Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 268

प्लेटफॉर्म टिकट पर नहीं लगेगा टैक्स, फर्जी बिलों पर लगेगा लगाम, जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए ये फैसले

53rd Gst Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की शनिवार को बैठक संपन्न हुई। इस मीटिंग के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोलर कूकर पर 12% जीएसटी लगाने की सिफारिश की गई है।
वस्तु एवं सेवा कर काउंसिल की 53वीं बैठक शनिवार को हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीटिंग की अध्यक्षता की। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी बाद में फाइनेंस मिनिस्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा लागू
निर्मला सीतारमण ने कहा कि फर्जी बिलों पर लगाम लगाने के लिए पूरे देश में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लागू किया जाएगा। इसके अलावा GST अधिनियम की धारा 73 के तहत जारी किए गए डिमांड नोटिस के लिए ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है।

प्लेटफॉर्मों टिकट को जीएसटी में छूट
जीएसटी काउंसिल मीटिंग के दौरान आदमी आदमी का राहत प्रदान करने वाली सेवाओं पर फैसला लिया गया। रेलवे प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री, रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम और बैटरी कार सेवाओं पर GST नहीं लगेगा।जीएसटी काउंसिल की 53वीं बैठक के अहम फैसले
सोलर कुकर पर 12% जीएसटी दर लागू होगी।

काउंसिल ने दूध के डिब्बों पर 12% की दर निर्धारित करने की सिफारिश की है।

सभी प्रकार के फायर स्प्रिंकलर्स पर 12% दर लागू होगी।

कार्टन बॉक्स पर 12% की दर की सिफारिश की।

शैक्षणिक संस्थानों के बाहर के छात्रों को छात्रावासों में छूट मिलेगी।

डिमांड नोटिस पर ब्याज और जुर्माना माफ
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अपीलेट अथॉरिटी के समक्ष अपील दायर करने के लिए अधिकतम राशि 25 करोड़ से घटाकर 20 करोड़ सीजीएसटी की जाएगी। काउंसिल ने छोटे करदाताओं की मदद के लिए 2024-25 के लिए रिटर्न दाखिल करते हुए जीएसटीआर4 के लिए 30 जून की तारीख तय की है।

स्कूटी को धक्का मारा हाईवे नाबालिक का घायल

सुंदरगढ़ जिला : लोनी पड़ा,22/6 लोनी पड़ा थाना पूर्व विभाग रास्ता जातीय राजपथ 215 मैं ओवर ब्रिज रोड क्रॉसिंग लहंगा बड़ा एक स्कूटी एक ही बार का धक्का. जिसकी कारण स्कूटी में बैठा हुआ नाबालिक नथिंग घायल हुआ है और दादाजी घायल. मिला हुआ खबर का हिसाब से कार्तिक मलिक का नथिंग विद्युत स्मिता मलिक 8 साल का स्कूटी में बैठकर कोचिंग छोड़ने के लिए दादाजी जा रहा था. इस समय सेOD14AA1211 नंबर हाईवे आकर लहंगा पद में धक्का दिया जिसके करण नाथन स्कूटी से नीचे गिरा उसके ऊपर हाइपर चला गया जिसके कारण नितिन के पैर में घायल हुआ है. दादाजी नॉर्मल घायल हुआ था दादाजी ने लेट ना करके तुरंत लिफ्ट मत कर नागिन को खिलौने पड़ा हॉस्पिटल लिया था. नाबालिक हालात ज्यादा बिगड़ने जा रहा था इसलिए नॉर्मल शिक्षा के बाद राउरकेला रेफर किया गया. दूसरी तरफ घटना जगह पर चारों तरफ रास्ता खराब था उसके कारण दुर्घटना हो रहा था इसलिए रास्ता रिपेयरिंग दबी किया गया. दूसरी तरफ घटना के बाद हाईवे ड्राईवर गाड़ी लेकर फरार हो गया.

ये खबर मीडिया के लिए प्रियरंजन की खबर

अडाणी ग्रुप की 32वीं एनुअल जनरल मीटिंग:चेयरमैन गौतम अडाणी बोले- हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमें बदनाम करने के लिए बनाई गई थी

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने आज यानी, 24 जून को ग्रुप की 32वीं एनुअल जनरल मीटिंग में कहा- पिछले साल जारी की गई अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमें बदनाम करने के लिए बनाई गई थी।

24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए थे। इस रिपोर्ट के बाद 25 जनवरी तक ग्रुप के शेयरों की मार्केट वैल्यू करीब 1 लाख करोड़ रुपए कम हो गई थी।

कोई भी चुनौती अडाणी ग्रुप की नींव को कमजोर नहीं कर सकती
हमने साबित किया कि कोई भी चुनौती अडाणी ग्रुप की नींव को कमजोर नहीं कर सकती है। हमारी नींव तीन मूल मूल्यों – साहस, विश्वास, उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता पर बनी है। शॉर्ट-सेलर का हमला दोतरफा था, जिसमें गलत जानकारी और राजनीतिक आरोप शामिल थे।

शॉर्ट सेलर का हमला तब किया गया जब हम फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) ला रहे थे। शॉर्ट-सेलर हमले को मीडिया के एक वर्ग ने आगे बढ़ाया था। शॉर्ट-सेलर का हमला बदनाम करने, नुकसान पहुंचाने, मार्केट वैल्यू को कम करने के लिए तैयार किया गया था। अब तक के सबसे बड़े FPO के जरिए 20,000 करोड़ जुटाने के बावजूद, हमने पैसों को लौटाने का फैसला किया। FPO की आय लौटाने का फैसला हमारे निवेशकों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

गौतम अडाणी की AGM से जुड़ी 5 बड़ी बातें…

  • सबसे कठिन रेगिस्तानों में से एक खावड़ा दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी इन्सटॉलेशन होगा। ये अभी 3,000 मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पन्न करता है। हमारी एग्रेसिव टाइमलान का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में खावड़ा में 30 GW स्वच्छ ऊर्जा क्षमता विकसित करना है।
  • अडाणी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2030 का लक्ष्य 45 गीगावॉट से बढ़ाकर 50 गीगावॉट कर दिया। अडाणी ग्रीन ने FY24 में 2.8 GW क्षमता जोड़ी। वहीं गौतम अडाणी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024 में अडाणी पावर की ऑपरेटिंग कैपेसिटी 12% बढ़कर 15,250 MW हो गई।
  • अडाणी पोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2024 में क्षमता बढ़ाने के लिए गोपालपुर, कराईकल बंदरगाहों का अधिग्रहण किया। वहीं वित्त वर्ष 24 में अडाणी ग्रुप की संयुक्त सीमेंट क्षमता 67.5 MTPA से बढ़कर 79 MTPA हो गई। 2028 तक सीमेंट क्षमता 140 एमटीपीए तक बढ़ाने का लक्ष्य।
  • गौतम अडाणी ने कहा कि कच्छ कॉपर रिफाइनरी सबसे बड़ी सिंगल लोकेशन स्मेल्टर होगी। 1 मिलियन टन/वर्ष क्षमता निर्माण की योजना है। वहीं अडाणी टोटल गैस ने सीएनजी स्टेशनों का विस्तार करके 900 स्टेशनों को पार कर लिया है। 606 ईवी चार्जिंग पॉइंट चालू किए।
  • धारावी को 10 वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी पुनर्विकास परियोजना में बदलने का लक्ष्य है। धारावी का पुनर्विकास दस लाख से अधिक लोगों को डिग्निटी ऑफ लिविंग देगा। उन्होंने कहा- पिछले साल हमारा नेट डेट टू EBITDA 3.3 से गिरकर 2.2 हो गया।

बीते एक साल में 39% चढ़ा अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर
आज अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3,180 स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। इस साल अब तक इसका शेयर 9% चढ़ चुका है। वहीं बीते एक साल में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर ने 39% का रिटर्न दिया है। ये 2295.60 रुपए से 3,188.10 रुपए पर पहुंच गया है।

पिछली AGM 18 जुलाई को हुई थी
इससे पहले 18 जुलाई 2023 को पिछली AGM हुई थी। उसमें उन्‍होंने बताया था कि शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की गलत रिपोर्ट के बावजूद कैसे कंपनी तमाम चुनौतियों को पार करते हुए उभरी। उन्होंने कहा था – हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का मकसद हमारी रेपुटेशन को डैमेज कर मुनाफा कमाना था।

24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप पर शेयर मैनिपुलेशन के आरोप लगाए थे
24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट में ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए गए थे। इसके बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 3500 रुपए से गिरकर 1000 रुपए के करीब आ गया था।

1988 में अडाणी एंटरप्राइजेज की स्थापना हुई थी
अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अडाणी ग्रुप की कंपनियों का एक हिस्सा है। 1988 में गौतम अडाणी ने एंटरप्राजेज की स्थापना की थी। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अडाणी हैं। कंपनी एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। अडाणी एंटरप्राइजेज देश का सबसे बड़ा बिजनेस इनक्यूबेटर है। यह कंपनी एनर्जी एंड यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स, कंज्यूमर गुड्स और प्राइमरी इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करती है।

Kanishka Bomb Blast: ‘आतंकवाद का प्रचार करना गलत है, पर कनाडा में..,’ कनिष्क ब्लास्ट की 39वीं बरसी पर बोला भारतीय उच्चायुक्त

कनाडा में आज 1985 के कनिष्क बम विस्फोट की 39वीं बरसी के दौरान कनाडा की रणनीति पर भारतीय उच्चायुक्त ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा सभी शांतिप्रिय देशों और लोगों की तरफ से आतंकवाद की निंदा की जानी चाहिए।1985 में एआई-182 पर हुई बमबारी सहित आतंकवाद का प्रचार करना गलत है। साथ ही पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन ने भी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर आरोप लगाया है।

कनाडा की राजधानी ओटावा में भारतीय मिशन ने 1985 के कनिष्क बम विस्फोट की 39वीं बरसी मनाई। बता दें कि इस घटना में एयर इंडिया के विमान में सवार 86 बच्चों समेत 329 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। भारतीय उच्चायुक्त का कहना है, 1985 में एआई-182 पर बमबारी सहित आतंकवाद को प्रचार करने का कोई भी काम गलत है।

उन्होंने कहा, सभी शांतिप्रिय देशों और लोगों की तरफ से इसकी निंदा की जानी चाहिए। यह दुर्भाग्य है कि कनाडा में कई मौकों पर ऐसी कार्रवाइयों को नियमित होने की अनुमति दी जाती है।

लोगों को दी श्रद्धांजलि
बता दें कि उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी थी। उन्होंने ये भी कहा था, ‘दुनिया में किसी भी देश की सरकार को राजनीतिक लाभ के लिए अपने क्षेत्रों से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के खतरे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

‘ट्रूडो ने चर्चों के जलने पर किया था समर्थन’
कनाडाई पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन ने भी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ट्रूडो को गलत काम करने के लिए किसी कारण की आवश्यकता है। यह इस समय एक नैतिक मजबूरी है…हमास की तरफ से उनकी प्रशंसा की गई, चर्चों को जलाया जा रहा है और उन्होंने इसका समर्थन किया है।’

‘आतंक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूरी’
मानव जीवन राजनीतिक हितों से कहीं अधिक जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, इससे पहले कि आतंकी गतिविधियां बड़े पैमाने पर मानवता को नुकसान पहुंचाना शुरू करें, आतंक के खिलाफ कानूनी और सामाजिक कार्रवाई की जानी चाहिए।इससे पहले, टोरंटो में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘महावाणिज्य दूत सिद्धार्थ नाथ ने 39 साल पहले इसी दिन एआई 182 में हुए बम विस्फोट में जान गंवाने वाले 329 लोगों की याद में एअर इंडिया 182 स्मारक, हंबर पार्क, एटोबिकोक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Sonakshi Sinha Wedding: शादी में सोनाक्षी सिन्हा ने पहनी 44 साल पुरानी साड़ी, खास तरह की ज्वेलरी से पूरा किया लुक

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को उनकी शादी के लिए फिल्म फ्रैटर्निटी के लोगों के साथ ही फैंस ने भी विश किया है। सिंपल तरह से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी जिसमें बी टाउन के तमाम सितारे शामिल हुए। मगर क्या आप जानते हैं कि अपनी शादी पर सोनाक्षी ने 44 साल पुरानी साड़ी पहनी थी।

Sonakshi Sinha Wedding: बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब ऑफिशियली मिसेज इकबाल बन चुकी हैं। 23 जून को एक इंटीमेट सेरेमनी में एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की। सोनाक्षी ने न सिर्फ शादी सिंपल तरीके से की, बल्कि अपने स्पेशल डे पर उन्होंने कुछ पुरानी चीजों को नए तरीके से ही इस्तेमाल किया।कपल ने चूज की व्हाइट कलर थीम

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने लंबे समय की डेटिंग के बाद जहीर इकबाल से शादी की है। ये शादी न तो मुस्लिम रिवाज से हुई, न हिंदू रिवाज से। कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी के दौरान सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की साड़ी (Sonakshi Sinha Wedding Outfit) पहनी थी। ट्विनिंग करते हुए जहीर ने भी इसी कलर का कुर्ता पयजामा पहना। सोनाक्षी ने पहनी 44 साल पुरानी साड़ी
अपने डे को स्पेशल बनाने के लिए सोनाक्षी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सामने आई जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने 44 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला के पोस्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा से शादी के दौरान पूनम सिन्हा ने इसी साड़ी को पहना था। उन्होंने इसकी एक फोटो भी शेयर की। सोनाक्षी ने भी अपनी शादी के दिन इसी साड़ी को कैरी किया।

कुंदन की ज्वेलरी से कम्प्लीट किया लुक
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लुक को स्पेशल तरीके से कम्प्लीट करने के लिए खास तरह की ज्वेलरी भी पहनी। उन्होंने कुंदन का नेकलेस, गोल्ड बैंगल्स और कुंदन की ही बाली पहनी। कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल चुरा लिया है।

7 साल तक किया एक दूसरे को डेट
सोनाक्षी और जहीर ने सात साल तक एक दूसरे के डेट करने के बाद शादी की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर बताया कि आज ही के दिन (23.06.2017) को उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी और इसी दिन उन्होंने शादी की है।

गुलवीर सिंह ने पोर्टलैंड में किया बड़ा काम, 5,000 मीटर की रेस में तोड़ दिया रिकॉर्ड

अब गुलवीर के नाम 10000 मीटर और 5000 मीटर दोनों रेस का राष्टीय रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले वर्ष हांगझु एशियाड में 28.17.21 सेकेंड के समय से 10000 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। भारत के कार्तिक कुमार (1341.07) 17वें स्थान पर रहे जबकि साबले (1320.37) रेस पूरी नहीं कर सके। पुरुषों की 5000 मीटर हाई परफोरमेंस स्पर्धा में अभिषेक पाल 1341.57 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहे।

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एथलीट गुलवीर सिंह ने यहां पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल हाई परफॉरमेंस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहकर पुरुषों की 5,000 मीटर स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पाल बंटा मेमोरियल रेस में हिस्सा लेते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय एथलीट गुलवीर ने 13:18.92 सेकेंड का समय निकाला, जो अविनाश साबले के पिछले वर्ष लास एंजिल्स में बनाए गए 13:19.30 सेकेंड के समय के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर रहा।पहले भी बनाया रिकॉर्ड
अब गुलवीर के नाम 10,000 मीटर और 5,000 मीटर दोनों रेस का राष्टीय रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले वर्ष हांगझु एशियाड में 28.17.21 सेकेंड के समय से 10,000 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। भारत के कार्तिक कुमार (13:41.07) 17वें स्थान पर रहे जबकि साबले (13:20.37) रेस पूरी नहीं कर सके। पुरुषों की 5,000 मीटर हाई परफोरमेंस स्पर्धा में अभिषेक पाल 13:41.57 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहे।पेरिस ओलंपिक पर नजरें
अगले महीने से पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो रही है। इन खेलों पर सभी का ध्यान है। भारत ने पिछले ओलंपिक खेलों में अपना बेस्ट दिया था और सात पदक अपने नाम किए थे। इस बार भी उम्मीद है कि टीम इंडिया पेरिस में बेहतर प्रदर्शन कर सात से ज्यादा पदक अपने नाम करेगी।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू, पीएम मोदी के बाद अब अन्‍य सदस्‍य ले रहे सांसद पद की शपथ

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। संसद सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा। जिसके बाद राष्ट्रपति सदन के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बाद सदन की नियमित कार्यवाही शुरू होगी।

आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरु हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को शपथ दिलाई। वहीं अब सदन में लोकसभा सदस्‍यों के शपथ ग्रहण का दौर जारी है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद पद की शपथ ली।

पीएम मोदी के बाद प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए नियुक्‍त सदस्‍य फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और राधा मोहन सिंह ने सांसद पद की शपथ ली। इसके बाद मं‍त्रीपरिषद के सदस्‍य राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर ने भी शपथ ली। अब सदन के अन्‍य सदस्‍य शपथ ले रहे हैं।

