Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 266

‘नलजल योजना के संचालन महिला स्वसहायता समूहों को सौंपा जाए’, सीएम मोहन यादव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 63 प्रतिशत से अधिक घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में कठिनाई आ रही है वहां कठिनाईयों और विसंगतियों को व्यावहारिक रूप से दूर करते हुए मध्यप्रदेश को हर घर नल से जल उपलब्ध कराने में देश में मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए हर स्तर पर कार्य हो।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत नलजल योजना के संचालन का कार्य महिला स्वसहायता समूहों को सौंपा जाए। मिशन के अंतर्गत बनी संरचनाओं के दीर्घकालीन संचालन के लिए ग्राम स्तर पर भू-जल भण्डारण की क्षमता बढ़ाने की गतिविधियां चलाना आवश्यक है, इसके लिए ग्राम स्तर पर जनजागृति अभियान चलाकर जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में जल जीवन मिशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, प्रमुख सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवातव, श्री राजेश राजौरा, श्री जे एन कंसोटिया, प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश को बनाएं मॉडल राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 63 प्रतिशत से अधिक घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश के समस्त ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य तेजी से जारी है। जिन क्षेत्रों में कठिनाई आ रही है वहां कठिनाईयों और विसंगतियों को व्यावहारिक रूप से दूर करते हुए मध्यप्रदेश को हर घर नल से जल उपलब्ध कराने में देश में मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए हर स्तर पर कार्य हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन की गतिविधियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने वाले विधानसभा क्षेत्रों, जिलों, जनपद, ग्राम पंचायत आदि को पुरस्कृत किया जाए।

7072875 ग्रामीण परिवारों को मिलेगा नल से जल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गावों में आम जन को पीने का पानी सरलता से उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ लगाने, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने और छायादार स्थान बनाने के लिए सामाजिक पहल को प्रोत्साहित किया जाए। पानी के मितव्ययी उपयोग और पाइप आदि के संधारण में सभी ग्रामवासी सतर्कता और जागरूकता के साथ अपना योगदान दें। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के कुल एक करोड़ 11 लाख 82 हजार 86 ग्रामीण परिवारों में से 70 लाख 72 हजार 875 परिवारों को जल जीवन मिशन के अंत

“दैनिक रेल यात्री एकीकृत की और से जल सेवा का समापन व समर्पुण जल सेवको का सम्मान हुआ।

भीषण गर्मी के दौरन हर वर्ष के भांति फुलेरा रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेल यात्री एकीकृत संघ द्वारा और दैनिक रेल यात्री महासंघ द्वारा जल सेवा का कार्य चल रहा है जिसमें दैनिक रेल यात्री (एकीकृत) द्वारा 45 दिनों से अपनी भरपुर सेवाओ को देकर जल सेवा कार्य को आज सम्पन्न और जल सेवको का सम्मान भी किया गया है

यह कार्य एक धर्म कर्म और सेवा से जुड़ा है जो कि मानव जन सेवा को समर्पित है! जिसमें मुख्य रूप से मजूद नगर पालिका के प्रतिनिधि एवं शिक्षा विधि शक्ति सिंह जी, प्रेम नारायण कुमावत, भारत भूषणजिसमें मुख्य रूप से मजूद नगर पालिका के प्रतिनिधि एवं शिक्षा विधि शक्ति सिंह जी, प्रेम नारायण कुमावत, भारत भूषण शर्मा, राकेश वासदेव जी के अतिथियों का स्वागत किया गया और श्री दैनिक रेल यात्री एकीकृत संघ के अध्यक्ष श्री अशोक वासदेव जी और आरपीएफ एवं जीआरपी प्रभारी के साहब एवं जनता की समस्त कार्यवाहियों के अतिथियों का संपूर्ण एवं सम्मान किया गया जिसमें अशोक वासदेव जी द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया माला पहन कर किया गया है जिसमें मंच की मुख्य कार्य श्री संतोष स्वामी ने बहुत अच्छा अंदाज़ किया है मुख्य भूमिका नरुका जी की भी रही है

जिसमें मुख्य रूप से मजूद नगर पालिका के प्रतिनिधि एवं शिक्षा विधि शक्ति सिंह जी, प्रेम नारायण कुमावत, भारत भूषण शर्मा, राकेश वासदेव जी के आतिथ्य की कामना की गई और श्री दैनिक रेल यात्री एकीकृत संघ के अध्यक्ष श्री अशोक वासदेव जी और आरपीएफ और जीआरपी प्रभारी के साहब एवं जनता की समस्त प्रक्रियाओं के उद्देश्यों की पूर्ति और सम्मान कार्य किया गया जिसमें अशोक वासदेव जी द्वारा संस्था अतिथि का स्वागत और सम्मान माला पहन कर किया गया है जिसमें मंच के मुख्य कार्य श्री संतोष स्वामी ने बहुत अच्छा अंदाज़ में किया है मुख्य भूमिका नरुका जी की भी रही है।

शर्मा, राकेश वासदेव जी के अतिथित्व की कामना की है और श्री दैनिक रेल यात्री एकीकृत संघ के अध्यक्ष श्री अशोक वासदेव जी और आरपीएफ एवं जीआरपी प्रभारी साहब एवं जनता की समस्त इकाइयों के अतिथित्व एवं सम्मान कार्य किया गया है जिसमें अशोक वासदेव जी द्वारा समस्त अतिथित्व का स्वागत और सम्मान माला पहनाया गया है जिसमें मंच के प्रमुख कार्य श्री संतोष स्वामी ने बहुत अच्छा अंदाज किया है मुख्य भूमिका नरुका जी भी कह रही हैं ।

जिसमें मुख्य रूप से मजूद नगर पालिका के प्रतिनिधि एवं शिक्षा विधि शक्ति सिंह जी, प्रेम नारायण कुमावत, भारत भूषण शर्मा, राकेश वासदेव जी के अतिथित्व की कामना की और श्री दैनिक रेल यात्री एकीकृत संघ के अध्यक्ष श्री अशोक वासदेव जी और आरपीएफ और जीआरपी प्रभारी साहब एवं जनता की समस्त प्रक्रियाओं के अतिथित्व और सम्मान का कार्य किया गया जिसमें अशोक वासदेव जी द्वारा संस्था के अतिथित्व का स्वागत और सम्मान माला पहनाया गया है जिसमें मंच के प्रमुख कार्य श्री संतोष स्वामी ने बहुत अच्छा अंदाज किया है मुख्य भूमिका नरुका जी की भी रही है।

ई खबर मीडिया के लिए दीपांशु बैरवा की खबर

बिहार की उभरती सोशल मीडिया स्टार रीना : गरीबी से संघर्ष और सोशल मीडिया पर सफलता की तलाश

नमस्कार : ई खबर मीडिया में आपका स्वागत है आज हम आपको रीना की कहानी बिहार जिला शिवान की रीना बेंगलुरु बोममशंन्द्र जिगनी लिंक रोड यरअंदाल्ली मलबार बेकरी के पास किराए के मकान में रहती है 22 वर्षीय रीना की प्रेरणादायक कहानी सुनाने जा रहे हैं। रीना, जो सोनू कुमार की पत्नी हैं और दो बच्चों की माँ हैं, सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट के माध्यम से गरीबी से लड़ने का प्रयास कर रही हैं।

रीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है जिसका नाम @REEN1529 है और उनके 1477 सब्सक्राइबर्स हैं। वह फेसबुक और यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं। रीना का उद्देश्य है कि वह अपने वीडियो और रील्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाकर अपने परिवार की जिम्मेवारी उठा सकें और उन्हें गरीबी से निजात दिला सकें।

रीना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अपने राज्य, गाँव और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर वीडियो रील अपलोड करती है और वह उम्मीद करती हैं कि वह ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से जुड़ सकें।

रीना की रील्स और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उनके फैन्स बेसब्री से उनके नए पोस्ट का इंतजार करते हैं और रीना को “सोशल मीडिया क्वीन” भी कहा जाने लगा है। उन्होंने हाल ही में अपने चाहने वालों के साथ एक खुशखबरी भी साझा की है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1477 सब्सक्राइबर पूरे हो गए हैं।

रीना का कहना है कि वह एक छोटे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक नया इतिहास लिखना चाहती हैं। उन्होंने अपने फैन्स से अपील की है कि वे उनके यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट्स को ज़्यादा से ज़्यादा लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें।

रीना ने अपने फैन्स के लिए एक वीडियो के साथ प्यार भरा नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा, 1477 फॉलोअर्स का प्यार! मैं खुश नहीं बल्कि बेहद खुश हूँ। आपने रीना को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो रीना है! आप सभी का धन्यवाद।”

रीना ने अपने चाहने वालों से यह भी अनुरोध किया है कि वे उनकी वीडियो और रील्स को ज़्यादा से ज़्यादा लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें ताकि वह अपने परिवार को बेहतर भविष्य दे सकें। धन्यवाद!

हाथरस के बबलू शर्मा को पुलिस व पड़ोसियों से हो रही परेशानी, उच्च अधिकारियों से की शिकायत

हाथरस  : जिले के निवासी 44 वर्षीय बबलू शर्मा ने अपनी मां विद्या देवी की संपत्ति को लेकर पुलिस और पड़ोसियों से हो रही परेशानियों की शिकायत की है। विद्या देवी, जो अब 85 वर्ष की हैं, को इंदिरा गांधी के शासनकाल में नसबंदी कार्यक्रम के तहत 80 वर्ग गज जमीन का प्लॉट मिला था। यह जमीन गाँव में स्थित है और उस समय बबलू शर्मा ने दाखिला खारिज भी कर दिया था।

बबलू शर्मा ने बताया कि इस संपत्ति पर एक कमरा और पुराना मकान बना हुआ है, जिसमें उनके पड़ोसी राजू ठाकुर, उनके भाई संजू ठाकुर और उनकी पत्नी अनीता ठाकुर उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और काम करने से रोक रहे हैं। इसके अलावा, बबलू शर्मा को यह भी खतरा है कि उनके पड़ोसी उन्हें फौजदारी या अन्य तरह के मामलों में फंसाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इस मामले में संज्ञान लेते हुए सिकंदरा राव थाना चौकी के राधेश्याम जी मौके पर पहुंचे, और काम रुकवा दिया, जिस पर फरियादी ने पुलिस की मिलीभगत के कारण बबलू शर्मा का आरोप है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। बबलू शर्मा ने बताया कि उनकी मां की इस प्रॉपर्टी पर विवाद बना कर पुलिस के सहयोग से काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने अपने मकान और हक की सुरक्षा के लिए भी उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

बबलू शर्मा ने उच्च अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की और न्याय की मांग की है। जब सीईओ पुलिस सिकंदरा राव सुरेंद्र सिंह से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मामले की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।

इस मामले की पूरी जांच और उचित कार्रवाई की उम्मीद में बबलू शर्मा और उनकी मां विद्या देवी उच्च अधिकारियों की तरफ देख रहे हैं, ताकि उन्हें उनके मकान और हक मिल सके और उन्हें फौजदारी या अन्य मामलों में फंसाने का खतरा भी दूर हो सके।

 

पत्नी का आरोप: मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदारों ने की हत्या, लाश को पेड़ पर लटकाया – मनतुरी देवी ने लगाई न्याय की गुहार।

बिहार : पश्चिम चंपारण, बिहार – ग्राम पंचायत बैरिया की निवासी मनतुरी देवी ने अपने पति अवधेश मुखिया की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाई है। मनतुरी देवी का कहना है कि उनके पति अवधेश मुखिया को तीन महीने पहले ठेकेदार अमर यादव उर्फ तिवारी यादव, अभय चौधरी, बुलट यादव, आकाश चौधरी, और रविन्द्र यादव उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के कैम्पटी थाना क्षेत्र में मजदूरी के काम के लिए ले गए थे।

दिनांक 25 मई 2024 को जब अवधेश मुखिया ने अपनी मजदूरी का पैसा मांगा, तो ठेकेदार अमर यादव और उसके साथियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। अवधेश ने उसी रात अपनी पत्नी को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। अगली सुबह जब मनतुरी देवी ने अपने पति से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका फोन बंद था। मनतुरी देवी ने ठेकेदार और उनके साथियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं मिली।

मनतुरी देवी के देवर भोला मुखिया ने जब अवधेश मुखिया की खोजबीन की, तो एक माह बाद उन्हें सूचना मिली कि एक लाश डेरा से एक किलोमीटर की दूरी पर पेड़ से लटकी हुई पाई गई है। पुलिस के साथ जाकर उन्होंने देखा कि वह लाश अवधेश मुखिया की थी। लाश पेड़ से लटकी हुई थी, पैर जमीन से सटा हुआ था और अवधेश का शरीर लाल और काले टी-शर्ट में था।

मनतुरी देवी को पूरा विश्वास है कि उनके पति की हत्या मजदूरी का पैसा हड़पने की नीयत से की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए उनके शव को पेड़ पर लटकाया गया। मनतुरी देवी ने थाना कैम्पटी जनपद टीहरी गढ़वाल में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़िता मनतुरी देवी का पता ग्राम पंचायत बैरिया, वार्ड नं-07,
थाना- बैरिया, जिला- पश्चिम चंपारण, बिहार

मनतुरी देवी ने सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए ठेकेदार अमर यादव, अभय चौधरी, बुलट यादव, आकाश चौधरी और रविन्द्र यादव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने आष्टा के नवीन थाना भवन का किया लोकार्पण

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर तथा डीआईजी श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी ने आष्टा के नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया। यह नवीन थाना भवन 94 लाख रूपये की लागत से 5535 वर्गफुट क्षेत्रफल मे बना है।

शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि नवीन थाना भवन में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से पुलिस बेहतर ढंग से कार्य संपादन कर सकेगी। इसके साथ ही थाने मे आने वाले नागरिकों को बेहतर परिवेश मिलेगा। श्री वर्मा ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहती है और हर परिस्थिती में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे समर्पित भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है। श्री वर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सज्जन लोगों का सम्मान होना चाहिए और दुर्जनों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही होना चाहिए। उन्होनें कहा कि थाने परिसर का वातावरण और पुलिस का व्यवहार एैसा होना चाहिए कि थाने में आने वाले व्यक्ति को यह लगे कि उसके साथ न्याय होगा।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि लोगों के काम सुगमता से हो सकें इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व संबधी कामों के लिए लोगों को भटकना न पडे इसके लिए प्रदेश में राजस्व महाभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 30 लाख से भी अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रदेश के थानों का उन्नयन तथा नवीन भवनों की दे रहे हैं सौगात -विधायक श्री इंजिनियर

विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर ने कहा कि वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए पुराने थाना भवन में पर्याप्त स्थान नही था। इस नवनिर्मित भवन से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी कार्य संपादन करना पहले से अधिक सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के सभी थानों को उन्नयन और नये थाने की सौगात दे रहे है। डीआईजी श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस नवीन सर्वसुविधायुक्त थाना भवन से पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को कार्य संचालन में सुविधा होगी और थाने में आने वाले नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

सर्वसुविधायुक्त नवीन थाना भवन से पुलिस की कार्यक्षमता में होगी वृद्धि -कलेक्टर श्री सिंह

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने नवीन थाना भवन के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां कार्य संपादित करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे व्यापार हो या अन्य कोई व्यवसाय हो या अन्य कोई सेवा हो, प्रत्येक व्यक्ति के काम एक समय निर्धारित होता है, लेकिन पुलिस का कोई निर्धारित समय नही है, उन्हें जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहना पडता है।

नवीन भवन से नागरिकों को और अधिक बेहतर सेवाएं दे पाएगी पुलिस -एसपी श्री अवस्थी

एसपी श्री मंयक अवस्थी ने कहा कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से आष्टा थाना बहुत महत्वपूर्ण है। बढती जनसंख्या और कानून व्यवस्था की नई चुनौतियों को देखते हुए काफी समय से नवीन भवन की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि 94 लाख रूपये की लागत से निर्मित यह थाना भवन वर्तमान समय की सभी आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है। थाना भवन में महिलाओं, बच्चों के लिए पृथक कक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस थाना भवन की खास बात यह है कि वर्षा के जल संरक्षण के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे इस परिसर के भू-जल में वृद्धि होगी। इस अवसर पर आष्टा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, श्री रायसिंह मैवाडा तथा श्री धारासिंह पटेल सहित गणमान्य नागरिक एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अगस्त महीने में होगा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का निजीकरण, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होगा इसका लाइव टेलीकास्ट

