Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 290

सुप्रीम कोर्ट बोला-न्यूज क्लिक फाउंडर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी अवैध:कहा- पुलिस ने आधार नहीं बताया; चीन से फंडिंग के आरोप में अरेस्ट हुए थे

एंटी टेरर लॉ केस में जेल में बंद न्यूज क्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया और रिहाई का आदेश दिया। प्रबीर और न्यूज क्लिक के एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को चीन से फंडिंग के आरोप में पिछले साल 3 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमित सरकारी गवाह बन गए थे।

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस मेहता की बेंच ने कहा कि हमें यह कहते हुए कोई हिचकिचाहट नहीं है कि पुलिस ने गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया। रिमांड ऑर्डर भी अवैध है। इसलिए प्रबीर को रिहा किया जाना चाहिए। न्यूज क्लिक की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने दलीलें रखी थीं।

गिरफ्तारी के आधार लिखित में बताना क्यों जरूरी

  • सुप्रीम कोर्ट ने पंकज बंसल बनाम भारत संघ मामले में दिए फैसले में कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 22 और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) की धारा 19(1) को सही अर्थ और उद्देश्य देने के लिए गिरफ्तारी के आधार की लिखित सूचना बिना किसी अपवाद के दी जानी चाहिए।
  • रियल एस्टेट समूह M3M के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज बंसल और बसंत बंसल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय ED अधिकारी ने गिरफ्तारी के आधार मौखिक रूप से बताए थे। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि आरोपी को गिरफ्तारी के आधार सिर्फ पढ़कर सुनाने या उसे पढ़ने के लिए देने से कॉन्सिटिट्यूशनल और लीगल प्रोटेक्शन का उद्देश्य पूरा नहीं होता।
  • कोर्ट के मुताबिक जमानत पाने के लिए आरोपी को यह साबित करना होता है कि उसकी गिरफ्तारी उचित आधार पर नहीं हुई है। इसके लिए जरूरी है कि गिरफ्तार व्यक्ति गिरफ्तारी के आधार से पूरी तरह अवगत हो। मतलब जब व्यक्ति को गिरफ्तारी का आधार पता होगा तभी वह जमानत के लिए अदालत में दलील देने की स्थिति में होगा।
  • सेंसिटिव केसेज के लिए कोर्ट ने यह भी कहा अगर गिरफ्तारी के आधार में किसी तरह की संवेदनशील जानकारी है, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है तो उस हिस्से को हटाकर गिरफ्तारी के आधारों की एडिटेड कॉपी दी जानी चाहिए। इससे जांच की शुचिता की रक्षा की जा सकेगी।
  • सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ठीक उसी दिन यानी 3 अक्टूबर 2023 को आया था, जिस दिन प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई थी।

प्रबीर पर आरोप क्या थे
दिल्ली पुलिस की FIR के मुताबिक, न्यूज क्लिक पर चीनी प्रोपगैंडा फैलाने और देश की संप्रभुता को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा पुरकायस्थ पर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के लिए पीपुल्स अलायंस फॉर डेमोक्रेसी एंड सेक्युलरिज्म के साथ साजिश रचने का आरोप है।

5 अगस्त 2023: न्यूयॉर्क टाइम्स में एक रिपोर्ट छपी। इसमें बताया गया कि ब्रिटेन और अमेरिका में कुछ ग्रुप चीन के प्रोपेगैंडा को प्रमोट करने में जुटे हैं। इन संगठनों की जांच की गई तो सामने आया कि अमेरिकन मिलियनेयर नेविल रॉय सिंघम इसकी फंडिंग कर रहे हैं। टाइम्स के मुताबिक नेविल रॉय उन संस्थाओं के साथ जुड़े हैं, जो दुनिया में चीन की उपलब्धियों का बखान करती हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि सिंघम के साथ मैसाचुसेट्स में एक थिंक टैंक, मैनहटन की संस्था, दक्षिण अफ्रीका में एक राजनीतिक दल, भारत और ब्राजील में न्यूज ऑर्गेनाइजेशन सहित कई ग्रुप जुड़े हैं। इनके पास अरबों डॉलर के साधन हैं। सिंघम शिकागो में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंसी कंपनी थॉटवर्क्स चलाते हैं। इससे एक भारतीय न्यूज वेबसाइट भी जुड़ी है। 69 साल के सिंघम शंघाई में बैठते हैं। वहां उनका नेटवर्क यूट्यब पर एक शो चलाता है। इसके लिए शंघाई का प्रोपेगैंडा विभाग भी कुछ पैसा देता है।

7 अगस्त 2023: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में न्यूयॉर्क टाइम्स रिपोर्ट का हवाला देकर न्यूजक्लिक को मिलने वाली चीनी फंडिंग का मुद्दा उठाया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कांग्रेस, चीन और विवादित न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक एक ही गर्भनाल से जुड़े हैं। राहुल गांधी की ‘नकली मोहब्बत की दुकान’ में पड़ोसी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम नजर आ रहा है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे हैं।

17 अगस्त 2023: न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक के खिलाफ केस दर्ज किया। इनके खिलाफ IPC की धारा 153 (ए) (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के साथ-साथ UAPA की कई धाराएं (13, 16, 17, 18 और 22) भी लगाई गई हैं। धारा 16- आतंकी मामलों से जुड़ी, धारा 17- आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग जुटाना, धारा 18- षड्यंत्र की सजा, धारा 22 सी- कंपनियों द्वारा किए गए अपराध की सजा है।

22 अगस्त 2023: दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूजक्लिक के एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को नोटिस दिया था। यह नोटिस दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) की याचिका पर दिया गया था। पुलिस ने याचिका में कोर्ट के अंतरिम आदेश को वापस लेने की अपील की थी, जिसमें न्यूज साइट के खिलाफ सख्त एक्शन लेने पर रोक लगाई गई थी।

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 जुलाई 2021 को प्रबीर पुरकायस्थ को गिरफ्तार न करने का आदेश दिया था। हालांकि कोर्ट ने कहा था कि पुरकायस्थ को अधिकारियों के निर्देशों के मुताबिक जांच में सहयोग करना होगा। दिल्ली पुलिस की याचिका के बाद कोर्ट ने पुरकायस्थ से इस मामले में जवाब तलब किया था।

3 अक्टूबर 2023: दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक से जुड़ी 30 से ज्यादा लोकेशंस पर छापेमारी की थी। पुलिस ने बताया कि 9 महिलाओं समेत 46 लोगों से पूछताछ की गई। इनमें पत्रकार उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, प्रांजय गुहा के अलावा इतिहासकार सोहेल हाशमी भी शामिल हैं। करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

4 अक्टूबर 2023: प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां ट्रायल कोर्ट ने दोनों को 7 दिन (11 अक्टूबर) की पुलिस रिमांड में भेज दिया। उधर, पुलिस ने न्यूजक्लिक के ऑफिस को भी सील कर दिया।

6 अक्टूबर 2023 : प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से अर्जेंट हियरिंग की अपील की थी। उन्होंने दोनों की गिरफ्तारी और 7 दिन की पुलिस कस्टडी को चुनौती दी। कोर्ट से प्रबीर और अमित को अंतरिम राहत के रूप में तत्काल रिहाई देने की मांग की थी। 6 अक्टूबर को याचिका पर सुनवाई हुई, तब कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

9 अक्टूबर 2023: हाईकोर्ट में प्रबीर और अमित के वकील ने कहा कि मेरे मुवक्किलों की गिरफ्तारी और रिमांड को कई कानूनी आधारों पर बरकरार नहीं रखा जा सकता है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उन्हें वजह नहीं बताई थी। ट्रायल कोर्ट में प्रबीर और अमित के वकील की अनुपस्थिति में रिमांड का आदेश जारी किया गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस तुषार राव गेडेला ने आदेश सुरक्षित रख लिया।

10 अक्टूबर 2023 : न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

11 अक्टूबर 2023 : CBI ने प्रबीर पुरकायस्थ के घर की तालाशी ली और पुरकायस्थ की पत्नी से पूछताछ की।

18 अक्टूबर 2023 : सुप्रीम कोर्ट में पुरकायस्थ और अमित ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई हुई। दो जजों की बेंच ने इसे अगले दिन फिर से सुनवाई करने के लिए टाल दिया।

19 अक्टूबर 2023: सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी को लेकर दूसरे दिन की सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।

छतरपुर नगर पालिका में डीजल चोरी करने वाले तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज,

कचरा कलेक्शन वाहनों से चोरी करते थे डीजल, प्लास्टिक की बोतलों में 8 लीटर डीजल चुराया, चोरी करने वाले तीन में से एक कर्मचारी परमानेंट बाकी दो संविदा, सिविल लाइन थाने में हुआ मामला दर्ज, CMO माधुरी शर्मा ने दर्ज करवाई FIR

समाचार सूत्र से नीलेश यादव

बसंती ने सोमू कुमार को प्यार के जाल में फंसा कर दूसरे आदमी से की शादी

राजस्थान:  जिला पटना गांव खासपुर के रहने वाले सोमू कुमार उनकी मौसी के यहां बहन की शादी में गए थे वहां उनकी मुलाकात बसंती से हुई बसंती सोनपुर में चिरैया चैकी रहने वाली है बसंती ने सोमूू कुमार को धीरे-धीरे प्यार के जाल में फसना चालू कर दिया था जैसे ही सोमू कुमार को पता चला कि बसंती उससे प्यार करती है उसने बसंती को बताया कि वह शादीशुदा है और बसंती को समझाया कि तुम भी शादीशुदा हो तुम्हारे भी बच्चे हैं और मेरे भी बच्चे हैं लेकिन बसंती नहीं मानी और सोमू की एक न सुनी किसी तरह सोमू को प्यार की जाल में धीरे-धीरे फसाना चालू कर दिया और सोमू को पहले फुसलाकर उनसे मोबाइल नंबर मांग लिया सोमू ने मोबाइल नंबर दे दिया और उनकी बातें होने लगी बसंती सोमू से बहुत प्यार करने लगी और उनको बोलने लगी कि मैं तुम्हारे साथ जिंदगी बिताने चाहती हूं मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं बसंती ने सोमू को मिलने के लिए बुलाया और लेकिन सोमू ने बहुत मना किया लेकिन बसंती ने सोमू की बात नहीं मानी और धमकी भरे शब्द कहने लगी अगर तुम मुझसे

मिलने नहीं आई तो मैं अपनी जान दे दुंगी किसी कारण वश सोनू की बीवी सोनी देवी का निधन हो गया अब सोमू यह चाहता है कि बसंती उनके पासआकर रहे और उनके बच्चों की अच्छी तरह देखभाल करें और बसंती भी यही चाहती है कि वह सोमू के साथ जिंदगी बिताना चाहती है लेकिन बसंती का देवरा सोमू को धमकी देता है कि मैं तुमको गोली से मार दूंगा। सोमू कुमार आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा सरकार से मदद की गुहार करता है सोमू अपने परिवार की जरूरत पूरी करने बहार पैसे कमाने के लिए गया था बंसती की सांस सोमू कि पत्नी सोनी देवी को गाली गलोच की और पेरषान किया इसी कारण सोमू की पत्नी सोनी देवी ने फांसी लगा ली सोमू के तीर छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। बंसती ने सोमू को फोन करके बोला कि मैं तुम्हारे बच्चे को पालेंगे बंसती बोलती है |

ई खबर मीडिया के लिए संयोग रूंघे की रिपोर्ट

54 दिन से पत्नी रेखा पति विनोद को छोड़कर हुई फरार / लापता, पति वह बच्चे परेशान सरकार लगाई मदद की गुहार!

उत्तरप्रदेश: ज़िला हमीरपुर थाना ज़रिया तहसील सरीला गाँव इंदरपुर विनोद कुमार 27 वर्ष ने बताया मेरी पत्नी रेखा देवी 24 वर्ष कहीं लापता हो गई वह सामान लेने के बहाने से गई और वापस नहीं आई साथ एक बच्चे को संग लेकर चली गई, जब पति फ़ोन करता है तो वह सही लोकेशन नहीं बता रही रेखा देवी को कोई बहला फुसलाकर प्यार में पागल एक बच्चे को अकेला छोड़ रेखा प्रेमी संग कहीं चली गई होगी। यह मामला हमीरपुर जिले का है। पति का कहना है कि वह एक बच्चे के साथ अकेला रह गया है। उसकी पत्नी को कोई किडनैप कर ले गया होगा या लापता हो गई। पति विनोद ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह मामला फरीदाबाद का है।

अपिल कर्ता पति विनोद कुमार

क्या है पूरा मामला?

जरिया थाना गाँव इंदरपुर ज़िला हमीरपुर उत्तरप्रदेश, मैं विनोद कुमार ज़िला हमीरपुर के रहने वाला है। 19 / 3 / 2024 में हम दोनों कहीं चले गए या उसे किडनैप कर ले गया और मेरी पत्नी रेखा देवी को दो बाल बच्चा है। जो अपना गाँव ही है। जिसमे में थाना में-आवेदन दिए थे उसी बीच मेरी पत्नी रेखा देवी वापस नहीं आई कोई उसे किडनैप कर ले गया होगा 17-18 मार्च की घटना है दिनांक 19 / 3 / 2024 पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई की इस तारीख को घर से मुझे जान कारी मिली कि तुम्हारी पत्नी किसी से घंटो तक फ़ोन पर बात करती थी। फरीदाबाद सेक्टर 3 से राठौर चौक चुंगी नंबर पांच से लापता हो गई तो मेरी पत्नी कहाँ है। उन्होंने बताया मुझे कोई पता नहीं है। जब में घर आया तो देखा मेरी पत्नी मेरी ज़िन्दगी भर की कमाई मेरा बच्चा वह कीमती सामान लेकर कहीं चले गई है।

पति वह एक बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है।

मेरी पत्नी रेखा देवी के 2 बच्चे हैं और एक को पत्नी साथ ले गई और एक का रो-रो कर बुरा हाल है और मैं पूछ रहे हैं कि हमारी मम्मी कहाँ चली गई और कहीं किडनैपर उसे किडनैप कर ले गया मेरी पत्नी के पास फ़ोन साथ ले गई है। आरोपी ने मेरी पत्नी को कहाँ और किस हाल में रखा हुआ होगा कुछ पता नहीं और अब फ़ोन नहीं लगता है। जब पूछा कि तुम कहा हो तो मुझे सही पत्ता नहीं बता रहा है। खोज बिन करने के लिए मेंने पुलिस से आवेदन दिया कि वह उन्हें ढूँढ सके उचित करवाई करने की कृपा करे।

घर से फरार हो गई है, क्या पता वह किडनैप / लापता हो गई है। पति विनोद ने अपनी पत्नी रेखा को खोजने पर इनाम देने की घोषणा की पति का आरोप है कि 1 बच्चे को घर में छोड़कर पत्नी गाँव के ही किसी व्यक्ति के साथ चली गई होगी।

सामाजिक स्तर पर लोगों को मदद के लिए बोला परंतु नहीं मिली मदद।

आसपास काफ़ी खोजबीन पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पति का कहना है कि इससे पहले भी उसकी पत्नी पूनम सुरेश तत्वा के साथ 19 मार्च दोपहर बाद 3 बजे इस समय से कहीं चली गई पति ने बताया कि कोई अन्य पुरुष उसको भाग ले गया। पति को शक है कि कोई लड़का चुप-चुप कर पत्नी पूनम से बातें करता था यह गाँव वालों ने बताया। रेखा देवी को भगा ले गया होगा। पुलिस के द्वारा पत्नी को खोजकर सामाजिक स्तर पर पत्नी को उसके हवाले कर दिया जाना चाहिए और गरीब परिवार की मदद करनी होगी।

विनोद ने बताया किसी युवक ने फिर से रेखा देवी को बहला-फुसलाकर उसे साथ लेकर कहीं चला गया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पति का कहना है कि वह एक बच्चे घर पर छोड़कर कहीं चली गई या लापता हो गई।

पति ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगया है। रेखा के पति विनोद ने पुलिस में आवेदन दिया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल हमारे अंतर्गत नहीं बल्कि फ़रीदाबाद पुलिस के अंतर्गत आता है। पति ने लगाई मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार। वही रेखा के पति ने कहाँ के पुलिस मामले की गहराई से जांच नहीं कर रही है और मेरी पत्नी की खोज भी नहीं कर रही है वहीं पुलिस से जब यह बात कही तो उन्होंने भी बात को टालमटोल कर दिया और हमारी कोई मदद नहीं की।पति विनोद कुमार ने बताया कि जिस किसी को भी मेरी पत्नी रेखा का पता चलता है सुराग लगता है तो वह इस 6353510584 नंबर पर संपर्क करें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन:यात्रा इटली से शुरू होकर सदर्न फ्रांस में खत्म होगी; 800 मेहमान पहुंचेंगे, क्रूज शिप पर होंगे फंक्शन

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। इस सेलिब्रेशन में 800 मेहमानों को बुलाया जाएगा। हमने पहले ही बताया था कि फंक्शन समुद्र के बीचों-बीच क्रूज शिप पर ऑर्गेनाइज होंगे।

नई जानकारी यह है कि क्रूज शिप इटली के सिटी पोर्ट से रवाना होगा और सदर्न फ्रांस में जाकर इसकी यात्रा खत्म होगी। इस क्रूज शिप पर 600 स्टाफ मौजूद रहेंगे जो उन 800 मेहमानों के रहने-खाने से लेकर उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखेंगे।

हाईलाइट्स-

  • क्रूज शिप इटली से रवाना होगा और अपनी यात्रा सदर्न फ्रांस में खत्म करेगा।
  • यात्रा 28-30 मई तक चलेगी। इस दौरान क्रूज शिप 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की यात्रा तय करेगा।
  • इस क्रूज शिप पर होने वाले फंक्शंस में कुल 800 मेहमान शिरकत करेंगे।
  • इन 800 मेहमानों की देख-रेख के लिए 600 स्टाफ हर वक्त मौजूद रहेंगे।
अनंत और राधिका की दोस्ती बचपन से थी। राधिका मशहूर बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट ग्लोबल फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर 'एनकोर हेल्थकेयर' के CEO हैं।
अनंत और राधिका की दोस्ती बचपन से थी। राधिका मशहूर बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट ग्लोबल फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर ‘एनकोर हेल्थकेयर’ के CEO हैं।

दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक
यह सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक होगा। इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल होंगे। बॉलीवुड से तीनों खान, बच्चन और कपूर फैमिली के पहुंचने के चासेंज हैं। इसके अलावा बिजनेस जगत से भी कई नामचीन हस्तियां इस क्रूज शिप सेलिब्रेशन में शरीक हो सकती हैं।

जामनगर में हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने एक साथ स्टेज पर डांस किया था।
जामनगर में हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने एक साथ स्टेज पर डांस किया था।

बता दें कि पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में 1000 से ज्यादा मेहमान जामनगर पहुंचे थे। जहां तक शादी की बात है, तो यह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही जुलाई में होगी।

यूरोप में क्रूज शिप टूरिज्म फेमस
यूरोप की कई कंट्रीज समुद्र से कनेक्टेड हैं। UK, इटली, फ्रांस और स्पेन एक-दूसरे से समुद्र से जुड़े हुए हैं। ऐसे में यहां क्रूज शिप टूरिज्म काफी फेमस है। अंबानी का क्रूज शिप इटली से रवाना होकर सदर्न फ्रांस में अपनी यात्रा पूरी करेगा। सदर्न फ्रांस भी अपने आप में काफी फेमस है। ये जगह अपने आकर्षक तट, सुंदर नीले समुद्र और खूबसूरत शहरों के लिए जानी जाती है।

यहां मुख्य रूप से क्रूज शिप टूरिज्म ज्यादा प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से आकर यहां क्रूज शिप पर पार्टी करते हैं। अगर किसी व्यक्ति को यहां के किसी साधारण क्रूज शिप पर पार्टी करनी है, तो उसे 500 से 1000 डॉलर यानी लगभग 84,000 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

साउथ फ्रांस प्राकृतिक रूप से बहुत समृद्ध है। यहां आस-पास कई बीच हैं।
साउथ फ्रांस प्राकृतिक रूप से बहुत समृद्ध है। यहां आस-पास कई बीच हैं।

सदर्न फ्रांस वाइन की मेकिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां की बनी शराब देश-विदेश में बहुत फेमस है। साउथ फ्रांस को फ्रेंच रिविएरा भी कहा जाता है। सदर्न फ्रांस का कला, साहित्य और ऐतिहासिक रूप से भी बड़ा महत्व है। प्रसिद्ध कान शहर भी सदर्न फ्रांस में ही स्थित है। यहां हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल आयोजित होता है। इस साल का कांस फिल्म फेस्टिवल आज यानी 14 मई से शुरू हो रहा है।

गुजरात के जामनगर में हुआ था अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन
इससे पहले गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन रखे गए थे। ये फंक्शन तीन दिन (1 मार्च से 3 मार्च) तक चले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्री-वेडिंग फंक्शन पर 1200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। अनंत को जामनगर से विशेष लगाव है, इसलिए ये फंक्शन वहां स्थित रिलायंस टाउनशिप में रखे गए थे।

इंटरनेशनल स्टार्स रिहाना और एकॉन ने भी यहां परफॉर्म किया था। बिजनेस, राजनीति और बॉलीवुड जगत के लगभग सारे बड़े लोगों का यहां जमावड़ा था। अंबानी फैमिली ने लोकल लोगों के लिए एक भोज का भी आयोजन कराया था। इसमें करीब 51 हजार लोगों को खाना खिलाया गया था। इसे अन्न सेवा का नाम दिया गया था।

जामनगर में हुए अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से जुड़ी ये स्टोरीज भी पढ़ें…

अनंत अंबानी- राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, DAY-1:रिलायंस टाउनशिप में लग्जरी टेंट में ठहरे मेहमान; देखें इनसाइड VIDEO

1 मार्च को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का पहला दिन था। सुबह 11 बजे सभी मेहमानों का स्वागत समारोह रखा गया। शाम 5.30 बजे इवेंट ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ शुरू हुआ। इसके लिए सभी मेहमानों ने एलिगेंट कॉकटेल थीम बेस्ड ड्रेस पहना। इसके बाद अंबानी परिवार ने एक वेलकम स्पीच दी। रात में एक फैशन शो रखा गया। इसके बाद पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्म किया। इसके बाद उस दिन का कार्यक्रम खत्म हो गया।

अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, DAY-2: मुकेश अंबानी ने जुकरबर्ग को जंगल टूर कराया; महाराष्ट्र CM शिंदे और गौतम अडाणी भी शरीक हुए

2 मार्च को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का दूसरा दिन था। उस दिन दो इवेंट्स रखे गए थे। पहली थीम ‘अ वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ था, जिसमें मेहमानों को जंगल सफारी पर ले जाया गया। मुकेश अंबानी ने मार्क जुकरबर्ग को जंगल की सैर कराई। इसके अलावा देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी भी प्रोग्राम में शरीक होने पहुंचे। महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे भी फंक्शन अटेंड करने पहुंचे।

अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, DAY-3:महाआरती के दौरान साथ दिखा अंबानी परिवार; राधिका ने अनंत के लिए किया डांस

3 मार्च को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का तीसरा दिन था। उस दिन दो इवेंट्स हुए पहला इवेंट ‘टस्कर ट्रेल्स’ सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। यह इवेंट दोपहर 2:30 बजे तक चला। इसके बाद 6 बजे से हस्ताक्षर इवेंट शुरू हुआ, जिसका ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन रखा गया। फिर हस्ताक्षर के बाद महाआरती हुई। महाआरती के बाद खुले आसमान के नीचे डिनर पार्टी का आयोजन किया गया। डिनर के बाद सिंगिंग परफॉर्मेंस रखी गई, जिसमें एकॉन, सुखबीर और हार्डी संधू ने परफॉर्म किया।

