Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 282

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी में विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया

मोरनी, 31 मई 2024– प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरनी में आज विश्व तम्बाकू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रभारी डॉ. सुनिल दहिया ने तम्बाकू के सेवन से होने वाली विभिन्न बिमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

डॉ. सुनिल दहिया ने अपने संबोधन में बताया कि तम्बाकू के सेवन से बालों का झड़ना, मोतिया बिंद, दांतों में सड़न, दिल की बिमारी, फेफड़ों का कैंसर, पेट का अल्सर, और बदरंग उंगलियों जैसी गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि तम्बाकू में 4000 से अधिक हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, जो इन बिमारियों का कारण बनते हैं।

युवाओं को संदेश देते हुए डॉ. दहिया ने कहा, “ऐसे दोस्तों से दूर रहें जो तम्बाकू के सेवन की तरफ लेकर जाएं। जीवन चुनें, तम्बाकू नहीं।” इस अवसर पर जागरूकता के पम्पलेट्स भी बांटे गए।

इस मौके पर स्वा० निरीक्षक स्वरूप सिंह, वेद प्रकाश, पूनम सूद, सुषमा रानी, सन्दीप कुमार, सीमा कुमारी, कमलेश कुमारी, नाजिम, रीतू सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

बैंक के रिकॉर्ड खंगाले, डेढ़ करोड़ की मिली नगदी, दो दिन तक चली कार्रवाई

हवाला करोबारी पर एड और इनकम टैक्स की सर्चिंग रात 11:00 बजे समाप्त हुई एवीएन अधिकारियों ने बताया कि 1.5 करोड़ से अधिक नागाड़ी ब्राह्मण हुए एवीएन आभूषण एवीएन चांदी के चूड़ी आकार में आकर उनकी वैल्यू कराई वैल्यू करने वाले को इंदौर से वीडियो इनकम टैक्स बुलाया वह संपत्ति सोने चांदी का आभूषण भी थी भारत इनकम टैक्स में उसकी वैल्यू करके हिसाब कम में जोड दिया है और बैंक वाले को भी बुलाया गया था जिसे बैंक खाते की भी जांच की गई है और भी कहीं बड़ा खुलासा होने की संभावना है लेकिन इनकम टैक्स के खोज खोज रात 11:00 बजे समाप्त होकर 11:30 बजे रवाना  हो गए अधिकारी कुछ भी कहने से अभी घोषणा नहीं है उन्हें बताया गया है कि समस्त चीजों पर टैक्स लगाएंगे उसके लिए बुरा ही खुलासा होगा कैल रतलाम के बड़े-बड़े व्यापारियों में भी हड़कम्मची हुई थी

रतलाम से  मदन परिहार की रिपोर्ट

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक गाय की जलकर हुई दर्दनाक मौत और एक गंभीर रूप से घायल

अहरौरा मिर्जापुर: विकास खण्ड जमालपुर क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राजू बियार के घर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से एक गाय की मौके पर मौत हो गई और दूसरी गाय गंभीर रूप से झुलस गई, वही घर में रखा गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने गंभीर रूप से झुलसी गाय का इलाज किया एवं मृत गाय का पोस्टमार्टम किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू बियार पुत्र रामधनी बियार का फर्नीचर की दुकान स्थानीय बाजार में है जो प्रत्येक दिन की तरह सुबह अपने दुकान पर परिवार सहित आ गए कि करीब दस बजे घर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने समर सेवल से पानी छिड़काव के बाद करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया।तब तक घर के खूटे में बंधी एक बेजूबान की मौत हो गई और एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। वही मडहे के पास रखा फर्नीचर की लकड़ी,चारपाई, अनाज,उपली जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से क्षेत्रीय लेखपाल को अगलगी की सूचना दिया।

ई खबर मीडिया के लिए आनन्द सिंग की खबर

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों ने अनूपशहर तहसील में एसडीएम को दिया ज्ञापन

जहांगीराबाद की नवीन टंकी और गौशाला के उत्तर में मां काली का प्राचीन मंदिर है जहां पर स्थानीय द्वारा मां काली के मंदिर में प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना होती है
इस प्रांगण में नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद द्वारा मां काली के मंदिर में बुधवार को मुर्गा भैड बकरा गाय आदि की पैठ लगाकर गैर समुदाय के लोग धार्मिक स्थल पर जूते चप्पल पहनकर मंदिर में घुसते हैं
और नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद द्वारा पैठ की किराए की रसीद भी काटी जाती हैं जो रसीद करती हैं वह रशीद ईगल नहीं है

जितने भी भगत मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं उनको पूजा करने में बाधा आती है और मुर्गा भैड की जानवरों की बदबू आती है
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों ने अनूपशहर तहसील में एसडीएम नवीन कुमार को ज्ञापन सोपा

रिपोर्टर गगन कुमार

 

“पेड़ों का महत्व: पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान की जरूरत”

पेड़ों का महत्व समझें और सबको जागरूक करें

मोरनी खंड मांधना गाँव, जिला पंचकूला, हरियाणा के उभरते हुए पत्रकार देव शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों के महत्व पर जोर देते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। देव शर्मा, जो पत्रकारिता की दुनिया में तेजी से उभर रहे सितारे हैं, ने अपने लेखों और रिपोर्टों के माध्यम से लोगों को पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया है।

पेड़ों का महत्व:

1. ऑक्सीजन का स्रोत:
पेड़ वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जो सभी जीवों के लिए आवश्यक है। एक वयस्क पेड़ सालाना करीब 260 पाउंड ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है, जो लगभग 18 लोगों की एक दिन की आवश्यकता पूरी कर सकता है।

2. जलवायु संतुलन:
पेड़ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा को कम करते हैं। इससे ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

3. जैव विविधता का संरक्षण:
पेड़ अनेक प्रजातियों के लिए आवास प्रदान करते हैं। पक्षी, कीड़े, और अनेक जीव-जंतु पेड़ों पर निर्भर रहते हैं। वे उनके लिए भोजन और सुरक्षा का स्रोत होते हैं।

4. मृदा संरक्षण:
पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बाँधकर रखती हैं, जिससे मृदा अपरदन (soil erosion) को रोका जाता है। इससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है और बाढ़ का खतरा कम होता है।

5. स्वास्थ्य और मानसिक शांति:
पेड़ों और हरियाली के आसपास समय बिताने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। शोधों से साबित हुआ है कि पेड़ों के निकट रहने वाले लोग अधिक स्वस्थ और खुश रहते हैं।

जागरूकता फैलाने के उपाय:

1. शैक्षिक कार्यक्रम:
स्कूलों और कॉलेजों में पेड़ों के महत्व पर कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करें। विद्यार्थियों को पेड़ों की रक्षा और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करें।

2. सामुदायिक पहल:
स्थानीय समुदायों में वृक्षारोपण अभियान चलाएं। लोगों को एकत्रित करके सामूहिक रूप से पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें।

3. सामाजिक मीडिया का उपयोग:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के संदेश साझा करें। इससे अधिक से अधिक लोग जागरूक होंगे।

4. प्रेरणादायक कहानियाँ:
उन लोगों की कहानियाँ साझा करें जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे लोग प्रेरित होंगे और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित होंगे।

5. स्थानीय सरकार और संगठनों से सहयोग:
सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर पेड़ लगाने और उनकी देखभाल के कार्यक्रम चलाएं। इससे संसाधन और समर्थन दोनों मिलेंगे।

देव शर्मा का यह संदेश न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह सभी के लिए प्रेरणादायक भी है। आइए, हम सब मिलकर पेड़ों के महत्व को समझें और इस संदेश को हर घर तक पहुंचाएं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी धरती को हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखें। पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं।

हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

परेश रावल ने 3 दिन में छोड़ दी थी नौकरी:गर्लफ्रेंड से उधार लेकर किया गुजारा, ‘हेरा-फेरी’ के रोल बाबूराव से बने कॉमेडी किंग

अपनी बेहतरीन कॉमेडी और एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले परेश रावल आज 69 साल के हो गए हैं। तकरीबन 240 फिल्मों में काम कर चुके परेश रावल ने 100 फिल्मों में विलेन और बाकी ज्यादातर फिल्मों में कॉमिक रोल किए हैं।

इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी। इसी बीच बैंक में नौकरी लगी तो सिर्फ 3 दिन में छोड़ दी और गर्लफ्रेंड से पैसे लेकर गुजारा करते रहे। बाद में फिल्मों में किस्मत आजमाई और फिर पीछे पलटकर नहीं देखा।

अपनी दमदार अदाकारी के दम पर ये इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन गए। इन्हें 1993 में फिल्म ‘सर’ और 1994 में फिल्म ‘छोकरी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला, लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी परेश रावल को मिली फिल्म ‘हेरा-फेरी’ से।

साल 2000 रिलीज हुई इस फिल्म में परेश रावल ने बाबूराव गणपतराव आप्टे उर्फ बाबू भैया का रोल निभाया और फिर इसी नाम से पहचाने जाने लगे। हालांकि, परेश रावल को अब ये किरदार बिल्कुल पसंद नहीं है।

परेश रावल की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े कुछ ऐसे ही दिलचस्प फैक्ट्स पर नजर डालते हैं।

मात्र 3 दिन में छोड़ दी थी बैंक की नौकरी
परेश रावल का जन्म 30 मई 1955 को मुंबई की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। पिता बिजनेसमैन थे, लेकिन परेश बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। पिता ने भी उन्हें कभी इसके लिए नहीं रोका। स्कूल के दिनों से ही परेश रावल नाटकों में हिस्सा लिया करते थे।

ये सिलसिला कॉलेज के जमाने तक भी चला जिसके चलते परेश रावल को फिल्मों में कई रोल ऑफर होने लगे। हालांकि, तब उनकी फिल्मों में दिलचस्पी नहीं थी और वो थिएटर में काम करके ही खुश थे।

इसके अलावा उन्होंने एक बैंक में नौकरी करनी शुरू की, लेकिन ये 3 दिन में ही छोड़ दी थी, क्योंकि वो उस जॉब से नाखुश थे। इसके बाद वो करीब दो महीने तक अपनी गर्लफ्रेंड स्वरूप संपत से उधार लेकर गुजारा करते रहे, लेकिन फिर एक दिन उनकी मुलाकात फिल्म डायरेक्टर केतन मेहता से हुई।

दोनों मिले तो एक नाटक के सिलसिले में थे, लेकिन इसी दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और केतन मेहता ने इन्हें फिल्मों में काम करने के लिए मना लिया।

केतन मेहता के कहने पर साइन की ‘होली’
केतन मेहता के कहने पर ही परेश रावल ने फिल्म ‘होली’ साइन की जो कि 1984 में रिलीज हुई थी। इस वक्त रावल 34 साल के थे और मंझे हुए थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बना चुके थे। फिल्म ‘होली’ में भी उनके काम की काफी तारीफ हुई।

फिल्म ‘होली’ में उनका काम देखकर ही डायरेक्टर राहुल रवैल ने उन्हें फिल्म ‘अर्जुन’ के लिए साइन कर लिया। इसके बाद रवैल ने अपनी कई फिल्मों जैसे ‘समंदर’, ‘डकैत’, ‘योद्धा’, ‘जीवन एक संघर्ष’ में परेश को ही लिया।

जब विलेन के रोल से ऊब गए परेश
उन्होंने काफी समय तक विलेन के रोल प्ले किए। उन्हें अक्सर बिजनेसमैन, जमींदार, थानेदार जैसे किरदारों में देखा गया, जिनमें इनका किरदार नेगेटिव हुआ करता था। लंबे समय तक एक ही तरह के नेगेटिव रोल करते हुए परेश रावल बोर हो गए।

उन्होंने दोस्त केतन मेहता को अपने मन की बात बताई। केतन ने उन्हें विलेन की इमेज से बाहर निकालने के लिए 1993 में फिल्म ‘सरदार’ बनाई। इस फिल्म में परेश रावल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का किरदार निभाया जिसे काफी पसंद किया गया।

‘अंदाज अपना अपना’ में परेश रावल।
‘अंदाज अपना अपना’ में परेश रावल।

गैंगस्टर के रोल ने दिलवाया अवॉर्ड
1993 में परेश रावल महेश भट्ट की फिल्म ‘सर’ में एक गैंगस्टर के रोल में नजर आए। फिल्म की कहानी एक आम आदमी के परिवार की थी जो दो गैंगस्टर्स की लड़ाई में उजड़ जाती है। इस फिल्म में परेश ने गैंगस्टर वेलजी के रोल में जान फूंक दी थी, जिसके लिए उन्हें साल 1994 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

1994 में ही परेश को फिल्म ‘वो छोकरी’ के लिए भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।

‘अंदाज अपना अपना’ से बदली इमेज
1994 में फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में परेश तेजा के किरदार में नजर आए। फिल्म में उनका एक डायलॉग था- तेजा मैं हूं, मार्क किधर है बेहद पॉपुलर हुआ। इस हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म में परेश रावल के किरदार को बेहद पसंद किया गया।

सही मायनों में कहा जाए तो परेश रावल ने विलेन की इमेज से निकलकर कॉमेडी की ओर कदम इसी फिल्म से बढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और फैंस को इम्प्रेस करते गए।

आगे चलकर परेश रावल को ‘मोहरा’ के सब इंस्पेक्टर काशीनाथ, ‘चाची 420’ के हरी भाई, ‘आंखें’ के इलियास, ‘हंगामा’ के राधेश्याम तिवारी के रोल में भी काफी पसंद किया गया।

'हेरा फेरी' में परेश रावल।
‘हेरा फेरी’ में परेश रावल।

‘हेरा फेरी’ के ‘बाबू भैया’ ने कर दिया अमर
साल 2000 में परेश रावल, प्रियदर्शन की फिल्म ‘हेरा फेरी’ में बाबू भैया के रोल में नजर आए। इस किरदार ने परेश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। ये बाबूराव का स्टाइल है जैसे डायलॉग फैंस की जुबान पर छा गए। आलम ये है कि फिल्म रिलीज होने के 24 साल बाद आज भी बाबू भैया के डायलॉग्स पर हजारों मीम वायरल होते हैं।

‘हेरा फेरी’ के हिट होने के बाद इसका सीक्वल 2006 में रिलीज हुआ था जिसका नाम ‘फिर हेरा फेरी’ था, इसमें भी परेश रावल ने काम किया था। अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है, जिसकी शूटिंग चल रही है।

बाबू भैया के रोल से हुए बोर
भले ही परेश रावल को पॉपुलैरिटी बाबू भैया के रोल से मिली, लेकिन अब उन्हें ये किरदार बिल्कुल पसंद नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो अपने निभाए सभी किरदारों को पसंद करते हैं, लेकिन अब वो बाबू भैया के रोल से बोर हो चुके हैं और इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं।

सेंसेक्स 617 अंक फिसलकर 73,885 पर बंद:टाटा स्टील का शेयर 5% टूटा, लगातार चौथे दिन गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाजार में आज यानी 30 मई को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 617 अंक फिसलकर 73,885 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 216 अंक की गिरावट रही। ये 22,488 के स्तर पर बंद हुआ।

ये लगातार चौथा दिन है जब शेयर बाजार में गिरावट रही। आज मेटल, IT और फार्मा के शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टाटा स्टील के शेयर में 5.19% की गिरावट देखने को मिली है। ये निफ्टी कर टॉप लूजर रहा।

इनोवा कैपटैब का मुनाफा 66% बढ़ा
इनोवा कैपटैब ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना तिमाही आधार (YoY) पर 66% बढ़कर 28.72 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में ये 17.25 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं चौथी तिमाही में कंपनी की आय 262.63 करोड़ रुपए रही। पिछले वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में ये 240.95 करोड़ रुपए रही थी। कंपनी के शेयर में आज 2.63% की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार में गिरावट
बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस 1.06% गिरकर 38,441.54 पर बंद हुआ। वहीं S&P 0.74% और नैस्डेक 0.58% गिरकर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजार में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 29 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 667 अंक फिसलकर 74,502 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही। ये 22,704 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

PM मोदी शाम को कन्याकुमारी पहुंचेंगे:देवी अम्मन मंदिर में दर्शन-पूजन फिर 1 जून तक विवेकानंद शिला पर ध्यान करेंगे

लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोर थमते ही PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचेंगे। यहां वे शाम 5 बजे भगवती देवी अम्मन मंदिर (कन्याकुमारी मंदिर) में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद विवेकानंद शिला जाकर वहां 1 जून तक ध्यान करेंगे।

विवेकानंद शिला के पास स्थित तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा भी देखेंगे। PM मोदी 1 जून की शाम को दिल्ली रवाना हो सकते हैं।

मोदी 2019 में आखिरी फेज की वोटिंग से पहले केदारनाथ गए थे। वहां बनी रुद्र गुफा में 17 घंटे ध्यान लगाया था। ध्यान के बाद बद्रीनाथ के दर्शन करने भी गए थे।
मोदी 2019 में आखिरी फेज की वोटिंग से पहले केदारनाथ गए थे। वहां बनी रुद्र गुफा में 17 घंटे ध्यान लगाया था। ध्यान के बाद बद्रीनाथ के दर्शन करने भी गए थे।

ममता ने कहा- मोदी का ध्यान टेलिकास्ट हुआ तो EC से शिकायत करेंगी
सातवें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। एक जून को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मोदी के ध्यान को अगर टीवी पर दिखाया गया तो वे इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी।

देखिए, विवेकानंद रॉक मेमोरियल की झलक

विवेकानंद रॉक मेमोरियल कन्याकुमारी के समुद्र में टापू पर है। यह टापू 500 मीटर की दूरी पर है।

हवाला कारोबारी पर कार्यवाही के लिए ED पहुंची रतलाम..? देखे कोन है ये हवाला कारोबारी….?

Ed एवं incometax की टीम इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल से 29-5-2024 को रवाना होकर दोपहर 3 बजे हवाला कारोबारी मनीष पटवा के निवास स्थान पर रतलाम पहुंची। सूत्र बताते हैं कि परिवार के कुछ सदस्य टीम के आने से पहले ही अपने दस्तावेज लेकर घर से चले गए हैं

जिसमें इनके परिवार के सबसे सदस्य मनीष पटवा भी जाने की तैयारी में थे कुछ ही मिनट में टीम पहुंचते ही मनीष जी पटवा को अंदर ही रोक लिया उसके बाद टीम ने अपनी जांच शुरू की। जांच को 24 घटे हो चुके है लेकिन जांच अभी भी चालू है, ड्राइवर से बात करने पर पता चला कल शाम तक यानी 31 -5 -24 तक जांच पूरी होगी लेकिन अभी तक अधिकारी से किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है अधिकारी के बाहर आने पर ही सारी जानकारी का खुलासा होगा।

मदन परिहार ( ई खबर)

इश्क में ‘घर की रही न घाट की’… जिस प्रेमी के खातिर छोड़ा था पति, 5 दिन बाद उसी ने दे दिया धोखा

झारखंड : जिला पलामू, ग्राम गुरहा कलां थाना रेहला की सोनी नामक एक युवती ने अपने प्रेमी द्वारा किए गए धोखे का खुलासा किया है। घटना के अनुसार, पांच दिन पहले सोनी का प्रेमी उसे बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। यह दर्दनाक घटना सोनी के लिए तब और भी भयावह बन गई जब उसके परिवार वालों ने उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। अब महिला का पति भी उसे नहीं अपना रहा वह घर की रही न ही ससुराल की।

सोनी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अपने प्रेमी पर बहुत विश्वास करती थी और उसके साथ एक बेहतर भविष्य की उम्मीदें संजोए बैठी थी। लेकिन उसके प्रेमी ने अचानक उसे धोखा दिया और सड़क पर अकेला छोड़कर भाग कहीं चला गया गया। इस घटना के बाद, सोनी के परिवार वालों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकियाँ देने लगे।

सोनी ने बताया कि उसकी जिंदगी खतरे में है और उसे अपने परिवार और ससुराल से भी कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। अब, उसकी आखिरी उम्मीद मीडिया और समाज की न्यायप्रियता पर टिकी है।

सोनी ने मीडिया के माध्यम से पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि उसे न्याय मिल सके और उसकी जान को बचाया जा सके।

दूसरी तरफ पति ने आरक्षी अधिक्षक महोदया मेदिनीनगर, पलामू को दिया शिकायत पत्र :

हमीद खलीफा द्वारा बहला फुसलाकर पत्नी को घर से भगाने व मोबाईल के पै फोन से 51,000/- हजार रूपया ट्रांसफर करने के संबंध में।,

सविनय निवेदन ऐसा है कि में असगर अली उम्र 35 वर्ष पिता नेजाम हवारी ग्राम गुरहा कला, थाना रेहला जिला पलामू का निवासी हूँ। दिनांक 10.05.2024 को रात करीब 12:00 बजे मेरी बीबी घर से गहना और मेरा मोबाईल जिसका नं 9398863934 एवं 7033877765 है। मेरे मोबाईल के पै फोन में से करीब 51,000/ रुपया हमीद खलीफा की मिली भगत से लेकर और अपना कपडा लेकर घर से भाग गयी पता लगाने पर पता चला है कि रिमझीम साउंड के प्रोपराईटर हमीद खलीफा उम्र 35 वर्ष पिता रूखी मास्टर जो रेहला के निवासी है। हमीद खलीफा के साथ ही भागी है क्योंकि पहले भी एक बार मामला थाना में गया था जहाँ बाउण्ड भरकर मामला रफा दफा कर दिया गया था।

हमीद खलीफा रिमझीम साउंड

 

अतः श्रीमान से निवेदन है कि इसपर उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए इस बीच किसी भी तरह का अनहोनी होता है तो इसमें जिम्मेवार हम नहीं होंग लड़की के पिता इस्लाम हवारी ग्राम न्यू सोनपुरवा गढ़वा थाना गढ़वा के रहने वाले हैं। जो सबकुछ जानते हैं।
असगर अली उम्र 35 वर्ष पिता नेजाम हवारी ग्राम गुरहा कला, थाना रेहला, जिला पलामू ।

सोनी ने समाज के जिम्मेदार नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और मुझ को सुरक्षा और न्याय दिलाने में सहायता करें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट