Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 265

वेजिटेरियन्स के लिए Omega Fatty 3 Acid का बढ़िया विकल्प हैं ये 5 फूड आइटम्स

हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी होता है। Omega Fatty 3 Acid इन्हीं जरूरी तत्वों में से एक है जो शरीर में कई जरूरी कार्यों में मदद करता है। आमतौर पर ओमेगा थ्री फैटी एसिड फिश साल्मन मैकरेल जैसे नॉन वेज फूड्स में पाया जाता है। हालांकि इसके कुछ वेजिटेरियन ऑप्शन भी हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड आइम्स।

ओमेगा थ्री फैटी एसिड को पॉली अनसैचुरेटेड हेल्दी फैट भी कहते हैं, जो हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा है। हमारा शरीर उतना ओमेगा थ्री फैटी एसिड नहीं बना पाता है, जितने की इसे जरूरत होती है। इसलिए अपनी डाइट में ओमेगा थ्री फैट को शामिल करना बहुत जरूरी हो जाता है। ब्रेन, हार्ट और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए ओमेगा थ्री बहुत ही महत्वपूर्ण आहार है।

ऐसे तो ओमेगा थ्री फैटी एसिड फैटी फिश, साल्मन, मैकरेल, ओयस्टर, शृम्प जैसे नॉन वेज डाइट में ज्यादा पाया जाता है। लेकिन इसके वेजिटेरियन विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसे वेजिटेरियन लोग आराम से खा सकते हैं और अपनी डाइट में ओमेगा थ्री शामिल कर सकते हैं। आइए जानें वेजिटेरियन लोगों के लिए ओमेगा थ्री युक्त फूड्स के विकल्प-

चिया सीड्स

चिया सीड्स प्लांट बेस्ड ओमेगा थ्री फैटी एसिड का बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। लोगों में बीच इन दिनों इसका चलन काफी ज्यादा बढ़ चुका है। सलाद या स्मूदी में चिया सीड्स मिला कर इनका सेवन किया जा सकता है।

हेंप सीड्स

प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक से भरपूर हेंप सीड्स में भी ओमेगा थ्री फैटी एसिड भी पाया जाता है। ऐसे में वेजिटेरियन्स इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं।

फ्लैक्स सीड्स

फाइबर और प्रोटीन युक्त फ्लैक्स सीड्स के एक टेबलस्पून में लगभग 6 ग्राम ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। फ्लैक्स सीड्स को सलाद या ओट्स में मिला कर खाया जा सकता है। यह भी वेजिटेरियन्स के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

राजमा

प्रोटीन युक्त राजमा में भी भरपूर मात्रा में ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। इसे सब्जी जैसा बना कर चावल के साथ खाने से ये बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और पौष्टिक भी होता है।

2अखरोट

ये हेल्दी फैट का एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। ये ब्रेन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे स्नैक, सलाद, स्मूदी, एनर्जी बार के रूप में खाया जा सकता है।

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज 4603 लोग करेंगे चढ़ाई, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस बार की अमरनाथ यात्रा सिर्फ 52 दिनों तक ही चलेगी। 29 जून से शुरू होने वाली ये यात्रा 19 अगस्त को पूरी हो जाएगी। आज पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए 4,603 तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया। इसी बीच वहां पर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

3.50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

जानकारी के मुताबिक इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, 26 जून से अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई थी। बता दें कि इस बार की अमरनाथ की यात्रा सिर्फ 52 दिनों के लिए ही है। 29 जून से शुरू हो रही ये यात्रा 19 अगस्त हो पूरी हो जाएगी। अमरनाथ की यात्रा को लेकर जम्मू के SDM ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ऑफलाइन टोकन दिया जा रहा है।

CCTV कैमरे से निगरानी

सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसके लिए CCTV कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। वहीं ट्रैफिक पर निगरानी के लिए उधमपुर से बनिहाल तक 10 हाई-एंड कैमरे लगाए हैं। जिसमें उधमपुर के जाखनी क्षेत्र, दलवास, खोनी नाला, मेहर, बैटरी चश्मा, नचलाना, बनिहाल चौक, सुरंग-5, शालीगढ़ी और कटपॉइंट जैसे स्थानों के नाम शामिल हैं। इसके साथी ही यातायात पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए एक सलाह भी जारी की है। पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इधर जम्मू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ की वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। अमरनाथ यात्रा के लिए गए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए दोनों रूट के हाई सिक्योरिटी पॉइंट्स पर पुलिस की 13, SDRF की 11, NDRF की आठ, BSF की चार और CRPF की दो टीमें तैनात की गई हैं। वहीं इस बार की यात्रा के लिए मेडिकल व्यवस्थाएं भी बढ़ाई गई हैं।

 

 

दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों से कहा

कहा गया है टर्मिनल टी1डी आईजीआईए दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर सभी एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली से आने-जाने वाले हवाई किराए में किसी भी असामान्य वृद्धि पर नजर रखें और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें। मंत्रालय ने एक्स हैंडल पर कहा कि चीजों को दोबारा सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए बिना किराया बढ़ाए ही काम किया जा सकता है।

दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर छत गिरने की चर्चा हर तरफ है। इसकी वजह से कई उड़ानें भी रद्द की गई। अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को एयरलाइनों से कहा कि वह रद्द होने वाली उड़ानों के लिए हवाई किराए में कोई वृद्धि न करें।

ढह गई थी छत

बता दें शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे टर्मिनल 1 (T1) के पुराने प्रस्थान प्रांगण में एक छत का एक हिस्सा गिर गया था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

इंडिगो और स्पाइसजेट के घरेलू उड़ान संचालन को संभालने वाले T1 के बंद होने के कारण उड़ानें रद्द हो गई हैं और संचालन को अस्थायी रूप से T2 और T3 पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

किराए में न हो असामान्य वृद्धि

इसमें कहा गया है टर्मिनल टी1डी आईजीआईए, दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर सभी एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली से आने-जाने वाले हवाई किराए में किसी भी असामान्य वृद्धि पर नजर रखें और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें।इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि टी1 घटना के बाद, इंडिगो ने 62 उड़ानें प्रस्थान और 7 उड़ानें आगमन रद्द कर दिए हैं, जबकि स्पाइसजेट ने 8 उड़ानें प्रस्थान और 4 उड़ानें आगमन रद्द कर दिए हैं।

 

रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार करने वाली मिसाइल का करेगा निर्माण

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के साथ हुई 36 साल पुरानी संधी को तोड़ने की घोषणा की है। मध्यम दूरी तक मार करने वाली इन मिसाइलों का निर्माण रोकने का यह समझौता रूस और अमेरिका के बीच 1988 में हुआ था। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में पुतिन ने कहा कि अपने आक्रमण को नई मजबूती देने के लिए अब हम फिर से इन मिसाइलों का निर्माण करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के साथ हुई संधि को खत्म करने की घोषणा करते हुए परमाणु हथियार लेकर 5,500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का निर्माण फिर से शुरू करने का आदेश दिया है।

1998 में हुआ था समझौता

मध्यम दूरी तक मार करने वाली इन मिसाइलों का निर्माण रोकने का यह समझौता रूस और अमेरिका के बीच 1988 में हुआ था। उस समय सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ इस बाबत समझौता किया था। 2019 में रूस पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अमेरिका इससे अलग हो गया था, लेकिन रूस की ओर से पुतिन ने समझौता खत्म होने की औपचारिक घोषणा शुक्रवार को की है।

रूस की सुरक्षा के लिए जरूरीः पुतिन

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में पुतिन ने कहा कि अपने आक्रमण को नई मजबूती देने के लिए अब हम फिर से इन मिसाइलों का निर्माण करेंगे। रूस की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि समझौते से अमेरिका के हटने के बाद भी रूस ने 2019 के बाद मध्यम दूरी वाली इन मिसाइलों का उत्पादन शुरू नहीं किया था, लेकिन अमेरिका ने न केवल इन मिसाइलों का उत्पादन किया बल्कि अब वह इन्हें यूरोप को भी भेज रहा है। इसलिए अब हमें अपनी सुरक्षा के लिए इन मिसाइलों का उत्पादन करना पड़ेगा।

SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे धागे, अभी से थर-थर कांप रही मार्करम की सेना

दक्षिण अफ्रीका ने अब तक टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब नहीं जीता है। भारतीय टीम ने 17 साल पहले 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। टीम इंडिया ने 11 साल से आईसीसी की कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया था। ऐसे में दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 को हर हाल में जीत चाहेंगी।

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका टीम के बीच शनिवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह भिड़ंत बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर होगी। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने वाली दोनों ही टीमें अब ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब हैं। हालांकि, बड़े मैच का प्रेशर दोनों टीमों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

17 साल पहले जीता था खिताब

दक्षिण अफ्रीका ने जहां अब तक टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब नहीं जीता है तो वहीं भारतीय टीम ने 17 साल पहले 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। इसके अलावा टीम इंडिया ने 11 साल से आईसीसी की कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया था। ऐसे में दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 को हर हाल में जीत चाहेंगी। हालांक‍ि, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज साउथ अफ्रीका का पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने का ख्‍वाब तोड़ सकते हैं।

रोहित जमकर करते हैं कुटाई

मुंबई के बल्‍लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने 17 मैच की 16 पारियों में 28.00 की औसत और 129.23 की स्‍ट्राइक रेट से 420 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन ने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रोहित का बल्‍ला आग उगल रहा है। टूर्नामेंट में अब तक वह 248 रन बना चुके हैं। इस दौरान भारतीय कप्‍तान ने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं।

सूर्या खोल देते हैं धागे

सूर्यकुमार यादव भी टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाजों की जमकर कुटाई करते हैं। स्‍काई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 6 पारियों में उन्‍होंने 68.60 की औसत और 177.72 की स्‍ट्राइक रेट से 343 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्या ने 4 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। वह प्रोटियाज टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय

रोहित शर्मा: 420 रन

सूर्यकुमार यादव: 343 रन

सुरेश रैना: 339 रन

विराट कोहली: 318 रन

शिखर धवन: 233 रन

Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर की नई कहानी लेकर आए रोहित शेट्टी

खतरों के खिलाड़ी 14 को ऑन एयर होने में अब बस ज्यादा समय नहीं है जो फैंस इस शो का इंतजार कर रहे थे उनका यह वेट अब ओवर होने वाला है। कलर्स ने शो के प्रोमो वीडियो शेयर कर दिए हैं जिसमें कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी खतरनाक स्टंट करते हुए अपने डर पर काबू पाते हुए नजर आ रहे हैं।

पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का बज पिछले काफी समय से बना हुआ है। शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट रोमानिया से अपने अपडेट शेयर करते रहते हैं। वहीं, शो को लेकर भी आए दिन नई-नई अपडेट सामने आती रहती है। फैंस भी अब इसके ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनका ये इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।

दरअसल, खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में कंटेस्टेंट्स को डर से चीखते चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। अभी तक रोहित शेट्टी के साथ दो कंटेस्टेंट के वीडियो सामने आए हैं, जिसे देखने के बाद यह साफ है कि इस बार रोहित डर की नई कहानी लेकर आने वाले हैं।

ड्रीम हॉलिडे बनेगा नाइटमेयर

13 सक्सेसफुल सीजन के बाद अब खतरों के खिलाड़ी 14 का हर किसी को इंतजार है। इस बार शो की शूटिंग केपटाउन में न होकर रोमानिया में हो रही है। ऐसे में अब कलर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इसका प्रोमो शेयर कर दिया है। पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिली, जो खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं बैकग्राउंड से रोहित शेट्टी की आवाज आती है। उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि यूरोप पहुंचते ही कंटेस्टेंट हॉलिडे मूड में आ गए। साइड सीन, स्पा और शॉपिंग… अब मूड बदलेगा, माहौल बदलेगा। इनका ड्रीम हॉलीडे अब जल्द इनके बुरे सपने में बदलने वाला है।

खतरों से खेलते दिखीं कृष्णा श्रॉफ

इसके बाद टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का प्रोमो वीडियो आता है, जिसमें वह पहले एन्जॉय करते हुए और फिर पिता जैकी श्रॉफ से बात करते हुए नजर आती हैं। इसके बाद उन्हें सांप और दूसरे चीजों के साथ स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि उन्हें ये खतरनाक स्टंट करते हुए पिता की याद भी आ जाती है।

डर पर काबू पाते दिखे गश्मीर महाजनी

वहीं, गश्मीर महाजनी का भी प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वह अपने डर पर काबू पाते हुए स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बार कंटेस्टेंट के लिए यह खेल बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब सलाह

Narayan Kushwaha advice to women मध्यप्रदेश के मंत्री का विवादित बयान सामने आया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पतियों की शराब छुड़ाने के लिए महिलाओं को उन्हें घर में ही पीने देने की सलाह दी। मंत्री ने कहा कि माता-बहनें चाहती है कि उनके पति शराब न पिए तो पहले पति को बताएं कि बाजार में कहीं मत पियो।

मध्यप्रदेश के एक मंत्री का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह (Narayan Kushwaha advice to women) ने पतियों की शराब छुड़ाने के लिए महिलाओं को ऐसी सलाह दी जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, भोपाल में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि महिलाओं को अपने पति को बाहर की बजाए घर में ही शराब पीने को कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वो घर पर बच्चों के सामने पीएंगे तो खुद पर शर्म आएगी और शराब छोड़ देंगे।

मेरे सामने पीयो शराब…

मंत्री ने कहा कि माता-बहनें चाहती है कि उनके पति शराब न पिए तो पहले पति को बताएं कि बाजार में कहीं मत पियो। आप घर आओ, खाना खाओ और मेरे सामने पियो। उन्होंने कहा कि पति जब सामने पिएंगे तो उनकी लिमिट कम होती जाएगी। धीरे-धीरे वो शराब पीना ही छोड़ देंगे, क्योंकि उन्हें शर्म आएगी कि मैं अपनी पत्नी और बच्चों के सामने शराब पी रहा हूं। उसे वो भी बातें बताएं कि तुम्हारे बच्चे आगे शराब पिएंगे।

गलत काम रोकने के लिए संस्कार आड़े नहीं आने चाहिए

मंत्री ने आगे कहा कि सामाजिक संस्कारों के कारण कई लोग ऐसा नहीं कर पाते, लेकिन गलत काम रोकने के लिए संस्कार आड़े नहीं आना चाहिए। शराब पीने वालों को बेलन दिखाएं, खाना न दें। महिलाएं एकजुट होकर बेलन गैंग बनाए। कुशवाह ने कहा कि नशे की बुराई को खत्म करने के लिए सभी धार्मिक, आध्यात्मिक संस्थाओं से सहयोग लें। इसके लिए समाज में जनजागरण करें।

कांग्रेस ने कसा तंज 

नारायण सिंह कुशवाह के इस विवादित बयान पर कांग्रेस ने भी तंज कसा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल प्रमुख मुकेश नायक ने निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जी ने जो बोला है उसका आशय तो सही है, लेकिन बोलने का तरीका गलत है। उन्होंने कहा कि अगर पति घर में शराब पिएंगे तो घर कलह की जगह बन जाएगा और घरेलू हिंसा इससे बढ़ेगी। उन्हें पुरुषों को शराब न पीने की सलाह देनी चाहिए थी।

प्यार का सफर: बिहार से मुंबई तक, एक प्रेमी जोड़ी के मां-बाप बने खलनायक, मीडिया की मदद से सुलझा मामला

मुंबई(टिलहर) : बिहार के छपरा से मुंबई के तिलहर तक का यह प्रेम कहानी नहीं रही सिर्फ एक दिलचस्प कहानी, बल्कि एक विवादों से भरी भी बन गई। 19 साल के कृष्ण कुमार और प्रीति कुमारी ने अपने प्यार को स्थायी करने के लिए बहुत संघर्ष किया, जब उनकी शादी के लिए आधार कार्ड में गलत उम्र दर्ज की होने से उनकी कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी। इसके बाद, उनके रिश्ते को लेकर समाज में हलचल मची और मीडिया ने इसे गहराई से देखा।

कृष्ण कुमार और प्रीति कुमारी की प्रेम कहानी ने एक नई बात साबित की – प्रेम का सफर आसान नहीं होता, खासकर जब सामाजिक रूप से स्वीकृति की मांग होती है। उनकी उम्र को लेकर हुए विवाद ने सामाजिक चरणों को हिला डाला, लेकिन मीडिया ने इसे उजागर कर मामले को सुलझाया।

प्रीति कुमारी के माता-पिता के द्वारा की गई धमकियों और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, मीडिया ने उनके लिए एक सुरक्षित मंच प्रदान किया। पुलिस से मदद मांगने पर भी सहायता नहीं मिलने के बावजूद, उन्होंने अपने रिश्ते के लिए संघर्ष किया और आखिरकार मीडिया के समर्थन से समस्या को सुलझाया।

इस समय पर, हम सबको सोचने पर मजबूर करने वाले प्रश्न उठाने चाहिए – क्या समाज में ऐसे प्रेम को स्वीकार्यता मिलनी चाहिए? क्या मां-बाप को अपने बच्चों की खुशियों में रुकावट डालने का हक है? और क्या हमें समाज की दृष्टि से इस तरह के मामलों को समझने और समाधान करने की आवश्यकता है?

आष्टा में बूथ के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित

दृढ़ इक्षा शक्ति हो तो कोई कार्य असंभव नहीं- कलेक्टर श्री सिंह लोकसभा चुनाव में सीहोर को अग्रणी मतदान प्रतिशत वाले जिलों में शामिल होने पर बूथ के सदस्यों को कलेक्टर ने किया सम्मानित सीहोर,28 जून,2024

लोकसभा निर्वाचन के पश्चात् आष्टा में बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों के सम्मान समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बूथ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में लगातार मतदान का प्रतिशत गिर रहा था। भीषण गर्मी का  दौर चल रहा था। ऐसे में मतदाताओं को घर से निकाल कर पोलिंग बूथ तक पहुंचाना हमारे लिए एक बड़ी चुनौति थी। लेकिन बूथ लेवल अवेयरनेश ग्रुप के आप सभी सदस्यों ने इस चुनौती को न केवल स्वीकार किया, बल्कि अथक प्रयास कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाते हुए सीहोर जिले को मतदान प्रतिशत के मामले में अग्रणी जिलों में शामिल कर दिया है। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है, कि मैं उस टीम का मुखिया हॅूं जिस टीम में आप जैसे कर्मठ शासकीय सेवक हैं।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, कोटवार, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, पटवारी, शिक्षक, स्व-सहायता समूह की बहनों सहित बूथ के सभी सदस्यों ने समर्पित होकर अपनी पूरी उर्जा और अधिकतम क्षमता के साथ एक टीम भवना के साथ काम किया है, जिसके परिणाम स्वरूप ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सफल हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी, शांतिपूर्ण तथा निर्विघन रूप से सम्पन्न करानें में जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी-कर्मचार

आष्टा राजकुमार पाल रिपोटर

अंकिता लोखंडे से रश्मि देसाई तक, हिना खान के तीसरी स्टेज के कैंसर पर सितारों ने बढ़ाई हिम्मत

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने शुक्रवार को अपनी बीमारी का खुलासा कर पूरे टीवी जगत को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया और ये अपने तीसरी स्टेज में है। हिना ने ये भी बताया कि उनका इलाज चल रहा है।

टीवी जगत की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल हिना खान को लेकर हैरान करने वाली खबर आई है। एक्ट्रेस ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने का खुलासा किया है। 28 जून को हिना खान ने पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि वो ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई पूरी टीवी इंडस्ट्री एक्ट्रेस के हिम्मत बढ़ाने इकट्ठा हो गई।

हिना खान के पोस्ट पर अंकिता लोखंडे से लेकर रश्मि देसाई तक, कई पॉपुलर सेलेब्स ने रिएक्टर किया और उनका हौसला बढ़ाया।

हिना के सपोर्ट में आए सितारे

भाबी जी घर पर है एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने हिना खान के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा, “आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजती हूं, तुम एक फाइटर हो, तुम जल्दी ठीक हो जाओगी।” देवों के देव महादेव एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने कमेंट किया- “दुआ”। वहीं, पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कहा, “हिना आप इससे बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं। ये भी गुजर जाएगा। आपको प्यार और ताकत भेज रही हूं। भगवान आपकी रक्षा करें।”

को-स्टार ने भी किया कमेंट

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हिना खान की को-स्टार रही लता सबरवाल ने भी उन्हें हिम्मत दी और कहा, “आप एक मजबूत लड़की हैं, जो हमेशा जीतती है।” हिमांशी खुराना ने भी हिना खान को हिम्मत न हारने की सलाह दी। एक्ट्रेस ने कहा, “आप ठीक हो जाएंगी, आपको ढेर सारा आशीर्वाद।” हिना के पोस्ट पर श्रद्धा आर्या ने भी कमेंट किया और कहा, “हम सभी उम्मीद करेंगे और प्रार्थना करेंगे कि आप इस मुश्किल घड़ी से जल्द निकल जाए… आपको हेल्दी, खुश और स्ट्रॉन्ग देखने की कामना करती हूं। आप बहुत मजबूत शख्सियत हैं।”

रश्मि देसाई ने हिना को दी हिम्मत

हिना खान के पोस्ट पर सितारों के कमेंट्स का सिलसिला यही खत्म नहीं हुआ। एक्ट्रेस की बीमारी का सुनकर मोना सिंह को भी दंग रह गईं। उन्होंने कमेंट करते हुए कहा, “आप जल्दी ठीक हो जाए। हिना पॉजिटिव और मजबूत रहिए। आपको ढेर सारा प्यार।” गौहर खान ने भी रिएक्ट किया और कहा, “मेरी सारी दुआएं आपके लिए। आप बहुत अच्छी हैं। आप ठीक हो जाएंगी। आमीन।” वहीं, रश्मि देसाई ने कहा, “आप हमेशा स्ट्रॉन्ग रही हैं और मैं आपके लिए प्रार्थना करती हूं। आपकी तकलीफ कम हो।”