Monday, July 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 305

दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि किस नेता को कहां से मिला है टिकट।
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी की PAC की आज अहम बैठक हुई जिसमें चर्चा के बाद पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AAP की पहली लिस्ट में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। आम आदमी पार्टी ने दूसरे दलों से आए कई नेताओं को भी टिकट दिया है। इसमें हाल में भाजपा छोड़कर आप के साथ जुड़ने वाले अनिल झा का भी नाम है।
11 उम्मीदवारों के नाम सामने आए
छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे
विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी
लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे
बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे
सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे
सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे
मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे
दूसरे दलों से आए इन नेताओं को टिकट
आम आदमी पार्टी ने जिन नेताओं को टिकट दिया है उनमेंं ब्रह्म सिंह तंवर और अनिल झा ने हाल ही में बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। बीबी त्यागी ने 5 नवंबर को बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। जुबेर चौधरी ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। वीर सिंह धिंगान ने भी एक हफ्ते पहले कांग्रेस छोड़ के आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। सोमेश शौकीन भी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

कब होंगे चुनाव?
दिल्ली में 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन साल 2025 के फरवरी महीने में कराया जा सकता है। साल 2020 में भी दिल्ली में फरवरी महीने में ही विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है।

तारा सिंह नहीं सकीना करती विलेन का खत्मा:अमीषा पटेल बोलीं- डायरेक्टर ने आखिरी वक्त में बदला फिल्म का क्लाइमैक्स; 2023 में आई थी गदर-2

0

फिल्म ‘गदर 2’ 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘गदर 2’ के क्लाइमैक्स को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के क्लाइमैक्स में उनका मुख्य रोल था, लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें बिना बताए बदलाव कर दिया गया।

दरअसल, एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूट्यूब का लिंक शेयर किया और लिखा, ‘क्या यह सच है कि गदर 2 में सकीना का किरदार विलेन को मारने वाला था?’ इस पर अमीषा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘हां, निर्देशक अनिल जी ने मुझसे कहा था कि क्लाइमैक्स में सकीना विलेन को मारेगी। लेकिन क्लाइमैक्स मेरी जानकारी के बिना बदल दिया गया।
अमीषा ने आगे लिखा, ‘हालांकि, अब जो हुआ सो हुआ। अनिल जी मेरे परिवार जैसे हैं, और मुझे यकीन है कि उन्हें भी इसका अफसोस होगा। ‘गदर 2’ ने तो पहले ही इतिहास रच दिया है। अब आगे बढ़ने का वक्त है।’

बता दें कि, इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने कहा था, ‘शूटिंग के दौरान ज्यादातर समय मैं अनिल शर्मा से बात नहीं करती थी। मुझे जो कुछ भी बताना होता था, वो मुझे उनके असिस्टेंट डायरेक्टर के माध्यम से ही बताया जाता था। हमारे बीच क्रिएटिव डिफरेंस होते थे और यह सिलसिला चलता रहा। हम लड़ते थे और फिर सुलह कर लेते थे।’

आपका PAN नंबर एक्टिव है या नहीं, कभी चेक किया है क्या? घर बैठे ऐसे करें पता

0

आपके पैन कार्ड के इनएक्टिव होने के कई कारण हो सकते हैं। एक मुख्य कारण पैन-आधार लिंक का न होना है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति के पास कई पैन कार्ड हैं, तो आयकर विभाग पैन कार्ड को इनएक्टिव कर देगा।
पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) कार्ड एक बेहद अहम डॉक्यूमेंट है जिसे आयकर विभाग जारी करता है। पैन 10 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है। पैन कार्ड एक भौतिक कार्ड है जिसमें आपका पैन के साथ-साथ नाम, जन्म तिथि, पिता या पति या पत्नी का नाम और फोटो होता है। इस कार्ड की कॉपी पहचान या जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत की जा सकती हैं। लेकिन क्या आपने अपने पैन को लेकर यह जांचा है कि वह एक्टिव है या नहीं। आप इसका पता घर बैठे आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर किसी खास कारण से आपका पैन इनएक्टिव हो जाता है तो आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
एक्टिव है या नहीं ऐसे घर बैठे करें पता
सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं
बाईं तरफ Quick Links सेक्शन में जाकर नीचे Verify PAN Status पर क्लिक करें
यहां नए पेज पर आपको अपना पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और पैन के साथ रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर डालें और नीचे Continue पर क्लिक करें
क्लिक करने पर आपके मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, उसे नए पेज पर दिए बॉक्स में डालें और Validate पर क्लिक करें
ऐसा करते ही हरे टिक के साथ एक मैसेज आपके सामने आएगा जिसमें लिखा होगा- PAN is Active and details are as per PAN.
पैन क्यों हो जाते हैं इनएक्टिव
आपके पैन कार्ड के इनएक्टिव होने के कई कारण हो सकते हैं। एक मुख्य कारण पैन-आधार लिंक का न होना है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति के पास कई पैन कार्ड हैं, तो आयकर विभाग पैन कार्ड को इनएक्टिव कर देगा। आयकर विभाग उन पैन कार्ड को इनएक्टिव कर देगा जिन्हें फर्जी माना जाता है क्योंकि वे गलत पहचान वाले व्यक्तियों या गैर-मौजूद व्यक्तियों को जारी किए गए हैं।