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब चल रही है। यहां तक की देश में पेट्रोल-डीजल की भी किल्लत चल रही है। वहीं घाटे में चल रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के निजीकरण पर सरकार लंबे समय से विचार कर रही है। इस बीच पाकिस्तान सरकार ने एयरलाइंस के निजीकरण को लेकर तारीख की घोषणा कर दी है। जानिए कब होगा पाकिस्तान के एयरलाइंस का प्राइवेटाइजेशन।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का लंबे समय से प्रतीक्षित निजीकरण अगस्त 2024 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। 26 जून एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, निजीकरण प्रक्रिया के लिए कुल छह कंपनियों को चुना गया है और इन कंपनियों ने पीआईए के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, शॉर्टलिस्ट की गई कंपनियों ने राष्ट्रीय एयरलाइन के वित्तीय मुद्दों की समीक्षा के लिए जुलाई तक का समय मांगा है। इस बीच, अधिकारी शॉर्टलिस्ट की गई कंपनियों के संघ को आवश्यक जानकारी और डेटा प्रदान कर रहे हैं।

छह कंपनी की टीम लगाएगी बोली

एआरवाई न्यूज के अनुसार, यहां यह उल्लेख करना उचित है कि छह कंपनियों के संघ को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के निजीकरण के लिए पूर्व-योग्यता प्राप्त हो गई है। विवरण के अनुसार, पूर्व-योग्य कंसोर्टियम में शामिल कंपनियां अब पीआईए के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगी। ये निर्णय संघीय निजीकरण मंत्री अलीम खान की अध्यक्षता में निजीकरण आयोग बोर्ड की बैठक के दौरान लिए गए।

‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट से लीक हुई सुनील शेट्टी की फोटो, हाथों में गन लिए नजर आए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक्शन के साथ ही कॉमेडी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इस साल बड़े मियां छोटे मियां के बाद अब एक्टर पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम के तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। फिल्म में 25 से ज्यादा स्टार्स के होने की चर्चा है। इस बीच सेट से अक्षय कुमार सुनील शेट्टी और बाकी स्टार्स की लीक फोटो सामने आई है।

 अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्मों को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट देखने को मिलता है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जिसकी शूटिंग एक्टर ने शुरू कर दी है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक बार स्टार्स की कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही फिल्म में ढेर सारा एक्शन भी देखने को मिलेगा।

पॉपुलर फ्रेंचाइजी है ‘वेलकम’

‘वेलकम’ बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी मूवी है। पहले दो पार्ट्स को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। जबकि, तीसरे पार्ट को अहमद खान के निर्देशन में रिलीज किया जाएगा। वेलकम 3 की स्टार कास्ट काफी बढ़ी होगी। फिल्म में पांच या छह नहीं, बल्कि तकरीबन 30 स्टार्स होंगे। इतनी ज्यादा स्टार कास्ट वाली इस मूवी की शूटिंग सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है।

सेट से जो फोटो सामने आई है, उसमें फौजी के रोल में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), दलेर मेहंदी और अरशद वारसी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दिशा पाटनी (Disha Patani) भी हैं। फोटो को देख प्लॉट का तो पता नहीं लग रहा, लेकिन इसे देख लग रहा है कि सीन जंगल के आसपास शूट किया गया हो।

वेलकम 3′ की स्टार कास्ट

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इस आइकॉनिक कॉमेडी मूवी को छोड़ दी। वह अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ के स्टार कास्ट को ज्वाइन करने की खबर आई थी। ‘वेलकम 3’ के एक्टर्स की बात करें, तो इसमें आफताब शिवदासानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयष तलपड़े, रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस भी हैं।

IND vs ENG: T20 World Cup में भारत और इंग्‍लैंड के बीच हुए इतने रोमांचक मुकाबले, बराबरी का रहा मामला; भारत ने कुटाई भी की और मुंह की भी खाई

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना इंग्‍लैंड से होगा। टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत और इंग्‍लैंड का 4 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्‍लैंड की टक्‍कर हुई थी। इस मैच में इंग्‍लैंड ने भारत को 10 विकेट से रौंदा था।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना 2 बार की चैंपियन इंग्‍लैंड से होगा। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा है। टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत और इंग्‍लैंड का 4 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं।

भारतीय टीम लेना चाहेगी बदला

टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्‍लैंड की टक्‍कर हुई थी। इस मैच में इंग्‍लैंड ने भारत को 10 विकेट से रौंदा था। इसके बाद फाइनल में इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले इंग्लिश टीम ने 2010 में टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम किया था। टी20 विश्व कप में भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले गए सभी मुकाबलों पर नजर डालते हैं।

युवराज सिंह ने लगाए थे 6 छक्‍के

टी20 वर्ल्‍ड कप के पहले संस्‍करण (2007) के 21वें मैच में भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड को 18 रन से हराया था। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। गौतम गंभीर (58) और वीरेंद्र सहवाग (68) ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े थे। इसके बाद 19वें ओवर में युवराज सिंह का तूफान देखने को मिला था। उन्‍होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 छक्‍के जड़ दिए थे। युवी ने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उन्‍होंने 16 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। जवाब में पॉल कॉलिंगवुड की कप्‍तानी वाली टीम 200 रन ही बना पाई थी। भारत की ओर से इरफान पठान ने 3 विकेट चटकाए थे।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2009

टी20 वर्ल्‍ड कप 2009 के 20वें मुकाबले में भारतीय टीम का सामना इंग्‍लैंड से हुआ था। पहले बैटिंग करते हुए इंग्‍लैंड ने केविन पीटरसन के 46 रन की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे। भारत की ओर से हरभजन सिंह ने 3 विकेट चटकाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी थी। रोहित शर्मा और सुरेश रैना सस्‍ते में पवेलियन लौट गए थे। गौतम गंभीर ने 26, रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर 25 और युवराज सिंह ने 9 गेंदों पर 17 रन बनाए थे। महेंद्र सिंह धोनी 20 गेंदों पर 30 और यूसुफ पठान 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

हरभजन सिंह का दमदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्‍ड कप 2012 में भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड को 90 रन से मात दी थी। पहले बल्‍लेबाज करते हुए भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के नाबाद 55 रन, गौतम गंभीर के 45 रन और विराट कोहली के 40 रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। जवाब में इंग्‍लैंड टीम हरभजन सिंह की फिरकी में फंसकर 80 रन ही बना सकी थी। भारत ने 90 रन से मुकाबला जीता था। भज्‍जी ने 4 ओवर में 3 की इकॉनमी से 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

इंग्‍लैंड ने भारत को 10‍ विकेट से रौंदा था

टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने भारत को 10 विकेट से रौंदकर खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के अर्धशतक की बदौलत 168 रन बनाए थे। जवाब में इंग्‍लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 16 ओवर में टारगेट चेज कर लिया था। कप्‍तान जोस बटलर ने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन और एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों पर नाबाद 86 रन की पारी खेली थी।

सीएम डॉ मोहन यादव का फरमान, लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी, 10 बजे के बाद दफ्तर पहुंचने वालों की खैर नहीं

सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 26 जून को एक आदेश जारी कर सभी विभागों, संभाग आयुक्तों, कलेक्टर्स को याद दिलाया है कि शासकीय सेवकों का सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना सुनिश्चित करें।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अब सरकारी सह्स्कीय सेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के मूड में आ गए हैं, सीएम के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को याद दिलाया है कि ऑफिस टाइम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है, इसलिए सभी शासकीय सेवकों को 10 बजे से पहले ऑफिस पहुंच जाना होगा।

2021 से सुबह 10 बजे शुरू हो रहे हैं सरकारी दफ्तर  

आपको बता दें कि कुछ साल पहले तक मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय 10:30 बजे शुरू होते थे लेकिन जब कोरोना काल आया और लॉक डाउन हुआ तो बहुत समस्या हुई, लेकिन शासन ने व्यवस्थाएं बनाकर दफ्तर चलाये उसके बाद 2021 से ऑफिस टाइम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर दिया गया और फाइव डे वीक कर दिया गया।

लेकिन पिछले कुछ समय से देखने में आ रहा है कि सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी अधिकारी 10:30, 11 बजे तक पहुंच रहे हैं। लेटलतीफी की शिकायत सीएम डॉ मोहन यादव के संज्ञान में भी आई उसके बाद उन्होंने सख्ती के निर्देश दिए, सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 26 जून को एक आदेश जारी कर सभी विभागों, संभाग आयुक्तों, कलेक्टर्स को याद दिलाया है कि शासकीय सेवकों का सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना सुनिश्चित करें। यानि अब तय है कि जो देरी से दफ्तर पहुंचेगा उसकी खैर नहीं है।

MP News : सीएम डॉ मोहन यादव का फरमान, लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी, 10 बजे के बाद दफ्तर पहुंचने वालों की खैर नहीं