सत्र से पहले पीएम ने किया संबोधित

सांसदों के शपथ ग्रहण से पूर्व पीएम मोदी ने कहा कि ‘संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव मय है,यह वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार हमारे अपने नए संसद में यह शपथ हो रहा है, अब तक ये प्रक्रिया पुराने संसद में होती थी। आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत करता हूं सबका अभिनंदन करता हूं और सबको शुभकामनाएं देता हूं।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘संसद का ये गठन भारत के सामान्य मानवी के संकल्पों की पूर्ति का है। नए उमंग नए उत्साह के साथ नई गति प्राप्त करने के लिए ये अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। श्रेष्ठ भारत के निर्माण और विकसित भारत का लक्ष्य ये सारे सपने लेकर आज 18वीं लोकसभा का प्रारंभ हो रहा है। विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से, बहुत ही गौरवमय तरीके से संपन्न होना, ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। करीब 65 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।’

आपातकाल को किया याद

पीएम मोदी ने इस दौरान आपातकाल को याद करते हुए कहा कि ‘कल 25 जून हैं। जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा से समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है। कल 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था, उसके 50 वर्ष हो रहे हैं।’

पीएम ने कहा कि ‘भारत की नई पीढ़ी ये कभी नहीं भूलेगी की संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था, भारत को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था। इमरजेंसी के ये 50 साल इस संकल्प के हैं कि हम गौरव के साथ हमारे संविधान की रक्षा करते हुए, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी ये संकल्प करेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले की गई थी और लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा दिया गया था।’

सत्र से पहले विपक्ष न किया विरोध

वहीं सत्‍ता पक्ष के सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने को लेकर लोकसभा सत्र से पहले सदन परिसर में संविधान की प्रति लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने संवैधानिक प्रावधानों का विरोध किया है।

26 जुलाई को होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होगा। इसके बाद 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। वहीं 28 जून से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। दो अथवा तीन जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल सकते हैं।

मजबूत दिखेगा विपक्ष

बीते 10 सालों से लोकसभा में सिमटा दिख रहा विपक्ष इस बार संसद में मजबूत दिखेगा। इस बार विपक्षी सांसदों की सदस्य संख्या 234 से इनमें से 99 सदस्य कांग्रेस के हैं, जबकि सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या 293 है, जिनमें भाजपा के 240 सदस्य होंगे।

पेपर लीक को लेकर छिड़ा है विवाद

देशभर में नीट यूजी और यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर सियासत जारी है, वहीं सदन में भी विपक्ष इसको लेकर सरकार पर आक्रामक दिखे सकता है। इसके साथ ही प्रोटेम स्पीकर को लेकर भी विपक्ष सदन में सरकार को घेरने का प्रयास करेगा।

टूटी परंपरा, महाकाल मंदिर के गर्भगृह के पट खुलने से पहले भक्तों को बैठाया, पुजारी हुए नाराज

महाकाल मंदिर में व्यवस्थाएं किस हद तक बेपटरी हो चुकी हैं, इसका एक और उदाहरण रविवार तड़के भस्‍मारती के दौरान सामने आया। महाकाल मंदिर के गर्भगृह के पट खुलने से पहले ही दर्शनार्थियों को मंदिर के गणेश मंडपम में बैठा दिया था। इससे मंदिर के पुजारी नाराज हो गए।

 ज्‍योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार को परंपरा टूट गई। भगवान महाकाल की भस्‍मारती के दौरान यह घटना हुई। महाकाल गर्भगृह के पट खुलने से पहले ही भक्‍तों को मंदिर के नंदी हॉल और गणेश मंडपम में बैठा दिया गया। इससे पुजारी नाराज हो गए।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चार बजे भस्‍मारती आरंभ होने से पहले ही महाकाल मंदिर प्रबंध समि‍त‍ि के कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करवाकर मंदिर के नंदी हॉल और गणेश मंडपम में बैठा दिया।

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने गर्भगृह के पट खुलने से पहले ही दर्शनार्थियों को गणेश मंडपम में बैठा दिया था। कोलाहल सुनकर भस्म आरती करने आए पुजारी ने जब नंदी मंडपम का द्वार खोलकर देखा तो दर्शनार्थी बैठे हुए थे।

महाकाल मंदिर की परंपरा टूटते देख पंड‍ित संजय पुजारी ने कड़ी आपत्ति ली । उन्‍होंने अधिकारियों को मंदिर की धर्म परंपरा व मर्यादा का ध्यान रखने को कहा।

बताया जाता है कि इसके बाद कर्मचारियों के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। बता दें मंदिर के गर्भगृह व नंदी मंडपम के पट खुलने से पहले किसी भी व्यक्ति को नंदी व गणेश मंडपम में आने की इजाजत नहीं है।
यह है महाकाल मंंदिर की परंपरा
पंडितों के अनुसार भगवान महाकाल की भस्‍मारती आरंभ होने से पहले सभा मंडप में वीरभद्रजी के नाम में पंडित द्वारा स्‍वस्तिवाचन किया जाता है। इसके बाद घंटी बजाकर भगवान महाकाल से आज्ञा लेने के बाद ही सभामंडप के चांदी के पट खोले जाने की परंपरा है। इस दौरान किसी अन्‍य की उपस्थिति‍ नहीं रहती है। पुजारी इसके बाद महाकाल गर्भगृह के पट खोलकर भगवान का श्रृंगार, पूजन और आरती करते हैं। इसके बाद नंदी हॉल के पट खोले जाते हैं। नंदी हॉल में नंदीश्‍वर की स्‍नान-पूजा के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाता है।

मोरनी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 57 यूनिट रक्त एकत्रित

मोरनी : भगत सिंह ग्रुप और हरियाणा पुलिस के सहयोग से मोरनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों की टीम ने 57 यूनिट रक्त एकत्रित किया। समाजसेवी सचिन शर्मा और मोरनी चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि डॉक्टर मनीष राय, डायरेक्टर रोटरी क्लब चंडीगढ़, और डॉक्टर निधि मित्तल की टीम के मार्गदर्शन में यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर में लोगों के सहयोग से जरूरतमंदों की सहायता के लिए बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। हरियाणा पुलिस के जवानों, अधिकारियों, युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। वन विभाग मोरनी रेंज के कर्मचारियों ने रक्तदाताओं को एक-एक पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया। वन राजिक अधिकारी सुशील कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा ने आयोजकों को बधाई दी

जिला परिषद के चेयरमैन सुनील शर्मा ने आयोजकों को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया। इंस्पेक्टर निर्मल, इंचार्ज डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला, और एसएचओ पृथ्वी सिंह चंडीमंदिर ने कहा कि रक्तदान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर पूर्व बीडीसी चेयरमैन कमलदीप, सरपंच प्रतिनिधि दीपक शर्मा, टेक चंद, खुशहाल परमार, देवेंद्र और रणवीर सिंह अमडी, फूल सिंह बेहलों, विशाल बेहलों, राजेंद्र बेहलो, मोहित परमार सहित कई लोगों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर की सफलता ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रेरणा दी।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

फतेहगढ में किया पवन ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण

जैसलमेर : 19 जून ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर बुधवार को एक दिवसीय जैसलमेर जिले के दौर पर आए। इस दौरान उन्होंने फतेहगढ़ में पवन ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया और रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
ऊर्जा मंत्री नागर बुधवार प्रातः बाड़मेर से प्रस्थान कर फतेहगढ़ पहुंचे यहां उन्होंने माधोपुरा स्थित अदानी ग्रुप के हाइब्रिड पवन ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया उन्होंने संयंत्र के भीतर जाकर बिजली उत्पादन प्रक्रिया और इसकी तकनीकी की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस तकनीकी के बारे में पूछताछ की और इसकी कुशलता को जाना।
 इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में सौर ऊर्जा की भरपूर संभावना है। हाइब्रिड संयंत्र के जरिए पवन ऊर्जा और सोलर ऊर्जा के प्लांट एक साथ लगाए जा सकते हैं। नागर ने बताया कि राजस्थान प्रदेश को देश ही नहीं अपितु विश्व का सौर ऊर्जा उत्पादन में सिरमौर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा की भरपूर संभावना है। इसका पूरी तरह से विकास किया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ आमजन को सुचारू बिजली आपूर्ति की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए की बिजली उत्पादन के एमओयू केंद्र सरकार के निगमों के साथ हस्ताक्षरित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही राजस्थान बिजली बेचने वाला अग्रणी राज्य बनेगा तथा ऊर्जा की प्रचुर उपलब्धता से क्षेत्र में औद्योगिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सौर उर्जा को बढ़ावा देने हेतु निरंतर फैसले ले रही है। इसी क्रम में सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए तीन बड़े प्रोजेक्टस के लिए भूमि आवंटन को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य मैं सौर ऊर्जा उत्पादन को 21000 मेगावॉट से बढ़ाकर 32000 मेगावॉट करने की व्यवस्था की गई है। बाद में बुधवार साय ऊर्जा मंत्री ने जिले के रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में उन्नति और खुशहाली की कामना की।

ई खबर मीडिया के लिए प्रताप चन्द की खबर