अगर इनएक्टिव हो जाए तो क्या करें
अगर किसी वजह से आपका पैन इनएक्टिव हो जाता है तो Clear Tax के मुताबिक, आपको अपने पैन कार्ड को सक्रिय करने के लिए अनुरोध करते हुए एक पत्र का मसौदा तैयार करना होगा और इसे आयकर विभाग में अपने क्षेत्राधिकार वाले मूल्यांकन अधिकारी (AO) को भेजना होगा। इसमें कुछ डॉक्यूमेंट्स भी भेजने होंगे। जैसे आपके आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए उपयोग किए गए पैन की प्रति, आयकर विभाग के पक्ष में क्षतिपूर्ति बॉन्ड, निष्क्रिय किए गए पैन नंबर से पिछले तीन सालों में दाखिल किए गए आईटीआर की कॉपी आदि भेजने होंगे। जब AO को आपका रिक्वेस्ट मिलेगा और सबकुछ सही लगा तो विभाग 15-30 दिनों में आपके पैन कार्ड को एक्टिव कर देगा।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तय, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा खुलासा

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा खुलासा किया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी एक हफ्ते से भी लंबे समय से पर्थ में प्रैक्टिस कर रहे हैं। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। मैच से एक दिन पहले यानी कि 21 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और इस दौरान दोनों ने कई बड़े खुलासे किए। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान जसप्रीत बुमराह के हाथों में है। दरअसल रोहित शर्मा हाल ही में पिता बने हैं जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके हैं।
टीम इंडिया प्लेइंग 11 हुई तय
भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 को लेकर बात करें तो, जब जसप्रीत बुमराह से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया प्लेइंग 11 क्या होगी। इस पर बुमराह ने मुस्कराते हुए जवाब दिया और बताया कि टीम इंडिया प्लेइंग 11 तय हो गई है। हालांकि वह इसका खुलासा कल यानी कि मैच वाले दिन 22 नवंबर को करेंगे। टीम इंडिया को कुछ स्टार खिलाड़ी सीरीज का पहला मैच मिस करेंगे। जिसमें रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। हालांकि बुमराह ने इस पर कुछ खास अपडेट नहीं दिया है।

टीम इंडिया के लिए कुछ खिलाड़ी सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू भी कर सकते हैं। उन खिलाड़ियों में नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा का नाम शामिल हो सकता है। बुमराह ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा कि वह चाहते हैं कि टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान बड़ी जिम्मेदारियों को उठाए। बुमराह ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह इस सीरीज के पहले मैच में कप्तानी करेंगे, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया आने के बाद टीम मैनेजमेंट और कोच ने बता कि रोहित शर्मा पहला मैच मिस करेंगे। ऐसे में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।

महाराष्ट्र को लेकर आई दिलचस्प तस्वीर, एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

