है।

आज सुबह महिला दिवस (International Women’s Day 2024) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी कि महिला दिवस के मौके पर देश के सभी शहरों में घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में कटौती की गई है।

पिछली बार अगस्त 2023 में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई थी। इस बार 100 रुपये की छूट दी गई है।

इसके अलावा बीते दिन कैबिनेट ने भी उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर को लेकर अपडेट दिया। कैबिनेट ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर पर जो सब्सिडी मिल रही है वो जारी रहेगा। बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत 400 रुपये की छूट मिलती है।

क्या है सिलेंडर की नई कीमत?

नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत फिलहाल 903 रुपये है थी जो आज यानी शुक्रवार से कम होकर 803 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में एलपीजी की कीमत घटकर 802.50 रुपये हो गई।

आपके शहर में क्या है एलपीजी सिलेंडर का लेटेस्ट रेट

  • नोएडा में एलपीजी सिलेंडर 800.50 रुपये में मिल रहा है।
  • गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 811.50 रुपये है।
  • बेंगलुरु में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 805.50 रुपये है।
  • चंडीगढ़ में एलपीजी सिलेंडर 912.50 रुपये में मिल रहा है।
  • हैदराबाद में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 855.00 रुपये है।
  • जयपुर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 806.50 रुपये है।
  • लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर 840.50 रुपये में मिल रहा है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम

बता दें कि वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया जाता है। इस बार भी 1 मार्च 2024 को इनकी कीमतों को अपडेट किया गया था। सरकारी तेल कंपनियों ने मार्च में कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़त हुई है।

वर्तमान में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1795 रुपये है। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1911 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपये और चेन्नई में इसकी कीमत 1,960.50 रुपये है।

Mahashivratri 2024: भक्तों को लगातार 44 घंटे होंगे भगवान महाकाल के दर्शन, रात ढाई बजे खुले मंदिर के पट

Mahashivratri 2024 रात मंदिर के पट खुलने के बाद लगातार 44 घंटे भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। गर्भगृह में भगवान महाकाल के अभिषेक पूजन का दौर चलता रहेगा। आज रात 11 बजे से महानिशाकाल में महाकाल की महापूजा होगी। शनिवार तड़के 4 बजे भगवान के शीश सवा मन फल व फूलों से बना पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे तक पुष्प मुकुट के दर्शन होंगे।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। देशभर से भक्त महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगे। देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकालेश्वर एक मात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाता है। शिवनवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को भगवान महाकाल का शिवतांडव रूप में श्रृंगार किया गया।

रात 11 बजे से महानिशाकाल में महाकाल की महापूजा होगी

रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद लगातार 44 घंटे भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। गर्भगृह में भगवान महाकाल के अभिषेक पूजन का दौर चलता रहेगा। आज रात 11 बजे से महानिशाकाल में महाकाल की महापूजा होगी। शनिवार तड़के 4 बजे भगवान के शीश सवा मन फल व फूलों से बना पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे तक पुष्प मुकुट के दर्शन होंगे। शनिवार दोपहर 12 बजे साल में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती होगी।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 24 घंटे खुले रहेंगे पट

महापर्व महाशिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में देशभर से भक्त दर्शनार्थ पहुंचेंगे। शुक्रवार तड़के चार बजे से मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे, जो 24 घंटे खुले रहेंगे। इस दौरान यहां दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर परिसर और गर्भगृह की सुगंधित फूलों से आकर्षक सजावट की गई है।

भगवान ओंकारेश्वर को 251 किलो पेड़ों का भोग लगेगा

मंदिर ट्रस्ट की ओर से भगवान ओंकारेश्वर को 251 किलो पेड़ों का भोग लगाया जाएगा। इसे प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा जाएगा। भीड़ की वजह से श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में भगवान के मूल स्वरूप पर सीधे जल नहीं चढ़ाया जा सकेगा। शनिवार को भी दिनभर दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।

आज पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे पीएम मोदी, तीन अंतरराष्ट्रीय समेत 23 विजेता किए जाएंगे सम्मानित

पुरस्कार के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं को चुना गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह पुरस्कार देश में सकरात्मक बदलाव लाने के लिए रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और इसके लिए तकरीबन 1.5 लाख नामांकन आए।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे भारत मंडपम में किया जाएगा। देश में पहली बार दिए जा रहे इस पुरस्कार के लिए तकरीबन 1.5 लाख नामांकन आए हैं और तकरीबन 10 लाख वोट डाले गए।

तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं को चुना गया

पुरस्कार के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं को चुन लिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि यह पुरस्कार देश में सकरात्मक बदलाव लाने के लिए रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए प्रदान किया जाएगा।

20 श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए

पुरस्कार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पहले बार दिए जा रहे पुरस्कार के लिए 20 श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए और विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल क्रिएटर्स के लिए 10 लाख से अधिक लोगों ने वोट दिए। यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार, वर्ष का विघ्नहर्ता, वर्ष का सेलिब्रिटी क्रिएटर, हरित चैंपियन पुरस्कार, सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, सर्वाधिक प्रभावशाली कृषि क्रिएटर, वर्ष के सांस्कृतिक राजदूत, अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर पुरस्कार समेत 20 श्रेणियो में प्रदान किया जाएगा।

इन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ यात्रा क्रिएटर पुरस्कार, स्वच्छता राजदूत पुरस्कार, न्यू इंडिया चैंपियन पुरस्कार, टेक क्रिएटर पुरस्कार, हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड, सर्वाधिक क्रिएटिव क्रिएटर, (पुरुष एवं महिला), खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ माइक्रो क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ नैनो क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य एवं फिटनेस क्रिएटर भी शामिल हैं।

Pakistan: CM बनते ही एक्शन मोड में मरियम नवाज, पंजाब प्रांत में हिंसक विरोधों से निर्ममता से निपटने की कही बात

मरियम नवाज ने कहा कि लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अगर राजनीति करने के बहाने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई तो वह क्रूर बन जाएंगी। नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अपने राजनीतिक विरोधियों को किसी भी हिंसक प्रदर्शन का सहारा लेने के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर राजनीति करने के बहाने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई, तो वह क्रूर बन जाएंगी। लोगों के लिए परेशानी पैदा की जाने वाली स्थिति को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे निर्मम तरीके से निपटा जाएगा।

चुनाव परिणामों में धांधली को लेकर हो रहे हैं प्रदर्शन

नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और उसके सहयोगियों के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं, क्योंकि आंदोलनकारियों का आरोप है कि आठ फरवरी के चुनाव परिणामों में धांधली हुई थी। इस बीच, नेता मौलाना फजलुर रहमान ने कहा है कि राजनीति में निर्णयकर्ता के रूप में पाकिस्तानी सेना सम्मान नहीं पा सकती। हां, देश के रक्षक के रूप में वह सम्मान पा सकती है।

आरक्षित सीटों के उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण पर लगी रोक बढ़ाई

पाकिस्तानी हाई कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल असेंबली में आवंटित आरक्षित सीटों वाले उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण समारोह पर लगी रोक 13 मार्च तक बढ़ा दी है। दरअसल, सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल का कहना है कि यह सीटें उन्हें मिलनी चाहिए थीं। सोमवार को चुनाव आयोग ने कहा था कि इत्तेहाद काउंसिल संविधान के अनिवार्य प्रावधानों के उल्लंघन के कारण सीटों में हिस्सेदारी का दावा नहीं कर सकती।

उनके हिस्से की सीटें दूसरी पार्टियों में बांटी जानी चाहिए। संसद के निचले सदन की 336 में से कुल 266 सीटों पर चुनाव हुए, जबकि 60 सीटें महिलाओं और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित थीं। ये सीटें जीतने वाली पार्टियों को संख्या के आधार पर आनुपातिक रूप से आवंटित की जाती हैं।

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के निजीकरण योजना को मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पीआइए के 15 जून से पहले निजीकरण को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंजूरी दे दी है। 2022 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) देश की तीसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की घाटे में चलने वाली इकाई बन गई, जिसे केवल ऋणों की अदायगी के लिए प्रति माह 11.5 अरब पाकिस्तानी रुपये की आवश्यकता थी।

वहीं, एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान का विदेशी सार्वजनिक ऋण छह महीने में 1.2 अरब डालर बढ़कर 30 सितंबर 2023 तक 86.358 अरब डालर हो गया है।

इस राज्य में टैक्स फ्री हुई यामी गौतम की Article-370, सरकार के फैसले के बाद दिखी उम्मीद की किरण

Yami Gautam और प्रियामणि की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म Article-370 ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाई हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो चुके हैं। शैतान के रिलीज से आर्टिकल-370 के कलेक्शन पर असर पड़ सकता था लेकिन अब मध्यप्रदेश सरकार के एक फैसले ने इस फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद जगा दी है।

यामी गौतम और प्रियामणि की फिल्म ‘आर्टिकल-370’ 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आए 14 दिन पूरे हो चुके हैं। एक अच्छी शुरुआत करने वाली यामी गौतम (Yami Gautam) की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म की कमाई भी वर्किंग डेज पर गिरने लगी थी।

हालांकि, अब ‘आर्टिकल-370’ पहले वीकेंड पर ‘शैतान’ के लिए खतरा बन सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सराहना पाने वाली ‘आर्टिकल-370’ को रिलीज के 14 दिन बाद मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आर्टिकल-370 को टैक्स फ्री करने की बताई वजह

मुख्यमंत्री मोहन यादव (Madhya Pradesh CM Mohan Yadav) ने यामी गौतम-प्रियामणि स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म के मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होने की जानकारी लोगों के साथ अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (Twitter) पर लोगों के साथ शेयर की। उन्होंने आर्टिकल-370 (Article-370) को टैक्स फ्री करने की वजह भी बताई।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैसेज शेयर करते हुए लिखा, “प्रदेश के नागरिक “आर्टिकल 370” की कड़वी हकीकत को जान सकें, इसके लिए हमनें फिल्म “Article 370” को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से “आर्टिकल 370” के कलंक को हटा कर जम्मू-कश्मीर में विकास की अपार संभावनाओं के द्वार खोले हैं। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर की पहले और अब की परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर देती है”।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म की हो रही है सराहना

यामी गौतम की फिल्म के मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होने के बाद इस फिल्म की वीकेंड कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि अजय देवगन की शैतान की एडवांस बुकिंग मध्य प्रदेश में काफी अच्छी है, ऐसे में अब टैक्स फ्री होने के बाद यामी गौतम-प्रियामणि स्टारर ये फिल्म एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकती है।

‘आर्टिकल-370’ के निर्देशन की कमान आदित्य धर ने संभाली है, जो इससे पहले सुपरहिट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। यामी गौतम और प्रियामणि के किरदार की सरहाना हुई। इस फिल्म ने एक्ट्रेस ने NIA एजेंट का किरदार अदा किया था।

Gujarat Giants की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल WPL 2024 से हुईं बाहर

WPL 2024 Harleen Deol गुजरात जायंट्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। आधिकारिक बयान में लिखा हम उन्हें जल्द से जल्द वापस एक्शन में देखना चाहते हैं। उनकी जगह 29 वर्षीय भारती फुलमाली को टीम में शामिल किया गया है। गुजरात का अगले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से सामना होगा।

गुजरात जायंट्स ने गुरुवार को पुष्टि की कि स्टार ऑलराउंडर हरलीन देओल घुटने की चोट के चलते महिला प्रीमियर लीग से बाहर हो गई हैं। हरलीन देओल बाकी के बचे हुए मैचों से बाहर हो गई हैं। टीम ने हरलीन के जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं।गुजरात जायंट्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। आधिकारिक बयान में लिखा, हम उन्हें जल्द से जल्द वापस एक्शन में देखना चाहते हैं। उनकी जगह 29 वर्षीय भारती फुलमाली को टीम में शामिल किया गया है।

भारती फुलमाली को टीम में किया गया शामिल

बयान में कहा गया है, अंतरिम रूप से भारती फुलमाली जायंट्स टीम में हरलीन की जगह लेंगी। 9 मार्च को खेले जाने वाले अगले मैच में वह टीम में शामिल होंगी। गुजरात का अगले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से सामना होगा।

RCB के खिलाफ मिली थी पहली जीत

बता दें कि गुजरात ने आरसीबी को हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर बनाया था। WPL के प्वाइंट्स टेबल में गुजरात -1.278 के नेट रन रेट पर केवल 2 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है।

पहले से ही लगी थी हरलीन को चोट

गौरतलब हो कि हरलीन देओल पहले से ही इंजर्ड थीं। बेंगलुरु में खेले गए यूपी वॉरियर्स के खिलाफ के दौरान उन्हें फिर बाएं घुटने में चोट लग गई थी। फील्डिंग करते हुए पहले ही ओवर में हरलीन इंजरी का शिकार हो गई थीं। इसके बाद से वह मैदान पर नहीं दिखीं। स्नेह राणा की भी फिटनेस चिंता का विषय बना हुआ है।