राहुल-गोयनका के बीच कंट्रोवर्सी पर असिस्टेंट कोच क्लूजनर ने कहा:दो क्रिकेटप्रेमियों के इस तरह की बातचीत में कोई समस्या नहीं, राहुल की तारीफ की

लखनऊ सुपर जायंट्स के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने केएल राहुल के कप्तानी छोड़ने वाली खबरों को गलत बताया है। IPL में 8 मई को LSG को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से हराया था। हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका, कैप्टन केएल राहुल और कोच जस्टिन लैंगर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में गोयनका केएल राहुल पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके बाद रिपोर्ट में कहा गया था कि राहुल LSG की कप्तानी छोड़ सकते हैं। हालांकि सोमवार को दिल्ली में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लूजनर ने कहा, दो क्रिकेटप्रेमियों के इस तरह की बातचीत में कोई समस्या नहीं है। हमें ठोस बातचीत पसंद है और इसी तरह से टीमों का प्रदर्शन अच्छा होता है। हमारे लिए यह बड़ी बात नहीं है।

क्लूसनर ने राहुल की तारीफ की
पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी क्लूसनर ने कप्तान केएल राहुल की तारीफ की। उन्होंने कहा ‘राहुल का अपना अलग स्टाइल है, जिसने उन्हें बेहतरीन क्रिकेटर बनाया है। यह IPL उसके लिए कठिन रहा क्योंकि हम लगातार विकेट गंवाते रहे जिससे कारण उसे खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। मुझे लगता है कि वह जल्दी ही बड़ी और अच्छी पारी खेलेंगे। राहुल ने ओपनिंग करते हुए इस सीजन में 136.09 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए हैं। राहुल टीम के टॉप स्कोरर हैं।

लखनऊ प्लेऑफ की रेस में कायम
LSG 12 मैचों के बाद 12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। टीम अभी प्लेऑफ की रेस में नहीं हुई है। लखनऊ के अभी 2 मैच बाकी हैं। टीम आज दिल्ली कैपिटल्स और 17 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

 

पतंजलि विज्ञापन केस- सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा:बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मिली

पतंजलि विज्ञापन केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण और अन्य के खिलाफ अवमानना याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी है।

भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि IMA को अपने डॉक्टरों पर भी विचार करना चाहिए, जो अक्सर मरीजों को महंगी और गैर-जरूरी दवाइयां लिख देते हैं। अगर आप एक उंगली किसी की ओर उठाते हैं, तो चार उंगलियां आपकी ओर भी उठती हैं।

कोर्ट की टिप्पणी को IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। डॉ. अशोकन ने कहा था- सुप्रीम कोर्ट के अस्पष्ट बयानों ने प्राइवेट डॉक्टरों का मनोबल कम किया है। कोर्ट ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और उन्हें नोटिस जारी कर 14 मई तक जवाब मांगा था।

IMA की आलोचना में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि आप (IMA) कहते हैं कि दूसरा पक्ष (पतंजलि आयुर्वेद) गुमराह कर रहा है, आपकी दवा बंद कर रहा है – लेकिन आप क्या कर रहे थे?! … हम स्पष्ट कर दें, यह अदालत किसी भी तरह की पीठ थपथपाने की उम्मीद नहीं कर रही है।

10 जुलाई, 2022 को पब्लिश पतंजलि वेलनेस का विज्ञापन। एडवर्टाइजमेंट में एलोपैथी पर “गलतफहमियां” फैलाने का आरोप लगाया गया था। इसी विज्ञापन को लेकर IMA ने 17 अगस्त 2022 को याचिका लगाई थी।

7 मई की सुनवाई में क्या हुआ था?
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने 7 मई को IMA की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई की थी। इसमें कहा गया है कि पतंजलि ने कोविड वैक्सीनेशन और एलोपैथी के खिलाफ निगेटिव प्रचार किया।

बेंच ने कहा था कि अगर लोगों को प्रभावित करने वाले किसी प्रोडक्ट या सर्विस का विज्ञापन भ्रामक पाया जाता है तो सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।

कोर्ट ने केंद्र से पूछा- राज्यों को भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई से क्यों रोका
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयुष अधिकारियों को भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक रूल, 1945 के रूल 170 के तहत कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए क्यों कहा।

सुनवाई के दौरान कोर्ट का ध्यान केंद्र सरकार की ओर से 2023 में जारी एक पत्र की ओर ले जाया गया। इसमें रूल 170 के कार्यान्वयन पर प्रभावी रूप से रोक लगा दी गई थी। रूल 170 को 2018 में 1945 के नियमों में जोड़ा गया था।

रूल 170 मे कहा गया है कि आयुर्वेदिक, सिद्ध और यूनानी दवाएं जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में मैन्युफैक्चर हो रही है वहां के लाइसेंसिंग अथॉरिटी के अप्रूवल के बिना विज्ञापन नहीं दिया जा सकेगा। इस नियम का उद्देश्य भ्रामक विज्ञापनों से निपटना था।

जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच को बताया गया कि रूल 170 को कई उच्च न्यायालयों में चुनौती दी गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद नियम की फिर से एग्जामिन करने को कहा है।

चूंकि नियम पर अभी पुनर्विचार किया जाना बाकी है, इसलिए केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ इसे लागू करने से बचें। हालांकि, बेंच इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं थी।

जस्टिस अमानुल्लाह ने पूछा- बिना निर्णय लिए क्यों कह रहे हैं कि नियम 170 के तहत कार्रवाई न करें? हाई कोर्ट ने आपको निर्णय लेने का निर्देश दिया था। फिलहाल तो कानून वहीं है। बिना निर्णय लिए आपने यह क्यों कहा कि नियम 170 के तहत कदम न उठाएं?’

केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने अदालत को आश्वासन दिया कि रूल 170 पर अंतिम निर्णय जल्द से जल्द लिया जाएगा।

कोर्ट ने कहा था- ब्रॉडकास्टर्स को सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म दाखिल करना होगा
SC ने कहा था कि ब्रॉडकास्टर्स को कोई भी विज्ञापन दिखाने से पहले एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म दाखिल करना होगा, जिसमें कहा जाएगा कि विज्ञापन नियमों का अनुपालन करते हैं। अदालत ने कहा था कि टीवी ब्रॉडकास्टर्स ब्रॉडकास्ट सर्विस पोर्टल पर घोषणा अपलोड कर सकते हैं और आदेश दिया कि प्रिंट मीडिया के लिए चार हफ्ते के भीतर एक पोर्टल स्थापित किया जाए।

कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ी 2022 की गाइडलाइन का भी जिक्र किया था। इसकी गाइडलाइन 13 में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को उस प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में पर्याप्त जानकारी या अनुभव होना चाहिए जिसे वो एंडोर्स कर रहा है। उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह भ्रामक नहीं है। बेंच ने उपभोक्ता की शिकायत दर्ज करने के लिए प्रोसेस बनाने की जरूरत बताई।

1. अगस्त 2022: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पतंजलि के खिलाफ याचिका लगाई
सुप्रीम कोर्ट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से 17 अगस्त 2022 को दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रही है। इसमें कहा गया है कि पतंजलि ने कोविड वैक्सीनेशन और एलोपैथी के खिलाफ निगेटिव प्रचार किया। वहीं खुद की आयुर्वेदिक दवाओं से कुछ बीमारियों के इलाज का झूठा दावा किया।

2. नवंबर 2023: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पतंजलि भ्रामक दावे करके देश को धोखा दे रही
कोर्ट ने कहा- पतंजलि भ्रामक दावे करके देश को धोखा दे रही है कि उसकी दवाएं कुछ बीमारियों को ठीक कर देंगी, जबकि इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। पतंजलि ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) एक्ट में बताई गई बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले अपने प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं कर सकती।

3. जनवरी 2024: कोर्ट के आदेश के बाद भी पतंजलि ने प्रिंट मीडिया में जारी किए विज्ञापन
IMA ने दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में प्रिंट मीडिया में जारी किए गए विज्ञापनों को कोर्ट के सामने पेश किया।कोर्ट के मना करने के बाद भी पतंजलि की ओर से गुमराह करने वाले विज्ञापन जारी करने के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी कर ये भी पूछा है कि उनके खिलाफ क्यों न अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए।

4. मार्च 2024: स्वामी रामदेव और MD आचार्य बालकृष्ण को कोर्ट में पेश होने को कहा
19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि पतंजलि आयुर्वेद ने अवमानना ​​नोटिस का जवाब नहीं दिया है। अदालत ने पतंजलि के को-फाउंडर बाबा रामदेव और कंपनी के MD आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट पेश होने को भी कहा। बालकृष्ण ने 21 मार्च को एक माफीनामा जारी किया।

5. अप्रैल 2024: कोर्ट ने माफीनामा रिजेक्ट किया, कहा- आपकी माफी से संतुष्ट नहीं
2 अप्रैल को कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण को भ्रामक विज्ञापनों के संबंध में उचित हलफनामा दायर नहीं करने पर फटकार लगाई। अदालत ने रामदेव और बालकृष्ण को “कार्रवाई के लिए तैयार” रहने को कहा। कोर्ट ने उनकी माफी को खारिज करते हुए कहा- आपकी माफी इस अदालत को संतुष्ट नहीं कर रही है।

6. अप्रैल 2024: पतंजलि ने कोर्ट में माफीनाफा फाइल किया, 67 अखबारों में भी छपवाया
पतंजलि ने 23 अप्रैल को कोर्ट में भ्रामक विज्ञापनों को लेकर माफीनामा फाइल किया। इसे 67 अखबारों में पब्लिश किया गया था। इस पर जस्टिस हिमा कोहली ने कहा- आपके विज्ञापन जैसे रहते थे, इस ऐड का भी साइज वही था? जब आप कोई विज्ञापन प्रकाशित करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि हम उसे माइक्रोस्कोप से देखेंगे।

7. अप्रैल 2024: ओरिजिनल माफीनामा की जगह ई-फाइलिंग करने पर फटकार लगाई
कोर्ट ने पतंजलि के वकील को ओरिजिनल माफीनामा (न्यूज पेपर्स की कॉपी) की जगह ई-फाइलिंग करने पर फटकार लगाई। कोर्ट ने पतंजलि पर समय पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर उत्तराखंड सरकार को भी फटकारा। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 7 मई की तारीख दी।

तंगहाल पाकिस्तान सभी सरकारी कंपनियों को बेचेगा:PM शहबाज शरीफ ने कहा- सरकार का काम बिजनेस करना नहीं

आर्थिक संकट और IMF की कड़ी शर्तों से जूझ रहे पाकिस्तान ने सभी सरकारी कंपनियों को बेचने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में प्राइवेटाइजेशन कमिशन की मीटिंग में मंगलवार को इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा, “बिजनेस करना सरकार का काम नहीं है, सरकार का काम बिजनेस और देश में निवेश के लिए अच्छा माहौल देना है।

शरीफ ने कहा कि सभी सरकारी कंपनियों को बेचा जाएगा चाहे मुनाफा कमा पा रही हों या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार सिर्फ उन कंपनियों को अपने पास रखेगी जो रणनीतिक रूप से अहम हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों से अपील की है कि वो प्रक्रिया का आसान बनाने में प्राइवेटाइजेशन कमिशन का सहयोग करें। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की दिसंबर 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास 88 सरकारी कंपनियां हैं।

पीएम शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्राइवेटाइजेशन कमिशन के साथ मीटिंग करते हुए।

सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को 10 वी व 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.

लखनऊ | सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को 10 वी व 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में बंथरा क्षेत्र की एजुकेशन क्लासेस में पढ़ने वाली तृषा पाल ने 10th में 87.7% मार्क्स हासिल कर अपने माता पिता व अपने सभी गुरुजनों का नाम रोशन किया। तृषा बंथरा क्षेत्र के दरोगा खेड़ा की रहने वाली हैं । और व आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 10 वीं की परीक्षा के लिए दिन-रात तैयारी कीं। जिसका नतीजा यह है कि उन्हें 87.7 प्रतिशत अंक मिले हैं। बोर्ड के सिलेबस को कवर किया जा सके, इसलिए वह हर दिन 7 घंटे तक पढ़ाई करती थीं।तृषा का कहना है कि उनकी इस सफलता में एजुकेशन क्लासेस के रजत सर ने अपनी एहम भूमिका निभाई । और वह कहती हैं की वो अंडर प्रेशर ज़्यादा अच्छा परर्फॉर्म करती हैं इसलिए उन्होंने एग्ज़ाम के कुछ दिन पहले 6-7 घंटे पढ़ना शुरु कर दिया था. तृषा को अपने पिता जी से सबसे ज़्यादा प्रेरणा मिलती है, आज वो ही सबसे ज़्यादा खुश हैं।

ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ से रजत पांडे की रिपोर्ट

वाराणसी में मोदी का नामांकन आज:गंगा पूजन-आरती के बाद क्रूज से नमो घाट के लिए रवाना, काल भैरव के दर्शन के बाद कलेक्ट्रेट जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार (14 मई 2024) को यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इसके पहले उन्‍होंने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी 11:40 बजे वाराणसी से लोकसभा चुनाव 2024  के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम के नामांकन में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और 12 राज्‍यों के सीएम शामिल हो रहे हैं।

पीएम के नामांकन के लिए बीजेपी ने वाराणसी में खासी तैयारियां की हैं। पीएम का क्रूज से नमो घाट तक जाना भी प्रस्‍तावित है। प्रधानमंत्री नमो घाट से काल भैरव मंदिर और फिर वहां से कलेक्‍ट्रेट जाएंगे। नामांकन के बाद वह रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। नामाकंन से पहले पीएम मोदी काशी कोतवाल से आशीर्वाद और अनुमति लेंगे।

पीएम मोदी सुबह करीब आठ बजे बरेका अतिथि गृह से गंगा पूजन के लिए निकलेंगे। वह दशाश्वमेध घाट पर नौ बजे पहुंचेंगे। सुबह करीब 10.45 बजे कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय जाएंगे। वह सुबह करीब 11.40 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

पीएम के नामांकन में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों ने प्रतिभाग किया है। अद्भुत नजारा काशी की सड़कों पर था… मैं उन्हें(पीएम मोदी) बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘आज उनका नामांकन है जो पूरी दुनिया में लोकप्रियता में नंबर एक पर हैं, हम खुशनसीब हैं कि हमें इसमें शामिल होने का मौका मिला है।’