0

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए आज वोटिंग हुई। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता में बने रहने की उम्मीद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन मजबूत वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस बीच 6 एजेंसीज के एग्जिट पोल सामने आए हैं।
आज महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव के लिए वोट डाले गए। महाराष्ट्र में करीब 59% पोलिंग हुई। लेकिन किसी भी चुनाव में पोलिंग के बाद लोगों का सबसे ज्यादा इंटरेस्ट ये जानने में होता है कि लोगों ने किसको वोट दिया, कौन जीतेगा और सरकार किसकी बनेगी। ये जानने का एक ही पैमाना है एग्जिट पोल। आज 6 एजेंसीज के एग्जिट पोल सामने आए हैं। मोटे तौर पर सारे एग्जिट पोल इस बात पर एकमत हैं कि महाराष्ट्र में NDA की सरकार बनेगी और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आइए आपको इन 6 एजेंसीज के एग्जिट पोल दिखाते हैं।
महाराष्ट्र में महायुति सत्ता में लौट रही है?
सारे के सारे एक्जिट पोल महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं। लोकशक्ति मराठी रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति को 128 से 142 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि महाविकास अघाड़ी को 125 से 140 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 18 से 23 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।
MATRIZE के एग्जिट पोल में महायुति को क्लियर मेजॉरिटी मिलती दिख रही है। मेटराइज ने महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान जताया है और महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 और अन्य को 8 से 10 सीटों के बीच मिलने की संभावना जताई है।
पी मार्क के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है। पी मार्क ने महायुति को 137 से 157 सीटें, MVA को 126 से 146 सीटें और अन्य को 2 से 8 सीटें दी गई हैं।
पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल सबसे इंटरेस्टिंग है। इसमें महायुति की एकतरफा जीत का अनुमान लगाया गया है। महायुति को 175 से 195 सीट मिलती दिख रही हैं जबकि महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 85 से 112 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जाने का संभावना पीपुल्स पल्स ने जताई है।
CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में महायुति को 152 से 160 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि महाविकास अघाड़ी को 130 से 138 सीटें दी गई है। छोटी पार्टियों और इंडिपेंडेट्स को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
जेवीसी के सर्वे में महायुति को 150 से 167 सीटें दी गई हैं। महाविकास अघाड़ी को 107 से 125 जबकि अन्य को 13 से 14 सीटें दी गई हैं।

अगर इन सारे एग्जिट पोल को मिलाकर इनका एवरेज निकाला जाए तो महाराष्ट्र में महायुति को कम से कम 149 और ज्यादा से ज्यादा 165 सीटें मिल सकती है जो बहुमत के आंकड़े 145 से ज्यादा है। पोल्स ऑफ पोल में महाविकास अघाड़ी को 114 से 132 के बीच सीटें मिलने की संभावना है जबकि अन्य के खाते में 9 से 13 सीटें जा सकती हैं।

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर क्या बोले फडणवीस?
वहीं, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस का रिएक्शन सामने आया है। फडणवीस ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि जब-जब वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है तो बीजेपी को ही उसका फायदा होता है तो मैं ऐसा मानता हूं कि जो बढ़ा हुआ वोटिंग प्रतिशत है इससे बीजेपी-महायुति को फायदा होगा।”

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव आज संपन्न हो गए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि झारखंड में एनडीए और महाराष्ट्र में महायुति जीत की ओर बढ़ रही है। यूपी में 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा।

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’, सीएम मोहन यादव ने कलाकारों संग देखी फिल्म

0

द साबरमती रिपोर्ट फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस बीच फिल्म के कलाकार विक्रांत मैसी, राशि खन्ना समेत अन्य लोगों ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। बता दें कि इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है।
फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी कड़ी में कई राज्य की सरकारों द्वारा इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसी कड़ी में द साबरमती रिपोर्ट फिल्म के कलाकारों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम मोहन यादव के निवास पर हुई। इस दौरान फिल्मी कलाकार विक्रांत मैसी, राशि खन्ना व फिल्म निर्माण से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद थे। सीएम मोहन यादव ने फिल्म के कलाकारों को उत्कृष्ट फिल्म में अभिनय के लिए बधाई दी। इस अवसर पर फिल्मी कलाकारों के दल द्वारा गत वर्ष प्रारंभ हुए फिल्मांकन के बाद से अबतक के अनुभव और संस्मरण को भी साझा किया गया।
सीएम मोहन यादव ने अभिनेताओं से की मुलाकात
सीएम मोहन यादव ने इस दौरान कलाकारों का स्वागत अंगवस्त्र और मिठाई से की। फिल्म के कलाकारों ने सीएम मोहन यादव को उनके द्वारा जाणता राजा और अन्य नाटकों में किए गए अभिनय का उल्लेख करत हुए कला जगत से जुड़ने रहने के लिए बधाई दी। फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर विक्रांत मैसी ने सीएम मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। विक्रांत मैसी ने सीएम मोहन यादव से इसके बाद वीडियो कॉल पर भी चर्चा की। इस दौरान सीएम यादव ने मैसी को मध्य प्रदेश आने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में फिल्म निर्माण को लेकर अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आएं और फिल्में बनाएं।
एमपी में टैक्स फ्री हुआ ‘द साबरमती रिपोर्ट’
सीएम मोहन यादव ने पूरी कैबिनेट के साथ द साबरमति रिपोर्ट फिल्म को देखा। इस दौरान फिल्म के कलाकार व निर्माण में शामिल लोग भी वहां मौजूद थे। इसके लिए लिए विशेष शो का आयोजन होटल अशोक के ओपन थिएटर में किया गया था। बता दें कि इस दौरान सीएम मोहन यादव के साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और राशि खन्ना मौजूद थीं। बता दें कि इस फिल्म की तारीफ पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी कर चुके हैं। यह फिल्म साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है। सीएम मोहन यादव ने इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। वहीं कई अन्य राज्यों में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है।

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को किंग कोहली का सहारा, टीम की नाव पार लगाने की जिम्मेदारी

0

विराट कोहली… क्रिकेट जगत का ऐसा सूरज, जिसकी बैटिंग रूपी रोशनी ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 सहित अनगिनत मैचों में विजेता बनाया। उन्होंने अपने बल्लेबाजी कौशल से एक ऐसी लकीर खींची है, जिस पर दूसरे युवा प्लेयर्स चलना चाहेंगे। वह क्रिकेट जगत में उस शिखर पर हैं, जहां पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक सपना होता है। दुनिया के खतरनाक बॉलर्स कैगिसो रबाडा, मिचेल स्टार्क, जेम्स एंडरसन, हारिस रऊफ भी उनके सामने बेअसर साबित होते हैं। स्पिनर्स के बुने हुए जाल को कोहली ऐसे काटते हैं, जैसे वह प्याज की परत छील रहे हों। उनकी बल्लेबाजी देखना फैंस की आंखों को सुकून देता है और टीम इंडिया को राहत की सांस। वह दुनिया के किसी भी कोने में खेल रहे हों, हमेशा एक अलग छाप छोड़ने के लिए तैयार होते हैं। 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दुनिया उनकी बैटिंग का जलवा देखने के लिए तैयार है।

भारतीय टीम में मौजूद सबसे अनुभवी प्लेयर

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। पिछली चार बार से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT की ट्रॉफी जीती है, जिसमें से दो बार तो ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में रौंदा है। लेकिन इस बार टीम इंडिया के लिए सीरीज जीतना बिल्कुल आसान नहीं है, क्योंकि भारत को घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से गंवानी पड़ी है और टीम का मनोबल गिरा हुआ है। ऊपर से कोढ़ में खाज ये है कि पहले टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी नहीं खेलेंगे। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं। इन परिस्थितियों में अगर टीम इंडिया की नाव कोई पार लगा सकता है, तो वह विराट कोहली ही हैं। मौजूदा भारतीय टीम में वह सबसे अनुभवी प्लेयर हैं और उनके पास विरोधी टीमों को पटखने का अपार अनुभव है। अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का ख्वाब संजोना है, तो कोहली का बल्ला चलना बहुत ही जरूरी है। उनके पास वह काबिलियत है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निखरकर सामने आता है कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली के रुतबे, क्रिकेट के कद और फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत के वहां पहुंचने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में कोहली छाए हुए थे। ऐसा पहले शायद ही कभी किसी भारतीय प्लेयर को स्वागत मिला हो। ऑस्ट्रेलियाई पिचें हमेशा से ही तेज गेंदबाजों की मददगार रही हैं यहां पर फास्ट बॉलर्स को पिच से उछाल और तेज गति मिलती है। ऐसी पिचों पर बल्लेबाजी करना लोहे के चने चबाने जैसा होता है। लेकिन कोहली इन पिचों पर अंगद की तरह पांव रख देते हैं और फिर उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल होता है। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उनका प्रदर्शन हमेशा ही निखरकर सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया में कोहली ने टेस्ट में चार शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। कंगारुओं के लिए वह हमेशा से आफत साबित हुए हैं और उनकी आक्रामकता मैदान पर देखते ही बनती है।

CM मोहन यादव ने इतने लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का किया ऐलान, भर्ती प्रक्रिया शुरू

0

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रदेश भर के साढ़े तीन लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है
मध्य प्रदेश में बेरोजगारी भी एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा हर चुनाव में बनता आया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसी मुद्दे को विपक्ष से छिनने के लिए एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में साढ़े तीन लाख युवाओं को रोजगार दिया जाने वाला है. इसमें 1,00,000 पद सरकारी भर्ती के हैं. सीएम ने यह भी कहा है कि भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

मोहन यादव ने अपनी घोषणा में कहा है कि कुछ पद लोक सेवा संघ आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे, जबकि कुछ पद कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से भर्ती किए जाएंगे. सीएम की घोषणा से बेरोजगारियों को काफी उम्मीद बंधी है. हालांकि बयान पर भी राजनीति गर्मा रही है.

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि सरकार केवल मंच से ही नौकरी देने का दावा रही है, जबकि धरातल पर बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार 20 साल से है. इसके बाद भी बेरोजगारी बढ़ना सरकार की सफलता का प्रमुख कारण है.

निवेशकों के माध्यम से ढाई लाख भर्ती

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में निवेश हो रहा है. औद्योगिक विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है. इन्हीं निवेशकों की वजह से ढाई लाख नई नौकरियों का सृजन हुआ है. यह नौकरियां भी युवाओं को आगे बढ़ाने और मध्य प्रदेश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाली है. इन साढ़े तीन लाख पदों में एक लाख पद सरकारी भर्ती के तहत भरे जाएंगे.

दिल्ली में कोहरे का कोहराम, कम विजिबिलिटी के कारण 80 से ज्यादा ट्रेनें लेट; घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट

0

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है इसी के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई ट्रेन सात से आठ घंटे लेट चल रही हैं। यात्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की देरी से चलने की लगातार शिकायत कर रहे हैं।
ट्रेनों के परिचालन पर कोहरे का असर जारी है। कम विजिबिलिटी के कारण मंगलवार को कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों पर काफी असर देखा जा रहा है। दिल्ली में भारी प्रदूषण के चलते यहां विजिबिलिटी कम है। यात्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की देरी से चलने की लगातार शिकायत कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
दिल्ली का AQI 500 के पार
मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली का औसत AQI 494 रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन में सर्वाधिक है। यानी राजधानी में आज सीजन की सबसे खराब हवा रही। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है इसी के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई ट्रेन सात से आठ घंटे लेट चल रही हैं।
दिल्ली में स्कूलों को किया बंद

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और ऑनलाइन क्लासेज शुरू की जा रही हैं। हालांकि 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्कूल जाने की इजाजत है, जिन्हें मास्क दिए जाएंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि दिल्ली की सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है।

गाय पर पूर्व मंत्री का अजीबोगरीब बयान, “जो गौ माता पाले उसे ही चुनाव लड़ने का अधिकार मिले

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक हरदीप सिंह डंग ने गायों और गौ रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। आगर मालवा जिले के सालरिया स्थित कामधेनु गौ अभयारण में आयोजित एकवर्षीय गौ कथा कार्यक्रम में पहुंचे हरदीप सिंह डंग ने कहा कि भारतीय नेताओं को केवल भाषण देने की बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए।

चुनाव फार्म रिजेक्ट कर दिया जाए”

डंग ने कहा, “नेता केवल भाषण देते हैं कि हम गौमाता के लिए यह कर रहे हैं, वो कर रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि भारत में ऐसा कानून बने, जिसमें कोई भी पंच, सरपंच, विधायक, सांसद या कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़े, तो उसे यह शर्त पूरी करनी पड़े कि वह गौ माता पालन करता हो। जो गौ माता पाले उसे ही चुनाव लड़ने का अधिकार हो। अगर कोई यह शर्त पूरी नहीं करता, तो उसका चुनाव फार्म रिजेक्ट कर दिया जाए। खाली बोलने से काम नहीं चलेगा, ठोस कदम उठाने की जरूरत है।” इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक पंचायत में गौशाला खोली जानी चाहिए, ताकि गायों की देखभाल और संरक्षण किया जा सके।

डांस करते वीडियो हुआ था वायरल

बीते दिनों हरदीप सिंह डंग का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पूर्व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री और विधायक डंग बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरकते नजर आए। बताया गया कि जलजीवन मिशन के तहत चंबल नदी का पानी सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के खेतों में पहुंचा, इसलिए विधायकजी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह नाचकर खुशी का इजहार किया था। हरदीप सिंह डंग मध्य प्रदेश की सुवासरा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं।