Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 281

सिहोरा से अमानगंज जा रही स्कार्पियो मे लगी आग, बाल बाल बचा चालक

राहगीरों से मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि सिहोरा से अमानगंज की ओर जा रही स्कार्पियो एमपी 21 BA 1061 जो की बीरमपुरा मोड़ के आगे अचानक आग लग जाने के कारण देखते ही देखते धू धू कर जल उठी गनीमत यह थी कि कि किसी को कोई हानि नहीं हुई वही बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में मात्र दो लोग ही बैठे थे
वहीं आप वीडियो के माध्यम से अंदाजा लगा सकते हैं की स्कॉर्पियो की स्थिति क्या हुई होगी

विधायक के परिजनों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है यह शख्स भटगोरा गांव का निवासी सोनू पाल है जबकि भटगोरा गांव का बच्चा-बच्चा गौर बन्धु परिवार को जानता है यदि वह लोग मारपीट करने आए होते तो यह बता देता लेकिन इसके द्वारा बताया गया है कि दूसरे लोग आए थे जिनके द्वारा मारपीट की गई है विधायक के परिजनों की राजनीतिक दोष के चलते छवि धूमल करने का प्रयास किया जा रहा है

बल्देवगढ़ समाचार सूत्र से नीलेश यादव

हरियाणा के लड़के-लड़कियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लहराया परचम*

सोनीपत, हरियाणा: 19वीं दक्षिण पश्चिम भारत आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024, जो 24 से 26 मई को केरला के देवगिरी सीएमआई पब्लिक स्कूल उम्माळाठोर कोज़्हीखोड़ा कैलिकट मेडिकल कॉलेज के पास आयोजित हुई, में हरियाणा के शीतल ने अपने पहले डिग्री ब्लैक बेल्ट की ग्रेडिंग पूरी की। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की अमृता और गरिमा ने सिल्वर, जबकि शीतल और ध्रुवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

वहीं, 33वीं उत्तर पूर्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024, जो 31 मई से 2 जून तक त्यागराज इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की गई, में हरियाणा के ध्रुवी ने गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही दुर्गा ने गोल्ड और ब्रॉन्ज, स्वाति ने सिल्वर, सीमा ने सिल्वर और ब्रॉन्ज, शिवानी ने सिल्वर और ब्रॉन्ज, दिव्यांशी ने ब्रॉन्ज, रेनू कुमारी महेन्द्रगढ़ ने सिल्वर और ब्रॉन्ज, दिनेश शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

दिव्यांशी  के ब्रॉन्ज जीतने की खुशी में दिव्यांशी के पिता पवन राजपूत ने खुशी जाहिर की और कहा कि हरियाणा की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और आगे पवन ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

लड़कों की टीम में सत्यम ने गोल्ड और ब्रॉन्ज, विजय ने गोल्ड, शिवम् ने सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज, रोहित और युवराज ने सिल्वर, इशांत ने 3 ब्रॉन्ज, वंश ने 2 ब्रॉन्ज, आरुष ने 2 ब्रॉन्ज, और रोबिन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

हरियाणा ने कुल मिलाकर 4 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दूसरा रनरअप स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर सोनीपत समेत पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है। टीम की कोच शीतल ने पूरी टीम को बधाई दी और आश्वासन दिया कि अगली बार हरियाणा प्रथम स्थान पर आएगा।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

ससुराल वाले कल्पना को मारते-पीटते तथा मानसिक रूप से करते हैं परेशान, युवती तंग आकर पहुंची थाने नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज

उत्तर प्रदेश: जिला पूर्णिया के थाना भवानीपुर के गांव रायपुरघाट में 21 वर्षीय कल्पना, जिनकी शादी 9 साल पहले धर्मेंद्र कुमार पुत्र अजय मंडल के साथ हुई थी, ने ससुराल वालों के अत्याचार से तंग आकर अपने मायके पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। कल्पना के दो बच्चे हैं। उसने मीडिया को बताया कि ससुराल वाले उसे गाली-गलौज करते हैं, मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। सात दिन पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया और वापिस ना आने की धमकी दी।

कल्पना ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है

कल्पना ने आरोप लगाया कि उसका पति भी ससुराल वालों का साथ देता है और उसे मारते-पीटते तथा गाली-गलौज करते हैं। लगातार हो रही इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने मायके पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई और न्याय की मांग की। परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की अब कल्पना ने सरकार से लगाई मदद की गुहार।

प्रशासन से न्याय की उम्मीद

कल्पना का पति धर्मेंद्र कुमार

कल्पना ने स्थानीय पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष के रसूखदार होने की वजह से शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है। फिलहाल, पुलिस मामले की कोई जांच नहीं कर रही है और कल्पना ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।

कल्पना ने कहा की इस घटना ने एक बार फिर से समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को उजागर किया है। प्रशासन और समाज को मिलकर ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसे उत्पीड़न को रोका जा सके।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

ऊँ का नाद… भगवा वस्‍त्र और सामने विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा, कन्‍याकुमारी से सामने आईं PM Modi की ध्‍यान-साधना की तस्‍वीरें

पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार समाप्‍त करने के बाद गुरुवार से कन्‍याकुमारी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे यहां उसी शिला पर ध्‍यान लगाने पहुंचे हैं जहां स्‍वामी विवेकानंद ने ध्‍यान लगाया था। मोदी यहां 45 घंटे ध्‍यान में लीन रहेंगे। पीएम के इस दौरे की तस्‍वीरें और वीडियो अब सामने आए है जिसमें वे भगवा वस्‍त्र धारण किए हुए ध्‍यान लगाते हुए दिख रहे है।

पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार समाप्‍त करने के बाद गुरुवार से कन्‍याकुमारी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे यहां उसी शिला पर ध्‍यान लगाने पहुंचे हैं, जहां स्‍वामी विवेकानंद ने ध्‍यान लगाया था।

मोदी यहां 45 घंटे ध्‍यान में लीन रहेंगे। इस दौरान वे अन्‍न ग्रहण नहीं करेंगे और केवल तरल पदार्थों का सेवन करेंगे। पीएम के इस दौरे की तस्‍वीरें और वीडियो अब सामने आए है… जिसमें वे भगवा वस्‍त्र धारण किए हुए ध्‍यान लगाते हुए दिख रहे है। वहीं, ध्‍यान मंडपम में ऊॅं का नाद सुनाई दे रहा है और पीएम माला पकड़े जाप करते दिख रहे हैं।

महासमर के ‘महारथी’ बने मोदी-शाह, पसीने से सींचा मैदान: 200 से अधिक रैलियां…एक हजार से ज्यादा इंटरव्यू, PM ने बनाया ये रिकॉर्ड

Lok Sabha Election 2024 चुनाव प्रचार अभियान (Election Campaign) के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय व राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को कुल 80 साक्षात्कार भी दिए। इस तरह उन्होंने मैराथन प्रचार का रिकार्ड कायम किया। प्रधानमंत्री ने 2019 के आम चुनाव के दौरान करीब 145 रैलियां-रोड शो किए थे। इस तरह उन्होंने पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा रैलियां की।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में रैली करने के साथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का समापन किया। एक जून को होने वाले सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान शाम को थम गया। 16 मार्च को निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से मोदी ने गुरुवार शाम तक देशभर में 206 रैलियां और रोड शो किए किए यानी हर दिन चार से पांच रैलियां और रोड शो चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय व राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को कुल 80 साक्षात्कार भी दिए। इस तरह उन्होंने मैराथन प्रचार का रिकार्ड कायम किया। प्रधानमंत्री ने 2019 के आम चुनाव के दौरान करीब 145 रैलियां-रोड शो किए थे। इस तरह उन्होंने पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा रैलियां की। वैसे इस बार प्रचार अवधि 76 दिनों की थी जबकि पांच साल पहले हुए चुनावों में यह अवधि 68 दिनों की थी।

