Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 305

मासूम बच्चे को कार चालक ने कुचला ,मौत

सरोजनीनगर,लखनऊ | बुधवार दिनांक 3 अप्रैल को बिजनौर थाना क्षेत्र के न्यू गुडौरा निवासी साजिद खान मजदूरी करते है। साजिद का 4 वर्षीय मासूम बेटा अरमान घर के बाहर खेल रहा था ।तभी पास में ही रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर विमल ने अपनी एक्सयूवी कार को तेज़ रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए बच्चे अरमान को कुचल दिया ।घटना के बाद बच्चे की दादी रहिसून और अन्य लोग उसे लोकबंदु अस्पताल ले गए थे । घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया । पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्यवाही की हैं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राणा ने बताया की पुलिस आरोपी की तलाश में जाँच पड़ताल कर रही हैं।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ रजत पांडे की रिपोर्ट

दरभंगा में ससुराल आये युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

बिहार: जिला दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र का है मामला जिसमें में एक व्यक्ति की मौत उसके ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में हो गयी। मृतक की पत्नी मनीषा व पिता विपिन राय ने ससुराल वालों पर बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए लोगों के विरुद्ध थाना में शिकायत पत्र दिया है।

क्या है पूरा मामला

थाना अध्यक्ष महोदय जाले थाना जिला- दरभंगा निवेदन पुर्वक कहना है। कि मैं विपीन कुमार राय पिता लालन राय ग्राम पोस्ट वरना थाना कुसेश्वर स्थान जिला दरभंगा का स्थायी निवासी हूँ। मेरे पुत्र विकास कुमार राय उम्र 24 वर्ष का विवाह एक वर्ष पूर्व ग्राम रेवड़ा थाना जाले जिला दरभंगा में हुआ । दिनांक 31.3.2024 दिन रविवार को मेरे पुत्र विकास कुमार राय एवं पुत्र वघु मनिषा देवी दोनो साथ मोटर साइकिल BR 07 AB 4333 से रेवडा आया। शाम 8 बजे मेरा पुत्र फोन द्वारा बताया कि हम लोग ठीक ठाक से पहुंच गए। पुनः रात्री 8 बजे मेरा पुत्र फोन द्वारा बताया कि पापा जब से पानी पिया हूँ तब सर चकरा रहा है सुबह दिनांक 1.4.2024 दिन सोमवार 8 बजे मेरी पुत्र वधु मुझे फोन से बोली पापा विकास कुछ नहीं बोल रहा है। और न ही उठ रहा है। में बोला किसी डाक्टर से दिखाओ 9 बजे फोन आया कि विकास मर गया मेरी पुत्र वधु मनिषा देवी अपने रिश्तेदार के साथ विकास का शव लेकर वरना कुशेश्वर स्थान अपने घर ले आया में दिनांक 02-4-2024 को दिल्ली से अपने गाँव वरना आया और अपने पुत्र का शव लेकर उप महानिरिक्षक महोदय दरभंगा गया जहाँ श्रीमान, के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया

मेरे पुत्र विकास कुमार राय की हत्या जहर देकर हुई है हमें शक है की इसमें मेरे पुत्र का ससुर (1) अशोक राय पिता का नाम मालुम नहीं है (2) ममता देवी पति अशोक राय ग्राम- रेवड़ा थाना- जाले जिला दरभंगा (3) मनिष राय पिता का नाम मालुम नहीं है (4) माला देवी पति मनिष राय सविनय शुभंकर पुर थाना नगर थाना जिला दरभंगा एवं अन्य के द्वारा हत्या कर दिया गया

अतः श्रीमान, से प्रार्थना है। कि अपने स्तर से कानूनी कारवाई करने की कृपा की जाए ताकि मुझ गरीब को न्याय मिल सके

मनीषा कहा मुझे इंसाफ दिलाओ

मनीषा के बयान देते हुए बताया उनके माता का नाम है ममता देवी और पिता अशोक राय घर में आने के लिए फोन किया और घर में आने का निमंत्रण दिया हम दोनों खाना खा रहे थे। खाना खाकर खाना विकास राय कहीं काम चले गए हमें दोबारा फोन आया तो वह आने के लिए दबाव बनाने वालों की आ जाओ और मेरे पति का वहां जाने का मन नहीं था

