Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 263

भाजपाइयों ने सांसद राहुल गांधी के ‘हिंदू’ वाले बयान पर किया विरोध

अलीगढ़। दिनांक 01-07- 2024 को संसद भवन दिल्ली में संसदीय कार्यवाही चलने के तहत राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमे राहुल गांधी द्वारा सदन में ‘हिंदू’ विरोधी बयान दिए जा रहे है की “जो लोग अपने आप को हिंदू कहते है वो 24 घंटा हिंसा – हिंसा – हिंसा, नफरत – नफरत – नफरत, असत्य – असत्य – असत्य” व शिव जी कहते है “डरो मत, डराओ मत”, “अभ्रद मुद्रा दिखाते हुए”, अहिंसा की बात करना व त्रिशूल जमीन में गाड़ देते है। नेता विपक्ष राहुल गांधी के उपरोक्त बयानों से राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं पर कटाक्ष से हिंदुओ को हिंसक बताते हुए हिंदुओ की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया जिससे हिंदुओ की आस्था को ठोस पहुंची व अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के हिंदू धर्म के प्रति प्रेम रखने वाले हिंदू धर्म मानने वाले तथा हिंदू धर्म की मान्यताओं पर विश्वास रखने वाले व्यक्तियों में आक्रोश उत्पन हो गया है जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता ने थाना बन्नादेवी तो राहुल गांधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने हेतु दिनांक 02-07-2024 को तहरीर दी।

ई खबर मीडिया के लिए अलीगढ़ से नितिन अरोड़ा की रिपोर्ट

अलीगढ़/हाथरस में बड़ा हादसा, सत्संग में भगदड़ मचने से 130 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत की खबर

सिकंदाराऊ के गांव रतनीभानपुर में भोले बाबा का सत्संग समाप्त होने के दौरान हुआ हादसा
मृतकों में महिलाओं, बच्चों की संख्या ज्यादा बताई जा रही, दो दर्जन शव एटा भेजे गए
सीएम योगी ने हादसे पर जताया शोक, एडीजी आगरा व कमिश्नर अलीगढ़ को सौंपी जांच
मंडल स्तर के पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर हुए रवाना
हाथरस भगदड़ में अब तक 130 की मौत, योगी ने दो मंत्रियों को भेजा यूपी के भोले बाबा के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 130 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। सौ से ज्यादा लोग गंभीर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीजी आगरा जोन व कमिश्नर अलीगढ़ को घटना की जांच का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार हाथरस रवाना हो गए हैं।

बताया जाता है कि हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोले बाबा का प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी। एक अनुमान के अनुसार सवा लाख लोग पहुंच गए थे। इसी दौरान लोग भीड़ के कारण परेशान होने लगे। भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे तो भगदड़ मच गई। इसमें लोग जमीन पर गिरे तो उन्हें कुचलते हुए अन्य लोग निकलने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ई खबर मीडिया के लिए अलीगढ़ से नितिन अरोड़ा की रिपोर्ट

चंडी मंदिर मोरनी रोड पर जलभराव की समस्या: सड़क बनी स्विमिंग पूल, जनता परेशान

पंचकूला / मोरनी : चंडी मंदिर मोरनी रोड पर चंडी वास के पास सड़क का हाल बारिश के बाद स्विमिंग पूल जैसा हो गया है। यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। विशेष रूप से बाइक सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग को जल्द ही पानी निकासी का पुख्ता इंतजाम करना होगा। एक ही बारिश में सड़क का यह हाल है, तो पूरे मानसून में सड़क ब्लॉक हो सकती है।

स्थानीय निवासी देवराज शर्मा (चौधरी का वास, माँधना) ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने घर बांधना जा रहे थे। यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे की है जब वह अपनी गाड़ी से इस रास्ते से गुजर रहे थे। तभी उनकी गाड़ी इस ‘स्विमिंग पूल’ में बंद हो गई और उसके बाद स्टार्ट नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों की मदद से धक्का देकर उसे मैकेनिक तक पहुंचाया गया। देवराज ने सवाल उठाया कि ऐसे सैकड़ों वाहन इस सड़क से रोजाना गुजरते हैं। मेरी गाड़ी का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कौन करेगा? क्या अधिकारी और प्रशासन इसके जिम्मेदार होंगे?

सड़क की स्थिति को लेकर अन्य वाहन चालकों ने भी अपनी नाराजगी जताई है। विजय शर्मा, अनुज नवीन, विक्की शर्मा (ऑटो चालक), किशन सिंह, नरसिंह, कृष्ण पाल, बंटी, मदन आदि ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मार्ग से पानी की उचित निकासी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते पानी की निकासी नहीं की गई तो यह ‘स्विमिंग पूल’ वाला रोड किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

कार चालक देवराज शर्मा जिसकी गाड़ी मोरनी रोड बीच सडक पर बने स्विमिंग पूल में नहाने से हुई बीमार !

विभाग को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना होगा ताकि जनता को राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

मोरनी क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश ने एक बार फिर से प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता अब इंतजार कर रही है कि कब विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेकर इसका स्थायी समाधान करेगा।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

शांति समिति मीटिंग मुहर्रम त्योहार व डीजे संचालकों के संबंध में थाना बबीना जनपद झांसी

आज दिनांक 02.07.2024 को बबीना थाने में शांति समिति मीटिंग मुहर्रम त्योहार व डीजे संचालकों के संबंध में थाना बबीना जनपद झांसी में मीटिंग रखी गई जिसमें आने वाला त्योहार मोहर्रम ताजिया , इसमें साफ सफाई बिजली ईत्यादि की व्यवस्था की जा सके जिसमे झांसी SDM एवम CO सदर झांसी बबीना थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी उपनिरीक्षक सर्वेश सिंह ,SI कुलदीप पवार , दीवान मजीद खान

भाजपा बबीना मंडल अध्यक्ष पलविंदर सिंह नंदा जी , भाजपा बबीना विधायक प्रतिनिधि व भाजपा मंडल महामंत्री मनोज साहू ,भाजपा बबीना मंडल उपाध्यक्ष ललित साहू , क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण समाज व वह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोपाल नारायण दुबे जी ,पत्रकार मोहित साहू , भाजपा बबीना अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शादिक मंसूरी , मनोज राजपूत, शानू राइन,पत्रकार मुकेश साहू पत्रकार मोहम्मद हनीफ ,जमा मस्जिद सदर साहब युसूफ राइन, शौकत पहलवान , बंटी कुरैशी, इमरान कुरेशी ,सलीम लाइन , बबीना प्रधान दीनदयाल पहलवान, श्री राम डी जे मोहित साहू , जीतू डी जे, पप्पू डीजे पप्पू वंशकार , आदि उपस्थित रहे

ई खबर मीडिया के लिए झांसी से मोहित साहू की रिपोर्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन

अलीगढ़ दिनांक: 02 जुलाई 2024 को मंगलायतन विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस के चतुर्थ सत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री

अंशुल श्रीवास्तव ने “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की “कार्य पद्धति, सामुहिक एवं गट्स:” विषय पर कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित किया।

ई खबर मीडिया के लिए अलीगढ़ से नितिन अरोड़ा की रिपोर्ट

 

संतराम की गुहार: सरकारी योजना के बावजूद नहीं मिला आवास

गोण्डा, उत्तर प्रदेश: ग्राम पाडेचौरा, तहसील करनैलगंज के निवासी संतराम मिश्र ने सरकारी योजनाओं के तहत आवास प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है। संतराम ने अपने पत्र में बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है और वह अपने माता-पिता और दो बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं क्योंकि उनका घर गिर चुका है।

संतराम ने कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने ग्राम प्रधान से भी सहायता मांगी थी, लेकिन प्रधान ने 40,000 रुपये की मांग की।

ग्राम प्रधान ने मांगे 40,000 रुपये, तहसील दार और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत बेअसर

संतराम ने अपने पत्र में बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने पूर्व में भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिनके संदर्भ संख्या 60000 190097521, 40018 319022566, 60000190132440 और 2019/0493519 हैं।

संतराम का कहना है कि इन शिकायतों पर की गई जांच रिपोर्टें सर्वथा गलत हैं और मौके की जांच किए बिना ही बनाई गई हैं। ग्राम पंचायत के अधिकारियों से भी उन्होंने इस मामले में संपर्क किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

संतराम ने अधिकारियों से निवेदन किया है कि उनके प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उन्हें किसी सरकारी योजना के तहत आवास दिलाने की कृपा की जाए। संतराम का कहना है कि यदि उनके द्वारा दी गई कोई जानकारी गलत साबित होती है, तो वह उसके लिए जो भी कार्रवाई होगी, उसे सहर्ष स्वीकार करेंगे।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

India vs Zimbabwe T20I: नए हेड कोच और कप्तान के साथ जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के सीनियर प्लेयर्स को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। जिम्बाब्वे के लिए भारतीय टीम नए कप्तान और नए हेड कोच के साथ रवाना हो गई है। शुभमन गिल को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारत का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया हैं।

 एक नई भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज का आगाज 6 जुलाई से होना है, जिसका पहला मैच हरारे में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए रवाना हुई भारतीय टीम के प्लेयर्स की तस्वीरें अपने एक्स पर शेयर की है।

Kalki 2898 AD में प्रभास के किरदार में छुपा है गहरा राज, Mahabharat के इस योद्धा का निभाया है किरदार

निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) ने कामयाबी के सभी पड़ावों को पार कर लिया है। कमाई के मामले में इस मूवी ने शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। कल्कि में महाभारत के पात्रों की कहानी को अनोखे अंदाज से पेश किया गया है। मूवी में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा तो प्रभास (Prabhas) ने इस योद्धा का किरदार निभाया है।

कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) फिल्म को लेकर इस वक्त सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। रिलीज के पहले 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर के प्रभास स्टारर इस मूवी ने हर किसी को प्रभावित किया है। माइथोलॉजिकल औक साइंस फिक्शन फिल्म के आधार पर कल्कि में महाभारत के पात्र की कहानियों को बखूबी दर्शाया गया है।

दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन (Amitah Bachchan) ने अश्वत्थामा बनकर कल्कि 2898 एडी मूवी को चर्चा का अहम मुद्दा दे दिया है। इसके अलावा प्रभास के किरदार भैरवा में महाभारत के महान योद्धा का पात्र छिपा दिखाया गया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि प्रभास (Prabhas) ने कल्कि में किसकी भूमिका निभाई है।

प्रभास ने निभाया महाभारत का ये किरदार

निर्देशक नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी में महाभारत के पात्रों की भरमार है, लेकिन सबसे अधिक लाइमलाइट फिलहाल अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा का किरदार बटोर रहा है। अब इसमें प्रभास का नाम भी जुड़ रहा है। अगर आपने अभी तक कल्कि नहीं देखी है तो हम आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार इस फिल्म महाभारत के महान योद्धा कर्ण की भूमिका निभाई है।

बिजली की खपत में जबरदस्त उछाल, साल 2031-32 तक 400 GW के पार पहुंच सकती है डिमांड

देश में गर्मी के सीजन में बिजली की मांग में तेजी आई थी। देश में लगातार बिजली की खपत ज्यादा हो रही है। बिजली की खपत में आई तेजी को लेकर ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि साल 2031- 32 तक पावर डिमांड 400 GW (गीगावॉट) के पार पहुंच सकती है। ऑफिशियल डेटा के अनुसार सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 209 गीगावॉट थी।

देश में बिजली खपत में शानदार तेजी देखने को मिली है। देश में बढ़ रहे बिजली खपत को लेकर ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि साल 2031- 32 तक 400 GW (गीगावॉट) के पार पहुंच सकता है।

आज पंकज अग्रवाल सीआईआई-स्मार्ट मिटरिंग कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस साल मई में पावर डिमांड 250 GW के पार पहुंच गई थी।

पिछले दो साल में कई राज्यों में पावर डिमांड बढ़ गया है। बिजली की खपत में लगातार तेजी ने 384 GW को छू लिया है और अगर आगे भी इतनी तेजी जारी रही तो साल 2031-32 में बिजली की खपत 400 GW के पार पहुंच सकती है। इतनी बिजली खपत के लिए हमें पावर जनरेशन इंस्टॉल करना होगा जिसकी मदद से 900 GW बिजली का उत्पादन हो।

इस वर्ष की अधिकतम बिजली मांग का सरकारी अनुमान 260 गीगावॉट था। ऊर्जा सचिव ने कहा कि अनुमानित 260 गीगावॉट अधिकतम मांग सितंबर तक पहुंचने की उम्मीद है।

डॉक्टर डे के अवसर पर वैकल्पिक चिकित्सक संघ ने चिकित्सक सम्मान समारोह

डॉक्टर डे के अवसर पर वैकल्पिक चिकित्सक संघ ने चिकित्सक सम्मान समारोह का किया आयोजन बता दें की 1 जुलाई को डॉक्टर डे के अवसर पर वैकल्पिक चिकित्सक संघ इंदौर इकाई द्वारा भव्य गरिमाई रूप चिकित्सकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में पधारे वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु सिंह प्रदेश महामंत्री डॉ दीपक परसैया की गरिमामयी उपस्थिति में मेदांता हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टिट्यूट इंदौर के कांसल्टेंट डॉ यतीन्द्र पोरवाल ने ईसीजी रीडिंग से हार्ट संबंधित रोगों की पहचान पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।


इंदौर इकाई द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में पधारे संगठन के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ नीलम विश्वकर्मा प्रदेश मंत्री सम्भागीय अध्यक्ष संभागीय मंत्री एवं जिलाध्यक्षों के साथ आए सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री इंदौर महापौर पुष्यमित्र मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ अग्रवाल सहित पूरे प्रदेश से आए हुए वैकल्पिक चिकित्सकों को डे की बधाई शुभकामनाएं दीं सिरोंज से सामिल हुए डॉ चंद्रेश सैनी जिला अध्यक्ष विदिशा डॉ वशीम खान डॉ असलम खान डॉ समंदर गोस्वामी लटेरी डॉ हरनाथ सिंह डॉ राजकुमार पाल आष्टा सहित डॉक्टर सामिल हुए
डॉ नारायण पाल डॉक्टर गोपाल धनगर डॉक्टर साइन मंसूरी आष्टा

ई खबर मीडिया के लिए आष्टा राजकुमार पाल की रिपोर्