155 घंटे दिया अपना संबोधन

मोदी ने प्रत्येक चुनावी रैली में औसतन 45 मिनट का भाषण दिया। इस तरह उन्होंने करीब 155 घंटे अपना संबोधन दिया। यही नहीं उन्होंने साक्षात्कारों के दौरान भी करीब एक हजार से अधिक सवालों के जवाब दिए।जब निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा की तो उस वक्त मोदी दक्षिण भारत के राजनीतिक दौरे पर थे। 15 से 17 मार्च के बीच इन तीन दिनों में उन्होंने सभी पांच राज्यों को कवर किया।

भाजपा तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश में जुटी है। इन तीन राज्यों में 2019 के आमचुनाव इसे कोई सीट नहीं मिली थी। इसके अलावा भाजपा कर्नाटक में अपना दबदबा बरकरार रखने और तेलंगाना में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

पीएम के धुआंधार प्रचार अभियान को मिली कामयाबी

मोदी के धुआंधार प्रचार अभियान की कामयाबी का पता तो चार जून को ही चल पाएगा जबकि चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। 73 साल की उम्र में भी पीएम मोदी ने केवल रैलियों की संख्या बल्कि देशभर में तय की गई दूरी के मामले में भी प्रतिद्वंद्वी नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया। जहां मोदी ने एक दिन में चार-पांच चुनावी रैलियां और रोड शो किए वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी सिर्फ दो-तीन चुनावी कार्यक्रम ही करते दिखे। मोदी अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक रहे और मतदाताओं के बीच लोकप्रिय बने रहे।

पैन को आधार से नहीं जोड़ा तो कल से कटेगा दोगुना टीडीएस

आयकर विभाग (Income tax department) ने करदाताओं (taxpayers) को टीडीएस कटौती (TDS deduction) से बचने के लिए 31 मई, तक स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ने (Linking PAN with Aadhaar) की सलाह दी है। विभाग ने इस प्रक्रिया को पूरा करने की जानकारी विस्तार से दी है।

आयकर विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि ऊंची दर पर कर कटौती (टीडीएस) से बचने के लिए मात्र एक दिन का समय बचा है। ऐसे में करतादाता 31 मई से पहले अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ लें। आयकर एक्ट के मुताबिक यदि पैन बायोमेट्रिक आधार से जुड़ा नहीं है तो लागू दर से दोगुनी दर पर टीडीएस काटा जाना आवश्यक है।

हालांकि, आयकर विभाग ने पिछले महीने एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि यदि निर्धारित तारीख 31 मई तक अपने पैन को आधार से लिंक किया जाता है, तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

क्या होता है टीडीएस
स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) किसी व्यक्ति के वेतन से काटा गया टैक्स है। इसको सरल शब्दों में आप कह सकते हैं कि टीडीएस एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी व्यक्ति से उसके वेतन या अन्य आय के स्रोत पर कर लिया जाता है। टीडीएस का उद्देश्य आयकर का संग्रह करना और कर चोरी को रोकना है।

देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती : मप्र में आज कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन

मध्य प्रदेश में देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वीं जन्म जयंती वर्ष को विशेष रूप से बनाए जाने की तैयारियां की गई हैं, जिसका पहला आयोजन शुक्रवार को इंदौर एवं ग्वालियर में रखा गया है। इसके लिए प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना एवं सहयोग से अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं जो इन आयोजनों का संचालन कर रही हैं।

इंदौर में अखिल भारतीय स्तर की ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति’ का गठन हुआ है जिसमें पद्मविभूषण सोनल मानसिंह तथा पद्मभूषण सुमित्रा महाजन संरक्षक हैं। समिति की अध्यक्ष प्रख्यात शिक्षाविद् चंद्रकला पाड़ीया तथा कार्याध्यक्ष होल्कर राजवंश के उदयसिंह राजे होलकर के मार्गदर्शन में वर्षभर लोकमाता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, राज्य में प्रांत स्तरीय आयोजन समितियां गठित की गई हैं, जो आज से अपने कार्यक्रमों की शुरूआत करने जा रही हैं।

त्रिशताब्दी समारोह का औपचारिक शुभारंभ दिनांक शुक्रवार सायं 5:30 बजे अभय प्रशाल इंदौर में है। नगर पालिका निगम इंदौर इस भव्य समारोह का सहआयोजक है। भानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर किरणदासबापू महाराज तथा महामंडलेश्वर कृष्णवदन महाराज के सानिध्य में यह आयोजन हो रहा है । जिसमें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, राष्ट्र सेविका समिति की संचालिका शांता अक्का, सोनल मानसिंह, सुमित्रा महाजन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित समारोह समिति के सदस्य इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे। पद्मश्री निवेदिता भिड़े (विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी) इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता हैं। वहीं, इंदौर के ही ख्यातनाम कलाकार गौतम काले एवं उनके सहयोगियों द्वारा देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित संगीतमय प्रस्तुति भी इस अवसर पर होगी।

इसी तरह दूसरा बड़ा आयोजन आज ग्वालियर में हो रहा है। जिसकी मुख्यवक्ता राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. निवेदिता शर्मा हैं। मध्य भारत में प्रांत स्तरीय आयोजन समिति की उपाध्यक्ष डॉ. प्रियवंदा भसीन (नेत्र रोग विशेषज्ञ) विशिष्ट अतिथि और अध्यक्ष के रूप में उपेंद्र नाथ शर्मा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे। इन दोनों ही कार्यक्रमों में 10 हजार से अधिक समाज जाति प्रमुखों, कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों को बुलाया गया है।

पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सारा देश परिचित हो, इस उद्देश्य से अखिल भारतीय स्तर पर गठित इस सिमिति के अलावा सभी प्रांतों में इनका गठन हुआ है। समितियां देश भर में अनेक कार्यशालाएँ, सेमिनार तथा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत की सभी प्रमुख भाषाओं में लोकमाता के साहित्य का प्रकाशन किया जावेगा। लोकमाता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ तीर्थ स्थलों के चित्रों सहित एक कॉफ़ी टेबल बुक का भी प्रकाशन होगा। ललितकलाओं जैसे संगीत, नाटक, चित्रकला आदि के माध्यम से देवी अहिल्याबाई के जीवन को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अहिल्याबाई ने देशभर के 100 से अधिक तीर्थस्थानों पर धर्मशाला, बावड़ी, अन्न क्षेत्र आदि के निर्माण करवाए थे, उन स्थानों पर भी विशेष आयोजन होंगे। देवी अहिल्याबाई समाज के तथाकथित वंचित वर्ग से आती थीं। साथ ही दुर्भाग्य से उन्हें वैधव्य प्राप्त हुआ था। ऐसी कठिन परिस्थिति के उपरान्त भी उन्होंने 30 वर्ष तक कुशलता से साम्राज्य का संचालन किया। विदेशी आक्रमणकारियों और मुगल साम्राज्य के कारण ध्वस्त हो चुके, भारत के तीर्थ स्थलों के पुनर्निर्माण करने के पीछे उनका उद्देश्य भारत की अस्मिता को पुनर्स्थापित करना था। गुलामी के कारण दुर्दशा को प्राप्त काशी विश्वनाथ तथा सोमनाथ मंदिर का भी पुनरुद्धार उन्होंने करवाया था । इसके साथ ही वे महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण हैं।

गशमीर महाजनी की फिल्म ‘गुनाह’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

हैंडसम हंक के नाम से मशहूर गशमीर महाजनी कला जगत के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। गशमीर का फैन बेस भी बहुत बड़ा है। वह जल्द ही क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘गुनाह’ में नजर आएंगे। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, ज़ैन इबाद खान और गशमीर महाजनी स्टारर ‘गुनाह’ एक क्राइम थ्रिलर सीरीज़ है, जो सस्पेंस से भरपूर है। गशमीर महाजनी पहली बार एंटी हीरो बनकर ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाले हैं। गशमीर इस सीरीज में अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं। ज़ैन इबाद भी अभिमन्यु की भूमिका निभाते हैं, जो प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला लेने के लिए गशमीर का चेहरा लेकर लौटता है। यह सीरीज 3 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

इस बीच गशमीर महाजनी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा लिया है। गशमीर अन्य प्रतियोगियों के साथ ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए रोमानिया गए हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी’ में गशमीर को स्टंट करते हुए देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

सिंगापुर ओपन : कैरोलिना मारिन से हारीं पीवी सिंधु, निशिमोटो ने प्रणय को किया बाहर

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता (Two-time Olympic medalist) शटलर पीवी सिंधु (Shuttler PV Sindhu) और एचएस प्रणय (HS Pranay) का गुरुवार को सिंगापुर ओपन (Singapore Open) में सफर समाप्त हो गया। सिंधु को जहां स्पेन की कैरोलिना मारिन ने शिकस्त दी, वहीं, प्रणय को जापान के केंटा निशिमोटो ने हराया। सिंधु ने महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबले में 18-15 की बढ़त गंवा दी और चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी कैरोलिना मारिन से तीन गेम तक चले मैच में हार गईं।

पिछले सप्ताह थाईलैंड ओपन में उपविजेता रहने के बाद, इस शीर्ष भारतीय शटलर ने रियो ओलंपिक फाइनल की अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पहला गेम जीता, लेकिन स्पेनिश खिलाड़ी ने वापसी करते हुए एक घंटे, आठ मिनट तक चले संघर्ष में 21-13, 11-21, 20-22 से जीत हासिल की।

डेनमार्क ओपन सेमीफाइनल में हुई तीखी टक्कर के बाद सात महीनों में पहली बार एक-दूसरे का सामना करते हुए, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय ने लगातार पांच अंक हासिल करते हुए पहला गेम अपने नाम किया। लेकिन स्पेन की विश्व नंबर 3 खिलाड़ी ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की, जिसमें उन्होंने लगातार छह अंक जीते और 17-7 की बढ़त हासिल की, फिर खेल को बराबरी पर ला दिया।

सिंधु ने निर्णायक गेम में बढ़त हासिल की और पूरे गेम में अपनी बढ़त बनाए रखी, लेकिन मारिन ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ अपने 17वें मैच में 12वीं जीत दर्ज की।

वहीं, पुरुष एकल में भारतीय शटलर एचएस प्रणय को,जापान के केंटा निशिमोटो ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में 21-13, 14-21, 21-15 से हराया। यह मैच 1 घंटा 18 मिनट तक चला। विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने इससे पहले 45वें नंबर के बेल्जियम के जूलियन कैरेगी की कड़ी चुनौती को 21-9, 18-21, 21-9 से हराते हुए राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया था।

अमेरिका के मेक्सिको सिटी में पानी के लिए हाहाकार

अमेरिका के मेक्सिको सिटी के कई इलाके इस समय पानी के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। मेक्सिको सिटी में पानी की कमी लंबे समय से प्रमुख मुद्दा रहा है। इसका खामियाजा शहर के केंद्र के बाहरी इलाके में रहने वाले कम आय के अधिकतर लोगों का भुगतना पड़ रहा है।
हाल यह है कि शहर के कुछ आभिजत्य इलाकों में भी जल संकट पैदा हो गया है। गर्म तापमान, कम वर्षा और खराब बुनियादी ढांचे ने विशाल महानगर में जल संकट पैदा कर दिया है। मेक्सिको सिटी के सेंटर फॉर इकोनॉमिक रिसर्च एंड टीचिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर क्रिस्टीना बोयस का कहना है कि बरसात से संकट को कम करने में जरूर मदद करेगी, लेकिन यह उस शहर में सुरक्षा की झूठी भावना पैदा कर सकती है, जिसे कम पानी का उपयोग करने और बारिश का उपयोग करने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे का निर्माण करने की आवश्यकता है।

मेक्सिको सिटी को लगभग एक चौथाई पानी की आपूर्ति जलाशयों, जल उपचार संयंत्रों और लंबी नहरों की बड़ी शृंखला से होती है। यह शृंखला सूख रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह शृंखला 26 जून तक पानी उपलब्ध कराने में असमर्थ हो सकती है। मेक्सिको की बेसिन एजेंसी के अनुसार 21 मई को इस जल शृंखला की क्षमता 28 प्रतिशत रही। यह सबसे निचला स्तर रहा। रकेल कैंपोस इलाका तो जनवरी से इस समस्या से दोचार हो रहा है। (हि.स.)