ममता देवी और पिता अशोक

जब हमने माना कर दिया तब उन्होंने मेरे पति को फोन किया उनसे फोन पर क्या बात हुई होगी इतना तो नहीं बता सकते जब काम कर कर आए तो वह गाड़ी वगैरह धोने लगे हम हमें बोल के जूता वगैरा निकाल दो और हमें कहीं जाना है फिर मैंने कहा कि हमें आपके घर यानी कि अपने ससुराल जाना है। 31 मार्च दिन रविवार को शाम 5:00 बजे ससुराल के लिए निकले वहां पहुंचकर मेरे पति ने अपने पिता को फोन किया कि हम ठीक-ठाक पहुंच गए हैं खाना बनाया हुआ था चावल रोटी और मीट था हम बोले बात किसके लिए बनाए हो चावल निकाल कर अपने पति को खाने के लिए दे दिए मेरे पति ने बोला कि तुम मेरे साथ खाओ तब मैं खाना खाऊंगा उन्हीं की थाली में से खाना खाया पहले मैंने खाया फिर मेरे पति ने खाया करीब 9:30 बजे तक खाना खाया. थोड़ी देर में मेरे पति सर दर्द की शिकायत करने लगे हमसे सर दर्द की दवाई मांग रहे थे हम बोले हमारे पास सर दर्द की कोई दवाई नहीं है अभी इतना बात होने के बाद उन्हें थोड़ा-थोड़ा बुखार आने लगा एक दवाई किसने दिया होगा कुछ पता नहीं चल पाया अभी कौन सी दवाई खाई कौन सी नहीं कुछ पता नहीं चल पाया पानी भी हमने उनको नहीं दिया था किसी और ने ही दिया था ससुराल के सदस्य ने के बाद उनको बहुत सिर दर्द करने लगा और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई उनको उल्टी आना शुरू हो गया मनीषा ने पूछा कि आपको क्या हुआ उन्होंने बोला कि थोड़ा कुछ गैस बन गया होगा इसलिए दिक्कत आ रही है मनीषा के पिताजी ने रात को डॉक्टर को फोन किया। डॉक्टर ने पूछा क्या हुआ है। नमक वाला पानी पी लीजिए फिर उनको एक बार उल्टी हुआ कई बार उल्टी हुई यह देखकर हम घबराने लगे फिर अपने पति को लेकर अपने कमरे में आए अपने ससुर को 11:00 बजे फोन किया तो उन्होंने नहीं उठाया मनीष की मम्मी वह फोन इसलिए नहीं उठा पा रहे होंगे कि वह सो सो चुके होंगे तक के आए होंगे काम करके

इसके बाद उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी हमें प्यास लगा और हम पानी पीने के लिए चले गए मेरा भी माथा घूम रहा था और बहुत ज्यादा प्यास लग रही थी मेरे पति बोले मत जओ कि हम अभी मेरे पास ही बैठो मम्मी ने बोला तुम मत जाओ मैं पानी लेकर आता हूं मैं खुद ही पी लूंगी फिर भी वह बोले मैं आदित्य हूं गिलास पानी हमें लिया कर दिए माताजी एक बार मेरे पति को भी पानी दिया था पीने के लिए आसपास में झाड़ू करने वाले भाई थे कोई उनसे झाड़ू करवाया फिर वह तबीयत थोड़ी ठीक बताने लगे फिर पहले के लिए बाहर गए घर से फिर अंदर आए बहुत ज्यादा नींद आने लगी और फिर घूम रहा था पति भी बोल भी हमें बहुत ज्यादा नींद आ रही है मेरी मम्मी बार-बार बोल रही थी कि तू सो जा तू सो जा बोले कि हम इतनी जल्दी नहीं सोएंगे हमने गेट लगा दिए थे फिर से पानी पीने निकल गए मेरी मम्मी बोली गेट खुला ही रहने दो मैंने बोला हमें गेट लगाकर सोने की आदत है और अपने ससुराल में भी ऐसे ही सोते हैं

मनीषा अपने पति विकास के साथ

पति की तबीयत गड़बड़ थी हम कुछ समझ नहीं पाए कि आप क्या मिलाकर पिलाया है क्या नहीं पिलाया है कुछ नहीं कह सकते मनीषा की मम्मी ने बोला हम सो रहे हैं तुम भी सो जाओ मेरे पति ने भी बोला कि सो जाओ हम सो रहे हैं।
जब हम सो गए थे हमें कुछ नहीं पता उनके साथ क्या हुआ क्या नहीं हम जिस तरीके से सोए थे इस तरीके से मेरे पति भी सोए थे 7:00 जब हम उठे अपने पति को उठाने लगे परंतु वह नहीं उठ रहे थे तब हम बहुत कुछ डर गए थे कि क्या हुआ और वह उठ नहीं पा रहे थे आसपास के लोगों को बुलाया मोबाइल पता नहीं कहां था मेरा मोबाइल भी नहीं पता चला कहां है नहीं उठे रहे तो अपने ससुराल वालों को बताने के लिए फोन ढूंढ रहे थे बहुत देर तक ढूंढने के बाद 9:00 के लगभग हो गए होंगे अपने ससुर पापा को बोला कि यह नहीं उठ रहे हैं देखिए क्या हो गया है मेरे ससुर मुझे 7:00 फोन किए थे मेरा फोन न मिलने की वजह से उनका फोन नहीं उठा पाए थे
हम दोबारा ससुर को फोन किया और बताया कि विकास जी नहीं उठ रहे हैं मेरे ससुर वीडियो कॉल के लिए शायद बोल रहे थे लेकिन हम अभी ध्यान नहीं दे पाए और अपनी मम्मी पापा को बोल रहे थे कि इन्हें अस्पताल लेकर ले जाया जाए बहुत जिद करने के बाद से गाड़ी आया फिर हमें हम अपने पति को लेकर अस्पताल गए हमने बोला कि क्या हुआ है और वह बोल रहे थे कि वह ठीक है और हमें टच भी नहीं करने दिया जब हम दरभंगा सिटी अस्पताल पहुंचे तब मेरे मामा आए हुए थे और उनके साथी तब उन्हें आज डॉक्टर द्वारा आईसीयू में ले जाया गया तकरीबन आधा घंटा बाद डॉक्टर बाहर लेकर निकले फिर हम अपने मम्मी पापा से पूछे कि इन्हें क्या हुआ वह बोले कि ठीक है उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में एडमिट नहीं किया है किसी दूसरे में करते हैं उसे वक्त भी मैंने अपने ससुर से बात की तो वह भी फोन पर थे वह पहले से ही अमृत हो चुके थे और हमें जो मम्मी पापा द्वारा धोखे में रखा गया और हमें नहीं बताया गया कि मेरा पति गुजर चुके हैं। हमें एक जगह रोड पर साइड को लेकर गए मुझे और मेरे पति को एक गाड़ी में रख दिया मेरे मम्मी और पापा उतर गए थे हमारे साथ आए थे आस पड़ोस से वह कोई भी नहीं दिखा उसे टाइम एक आदमी था पूछा कि मेरे पापा कहां है उन्होंने बोला कि वह आ रहे हैं बैठे-बैठे वे इंतजार करते रहे बहुत देर तक इंतजार के बाद हम डीएमसी एच हॉस्पिटल दरभंगा लेकर आए तो हम अपने पति के साथ अकेले थे उतारने के बाद मेरे हस्बैंड उसमें अकेले बैठे हुए थे और मैं मनीषा भी उसमें बैठी हुई थी तो मेरे घर से मेरी नन्द का फोन आया और वह बोल रहे थे कि मर गए हैं बार-बार यह बोल रहे थे धड़कन पर हाथ रख तो धड़कन नहीं चल रही थी फिर मेरे ससुर पापा का फोन आया हमने बताया कि जो विकास है मेरे पति हैं वह इस दुनिया में नहीं रहे और मनीषा ने लगाई इंसाफ की गुहार अब मेरी मम्मी ने बोला की बेटी तू नानी के घर आजा हम बोले कि नहीं हम अपने ससुराल जा रहे हैं हम अकेले थे हमारे साथ कोई नहीं था और फिर हम अपने पति विकास को साथ लेकर एंबुलेंस में अपने ससुराल आ गए जब सुबह हुई तो उनके गले पर निशान थे उनके सीने पर भी निशान थे गार्डन कान के पास से कहीं फुला हुआ था जैसे ही गर्दन को घूम रहे थे वैसे ही घूम रहे थे इसलिए सीधा-सीधा यह कह सकते हैं कि उनको कुछ खिलाकर मार दिया गया है। उनकी हत्या कर दी गई है ससुर मेरे घर आए और उनका पोस्टमार्टम के लिए लेकर चले गए अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है रिपोर्ट आने के बाद पूरा खुलासा होगा।

 

 

 

 

 

 

 

मनीषा ने सरकार से लगाई इंसाफ की गुहार

मनीषा ने कहा कुछ भी हो मुझे इंसाफ के मेरे ही घर वालों ने मेरे पति को जहर देकर उनकी हत्या कर दी आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज हो और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो यही मेरी अपील है।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

 

लोगों को घरेलु औषधीय पौधों का महत्व बतला औषधीय वाटिका हेतु कार्य कर रही मातृका सोसाइटी

औषधीय पौधों के महत्व को लोकप्रिय बनाने और प्रत्येक परिवार में कम से कम एक सदस्य को कम से कम 10 औषधीय पौधों के उपयोग के बारे में पूरी जानकारी और जागरूकता पैदा करने के लिए मातृका सोसाइटी द्वारा एक बड़ा अभियान चलाना गया।
कुदरत के दिये गये वरदानों में पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण स्थान है। पेड़-पौधे मानवीय जीवन चक्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें न केवल भोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ती ही होती बल्कि जीव जगत से नाजुक संतुलन बनाने में भी ये आगे रहते हैं-कार्बन चक्र हो या भोजना श्रृंखला के पिरामिड में भी ये सर्वोच्च स्थान ही हासिल करते हैं। इनकी उपयोगिता को देखते हुए इनको अनेक संवर्गों में बांटा गया है। इनमें औषधीय पौधे न केवल अपना औषधीय महत्व रखते हैं आय का भी एक जरिया बन जाते हैं। हमारे शरीर को निरोगी बनाये रखने में औषधीय पौधों का अत्यधिक महत्व होता है यही वजह है कि भारतीय पुराणों, उपनिषदों, रामायण एवं महाभारत जैसे प्रमाणिक ग्रंथों में इसके उपयोग के अनेक साक्ष्य मिलते हैं। इससे प्राप्त होने वाली जड़ी-बूटियों के माध्यम से न केवल हनुमान ने भगवान लक्ष्मण की जान बचायी बल्कि आज की तारीख में भी चिकित्सकों द्वारा मानव रोगोपचार हेतु अमल में लाया जाता है। यही नहीं, जंगलों में खुद-ब-खुद उगने वाले अधिकांश औषधीय पौधों के अद्भुत गुणों के कारण लोगों द्वारा इसकी पूजा-अर्चना तक की जाने लगी है जैसे तुलसी, पीपल, आक, बरगद तथा नीम इत्यादि।

 

छात्रों, किसानों और जनता को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए एक महीने तक चलने वाले जागरुकता कार्यक्रम की योजना बनाई गई थी। मातृका सोसाइटी के सदस्य रविंद्र दुबे ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले आयुर्वेद अभियान में लगभग 60 लोगों से मिलकर स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों और कर्मचारियों के लिए जन जागरूकता व्याख्यान,किसानों को सामान्य औषधीय पौधों का वितरण,आम जनता के बीच आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, कई अन्य कार्यक्रमों भी शामिल थे। स्वयं मातृका सोसाइटी के कार्यालय में लगभग 70 प्रकार के घरेलु औषधीय पौधों की वाटिका संचालित है जिसमें इसमें तुलसी,लाल चंदन, एलोवेरा,ब्राह्मी,हल्दी,सदाबहार, सहजन, करी पत्ता, आंवला, पीपल्स,करेला,दाल चीनी,अनार,मदार, इलायची, लौंग, मिंट, अपराजिता, मोगरा,हरसिंगार,अदरक जैसे पौधे शामिल है जिनका आयुर्वेदिक उपयोग बताकर लोगों को उसके महत्व के बारे मे बतला जागरुकता लाने का प्रयास किया जा रही। आने वाले समय मे लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक और औषधी पौधों का वितरण शहर के लोगों को किया जायेगा और “टैरिस वाटिका” कार्यक्रम चलाया जायेगा।

संजय निरूपम बोले- कांग्रेस में 5 पावर सेंटर:इनके वैचारिक द्वंद्व से कार्यकर्ता निराश, कांग्रेस अकेली पार्टी, जिसने राम की प्राण प्रतिष्ठा को नकारा

कांग्रेस से निष्कासित हुए पूर्व सासंद संजय निरुपम ने 4 अप्रैल को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पांच अलग-अलग पावर सेंटर हैं। वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिसका आपके सामने जिक्र नहीं कर सकता हूं। सोनिया, राहुल, बहनजी और नए अध्यक्ष वेणुगोपाल जी हैं। पार्टी में टकराव चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वैचारिक द्वंद्व चल रहा है, इससे कार्यकर्ताओं में निराशा चल रही है। राहुलजी के आसपास लेफ्टिस्ट लोग हैं। ये आस्था में विश्वास नहीं करते। अकेले कांग्रेस ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चिट्ठी लिखी कि ये भाजपा का प्रचार है। उन्होंने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया।

इससे पहले, सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम अपना इस्तीफा भेजने के बाद पार्टी ने उन्हें निकाला। दरअसल, बुधवार रात खड़गे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की मंजूरी दी थी।

सोशल मीडिया पोस्ट में निरुपम ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे इस्तीफे की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- ऐसा लगता है कि बीती रात मेरा इस्तीफा मिलते ही पार्टी ने मुझे निकाले जाने का ऐलान करने का फैसला लिया। ऐसी फुर्ती देखकर अच्छा लगा।

संजय निरुपम का पूरा बयान…
कांग्रेस में वैचारिक द्वंद्व चल रहा है, इससे कार्यकर्ताओं में निराशा चल रही है। आने वाले वक्त में काफी कुछ खत्म हो जाएगा। कांग्रेस कहती है कि वो सेक्युलर पार्टी है। इसमें कुछ गलत नहीं। गांधीजी के सेकुलरिज्म में किसी धर्म का विरोध नहीं था। नेहरूजी के सेकुलरिज्म में ये सही, ये गलत वाली बात थी। लेकिन, आज नेहरू के सेक्युलरिज्म की विचारधारा खत्म हो गई है। इसे मानने के लिए कांग्रेस तैयार नहीं है।

इस विचारधारा को लेकर सबसे तेजी से लेफ्टिस्ट चल रहे हैं। वे खुद खत्म हो चुके हैं। राहुलजी के आसपास लेफ्टिस्ट लोग हैं। ये लोग अयोध्या में राम के विराजमान होने का विरोध करेंगे। ये आस्था में विश्वास नहीं करते। कई लोगों को रामलला विराजमान के कार्यक्रम में बुलाया गया था। सभी ने सम्मान से कहा कि चिट्ठी मिली है, अगर फुर्सत मिली तो आ जाएंगे। किसी ने उत्सव पर सवाल नहीं उठाया। अकेली कांग्रेस ने चिट्ठी लिखी कि ये भाजपा का प्रचार है। उन्होंने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया।

मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से टिकट न मिलने से नाराज हैं निरुपम
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से टिकट न मिलने से कांग्रेस से नाराज थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और NCP शरद पवार MVA गठबंधन में है। 27 मार्च को शिवसेना उद्धव गुट ने 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। निरुपम की पसंद वाली सीट से अमोल कीर्तिकर के नाम का ऐलान कर दिया गया। जबकि, खुद राहुल गांधी ने निरुपम को यहां से टिकट मिलने का भरोसा दिया था।

बुधवार को संजय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- पार्टी अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ्ते की अवधि दी थी, वह आज (बुधवार) पूरी हो गई है। कल (गुरुवार को) मैं खुद फैसला ले लूंगा।

इसके बाद संजय निरुपम को राज्य के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया गया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि उनका नाम (संजय निरुपम) स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल था। हमने उसे हटा दिया है। जिस तरह से उनके बयान आ रहे हैं, वे पार्टी विरोधी हैं।

बई की इन सीटों पर उद्धव गुट के प्रत्याशी, कांग्रेस नेता नाराज

  • मुंबई साउथ-सेंट्रल से टिकट चाहती थीं कांग्रेस की वर्षा गायकवाड उद्धव ठाकरे के करीबी राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई को मुंबई साउथ-सेंट्रल से टिकट दिया गया है। यहां से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड चुनाव लड़ना चाहती थीं। ये सीट तब चर्चा में आई थी, जब वर्षा के पिता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड ने तत्कालीन लोकसभा स्पीकर मनोहर जोशी को हराया था।
  • सांगली से कांग्रेस विश्वजीत कदम को उतारना चाहती थी सांगली से कांग्रेस विश्वजीत कदम को खड़ा करना चाहती थी। उद्धव गुट ने यहां चंद्रहार पाटिल को टिकट दे दिया है। इसके बाद कांग्रेस के नाराज नेता सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी सांगली सीट से OBC बहुजन पार्टी के प्रकाश अन्ना शेंडगे को मैदान में उतारेगी, जिससे कांग्रेस और शिवसेना (UBT) दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
  • संभाजी नगर सीट पर उद्धव गुट के भीतर ही नाराजगी संभाजी नगर से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे चुनाव लड़ना चाहते थे। यहां चंद्रकांत खैरे को टिकट मिलने से दानवे भी नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वे पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने शिवसेना (उद्धव गुट) छोड़ने की बात को खारिज कर दिया।

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (शिंदे गुट) जॉइन कर ली। मिलिंद, दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद ने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- आज मेरे राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया।

    मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इस्तीफे की टाइमिंग PM मोदी ने तय की है। उनके पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनकी दोस्ती सभी पार्टियों से थी, लेकिन वे कांग्रेस के अटल और दृढ़ नेता थे।

    महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी 10 फरवरी को अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए। सिद्दीकी ने मुंबई में डिप्टी CM अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। उन्होंने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।NCP की सदस्यता लेने के बाद बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- कांग्रेस में मुझे करी पत्ते की तरह इस्तेमाल किया गया, जिसका काम सिर्फ स्वाद बढ़ाना होता है। जब आपकी बात न सुनी जाए तो आप किनारा कर ही लेते हैं।

आदर्श विद्या मंदिर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही: क्या प्रशासन लेगा संज्ञान? इसके पीछे कोन

कल दिनांक 03/04/2024 को।

निजमापुर के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में पिछले कई दिनों से गलत काम हो रहा है, अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को दूसरे समुदाय के लोग स्कूल में नारेबाजी या नारेबाजी करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें भीड़ द्वारा पीटा गया. इस स्कूल में ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं.

इससे पहले भी कुछ अभिभावक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन स्कूल के निदेशक सचिव इन सब बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं और ऐसा करने वाले कुछ छात्रों का समर्थन कर रहे हैं. विद्यारंथयानी ने अपने माता-पिता से भी शिकायत की है कि यहां के कुछ शिक्षक कह रहे हैं कि छात्रों को पढ़ाने से समाज में कलह होगी। यह सही है

निज़ामपुर पुलिस डेन

इस स्कूल में 3 अप्रैल को ऐसा हुआ. ऐसा हुआ अबुजर मोहसिन शेख नाम के एक लड़के के साथ, जो इस स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था, जब स्कूल के 15 से 20 लड़कों ने उसे रोका और कुछ घोषणा करने के लिए मजबूर किया, लेकिन अबुजर ने मना कर दिया, उस समय लड़के ने उसकी पिटाई कर दी। अबुजर ने शिक्षक से शिकायत की। बागू ने बताया कि इसके बाद उसने घर आकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया और उसके माता-पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उस वक्त गायकवाड़ स्कूल सपोनी के प्रिंसिपल पुलिस स्टेशन गए थे

गांव में समिति के अध्यक्ष अजितभाई शाह, सर जगताप सर युसूफ सैयद, ग्रामीण उपस्थित थे. मुखिया दयापक लांडगे ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस तरह की हरकत अधिकारियों द्वारा की जायेगी और जो शिक्षक छात्रों को पढ़ाते हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. अब प्रशासन और स्कूल की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर सभी नागरिकों की नजर रहेगी. अगर इसी तरह का सिलसिला चलता रहा तो बच्चों में स्कूल को लेकर डर का माहौल बनेगा और दोनों समुदायों के बीच तनाव होगा और किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के शेख जुनैद श्री अलाउद्दीन की रिपोर्ट

व्यापारी के साथ गैर समुदाय की लड़की और लड़के ने की अभद्रता

अनूपशहर नगर में व्यापारी के साथ गैर समुदाय की लड़की और लड़के ने की अभद्रता यह दुकानदार ने बताया एक लड़की सूट का अस्तर लेने आई वह दुकानदार ने कह दिया कि अस्तर थान में से काट रहा हूं काटने के बाद, अस्तर वापस नहीं होगा , उसने कहा कोई बात नहीं है दे दो अंकल दुकानदार ने अस्तर काट कर दे दिया, चार घंटे बाद एक लड़का अस्तर बदलने आया, तो दुकानदार, ने कह,दिया भैया यह अस्तर थान में से काटकर दिया है यह वापस नहीं होगा उसके थोड़ी देर बाद उसका बड़ा भैया और बहन दुकान पर आए और दुकानदार से गाली-गलौज करने लगे और दुकानदार से हाथापाई करने लगे उसके बाद मोहल्ले में काफी लोग इकट्ठे हुए उन्होंने उसे समझाया पर नहीं माने उसके बाद दुकानदार को काट लिया और जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर चले गए दुकानदार ने अनूपशहर थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की लगाई गुहार।
बाइट दुकानदार गगन कुमार

ऑल टाइम हाई पर सोना-चांदी:सोना पहली बार ₹69 हजार के पार निकला, चांदी ने भी ₹77,664 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया

सोना और चांदी ने आज यानी 3 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 295 रुपए महंगा होकर 69,256 रुपए का हो गया। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 5,954 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था।

चांदी में भी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 1,537 रुपए महंगी होकर 77,664 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 76,127 रुपए पर थी। चांदी ने इससे पहले बीते साल, यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 69,256
22 63,686
18 52,145

सोने में तेजी के 4 कारण:

  1. 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
  2. शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
  3. दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे
  4. जियोपॉलिटिकल टेंशन बनी हुई हैं

मार्च में 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना
बीते महीने यानी मार्च में सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली थी। 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 मार्च को 67,252 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी मार्च में इसकी कीमत में 4,660 रुपए की तेजी आई। वहीं चांदी भी 69,977 रुपए से बढ़कर 74,127 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

72 हजार तक जा सकता है सोना
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 72 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

जमीन विवाद में दबंगों ने पिता को मारा चाकू किया लहू-लुहान , क्या हमलावारो पर होगी कड़ी कार्रवाई?

चंदौली: यूपी के चंदौली जमीनी विवाद के बीच बड़ी घटना सामने आई जमीन के विवाद में बुजुर्ग माता-पिता द्वारा डायल 112 पर पुलिस बुलाई जाने के कुछ घंटे बाद दबंग बजरंगी निषाद ने जगदीश निषाद के सिर पर चाकू से हमला कर दिया और खून बहने लगा डायल 112 पर पुलिस बुलाई जाने पर विरोधी पक्ष ने पिता पर हमला कर दिया, जिसमें पिता के सिर में चोट आई. उसे बचाने पहुंचे उसके माता को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. उनका उपचार चल रहा है. डायल 112 से पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने माता-पिता जब पुलिस थाने पहुंचे की फिर की जाए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो वह सभी पर गैंगस्टर किस्म के लोग हैं. जो पिछले तीन-चार साल से जमीनी विवाद के चलते मेरे माता-पिता को परेशान कर रहे हैं बेटे चंदन निषाद ने बताया की वह और उसका भाई पप्पू निषाद मुंबई रहते हैं वही काम करते हैं और मेरे बुजुर्ग माता-पिता जिला चंदौली के अंतर्गत बलुआ थाना क्षेत्र गांव नदी पूर्व में रहते हैं जमीनी विवाद के चलते कुछ दबंग किस्म के लोग मेरे माता-पिता को डराते धमकाते हैं कल शाम तो बाद इतना बढ़ गया आरोपी दीनानाथ निषाद ने दबंग किशम के लोगों को बुलाकर मेरे माता-पिता पर हमला कर दिया और हमारे घर में तोड़फोड़ की मेरे पिता जगदीश निषाद के सिर पर चाकू से हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। यह लोग आर्थिक रूप से समृद्ध लोग हैं पैसे के बल पर यह कुछ भी कर सकते हैं इसी वजह से अभी तक पुलिस ने फिर तक दर्ज नहीं की और वह मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे

पुलिस नहीं कर रही है कोई कार्यवाही मेरे बुजुर्ग माता-पिता थाना बलुआ में एफआईआर दर्ज करवाने गए परंतु फिर दर्ज नहीं की चंदन निषाद शासन प्रशासन से अपील करता हूं इस विषय पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में दबंग किस्म के लोग हमला करने से पहले 100 बार सोचे। और चंदन ने यह भी पूछा अगर मेरे माता-पिता को भविष्य में कुछ होता है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा। चंदन ने लगाई सरकार से मदद की गुहार।

 

क्या है पूरा मामला?
चंदौली : यूपी के बलुआ थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में दबंगों ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया . उनको बचाने के लिए कोई नहीं आये तो उनको चाकू मारकर घायल कर दिया गया. जिसके बाद आरोपी फरार हो गये. शिकायत लिखाने के लिए बलुआ थाना गए पीड़ित माता-पिता ने थाना पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से बात की है. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. हमला करवाने वाला दीनानाथ निषाद है जिसने हमला किया वहां बजरंग निषाद,

पीड़ित माता पिता

वह उसका छोटा लड़का अजीत व बड़ा अमित, दीना व दीना का लड़का सुनील है जिन्होंने चंदन के पिता जगदीश निषाद पर जानलेवा हमला कर दिया और पीड़ित पक्ष ने हमलावारो पर गैंगस्टर व एनएसए एक्‍ट के तहत कार्रवाई करने की अपिल की हैं.
जानकारी के अनुसार थाना बलुआ क्षेत्र के चंदन निषाद का गांव के ही दीनानाथ निषाद और बजरंगबली निषाद के साथ तीन-चार साल से भूमि का विवाद चल रहा है. चंदन निषाद के पिता 70 वर्षीय को दबंगों ने दबोच लिया. उसके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि पिता जगदीश निषाद को आरोपियों ने विवादित भूमि पर लाकर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिवार पर हमला हुआ यह पहली बार नहीं हुआ है दो-तीन बार भी यह ऐसा काम कर चुके हैं दीना और चंद्रिका निषाद पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. आरोपियों ने परिवार पर हमला कर दिया और पिता को लहू लुहान कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों की कोई छानबीन शुरू नहीं की है. क्योंकि विरोधी पक्ष के लोग रसूखदार और आर्थिक रूप से समृद्ध है और वह पैसे के बल पर किसी का कुछ भी कर सकते हैं मेरे माता-पिता को दे रहे हैं जान से मारने की धमकी। चंदन ने लगाई सरकार से मदद की गुहार।

 

 

 

 

 

     ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

लोहे की चादर गिरने से कार क्षतिग्रस्त, कार सवार बचे

 लखनऊ  सरोजनीनगर –कानपुर रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण मंगलवार को बंथरा इलाके में एक बार फिर हादसा हो गया ।गनीमत रही की हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई , लेकिन इसमें सवार सभी लोग बाल बाल बच गए । जानकारी के मुताबिक , उरई निवासी सुनील कुमार अपनी कार से वापस उरई जा रहे थे । इस दौरान दोपहर करीब दो बजे कटी बगिया के पास पीएनसी कंपनी द्वारा सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की मोटी चद्दर उनकी कार पर गिर गई ।इस हादसे में सुनील की कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार में सवार सभी चारो लोग बच गए । संवादाता रजत पांडेय की रिपोर्ट बंथर

ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ रजत पांडे की रिपोर्ट

 

9 दिन से लापता जसविंदर , पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल लगाई मदद की गुहार!

गोपालगंज: शिकायतकर्ता साजन कुमार चाचा सिम्मी देवी मुजफ्फरनगर, गोपालगंज मेरा पति मजदूरी का काम करता था सिंह है वह भी बता रहे हैं कि मैं कहीं नहीं देखा गांव वालों ने भी ढूँढने में बहुत मदद की है और ढूंढने वाले को नगद ईनाम रखा गया है। सिम्मी देवी ने बताया मेरा पति जसविंदर कुमार उम्र करीब 32 वर्ष जो 24/ 03 / 2024 को शाम लगभग 4: 00 बजे पर घर से कही चला गया

पत्नी सिम्मी देवी ने पति जसविंदर कुमार के अचानक लापता होने की खबर मिलने के बाद गोपालगंज के थावे से लापता हुए जसविंदर के लापता होने के सम्बंध में कई मीडिया संस्थानों में में लिखित सूचना दर्ज कराई है।

परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, जसविंदर के पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा पति कहाँ है, किस हालत में है।

क्या कहती है पत्नी व बच्चे

परिवार की मदद से जसविंदर कुमार के लापता होने की लिखित शिकायत उनके भतीजा साजन के द्वारा मीडिया को की गई थी। कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 8434569720, 8292118817 साजन वह लापता जसविंदर कुमार की पत्नी ने बताया ढूंढने वाले को 20 हजार नगद इनाम दिया जाएगा. साजन ने बताया कि चाचा की खोजबीन की जा रही है, उनके पत्नी वह भतीजा साजन ने बताया फिलहाल चाचा का कोई पता नहीं चल सका है। जिला गोपाल गंज के थावे में उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक परिवार के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

क्या है पूरा मामला?

 

पति के इंतजार में पत्नी सिम्मी देवी वह छोटा बच्चा

क्या लिखा हैं साजन कुमार द्वारा दी शिकायत पत्र में:-जिला गोपालगंज थावे साजन कुमार ने बताया की जसविंदर दिमाग रूप से हल्का सा कमजोर है वह दिनांक 24 / 03 / 2024 को शाम लगभग 4: 00 बजे मेरी माँ मिलेगी जो ग्राम महरी में पोल्ट्री फार्म पर काम करती है। मैं पैदल गया था, जो न तो अपनी माँ के पास पहुँचा और न ही जल्दी वापस आया, लेकिन मैं खुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। जसविंदर कुमार का विवरण इस प्रकार है-उम्र लगभग 32 वर्ष, रिपोर्ट को डायरी में दर्ज किया जाए। समाचार पत्र में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी, 24 / 03 / 2024 को जसविंदर कुमार के गायब होने का मामला पुलिस के सक्षम हाथों में नहीं है। जान साधारण को सूचित किया जा रहा है कि कोई आ रहा है। जसविंदर को उक्त की तलाश के बारे में सूचित किया गया है।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट