Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 313

एक देश एक चुनाव…कोविंद कमेटी ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी:इसमें 18 हजार पेज, 2029 में एकसाथ चुनाव कराने की सिफारिश

वन नेशन वन इलेक्शन पर विचार के लिए बनाई गई पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने गुरुवार (14 मार्च) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। यह 18,626 पन्नों की है। इसमें कहा गया है पैनल का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था। यह रिपोर्ट स्टेकहोल्डर्स-एक्सपर्ट्स से चर्चा के बाद 191 दिन की रिसर्च का नतीजा है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक देश-एक चुनाव पर 47 राजनीतिक दलों ने कमेटी को अपनी राय दी। इनमें से 32 ने पक्ष में और 15 ने विपक्ष में मत रखा है।

पैनल के सुझाव…

  • सभी राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 तक बढ़ाया जाए।
  • हंग हाउस, नो कॉन्फिडेंस मोशन होने पर बाकी 5 साल के कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं।
  • पहले फेज में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जा सकते हैं, उसके बाद दूसरे फेज में 100 दिनों के भीतर लोकल बॉडी के इलेक्शन कराए जा सकते हैं।
  • चुनाव आयोग लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों के परामर्श से सिंगल वोटर लिस्ट और वोटर आई कार्ड तैयार करेगा।
  • कोविंद पैनल ने एकसाथ चुनाव कराने के लिए उपकरणों, जनशक्ति और सुरक्षा बलों की एडवांस प्लानिंग की सिफारिश की है।
  • कमेटी में 8 सदस्य, सितंबर 2023 में बनी थी
    पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अगुआई में 8 मेंबर की कमेटी पिछले साल 2 सितंबर को बनी थी। 23 सितंबर 2023 को पहली बैठक दिल्ली के जोधपुर ऑफिसर्स हॉस्टल में वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक हुई थी। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद समेत 8 मेंबर हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कमेटी के स्पेशल मेंबर बनाए गए हैं।
  • अभी ऐसी है एक देश-एक चुनाव की संभावना
    एक देश-एक चुनाव’ लागू करने के लिए कई राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल घटेगा। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 के आखिर में हुए हैं, उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विधि आयोग के प्रस्ताव पर सभी दल सहमत हुए तो यह 2029 से ही लागू होगा। साथ ही इसके लिए दिसंबर 2026 तक 25 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने होंगे।

    मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभाओं का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाकर जून 2029 तक किया जाए। उसके बाद सभी राज्यों में एकसाथ विधानसभा-लोकसभा चुनाव हो सकेंगे।

    पहला चरणः 8 राज्य, वोटिंग जून 2024 में

    • आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किमः इनका कार्यकाल जून 2024 में ही पूरा हो रहा है।
    • हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्लीः इनके कार्यकाल में 5-8 महीने कटौती करनी होगी। फिर जून 2029 तक इन राज्यों में विधानसभाएं पूरे 5 साल चलेंगी।

    दूसरा चरणः 6 राज्य, वोटिंगः नवंबर 2025 में

    • बिहारः मौजूदा कार्यकाल पूरा होगा। बाद का साढ़े तीन साल ही रहेगा।
    • असम, केरल, तमिलनाडु, प. बंगाल और पुडुचेरी मौजूदा कार्यकाल 3 साल 7 महीने घटेगा। उसके बाद का कार्यकाल भी साढ़े 3 साल होगा।

    तीसरा चरणः 11 राज्य, वोटिंगः दिसंबर 2026 में

    • उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब व उत्तराखंडः मौजूदा कार्यकाल 3 से 5 महीने घटेगा। उसके बाद सवा दो साल रहेगा।
    • गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुराः मौजूदा कार्यकाल 13 से 17 माह घटेगा। बाद का सवा दो साल रहेगा।

    इन तीन चरणों के बाद देश की सभी विधानसभाओं का कार्यकाल जून 2029 में समाप्त होगा। सूत्रों के अनुसार, कोविंद कमेटी विधि आयोग से एक और प्रस्ताव मांगेगी, जिसमें स्थानीय निकायों के चुनावों को भी शामिल करने की बात कही जाएगी।

बीजेपी की दूसरी लिस्ट फाइनल, 90 उम्मीदवारों का एलान जल्द; इन राज्यों के प्रत्याशियों की होगी घोषणा

BJP Candidate 2nd List भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने लगभग 90 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल कर ली है। बैठक में गुजरात की सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया। मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई। बता दें कि बीजेपी पहली लिस्ट में 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की सोमवार देर रात तक चली बैठक में लगभग 90 उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सात राज्यों से करीब 90 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पार्टी की ओर से इसके बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

पीएम मोदी समेत ये नेता रहे बैठक में मौजूद

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रल्हाद जोशी, नित्यानंद राय, सांसद सुशील मोदी, सीआर पाटिल, तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष किशन रेड्डी, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, बासवराज बोम्मई, कर्नाटक के पार्टी अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।

इन सीटों पर तय हुए नाम

बैठक में गुजरात की बाकी 11 सीटों पर चर्चा हुई और सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया। मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई।

इन राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की आठ, हिमाचल की चार और कर्नाटक की सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई।

195 सीटों पर उतार चुकी है उम्मीदवार

  • भाजपा ने इससे पहले 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
  • इसमें उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
  • इसके अलावा केरल की 12, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

डीपीबी एस कॉलेज अनूपशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा

आज दिनांक 13-02- 2024 को डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के नेतृत्व में सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। तृतीय दिवस के कार्यक्रम का प्रारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी के लाइव कार्यक्रम के प्रसारण के साथ किया गया। सभी विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। तदनंतर सभी स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली तथा लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। तदनंतर द्वितीय सत्र में अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट पर सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए तथा मस्तराम घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलते हुए घाट पर विद्यमान व्यक्तियों से मां गंगा एवं समीपवर्ती घाटों को स्वच्छ रखने हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सोहन आर्य ने किया। इस अवसर पर डंबर सिंह एवं स्वयंसेवकों में तेजवीर, विमल, नितिन, अरुण, रोहित, उषा, शिवानी, मुस्कान, प्रेरणा, रेखा, लवी इत्यादि उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए गगन की रिपोर्ट

ITC Share: ब्लॉक डील के ऐलान के बाद आईटीसी के शेयरों में उछाल, कंपनी का एम-कैप इतने करोड़ रुपये बढ़ा

ITC Share Update आज शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी में आईटीसी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह के कारोबार में कंपनी के शेयर 9 फीसदी तक चढ़ गए थे। हालांकि खबर लिखते वक्त कंपनी के स्टॉक में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बीते दिन कंपनी ने बताया कि उनके प्रमुख शेयरधारक BAT अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है।

शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। बाजार के दोनों सूचकांक में आईटीसी (ITC) के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। आज आईटीसी के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है।आज आईटीसी के शेयर लगभग 9 फीसदी चढ़ गए। स्टॉक में आई तेजी के बाद कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 32,127.11 करोड़ रुपये जुड़ गए। बीएसई पर कंपनी के स्टॉक 8.59 फीसदी बढ़कर 439 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 8.29 फीसदी उछलकर 438 रुपये पर पहुंच गए।

आज सुबह के कारोबार में कंपनी का एमकैप 32,127.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,453.59 रुपये हो गया। खबर लिखते वक्त आईटीसी के शेयर 6.09 फीसदी की तेजी के साथ 429.10 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के स्टॉक बीएसई और एनएसई पर टॉप गेनर है।

शेयर में क्यों आई तेजी

बीते दिन आईटीसी (ITC) ने घोषणा की थी कि ब्रिटिश अमरीकी तम्बाकू (British American Tobacco) जो कि आईटीसी की प्रमुख शेयरधारक है वह आईटीसी लिमिटेड में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है।

बता दें कि आईटीसी लिमिटेड में सबसे बड़ा शेयरधारक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टोबैको मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड (TMI) 43,68,51,457 साधारण शेयर बेचने का इरादा रखती है। कंपनी ये शेयर भारतीय विविध इकाई में बुकबिल्ड प्रक्रिया (ब्लॉक ट्रेड) के माध्यम से संस्थागत को बेचेगी।

कंपनी के बयानों के अनुसार ‘ब्लॉक ट्रेड शेयर आईटीसी की जारी साधारण शेयर पूंजी का 3.5 प्रतिशत तक प्रतिनिधित्व करते हैं। ब्लॉक ट्रेड के पूरा होने के बाद, बीएटी 25.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आईटीसी का एक महत्वपूर्ण शेयरधारक बना रहेगा।

आईटीसी में बीएटी का शुरुआती निवेश 1900 के दशक की शुरुआत में हुआ था।

कंपनी ने कहा कि वह दिसंबर 2025 को समाप्त होने वाली अवधि में BAT शेयरों को वापस खरीदने के लिए ब्लॉक व्यापार की नेट इनकम का उपयोग करने का इरादा रखती है, जो 2024 में 700 मिलियन पाउंड से शुरू होगी।

धीरूभाई अंबानी के जन्मस्थान चोरवाड़ पहुंचे अनंत-राधिका:प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद पहली बार गांव गए, दादी कोकिलाबेन भी साथ रहीं

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मंगलवार को धीरूभाई अंबानी के जन्मस्थान चोरवाड़ पहुंचे। उनके साथ अनंत की दादी कोकिलाबेन अंबानी भी थीं। प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अनंत और राधिका पहली बार धीरूभाई के गांव गए हैं। इस मौके पर तीनों ने झुंड भवानी माताजी मंदिर के दर्शन किए।

अंबानी परिवार ने चोरवाड़ में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग के लिए डिनर प्रोग्राम का भी आयोजन किया, जहां लोगों को सामूहिक भोज कराया गया। भोज के बाद अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका की शादी से पहले जश्न मनाने के लिए लोक डायरा का कार्यक्रम रखा। ये गुजराती पारंपरिक संगीत का कार्यक्रम होता है, जिस में कलाकार लोकगीत गाते हैं।

अनंत बोले- दादा के गांव से उनके जैसे 10 लोग खड़े होने चाहिए इस मौके पर अनंत अंबानी ने लोगों से कहा, ‘मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं, ये मेरे दादा का गांव है। आप सभी मुझे और राधिका और मेरे पूरे परिवार को आशीर्वाद दें। चोरवाड़ मेरे दादाजी का जन्मस्थान है। रिलायंस में सब कुछ यहीं से आया है।

अनंत ने कहा कि एक विचार मेरे मन में है, जैसे एक धीरूभाई एक आंगन से उठे। वैसे ही 10 धीरूभाई इस गांव से खड़े होने चाहिए। यहां जो बच्चे हैं, वे साहस रखें और आगे बढ़ें। अगले 10 साल में यहां से 10 धीरूभाई निकल सकते हैं। ये शक्ति इस गांव में है।

सिर्फ कहां नहीं करके दिखाया जी हाँ विधवा की मदत के लिए शिक्षक अश्वनी कंडारा का अहम योगदान

पिंजौर : रायतन क्षेत्र के खड़कुआ गाँव के अंतर्गत जल्लाह गाँव की महिला विधवा पेंशन के लिए दर-दर भटक रही थी समाजसेवी शिक्षक अश्वनी कंडारा परिवार के लिए फरिश्ता बनकर आया और पैंशन लगवाने के लिए भरसक प्रयास किया और आज पैंशन का फाइनल प्रोसेस हो गया एक से ढ़ेड महीने के अंदर पेंशन आ जाएगी। अब तो हालात ऐसे हो गए कि जनता की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।

क्या है पूरा मामला?

पिंजौर खंड के खड़कुआ जल्लाह से विधवा महिला पेंशन के लिए दर-दर भटक रही थी। जल्लाह गाँव के ढाकवाला में रहने वाली महिला सरकारी दफ्तरों से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार चक्कर काट चुकी थी, लेकिन अब तक उसे पेंशन नहीं मिली थी। ढाकवाला निवासी सरोज शर्मा जो सही से चल और बोल भी नहीं पाती जो धर्मपत्नी स्वर्गीय घनश्याम शर्मा ने विधवा पेंशन के लिए पिछले कई महीने से दर-दर भटकने को मजबूर थी आवेदन के लिए कई बार प्रयास किया परन्तु शिक्षा के आभाव के कारण व किसी की कोई मदत ना मिलने की वजह चाहे कुछ भी हो अश्वनी कंडारा ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की है। सरोज शर्मा का स्वास्थ्य भी पिछले कई महीनो से बहुत खराब चल रहा था। उनके पति के गुजर जाने के बाद उनके बच्चे बेरोजगार है, तथा इधर-उधर मजदूरी का काम करके अपना गुजारा चला रहे हैं, इसके बावजूद मदत ना मिलना। मिली जानकारी के मुताबिक पति के गुजर जाने के बाद उसे विधवा पेंशन मिलनी तो थोड़ा सहारा लगता।

बेटा गुरनाम बताती हैं कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पेंशन मिलती तो थोड़ी राहत मिल जाती। उन्होंने बताया कि उनके पति खेती बाड़ी का काम करते थे। उनके गुजर जाने के बाद परिवार पर समस्याओं का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वर्गीय घनश्याम के बेटे गुरनाम बताते हैं कि पिछले कुछ महीने पहले पिता के गुजर जाने के बाद उनके मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ कई बार आवेदन की कोशिश कि गई हालांकि अश्वनी कंडारा ने परिवार की यथा संभव मदत की और बताया कि पेंशन न लगने की वजह परिवार द्वारा समय पर ऑनलाइन ना करवाना है

परिवारजन कई बार जनपद कार्यालय के चक्कर भी लगा चुके थे, लेकिन उनका पेंशन प्रकरण जस का तस पड़ा हुआ था। वहीं सरोज का स्वास्थ्य खराब बना हुआ है और उसे चलने-फिरने व बोलने में भी दिक्कत हो रही है। उनकी मदत के लिए कोई उनका हाल चाल नहीं पूछने आए अतः अश्वनी ने परिवार की यथा संभव मदत की और पैंशन लगवाई। वही मिली जानकारी के मुताबिक आज ही समाज सेवी वह अध्यापक अश्विनी कंडारा परिवार की मदद करने के लिए उनकी विधवा पेंशन न लगने की वजह जानने और आ रही परेशानियों को समझने के लिए कई बार उनके घर गए और समझा क्या है पूरा मामला।

कहाँ आई ज्यादा परेशानियाँ?

अश्वनी कंडारा ने जानकारी देते हुए बताया की डॉक्यूमेंट पूरे करने में बहुत दिक्क़तों का सामने करना पड़ा परन्तु उन्होंने हार नहीं मानी और कहा अंत भला तो सब भला। कई बार में सभी डॉक्यूमेंट लेकर उन्हें ऑनलाइन के लिए प्रक्रिया को सिरे पहुँचाया और गरीब विधवा महिला की पैंशन लगवा दी।

 

ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

देश के सभी क्षेत्रों में हो रहा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में चहुँमुखी विकास हो रहा है। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को बेहतर रेल अधोसंरचना के लिए अनेक सौगात देते हुए रेल अधोसंरचना से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया है। वंदे-भारत ट्रेन अलग-अलग मार्गों पर संचालित हो रही हैं। अन्य रेल सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। इन कार्यों के लिए पर्याप्त धन राशि का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों भाई-भाई की तरह हैं। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त राशि दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में दोनों राज्यों में धन की कोई कमी नहीं है। नर्मदा मैया की कृपा दोनों प्रदेशों पर है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्थानीय जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जो पूरा देश कभी भूल नहीं सकता। अयोध्या में 500 साल से निरंतर रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का संघर्ष चल रहा था। उन्होंने कहा कि सीमा पर आज जवान अपनी जान की बाजी लगाकर राष्ट्र-रक्षा कर रहे हैं। जवान सीना ठोंक कर देश की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के जवानों के साथ किसानों की भी चिंता की है। किसानों को सम्मान निधि देने के साथ ही लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना चलाई जा रही है। तीन माह की अल्प अवधि में छत्तीसगढ़ में जन कल्याण के अनेक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यादव समाज ने किया अभिनंदन
दुर्ग के मानस भवन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। यहाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भगवान महाकाल की नगरी विद्या अध्ययन के लिये आए थे। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण मथुरा में कंस के संहार के बाद आए थे। यहां उन्होंने 64 कलाएं सीखीं, यही नहीं गोपाल कृष्ण ने 4 वेद, 18 पुराण और 14 विद्या में निपुण होने का कार्य किया।

हमारी सरकार जनता की सेवा करना जानती हैः डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करना जानती है। छत्तीसगढ़ की जनता ने राज्य की प्रगति और विकास के लिए अनुकरणीय कार्य किए हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार के माध्यम से किसानों के घर धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का नाम गूंज रहा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी का भारत के युवाओं की होगी, जो आज परिलक्षित हो रही है। भारत में दोनों राज्य मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को राजनांदगांव में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के 1 लाख 23 हजार 131 किसानों को उपार्जित धान के अंतर की 638 करोड़ 23 लाख 84 हजार रुपये की राशि अंतरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की एक और गारन्टी आज पूरी हुई है। राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बालोद में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से यहां जुड़े और रिमोट का बटन क्लिक कर किसान उन्नति योजना की राशि किसानों के खाते में अन्तरित की। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

आचार्य विद्यासागर जैन समाज के नहीं, पूरे भारत और विश्व के संत थे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज की जैन तीर्थक्षेत्र चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में स्थित समाधि के दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज जैन समाज के नहीं पूरे भारत और विश्व के ऐसे संत थे, जिन्होंने विश्व के कल्याण की कामना हमेशा की है। उन्होंने आचार्य जी के अहिंसक कार्य की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को डोंगरगढ़ ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों ने आश्रम में संचालित अन्य गतिविधियों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कमेटी के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य श्री के व्यक्तित्व और जीवन कृतित्व पर चर्चा की और उनके चलाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि जैन आचार्य विद्यासागर महाराज की गत 18 फरवरी को समाधि ली थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में संचालित चल चरखा केन्द्र का अवलोकन कर कर्मचारियों से कपड़ा बुनने की विधि की संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कपड़े की गुणवत्ता को भी देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा स्मृति स्वरूप आचार्य विद्यासागर जी की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर राहुल कोठारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत उपस्थित थे।

ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक वातावरण स्थापित हो: पिंकी जिजवानी

मध्य प्रदेश पुलिस और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को भोपाल में एक दिवसीय ‘विचार-विमर्श किया गया। ‘मध्य प्रदेश में महिलाओं का सशक्तिकरण: सुरक्षा और सम्मान के लिए रणनीतियाँ’ विषयक इस विचार-विमर्श कार्यशाला में मुख्य रूप से उन चुनौतियों और समाधान हेतु रणनीतियों पर समझ बनाने के साथ एक लक्षित हस्तक्षेप की शुरुआत हुई जिससे कि इन हस्तक्षेपों को व्यापक अभिसरण के साथ दिशा मिल सके और राज्य के ग्रामीण महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ उनका सम्मानपूर्वक जीवन संपूर्ण हो सके। और इस दिशा में राज्य पुलिस, महिला संगठन, पंचायती राज संस्थान, स्थानीय प्रशासन और अन्य सम्बंधित विभाग के सहयोग और सामन्जस्य से उन बिन्दुओं और समाधान के तरीकों को ग्रामीण क्षेत्र में लागू करने के प्रयासों को बल मिल पायेगा.

ग्रामीण मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को कम करके आंका नहीं जा सकता. इन क्षेत्रों में महिलाओं को उनकी सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और यह बेहद ही जरूरी है कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए एक वातावरण स्थापित हो और यह साझा प्रयासों तथा समाज, सरकार और ग्रामीण स्थानीय संस्थानों के बीच एक समन्वय से ही संभव हो सकता है। उपरोक्त बातें आईपीएस और पुलिस विभाग की ए.आई.जी. (क्राइम अगेंस्ट वीमेन), सुश्री पिंकी जिजवानी ने कही।

उन्होंने बताया कि महिला हिंसा-उत्पीड़न और सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों की कमी आदि और अन्य मुद्दों पर सभी के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है इनके समाधान से सम्बंधित किस प्रकार के संसाधन और तरीके मौजूद हैं, उनको भी अधिक न्यायसंगत बनाने के लिए कानून विभाग, नागरिक समाज, समुदायों और लैंगिक समानता और न्याय को आगे बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों बीच सहयोग के साथ बढ़ावा दिया जाएगा।

‘पंचायत और समुदाय की भागीदारी के द्वारा महिला सुरक्षा’ विषयक एक पैनल चर्चा में ग्रामीण और पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्री देवेश मिश्रा कार्यशाला में अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि जेंडर संवेदनशील पंचायत बनाने की दिशा में सभी विभागों के समन्वय हेतु विभिन्न तरह के दिशानिर्देश केंद्र और राज्य द्वारा जारी किये गए हैं, उन पर सही रूप से अमल में लाया जाना जरूरी है।

महिला सुरक्षा से सम्बंधित सफलतम कहानियों का एक संकलन भी इस इस कार्यशाला में विमोचन किया जाएगा. इस कार्याशाला अन्य विशेष वक्ताओं में मुख्य रूप से एमपीएसआरएलएम् के एसीईओ नेमचंद, महिला और बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्री सुरेश तोमर, मनरेगा कमिश्नर एस. चैतन्य कृष्णा (आईएस), एनआरईटीपी की स्टेट एक्सपर्ट सुश्री स्वाति परमार, एनएचएम् की डिप्टी डायरेक्टर डॉ नमिता नीलकंठ, आईवेज के श्री बलवंत सिंह, टीआरआई से सुश्री नेहा गुप्ता, सीमा भास्करन और सामुद्दायिक संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यक्रम में विशेष रूप से नारी अधिकार केंद्र और लोक अधिकार केंद्र के समन्वयकों ने विस्तारपूर्वक अपने कार्य को साझा किया।

बाइडेन ने कहा-गाजा में मानवीय राहत सामग्री भेजेगा अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका गाजा में तत्काल मानवीय राहत सामग्री भेजेगा। यह निर्णय मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गाजा में राहत और खाद्य सामग्री का इंतजार कर रहे लोगों पर इजराइली सुरक्षाबलों की गोलीबारी से सारी दुनिया चिंतित हो गई है। इस गोलीबारी में बड़ी संख्या में फिलिस्तीन के नागरिक मारे गए हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्म की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात से पहले कहा, गाजा में निर्दोष लोग अपने परिवारों का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं। यह लोग भीषण युद्ध में फंस गए हैं। इनको भोजन सामग्री और अन्य राहत सामग्री की जरूरत है। संयुक्त राज्य अमेरिका इनको भरपूर सहायता मुहैया कराएगा।

बाइडेन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका जॉर्डन के साथ काम करेगा। जार्डन गाजा में हवाई मार्ग से मदद पहुंचाने में सबसे आगे रहा है। गाजा में मदद समुद्र मार्ग से भी पहुंचाई जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, गाजा में भेजी जा रही मदद मौजूदा हालात को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। वहां हर व्यक्ति की जिंदगी खतरे में है।

रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन और सुश्री मेलोनी ने गाजा में युद्ध रोकने के प्रयासों के साथ यूक्रेन के लिए समर्थन पर चर्चा की। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वरिष्ठ अधिकारी जॉन एफ. किर्बी ने अमेरिका सबसे पहले विमानों से खाद्य सामग्री के पैकेट भेजेगा। इसके बाद पानी और दवा की आपूर्ति की जाएगी। एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा कि वायुसेना 50,000 भोजन के पैकेट पहुंचाने की योजना बना रही है। किर्बी ने कहा कि गुरुवार को गाजा में मानवीय सहायता लेकर पहुंचे ट्रकों के काफिले के आसपास हुई मौतों ने सारी दुनिया को विचलित कर दिया है।

 

हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आज से, 27 टीमें लेंगी हिस्सा

14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (14th Hockey India Senior Women’s National Championship) 13 मार्च से पुणे (Pune) के पिंपरी में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम (Major Dhyanchand Hockey Stadium) में शुरू होगी, जिसका फाइनल 23 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली कुल 27 टीमों को आठ पूलों में विभाजित किया गया है।

मौजूदा चैंपियन हॉकी मध्य प्रदेश को हॉकी बिहार और छत्तीसगढ़ हॉकी के साथ पूल ए में रखा गया है, पिछले साल के उपविजेता और इस साल के संस्करण का मेजबान हॉकी महाराष्ट्र, दिल्ली हॉकी और केरल हॉकी के साथ पूल बी में है। पूल सी में हॉकी झारखंड, उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी आंध्र प्रदेश शामिल हैं जबकि पूल डी में हॉकी हरियाणा, पुडुचेरी हॉकी और असम हॉकी शामिल हैं।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, हॉकी चंडीगढ़ और गोवा हॉकी पूल ई का हिस्सा हैं। पूल एफ में हॉकी पंजाब, हॉकी हिमाचल, हॉकी राजस्थान और हॉकी मिजोरम शामिल हैं। हॉकी कर्नाटक खुद को पूल जी में मणिपुर हॉकी, हॉकी उत्तराखंड और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी के साथ पाता है जबकि हॉकी बंगाल, तमिलनाडु की हॉकी यूनिट, हॉकी गुजरात और तेलंगाना हॉकी पूल एच में हैं।

आगामी टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अगली मुख्य संभावित खिलाड़ियों को चुनने के लिए मंच के रूप में काम करेगा। सीनियर महिला टीम के अधिकांश सदस्य, जिनमें भारतीय कप्तान सविता, सर्वाधिक कैप्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया, मोनिका, नवनीत कौर, सलीमा टेटे जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही दीपिका और संगीता कुमारी जैसी उभरती प्रतिभाएँ इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। सभी अपने-अपने राज्यों से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

प्रत्येक पूल से शीर्ष टीम 20 मार्च को होने वाले क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंचेगी, जबकि सेमी-फ़ाइनल 22 मार्च को होगा। तीसरे/चौथे स्थान का प्ले-ऑफ़ 23 मार्च को निर्धारित है, जिसके बाद उसी शाम को फ़ाइनल होगा।

विशेष रूप से, 29 भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे, जो हॉकी के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। हॉकी महाराष्ट्र की टीम में वैष्णवी विट्ठल फाल्के, अक्षता अबासो ढेकाले और रजनी एतिमारपु होंगी, जबकि मारियाना कुजूर, अजमीना कुजूर और ज्योति छत्री हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए आएंगी। निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी हॉकी झारखंड के लिए एक्शन में नजर आएंगी और बलजीत कौर और गुरजीत कौर हॉकी पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हॉकी उत्तर प्रदेश में मुमताज खान, वंदना कटारिया और बंसारी सोलंकी अपना जलवा बिखेरेंगी, जबकि बिचू देवी खारीबाम, इशिका चौधरी और लालरेम्सियामी क्रमशः मणिपुर हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी मिजोरम का प्रतिनिधित्व करेंगी। हॉकी हरियाणा 11 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित एक स्टार-स्टडेड लाइन-अप उतारेगा, जिसमें मोनिका, नवनीत कौर, नेहा, निशा, दीपिका, महिमा चौधरी, ज्योति, सविता, शर्मिला देवी, सोनिका और उदिता शामिल हैं।

आगामी कार्यक्रम को लेकर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, “इतने सारे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए खेलते हुए देखना बहुत अच्छा है। इससे न केवल हॉकी का स्तर बेहतर होता है, बल्कि इससे युवाओं को वरिष्ठ पेशेवरों के साथ खेलने का बहुमूल्य अनुभव भी मिलेगा। हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है और हम कई प्रतिभाओं को सामने लाने की उम्मीद कर सकते हैं जो भविष्य में संभावित रूप से भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।”

टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश की टीम 13 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे छत्तीसगढ़ हॉकी से भिड़ेगी।