Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 289

सेंसेक्स 676 अंक चढ़कर 73,663 पर बंद:निफ्टी में भी 203 अंक की तेजी रही, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3.98% चढ़ा

शेयर बाजार में आज यानी 16 मई को तेजी देखने मिली है। सेंसेक्स 676 अंक की बढ़त के साथ 73,663 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 203 अंक की बढ़त रही। ये 22,403 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 गिरावट देखने को मिली है। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद आज महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में 3.98% की तेजी देखने को मिली है। ये आज निफ्टी टॉप गेनर भी रहा।

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के IPO में निवेश का मौका
क्रिकेटर विराट कोहली के इन्वेस्टमेंट वाली कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई से खुल चुका है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 17 मई तक बोली लगा सकेंगे। मिनिमम एक लॉट यानी 55 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹258-₹272 प्रति शेयर तय किया है।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 15 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 117 अंक की गिरावट के साथ 72,987 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 17 अंक की गिरावट रही। ये 22,200 के स्तर पर बंद हुआ था।

कोहली से लेकर शाहरुख खान के बॉयकॉट की मांग:गाजा के हालातों पर चुप्पी से नाराजगी; सोशल मीडिया पर चला ‘ब्लैकआउट 2024’ कैंपेन

गाजा के राफा शहर पर इजराइली हमलों को लेकर चुप्पी साधने पर बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है। इस लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, आलिया भट्ट से लेकर टेलर स्विफ्ट और किम कर्दाशियन तक का नाम है।

कैंपेन के तहत इन लोगों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो, ब्लॉक और बॉयकॉट करनी की अपील की जा रही है। इस कैंपेन को ‘#ब्लैकआउट 2024’ नाम दिया गया है। इस नाम से सोशल मीडिया पर अलग पेज भी चलाया जा रहा है। यह मूवमेंट तब और तेज हो गया जब इजराइल ने राफा शहर पर हमला किया।

दरअसल, इन सेलेब्रिटीज ने पिछले 7 महीनों से गाजा पर जारी इजराइल के हमलों का एक बार भी विरोध नहीं किया। जहां एक तरफ दुनिया के सामने राफा में मारे जा रहे लोगों की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही थीं, वहीं दूसरी तरफ न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।

मेट गाला 2024 के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट साड़ी पहनकर न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट पहुंची थीं।
मेट गाला 2024 के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट साड़ी पहनकर न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट पहुंची थीं।

कैंपेन का स्लोगन- आजाद फिलिस्तीन, आजाद सूडान
जिन लोगों की आलोचना हो रही है उनमें भारत से बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट के अलावा विराट कोहली का नाम शामिल है। वहीं हॉलीवुड स्टार्स, केटी पेरी, कायली जेनर, सेलेना गोमेज, बियॉन्से और जेंडेया का नाम भी इस लिस्ट में जोड़ा गया है।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, X और फेसबुक पर पोस्ट करके लोग इन सेलेब्रिटीज को अनफॉलो और ब्लॉक करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान आजाद फिलिस्तीन, आजाद सूडान और आजाद कॉन्गो का स्लोगन भी दिया जा रहा है।

पोस्ट्स में कहा गया है कि इजराइल फिलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है। ऐसे समय में दुनियाभर के सेलेबिट्रीज बेशर्मों की तरह चुप हैं। वे सोशल मीडिया पर झूठ और प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं।

कैंपेन में कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज और इन्फ्लूएंसर्स अपने फॉलोअर्स और जनता के जरिए लाखों-करोड़ों रुपए कमाते हैं। ऐसे में जनता के पास इन लोगों की लोकप्रियता कम करने की भी ताकत होती है। हमें इनकी नहीं बल्कि इन लोगों को हमारी ज्यादा जरूरत है।

‘सेलेब्रिटीज को सिर्फ पैसों से फर्क पड़ता है, इन्हें ब्लॉक किया जाए’
पोस्ट में आगे कहा गया कि जब सेलेब्रिटीज को सोशल मीडिया के जरिए होने वाला मुनाफा मिलना बंद हो जाएगा, तब वे हमारी बात सुनेंगे। ऐसे लोग मुनाफे को हर चीज से ज्यादा अहमियत देते हैं। कैंपेन में यह भी कहा गया है कि बॉयकॉट करते वक्त इन सेलेब्रिटीज को टैग न किया जाए, वरना इससे इनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ेगी।

सोशल मीडिया यूजर्स को अपने अकाउंट्स के जरिए एक अच्छे मकसद के लिए आवाज उठानी चाहिए। यहां ऐसे सेलेब्रिटीज की कोई जरूरत नहीं हैं, जो इतने लोगों पर प्रभाव होने के बाद भी नरसंहार के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे हैं। हमें इन सेलेब्रिटीज को पूजना बंद करना होगा।

सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज को भी ब्लॉक करने की मांग की जा रही है।
सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज को भी ब्लॉक करने की मांग की जा रही है।

जंग में 35 हजार फिलिस्तीनियों की मौत, राफा पर हमले कर रहा इजराइल
इजराइल-हमास जंग के बीच पिछले 7 महीने से जंग जारी है। इसमें अब तक 35 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, इनमें करीब 15 हजार बच्चे शामिल हैं। वहीं गाजा के करीब 80% लोग बेघर हो गए। यह जंग अब मिस्र बॉर्डर के करीब गाजा के राफा शहर पहुंच गई है।

दरअसल, जंग की शुरुआत में इजराइल की कार्रवाई से बचते हुए लोगों ने उत्तरी गाजा छोड़कर राफा में शरण ली थी। अलजजीरा के मुताबिक इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। अब जंग के आखिरी पड़ाव के तहत इजराइल राफा में हमले कर रही है।

इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है। लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है।

बदसलूकी केस में स्वाति का बयान लेने पहुंची दिल्ली पुलिस:केजरीवाल के पीए पर 3 दिन पहले मारपीट का आरोप; महिला आयोग का बिभव को नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार को नोटिस भेज शुक्रवार को तलब किया है। बिभव पर AAP की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप है।

इसी मामले में गुरुवार दोपहर 1 बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज करने के लिए उनके घर पहुंचे।

इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘इसमें दो बातें हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी… वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है। केजरीवाल इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।’

पहले स्वाति के साथ बदसलूकी के केस को समझिए

  • 13 मई की सुबह 9:34 बजे दिल्ली के सीएम आवास से पुलिस के पास एक फोन आया। कॉलर ने सिर्फ एक लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, ‘हमें सुबह 9:34 बजे एक PCR कॉल मिली। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ CM आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद लोकल पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।’
  • 14 मई को संजय सिंह ने कबूल किया कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता हुई। उन्होंने मीडिया से कहा, ’13 मई को बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई। सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं। ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की।
  • लखनऊ में केजरीवाल के साथ दिखे बिभव
    इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केजरीवाल और संजय सिंह गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। बिभव को लखनऊ एयरपोर्ट पर केजरीवाल के साथ देखा गया। मीडिया ने स्वाति मालीवाल केस को लेकर केजरीवाल से सवाल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान दोनों को एक साथ गाड़ी में बैठा देखा गया।

    इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केजरीवाल और संजय सिंह गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे।
    इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केजरीवाल और संजय सिंह गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे।

    भाजपा ने कहा- केजरीवाल को पछतावा तक नहीं, AAP बोली- राजनीतिक खेल न खेलें

    • भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि स्वाति मालीवाल केस में अरविंद केजरीवाल को पछतावा तक नहीं है। इस केस का आरोपी उनके साथ घूम रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि महिला सम्मान को लेकर उनके पास कोई जगह नहीं है। उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
    • संजय ने लखनऊ में कहा, ‘आम आदमी पार्टी हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। स्वाति मालीवाल मामले पर राजनीतिक खेल न खेलें। इस मामले में पार्टी के अंदर चर्चा हुई है।
    • मायावती ने कहा, महिलाओं के उत्पीड़न मामले में चाहे वह कोई पार्टी हो या इन्डि हो या अन्य गठबन्धन हो, इन्हें दोहरा मापदण्ड नहीं अपनाना चाहिए। बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व से जरूर सबक लेना चाहिए। AAP की महिला राज्यसभा सांसद के साथ सीएम आवास में अभद्रता के गंभीर मामले पर देश की नजर है। दोषी के विरुद्ध अब तक कार्रवाई नहीं होना अनुचित। ऐसे में राज्यसभा के सभापति और महिला आयोग को भी इस घटना का संज्ञान लेने की जरूरत है।

    पूर्व पति का दावा- स्वाति मालीवाल की जान खतरे में, केजरीवाल के PA ने किसी के कहने पर बदसलूकी की
    15 मई को मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ जो भी हुआ उसकी प्लानिंग की गई थी। नवीन ने कहा, ‘ स्वाति सामने आएं और अपना पक्ष रखें।’ इसके अलावा उन्होंने AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर कहा, ‘मैं संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुन रहा था और मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि उन्हें कैमरे के सामने एक्टिंग बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि उन्हें पूरा मामला पता था।’

  • बिभव सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में बर्खास्त हुए
    मार्च 2024 में बिभव को CM के पर्सनल सेक्रेटरी के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। स्पेशल सेक्रेटरी विजिलेंस वाईवीवीजे राजशेखर ने आदेश जारी कर कहा था कि बिभव की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई हैं। उनकी नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन नहीं किया गया। इसलिए ये नियुक्ति अवैध और शून्य करार दी जाती है। राजशेखर ने ये आदेश 2007 के एक मामले के आधार पर दिया।

    दरअसल, 2007 में बिभव पर एक सरकारी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगा था। नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात महेश पाल ने बिभव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता (एक पब्लिक सर्वेंट) को उसकी ड्यूटी करने से रोका, उसे गाली और धमकी दी। महेश ने 25 जनवरी 2007 को नोएडा सेक्टर-20 के पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से भी एक्शन लिया गया था।

नवसारी में हुई 36000 के पुराने पीतल के बर्तन की चोरी

घटना कुछ इस प्रकार है नवसारी शहर में आए हुए पूर्णा माता के मंदिर के पीछे एक बंद घर में पुराने पीतल के बर्तन थे

पीतल के पुराने बर्तन कुल कीमत ₹36000 थे

नवसारी टाउन पुलिस को इस मामले में पता चला तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के आधारित जांच पड़ताल करके दो लोगों को गिरफ्त में लिया है

पुलिस ने सारा चोरी का मानना भी रिकवर कर लिया है और दोनों चोरों को भी पकड़ लिया है जिसमें एक युवा और एक महिला है

आगे की कार्यवाही नवसारी टाउन पुलिस कर रही है

ई खबर न्यूज की और से अम्मार मेमन की रिपोर्टिंग

ई खबर न्यूज की और से अम्मार मेमन की रिपोर्टिंग

नवसारी में शेयर बाजार में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में 21.60 लाख रुपए की ठगाई हुई

कम मेहनत में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में कभी-कभी इंसान मेहनत के पैसे भी घुमा देता है

ऐसा ही एक किस्सा गुजरात के नवसारी में हुआ है

आईए जानते हैं घटना किस प्रकार की है

आजकल के सोशल मीडिया के जमाने में रोज बरोज नई नई एप्लीकेशन और स्कीम आ रही है

प्रिया एप्लीकेशन का इस्तेमाल कैसे करना यह सब को पता नहीं है और जो लोग इससे फ्रॉड करते हैं वह यह चीज का फायदा उठाकर लाखों रुपए का घफला करते हैं

और ऐसी ही एक गैंग गुजरात के नवसारी में सक्रिय हुई है

जिसमें लोगों ने कम मेहनत से ज्यादा पैसे कमाने के लालच में खुद की मेहनत के लाखों रुपए लगा दिए थे

नवसारी के कीर्तन पटेल ने पहले ₹10000 लगाए थे इसके बाद इनको दो हफ्तों में ₹12000 प्राप्त हुए इसके बाद उनके मन में लालच पैदा हो गई

और इसके बाद उन्होंने छोटी-छोटी रकम से 21 लाख के रकम का रोकन यह ऐप में किया था

जब उनको पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने उनके पैसे वापस मांगे तब फाइनेंस कंपनी ने हाथ खड़े कर लिए और उनको उनके साथ थगाई हुई है इसका एहसास हुआ

इसके बाद इन्होंने नवसारी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में फरियाद दखल की है अभी नवसारी साइबर क्राइम ब्रांच यह मामले में तहकीकात कर रही है

ई खबर न्यूज की और से अम्मार मेमन की रिपोर्टिंग

यूट्यूब रील्स के माध्यम से शिव नंदन वर्मा छूना चाहता हैं नई ऊंचाइयां!

उत्तरप्रदेश: ज़िला शाहजहांपुर जलालाबाद बजेड़ा, ग्राम किरतपुर का रहने वाली शिवनंदन वर्मा उम्र 19 वर्ष है, पिता का नाम ओमपाल वर्मा है। शिवनंदन वर्मा ने अपनी रिल्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना व सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहता है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए शिवनंदन वर्मा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट जल्द बनाया है घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए शिवनंदन वर्मा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है shivnandan Verma Fauji Verna, Fauji @shivnandanVermaFaujiVernafauji, 5 सब्सक्राइबर्स, 188 वीडियोस अपने यू ट्यूब अकाउंट बनाया है उसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जुड़ेंगी। शिवनंदन वर्मा ने बताया कि वह अपने राज्य और अपने गाँव और अपनी तहसील और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है।

जो अपने यूट्यूब वीडियो से देश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करना चाहता हैं। शिव नंदन वर्मा का यूट्यूब पर अकाउंट shivnandan Verma Fauji Verna, fauji
@shivnandanVermaFaujiVernafauji, 5 subscribers, 188 वीडियोस जिसके 871 टोटल व्यूज है वीडियोस के नाम से है जिसके कोई भी रील आते ही हिट हो जाता है। वहीं शिवनंदन वर्मा के फैन्स भी उनके यूट्यूब शार्ट रिल्स का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसके साथ शिवनंदन वर्मा सोशल मीडिया राजा भी कहा जाता हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखते ही बनती है। वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करता हैं। ऐसे में शिव ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

शिव नंदन वर्मा के पूरे हुए 5 सब्सक्राइबर!

दरअसल उत्तर प्रदेश जिला शाहजहांपुर का पहला ऐसा युवक हैं, जिन्हें ज़्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं शिवनंदन वर्मा ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ यूट्यूब शार्ट रील्स इंडस्ट्री की उभरता हुआ सेलेब्रिटी बनना चाहता हैं। शिवनंदन वर्मा 5 फॉलोअर्स के साथ आती हैं, शिवनंदन वर्मा ने बताया कि वह एक बहुत ही छोटे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं वह सोशल मीडिया रेल्स यूट्यूब पर एक नया इतिहास लिखना चाहता हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता हैं इसके लिए शिव नंदन ने अपने चाहने वालों को कहा है कि वह shivnandan Verma Fauji Verna, Fauji @shivnandanVermaFaujiVernafauji, 5 सब्सक्राइबर्स, 188 वीडियोस नाम से जो यूट्यूब पर अकाउंट है उसे ज़्यादा से ज़्यादा लाइक करें सब्सक्राइब करें और आशा ने एक वीडियो अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे रील्स में चाहने वालों को मंत्र मुग्ध कर रही है।

ई ख़बर मीडिया के माध्यम से फैन्स के लिए लिखा प्यार भरा नोट

शिवनंदन वर्मा ने अपने फैन्स के लिए वीडियो के साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। वे लिखती हैं, 5 फॉलोअर्स का प्यार! मैं खुश नहीं बल्कि बेहद खुश हूँ। आपने शिवनंदन वर्मा यादव को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो शिवनंदन है! आप सभी का धन्यवाद’। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी थैंक यू बोला है। शिवनंदन अपने इन सभी वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज आए इस के इंतज़ार में हैं। वह सभी रील बड़ी मेहनत से बनती हैं शिव ने मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह संदेश भी दिया है कि लोग उनकी वीडियो और रील ज़्यादा से ज़्यादा लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें।

इस नंबर पर संपर्क करें 9696594209

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

21 दिन से नाबालिक बेटी परिवार को छोड़कर हुई फरार / लापता, पिता परेशान सरकार लगाई मदद की गुहार!

पंजाब: ज़िला मोहाली थाना बलोंगी चपड़ चिड़ी गाँव लांडरा रोड संजीव कुमार 39 वर्ष उत्तर प्रदेश के बदायूं का स्थाई निवासी हैं ने बताया मेरी बेटी निशा 14 वर्ष कहीं लापता हो गई वह काम के बहाने से गई और वापस नहीं आई और रोहित लेकर चला गया, जब बेटी को फ़ोन करता है तो वह सही लोकेशन नहीं बता रही निशा को रोहित बहला फुसलाकर प्यार में पागल परिवार को अकेला छोड़ निशा प्रेमी संग कहीं चली गई होगी। यह मामला मोहाली जिले का है। पिता का कहना है कि वह परिवार को अकेला छोड़ कर कहीं चली गई है। उसकी बेटी को कोई किडनैप / भगाकर ले गया होगा या लापता हो गई। पिता संजीव ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापता को ढूँढने के लिए पुलिस यह मामले की जांच चल रही है।

क्या है पूरा मामला? पुलिस थाना में दी प्रथम सूचना रिपोर्ट

डुप्लिकेट स्टेटमेंट, ” घोषणापत्र संजीव कुमार पुत्र भूरा लाल निवासी ग्राम गरगैयान, पुलिस स्टेशन बजीरगंज, ज़िला बदायूँ, उत्तर प्रदेश वर्तमान में झुग्गी बस्ती, एक्मे हाइट्स सोसायटी, सेक्टर 92, मोहाली, ज़िला एसएएस नगर का निवासी, उम्र लगभग 39 वर्ष। मोबाइल नंबर 86998-57994. घोषणा की कि मैं उक्त पते का निवासी हूँ और मैं एक्मे हाइट्स सोसाइटी, सेक्टर 92, मोहाली में एक मज़दूर के रूप में काम करता हूँ और मेरी पत्नी सुनीता देवी भी वहाँ एक मज़दूर के रूप में काम करती है सबसे बड़ी लड़की निशा जिसकी उम्र लगभग 14 साल है, उससे छोटी 2 लड़कियाँ और सबसे छोटा लड़का 24-04-2024 को शाम करीब 5: 30 बजे मैं और मेरी पत्नी सुनीता देवी काम से घर (स्लम) आये कि मेरी बेटी निशा घर (झुग्गी बस्ती) में नहीं मिली, जिसे हमने आसपास बहुत खोजा लेकिन मेरी बेटी नहीं मिली, मेरी बेटी निशा को कोई अज्ञात व्यक्ति / व्यक्ति, जिसमें मैं और मेरी पत्नी भी शामिल थे, ले गया है पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए, रास्ते में वह गंदा नाला पुल पर मिला। उसने अपनी पत्नी सुनीता देवी की उपस्थिति में एक बयान लिखा। यह सही है। सिंह एसआई थाना बलोंगी दिनांक 25-04-2024 कार्यवाही पुलिस:-आज मैन एसआई. जिसमें होल्डर जसविंदर सिंह नंबर 1121 / एसएएस नगर और पीएच.जी. शामिल हैं। सोहन लाल के साथ एक लैपटॉप प्रिंटर के साथ एक निजी वाहन पर सवार होकर, पुल के पास एक गंदी नहर थी, लेकिन संजीव कुमार वहाँ था और उसने अपनी पत्नी सुनीता देवी के कर्मचारी के रूप में काम करते हुए मन एसआई की हत्या कर दी। पास ने अपना उक्त बयान रिकार्ड करवाया, बयान को शब्द दर शब्द टाइप कर उसके भाषण के अनुसार पढ़ा गया, जिसने बयान को सुनने के बाद उसे सच मानकर अपने बयान के नीचे हिन्दी में हस्ताक्षर किए, बयान की पुष्टि उनकी पत्नी सुनीता ने की देवी ने किया जिसका मन एस.आई के द्वारा सत्यापित बयान में आईपीसी की धारा 363, 366-ए के तहत अपराध होना पाया गया है। इसलिए, बयान देने का दायरा पीएचजी के हाथों उक्त अज्ञात व्यक्ति / व्यक्तियों के खिलाफ अपराध का मुकदमा चलाना है। मैं मामला सोहन लाल के थाने भेज रहा हूँ और मामला दर्ज कर फाइल नंबर के बारे में बताया जाए। विशेष रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए, अधिकारियों को सूचित किया जाना चाहिए। मन एस.आई मैं अपने साथी कर्मचारियों के साथ वादी के साथ मोका वकुआ के लिए प्रस्थान कर रहा हूँ, उक्त अपराध का उल्लंघन करते हुए अज्ञात व्यक्ति / व्यक्तियों का नाम प्रभारी नियंत्रण कक्ष, ज़िला एसएएस नगर, बजरिया टेलीफोन अधिसूचना पर दर्ज किया गया है। पूरा हो गया है। विशेष के रूप में डुप्लीकेट एफआईआर।

आरोपी रोहित जो निशा को लेकर फरार हुआ

 

निजद एरिया मजिस्ट्रेट साहब और उच अफशारन बाला की रिपोर्ट हांडी पीएचजी नरिंदर कुमार की सेवा में भेजा जाता है। नमूना मामले सहित मूल बयान, पीएचजी अरिंडा द्वारा हस्तलिखित, एसआई को सरबजीत सिंह को आई एमएचसी पुलिस स्टेशन भेजा गया है और रिकॉर्ड पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

मेरी बेटी निशा कहीं चली गई और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और मैं पूछ रहे हैं कि हमारी बेटी कहाँ चली गई और कहीं किडनैपर उसे किडनैप कर ले गया मेरी बेटी के पास फ़ोन साथ ले गई है। आरोपी ने मेरी बेटी को कहाँ और किस हाल में रखा हुआ होगा कुछ पता नहीं और अब फ़ोन नहीं लगता है। जब पूछा कि तुम कहा हो तो मुझे सही पत्ता नहीं बता रहा है। खोज बिन करने के लिए मेंने पुलिस से आवेदन दिया कि वह उन्हें ढूँढ सके उचित करवाई करने की कृपा करे।

घर से फरार हो गई है, क्या पता वह किडनैप / लापता हो गई है। पति विनोद ने अपनी बेटी निशा को खोजने पर इनाम देने की घोषणा की पिता का आरोप है कि बिहार बंगाल का रहने वाला रोहित उस भगाकर ले गया या निशा उसके साथ चली गई होगी।

सामाजिक स्तर पर लोगों को मदद के लिए बोला परंतु नहीं मिली मदद।

आसपास काफ़ी खोजबीन पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पिता का कहना है कि इससे पहले भी उसकी बेटी निशा नाबालिक लड़का रोहित के साथ 24 मार्च 2024 शाम 6 बजे से कहीं चली गई पिता ने बताया कि रोहित नामक लड़का उसको भाग ले गया। पिता को शक है कि कोई लड़का चुप-चुप कर बेटी निशा से बातें करता था यह गाँव वालों ने बताया। नाबालिक बेटी निशा को भगा ले गया होगा। पुलिस के द्वारा बेटी को खोजकर सामाजिक स्तर पर पत्नी को उसके हवाले कर दिया जाना चाहिए और गरीब परिवार की मदद करनी होगी।

संजीव ने बताया कि रोहित नाम का युवक ने फिर से निशा को बहला-फुसलाकर उसे साथ लेकर कहीं चला गया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पिता का कहना है कि वह परिवार वालों घर पर छोड़कर कहीं चली गई या लापता / फरार हो गई।

पति ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगया है। निशा के पिता संजीव ने पुलिस में आवेदन दिया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल अंतर्गत बल्कि मोहाली बलोंगी पुलिस के अंतर्गत आता है। पति ने लगाई मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार। वही निशा के पिता ने कहाँ के पुलिस मामले की गहराई से जांच नहीं कर रही है और मेरी बेटी की खोज भी नहीं कर रही है वहीं पुलिस से जब यह बात कही तो उन्होंने भी बात को टालमटोल कर दिया और हमारी कोई मदद नहीं की।पिता संजीव कुमार ने बताया कि जिस किसी को भी मेरी बेटी निशा का पता चलता है सुराग लगता है तो वह इस 8699857994 नंबर पर संपर्क करें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

PAK मूल के बिजनेसमैन बोले- मोदी भारत के बेहतरीन लीडर:कहा- पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता चाहिए, जो समस्याओं का हल निकाल सके

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन साजिद तरार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ताकतवर नेता बताया हैं। बिजनेसमैन ने कहा है कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक दिन पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिल सकेगा।

न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत करते हए तरार ने कहा, “मोदी एक अद्भुत नेता हैं। वह एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने तनाव के बावजूद पाकिस्तान का दौरा किया और अपनी राजनीतिक इमेज को जोखिम में डाला। मुझे उम्मीद है कि मोदी जी पाकिस्तान के साथ फिर बातचीत करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू होगा। एक शांतिपूर्ण पाकिस्तान भारत के लिए भी अच्छा है।”

एक सवाल का जबाव देते हुए तारिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे, यह सभी जगह दिख रहा है। इसी के साथ वे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

साजिद तरार ने कहा है कि एक दिन ऐसा आएगा जब दुनिया भारत के लोकतंत्र से बहुत कुछ सीखेगी।
साजिद तरार ने कहा है कि एक दिन ऐसा आएगा जब दुनिया भारत के लोकतंत्र से बहुत कुछ सीखेगी।

भारतीय लोकतंत्र से सीखेंगे लोग
साजिद तरार 1990 के दौरान बिजनेस के लिए पाकिस्तान से अमेरिका चले गए थे। हालांकि, अभी भी उनके पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। तरार ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह एक चमत्कार से कम नहीं है कि 97 करोड़ से ज्यादा लोग भारत में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं वहां मोदी जी की लोकप्रियता देख रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि 2024 में भारत का जो विकास हुआ वह अद्भुत है। यह दुनियाभर के देशों के लिए एक मिसाल है। तरार ने कहा, “आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से बहुत कुछ सीखेंगे।”

‘पाकिस्तान में सरकार के पास पैसे नहीं, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे’
पाकिस्तान की आर्थिक तंगहली के सवाल पर जवाब देते हुए तरार ने कहा, “पाकिस्तान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इस कारण से PoK समेत देश के कई हिस्सों में अशांति पैदा हो गई है। मंहगाई तेजी से बढ़ी है, पेट्रोल-बिजली के कीमतें आसमान छू रही हैं, IMF टैक्स बढ़ाना चाहता है और हम निर्यात करने में सक्षम नहीं हैं।”

उन्होंने कहा कि PoK में बिजली बिलों में बढ़ोतरी की वजह से लोग गुस्से में हैं। तरार ने PoK के लोगों को आर्थिक मदद देने के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के फैसले पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है इसके लिए पाकिस्तान के पास पैसा कहां से आएंगे। अभी पाकिस्तान IMF से नए पैकेज पर चर्चा कर रहा है। देश वित्तीय संकट से गुजर रहा है, लेकिन जमीनी मुद्दे पर किसी तरह की चर्चा नहीं हो रही है।

इस बार में बात नहीं की जा रही कि निर्यात कैसे बढ़ाया जाए, आतंकवाद पर कैसे काबू पाया जाए, और कानून व्यवस्था कैसे सुधारी जाए। फिलहाल तो पूरे पाकिस्तान में PoK जैसी अशांति है। हम चाहते हैं कि हमें कोई ऐसा नेतृत्व मिले जो हमारे मुद्दों का हल निकाल सके।

पंजाब प्रांत में हुआ साजिद तरार का जन्म
साजिद तरार अमेरिका के बाल्टीमोर के एक बिजनेसमैन हैं। उनका जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन शहर में हुआ था। साजिद 1990 में बिजनेस बढ़ा अमेरिका चले गए और वहीं बस गए। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बाल्टीमोर से अपनी LLM की डिग्री पूरी की।

साजिद एक नॉन प्रॉफिट प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन सेंटर फॉर सोशल चेंज चलाते हैं। वह डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हैं और रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हुए हैं। साजिद तरार एक इन्फ्लुएंसर, एनालिस्ट और साउथ एशिया मामलों के विशेषज्ञ भी हैं।

IPH वर्क इंस्पेक्टर की बेटी ने लहराया परचम, 10 वीं में 92% अंक लाकर बनी स्कूल मे टॉप 05

सिरमौर नाहन : सीबीएसई ने सोमवार को 10 वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी. ऐसे में नाहन के JNV विद्यालय नाहन की होनहार छात्र सानिया चौहान ने 92 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल मे टॉप 10 मे आपना नाम दर्ज किया है. ई खबर को सानिया चौहान ने बताया कि वह परीक्षा के परिणाम से बहुत खुश हैं और उनका सपना IAS बन कर देश सेवा का है.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर सानिया चौहान ने बताया कि वह रोजाना 8 से 9 घंटे निरंतर पढ़ाई करती थी और उन्होंने अपना अधिकतम समय नियमित रूप से प्रैक्टिस सेशन और मॉक टेस्ट्स से अभ्यास किया था, ताकि वह परीक्षा के दौरान स्पष्टता के साथ उत्तर लिख सकें. वहीं सलाह दी कि विद्यार्थियों को प्राथमिकता पढ़ाई को देनी होगी, तभी वह निर्धारित समय में प्रत्येक विषयों का अध्ययन कर बेहतर अंक प्राप्त कर सकेंगे.

पिता जल शक्ति विभाग मे वर्क इंस्पेक्टर
सानिया चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन के कारण उन्हें सफलता प्राप्त हुई है. वहीं, अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर सानिया चौहान ने बताया कि उनके पिता जल शक्ति विभाग राजगड मे वर्क इंस्पेक्टर हैं. मां सुनीता चौहान गृहिणी हैं. पिता श्री नरेन्द्र चौहान ने कहा कि वह सानिया चौहान के प्रदर्शन पर बहुत खुश हैं और उनकी दूसरी बेटी तमना चौहान भी शिमला से HAS की कोचिग़ ले रही है .

ई खबर मीडिया के लिए कपिल देव की रिपोर्ट

नवसारी में आया हुआ नेशनल हाईवे नंबर – 08 का फ्लाई ओवर बना जोखमी.

नवसारी में आया हुआ राष्ट्रीय धोरी मार्ग नंबर 8 के नीचे के हिस्से में स्लैब टूटा सब नसीब से कोई जान हानि हुई नहीं है

अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यह मामले में जांच करें

ई खबर मीडिया के लिए अमर मेमन की रिपोर्ट