Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 262

मीरा यादव की शादीशुदा ज़िंदगी बनी दहेज उत्पीड़न का शिकार, महिला थाना बलरामपुर में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर: गोण्डा जिले के पूरे धनी निवासी मीरा यादव ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने महिला थाना, जनपद बलरामपुर में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने पति सतेन्द्र यादव और ससुरालजनों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

मीरा यादव की शादी पांच साल पहले बलरामपुर जिले के गौशाला रोड भगवती गंज निवासी सतेन्द्र यादव उर्फ ननकन से हुई थी। शादी के समय मीरा के पिता शिवकुमार यादव ने अपनी हैसियत के अनुसार स्पलेडर प्लस गाड़ी, अंगूठी, माला, 3 लाख रुपये नगद और अन्य सामान दहेज में दिया था।

शादी के कुछ ही समय बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मीरा को प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति सतेन्द्र यादव, जेठ सौलेन्द्र कुमार यादव और जेठानी संगीता यादव उर्फ पौधा ने 13 मई 2024 को शाम करीब 7 बजे उनके साथ मारपीट की और उन्हें तीन दिनों तक कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उनके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश की गई।

पुलिस में शिकायत परंतु नहीं हो रही कार्यवाही

मीरा यादव ने थाना कोतवाली नगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई है, जिसका नंबर 0145/2024 है। इस रिपोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए, 323, 504, 506, 342 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मीरा ने पुलिस से निवेदन किया है कि उनके प्रकरण का संज्ञान लेकर विपक्षीगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उत्पीड़न से मुक्ति मिल सके।

भाई और परिजनों का क्या है कहना?

मीरा के भाई चन्द्रशेखर यादव ने भी अपनी बहन के समर्थन में पुलिस से त्वरित और उचित कार्यवाही की अपील की है। उनका कहना है कि अगर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही नहीं की गई तो मीरा को और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

मीडिया से अपील

मीरा यादव ने मीडिया से अपील की है कि उनके मामले को उठाकर न्याय दिलाने में मदद करें। उनका कहना है कि पुलिस की कार्यवाही धीमी है और ससुराल वालों का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। मीडिया के माध्यम से उनके मामले को जनता के सामने लाया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके और अन्य पीड़ित महिलाओं के लिए एक उदाहरण स्थापित हो सके।

दहेज प्रथा जैसे गंभीर विषय पर सामाजिक प्रतिक्रिया

इस प्रकार की घटना ने समाज में दहेज उत्पीड़न के गंभीर परिणामों की ओर ध्यान खींचा है। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले में मीरा यादव को न्याय दिलाने की अपील की है।
मीरा यादव की शिकायत से दहेज उत्पीड़न की समस्या का एक और भयावह चेहरा सामने आया है। इस मामले में पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्यवाही अपेक्षित है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दहेज उत्पीड़न जैसी कुरीतियों का समाज से उन्मूलन हो सके।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ‘आप’ को न और बाकियों को हाँ

कांग्रेस, महाराष्ट्र और झारखण्ड के अपने गठबंधन के साथियों से साथ बने तालमेल को जारी रखने के लिए तैयार है, लेकिन दिल्ली और हरियाणा में वो अब इंडिया ब्लॉक के साथ आगे चलने को तैयार नहीं हैं.
कांग्रेस, जो इंडिया गठबंधन का सबसे प्रमुख दल है, महाराष्ट्र और झारखण्ड के अपने गठबंधन के साथियों से साथ बने तालमेल को जारी रखने के लिए तैयार है, लेकिन दिल्ली और हरियाणा में वो अब इंडिया ब्लॉक के साथ आगे चलने को तैयार नहीं हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी.

मतलब साफ़ है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव से पहले हुआ गठबंधन अब आगे नहीं चलेगा. न दिल्ली में और न ही हरियाणा में, जहाँ दोनों पार्टियों ने बीजेपी को हारने के मकसद से एक साथ मिल कर चुनाव लड़ा था. दरअसल कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने खुद ये एलान किया कि आने वाले समय में हरियाणा और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी, आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर नहीं. उन्होंने साफ़ कहा कि विधानसभा चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कोई गुंजाइश ही नहीं है.

कांग्रेस महाराष्ट्र और झारखण्ड में जरी रखेगी गठबंधन

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखण्ड में PTI को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हीं जगहों पर इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर चुनाव लडेगा, जहाँ पर कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल मिलकर लड़ने की इक्छा रखेंगे, अगर सहमति नहीं बनती है तो फिर अलग अलग चुनाव लड़ेंगे. इस बीच उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखण्ड में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के अपने साथियों के साथ मिल कर चुनाव लड़ेगी. साथ में उन्होंने कहा कि राज्यों के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का फार्मूला अलग अलग हो सकता है.

पंजाब में पहले ही बिना किसी से नहीं है गठबंधन

जयराम रमेश ने इस साक्षात्कार में ये भी कहा कि पंजाब में कांग्रेस का किसी से भी गठबंधन नहीं है. पार्टी अकेले ही लड़ी थी और अकेले ही लड़ेगी. रही बात हरियाणा की तो वहां पर लोकसभा चुनाव में पार्टी ने आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट दी थी लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले ही लड़ेगी. रही बात दिल्ली की तो पहले ही आम आदमी पार्टी ये कह चुकी है कि विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी, तो ऐसे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ लड़ने की कोई गुंजाइश ही नहीं है.

गोपाल राय ने किया था विधानसभा चुनाव में अलग लड़ने का एलान आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के कुछ समय बाद भी एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का एलान कर दिया था कि विधानसभा चुनाव में आप का कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होगा. उससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री जब लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के लिए परोल पर जेल से बाहर आये थे तो उन्होंने भी ये कहा था कि फिलहाल उनका कांग्रेस के साथ गठबंधन 4 जून तक के लिए है.

आम चुनाव के लिए ब्रिटेन में मतदान शुरू, वोटर्स का इकॉनमी और टैक्स समेत इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Sunak vs Starmer यूनाइटेड किंगडम में लाखों मतदाता आज सबसे महत्वपूर्ण आम चुनाव में भाग ले रहे हैं। नवीनतम सर्वेक्षणों में कीर स्टारमर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी की शानदार जीत का संकेत मिला है जो प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल के शासन को समाप्त कर सकता है। मतदान आज 7 बजे (स्थानीय समय) से शुरू हो चुका है।

यूनाइटेड किंगडम में ऐतिहासिक आम चुनावों के लिए गुरुवार को मतदान केंद्र खुल चुके हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण हो गया है कि अर्थव्यवस्था, कर और आव्रजन जैसे मुद्दे वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित दावेदारों के लिए किस तरह से रुख बदलते हैं।मतदान आज सुबह 7 बजे (स्थानीय समय) शुरू हुआ और रात 10 बजे बंद हो जाएगा। छह सप्ताह तक चले अभियान में सभी प्रमुख दलों ने देश भर में अपनी ताकत झोंकी और आज देश के अगले प्रधानमंत्री के लिए मतदान के साथ समाप्त हो जाएगा। इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के कुल 650 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता चुनाव में अपना वोट डालेंगे। किसी पार्टी को 650 संसदीय सीटों में से कम से कम 326 सीटें जीतनी होंगी और उस पार्टी का नेता प्रधानमंत्री बनेगा। CNN के अनुसार, ब्रिटेन की सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति, जीवन-यापन की लागत, टैक्स, आव्रजन और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे इस चुनाव में प्रमुख विषय बने रहेंगे।ऋषि सुनक Vs कीर स्टार्मर

कंजर्वेटिव पार्टी (conservative party) के नेता ऋषि सुनक एक बार फिर पीएम बनने की रेस में हैं। हालांकि, अब तक जिस तरह के सर्वे देखने को मिले हैं उनमें कहा गया है कि इस बार उनकी राह आसान नहीं रहने वाली है। ऋषि सुनक ब्रिटेन में बढ़ती महंगाई पर काबू करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उन पर कई वादों को पूरा ना करने के आरोप लग रहा है। वादों पर खरा ना उतरने की वजह से उनके खिलाफ लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले एशियाई और हिंदू प्रधानमंत्री हैं।

कीर स्टार्मर (keir starmer)

लेबर पार्टी (Labour Party) के नेता कीर स्टर्मर एक पूर्व मानवाधिकार वकील और मुख्य जन अभियोजक रह चुके हैं। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी को बहुमत मिलने का दावा किया गया है। ऐसे में बहुत संभावना है कि ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री कीर स्टर्मर बन सकते हैं। कीर स्टार्मर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पूर्व डायरेक्टर रह चुके हैं। साल 2020 के अप्रैल महीने में उन्होंने लेबर पार्टी ज्वाइन की थी।

मध्य प्रदेश में पहली बार 3 लाख 60 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट हुआ पेश, सीएम मोहन यादव बोले- सभी वर्गों का रखा गया ध्यान

सीएम यादव ने कहा कि बजट में सभी वर्गों विशेषकर युवा गरीब महिला किसान आदि का ध्यान रखा गया है। आईटी सहित नवीन तकनीक के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रशासनिक सेवाओं में प्रदेश के युवा अधिक से अधिक संख्या में आए इस उद्देश्य से उन्हें प्रोत्साहन व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रदेश में उनका योगदान बढ़ाने के लिए दीर्घगामी योजना पर कार्य होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024-25 के बजट के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार 03 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक की राशि का बजट प्रस्तुत किया गया है। बजट की यह विशेषता है कि इसमें किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाया गया है। किसी भी विभाग की अपेक्षित राशि को कम नहीं किया गया, अपितु सभी विभागों के आवंटन में वृद्धि की गई है। ‘विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश’ की थीम पर प्रस्तुत बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा अनुसार जीडीपी की ग्रोथ को सुनिश्चित करते हुए आगामी पांच वर्षों में बजट का आकार दोगुना किया जाएगा।
बजट में सभी वर्गों विशेषकर युवा, गरीब, महिला, किसान आदि का ध्यान रखा गया है। आईटी सहित नवीन तकनीक के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रशासनिक सेवाओं में प्रदेश के युवा अधिक से अधिक संख्या में आए, इस उद्देश्य से उन्हें प्रोत्साहन व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रदेश में उनका योगदान बढ़ाने के लिए दीर्घगामी योजना पर कार्य होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्ष 2024-25 के बजट के संबंध में विधानसभा स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो विद्यार्थी छात्रावासों में अध्ययनरत हैं, उनके लिए भी बजट में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन के प्रोत्साहन के लिए बजट में पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था की गई है। गौ-शालाओं के लिए भी पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है।
औद्योगिक विकास के लिए बजट प्रावधान में 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। भारी उद्योग, एमएसएमई और कुटीर उद्योग सहित स्व-सहायता समूह के लिए भी बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्य जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क, एक्सप्रेस-वे पर विशेष ध्यान होगा। महाकौशल, चंबल, विंध्य, मालवा, आदि की सीधी कनेक्टिविटी राजधानी से जुड़े, इस उद्देश्य से पर्याप्त व्यवस्था करते हुए वित्तीय तरलता का प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सिंहस्थ का वृहद स्तर पर आयोजन होने वाला है। उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ भव्य और दिव्य होता है। सिंहस्थ के लिए इंदौर एवं उज्जैन संभाग के 13 जिलों के देव-स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था के उद्देश्य से टोकन राशि के रूप में 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक प्रदेश की थाती हैं, उनके लिए विशेष योजना आरंभ की जा रही है। अन्य प्रदेशों या विदेशों में कार्यरत युवाओं के माता-पिता की देखरेख के लिए नगरीय क्षेत्र में ऐसी सोसायटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जहाँ वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्था हो। इस दिशा में आगे आने वाले प्रायवेट सेक्टर को राज्य शासन की ओर से सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रिकार्ड संख्या में पर्यटक पधारे हैं। धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ हैरिटेज टूरिज्म, वन पर्यटन में पर्याप्त गतिविधियां हैं। इसके साथ-साथ एजुकेशन व हेल्थ टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में ‘श्रीअन्न’ उत्पादन क्षमता देश में सर्वाधिक है। इसे प्रोत्साहन देने के लिए भी व्यवस्था की गई है। डिण्डौरी में ‘श्रीअन्न अनुसंधान केन्द्र’ खोला जा रहा है।

इसी प्रकार दलहन अंतर्गत चना अनुसंधान केन्द्र मालवा में, सरसों अनुसंधान केन्द्र चंबल में खोला जाएगा। गौ-वंश संबंधी अपराधों को बढ़ावा नहीं मिले, इसके लिए कठोर कार्रवाई के साथ-साथ गौ-वंश को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य शासन ने इस वर्ष को गौ-वंश रक्षा वर्ष घोषित किया है। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के परिणामस्वरूप दो करोड़ 30 लाख से अधिक लोग गरीबी रेखा के बाहर आए हैं। प्रदेश में रोजगारपरक योजनाओं को लागू करते हुए सामान्यजन के बेहतर जीवन के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्यरत रहेगी।

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, साल की पहली फिल्म जिसने वर्ल्डवाइड कमाएं 500 करोड़

कल्कि 2898 एडी’ रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। वहीं प्रभास की फिल्म इस साल की पहली फिल्म ऐसी फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई की है।

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों के अंदर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। वहीं ये साल की पहली ऐसी फिल्म है जिसकी वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ की है।

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड

साउथ के एक्टर प्रभास सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक है। उनकी फिल्म बाहुबली ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया है। लेकिन पिछली कुछ फिल्में आदिपुरुष से लेकर सालार तक दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। लेकिन इस साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 95 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ के पार

प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से खूब सारा प्यार मिला था। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आ गई थी कि इसने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली थी। वहीं उसके बाद इस साल यानी 2024 में आई फिल्म एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसने 500 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई की है। फिल्म के कलेक्शन की बात की जाए तो सिर्फ चार दिनों में 555 करोड़ तक पहुंच चुका है।

नॉर्थ अमेरिका में तोड़ा RRR का रिकॉर्ड

प्रभास की फिल्मों को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। यही वजह है कि उनकी फिल्म रिलीज होने से पहले से अमेरिका और दुबई जैसे देशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो जाती है। एक रिपोर्ट की मानें तो ने नॉर्थ अमेरिका में  का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ ने 25 करोड़ के आसपास कमाई की थी, जबकि कल्कि की कमाई अब तक 29 करो की है।

आज वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया का PM के साथ होगा ब्रेकफास्ट, मुंबई में होगा ट्रॉफी के साथ रोड-शो

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी पर कब्जा करने के बाद अब टीम भारत पहुंच चुकी है। बता दें की आज टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही आज टीम का पीएम के साथ ब्रेकफास्ट भी होगा।

भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया है। वहीं अब इस भव्य जीत के बाद गुरुवार की सुबह भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ बारबाडोस से दिल्ली पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार टीम का स्वागत भव्य किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बता दें कि यह स्वागत 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम की तरह शानदार किया जाएगा।

टीम का दिल्ली में स्वागत

दरअसल आज टीम इंडिया सबसे पहले एयरपोर्ट से होटल जाएगी और फिर प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार वहां पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट होगा। इसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई में भी 2007 में धोनी की टीम के तर्ज पर शाम 5 बजे नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन रूफ बस में विक्ट्री परेड आयोजित की जाएगी। इसके बाद सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा।

बारबाडोस में तूफान की वजह से फंसी टीम

जानकारी दे दें कि टीम इंडिया तूफान के चलते बारबाडोस में तीन दिन फंसी रही थी। जिसके चलते बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजा था, जिसका नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया था। वहीं बीसीसीआई वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों के साथ-साथ वहां फंसे मीडिया कर्मियों को भी वापस लाया जा रहा है।

स्वागत कार्यक्रम का शेड्यूल

सुबह 11:00 बजे: आज सुबह प्रधानमंत्री आवास में भारतीय टीम का स्वागत समारोह किया जाएगा। यहाँ खिलाड़ी पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट भी करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे: इसके बाद सभी खिलाड़ी चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई जाएंगे। जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सीधे नरीमन पॉइंट लाया जाएगा।
शाम 5:00 बजे: इसके साथ ही खिलाड़ियों के सम्मान में नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक 2 किमी का रोड-शो होगा।वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा। बीसीसीआई खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ को 125 करोड़ रुपये का कैश प्राइज देगा।

मुंबई में रोड-शो और सम्मान समारोह:

दरअसल पीएम के साथ ब्रेकफास्ट के बाद टीम इंडिया चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई एयरपोर्ट पर टीम के उतरते ही वहां भी भव्य स्वागत की योजना है। टीम को सीधे नरीमन पॉइंट ले जाया जाएगा, जहां से एक ओपन रूफ बस में वानखेड़े स्टेडियम तक 2 किलोमीटर का रोड-शो होगा। इस रोड-शो में हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के शामिल होने की उम्मीद है।

टीम इंडिया के स्वागत के लिए देशभर के फैंस काफी उत्साहित हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में फैंस के इकट्ठा होने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए टीम इंडिया के समर्थन में पोस्ट और वीडियो साझा किए हैं।

नीलम यादव: सोशल मीडिया पर छाने की चाह, बेगूसराय की बेटी की कहानी

बिहार: ज़िला बेगूसराय थाना क्षेत्र नवकोटी, ग्राम डुमरिया की रहने वाली नीलम यादव उम्र 25 वर्ष है, पति का नाम रंजेश वह उनके 2 बच्चे है। नीलम यादव ने अपनी रिल्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना व सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहती है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए नीलम यादव ने बताया कि हाल ही में उन्होंने फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है यूट्यूब पर भी अकाउंट जल्द बनाएगी घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए नीलम ने बताया कि हाल ही में उन्होंने फ़ेसबुक पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है Nilam devi के नाम बनाया फ़ेसबुक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है उसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जुड़ेंगी। नीलम ने बताया कि वह अपने राज्य और अपने गाँव और अपनी तहसील और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है।

जो अपने फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम वीडियो से देश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। जिसके कोई भी रील आते ही हिट हो जाता है। वहीं नीलम के फैन्स भी उनके इंस्टाग्राम शार्ट रिल्स का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसके साथ नीलम सोशल मीडिया क्वीन भी कही जाती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखते ही बनती है। वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं। ऐसे में नीलम ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

नीलम के फ़ेसबुक पूरे हुए 16000 फॉलोवर!

दरअसल बिहार के बेगूसराय की पहली ऐसी युवती हैं, जिन्हें ज़्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं नीलम ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ यूट्यूब शार्ट रील्स इंडस्ट्री की उभरती हुई सेलेब्रिटी बनना चाहती हैं। नीलम 16000 फॉलोअर्स के साथ आती हैं, नीलम ने बताया कि वह एक बहुत ही छोटे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं वह सोशल मीडिया रेल्स इंस्टाग्राम व फ़ेसबुक पर एक नया इतिहास लिखना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं इसके लिए नीलम यादव ने अपने चाहने वालों को कहा है कि उसे ज़्यादा से ज़्यादा लाइक करें सब्सक्राइब करें और सविता ने एक वीडियो अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे रील्स में चाहने वालों को मंत्र मुग्ध कर रही है

ई ख़बर मीडिया के माध्यम से फैन्स के लिए लिखा प्यार भरा नोट

नीलम यादव ने अपने फैन्स के लिए वीडियो के साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। वे लिखती हैं, 16000 फॉलोअर्स का प्यार! मैं खुश नहीं बल्कि बेहद खुश हूँ। आपने नीलम को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो नीलम है! आप सभी का धन्यवाद’। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी थैंक यू बोला है। नीलम अपने इन सभी वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज आए इस के इंतज़ार में हैं। वह सभी रील बड़ी मेहनत से बनती हैं नीलम ने मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह संदेश भी दिया है कि लोग उनकी वीडियो और रील ज़्यादा से ज़्यादा लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के तीसरे दिन

अलीगढ़ दिनांक: 03/7/2024 अलीगढ स्थित मंगलायतन विश्वविद्यालय में दिनांक: 01/7/2024 से आयोजित हो रहें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग में आज दिनांक: 03/7/2024 अर्थात तीसरे दिन के आठवें सत्र

में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री एस. बालकृष्ण ने “कार्यकर्ता विकास एवं व्यवहार” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करनें के उपरांत तीसरे दिन के हीं भाषण क्रमांक- 01 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री धर्मेंद्र सिंह ने “समृद्ध भारत – विकसित भारत” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ई खबर मीडिया के लिए अलीगढ़ से नितिन अरोड़ा की रिपोर्ट

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण

200 से अधिक शासकीय सेवकों ने अपनी मां के साथ किया पौधरोपणजिन शासकीय सेवकों की मां नहीं है उन्होंने मां की स्मृति में किया पौधरोपणकलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने अपनी मां श्रीमती पुष्पा देवी के साथ लगाया पौधामाताओं ने अपने पुत्र-पुत्रियों का देखा आफिस और जाना सरकारी कामकाज

सीहोर,03 जुलाई,2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गये “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कलेक्टर कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह सहित 200 से अधिक शासकीय सेवकों ने अपनी मां के साथ पौधरोपण किया। जिन शासकीय सेवकों की मां नहीं हैं, उन्होंने मां की स्मृति में पौधरोपण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने अपनी 71 वर्षीय मां श्रीमती पुष्पा देवी के साथ पौधरोपण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रधानीमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले में 15 जुलाई तक अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की खास बात यह है कि एक पौधा मॉं के नाम लगाया जाएगा है। जिनकी माताएं जीवित हैं वे मां के साथ पौधरोपण करेंगे और जिनकी मां नहीं है, वे मां की स्मृति में पौधे लगाएंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर उनके सम्मान मे एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, धरती की रक्षा और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना हम सबका कर्तव्य है।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि आज उन्होंने अपनी माता जी श्रीमती पुष्पा देवी को अपने कार्यालय का अवलोकन कराया और उन्होंने कलेक्टर के दायित्वों और शासकीय आदेश-निर्देशों के पालन की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मेरी माताजी का मेरे कार्यालय में आना मेरे लिए एक सुखद और अदभुत पल है।

कलेक्टर कार्यालय के अलावा सभी विभागों द्वारा उनके कार्यालय परिसर में भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अशीष तिवारी, अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री नितिन टाले, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुशवाह सहित अन्य अधिकारियों के साथ ही पत्रकारों ने भी पौधरोपण किया।

माताओं ने देखे अपने बेटे-बेटियों के ऑफिस

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि पौधरोपण के पश्चात यहां उपस्थित माताओं ने अपने बेटे-बेटियों के कार्यालय का अवलोकन किया और उनके कामकाज से अवगत हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आज जो भी, जिस पद पर है, वह उनके माता-पिता की मेहनत और आर्शिवाद से है। इसलिए मैने सभी शासकीय सेवकों से आग्रह किया था कि पौधरोपण के बाद अपनी मॉं को अपने कार्यालय अवश्य लेकर जाएं और अपने कामकाज की बारे में उन्हें बताए। महिला एवं बाल विकास कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन सुश्री अमृता वर्मा की माताजी श्रीमती माधुरी वर्मा एवं लोक सेवा प्रबंधक श्री विजय बामकले की माता जी श्रीमती सरिता बामकले तथा कृषि विभाग में टेक्निकल असिसटेंट के पद पर पदस्थ सुश्री कविता राठौर की माता जी श्रीमती दुर्गा राठौर सहित अन्य माताओं ने आज अपने बच्चों के कार्यालय देखे और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को समझा। सभी माताएं अपने बेटे-बेटियों के आफिस में आकर बेहद प्रसन्न नजर आईं।

मां का सम्मान और धरती मां कि रक्षा

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गये “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उद्देश्य मां और धरती मां के प्रति सम्मान प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि धरती भी मां के समान हमारा ख्याल रखती है। धरती मां ही हम सबके जीवन का आधार है, इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम धरती मां का भी ख्याल रखें। मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी।

107 वर्षीय श्रीमती रामप्यारी बाई ने लगाया पौधा

107 वर्षीय श्रीमती रामप्यारी बाई गुप्ता ने अपनी शासकीय सेवारत बहू श्रीमती अनीता गुप्ता के साथ आज सुबाह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर में पंहुचकर पौधरोपण किया। श्रीमती रामप्यारी बाई ने कहा कि पेड़ पौधे से ही जीवन है। इसलिये धरती को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पुरी धरती को हरा भरा बनाने की जिमेदारी पूरे समाज की है। उन्होंने कहा कि जब में 107 साल की उम्र में पौधा लगा सकती हूं तो आप सभी को पौधा लगाना चाहिये।

ई खबर मीडिया के लिए आष्टा राजकुमार पाल की रिपोर्

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

अलीगढ़ में एक भीषण हादसा हो गया। यहां खैर रोड पर अंडला गांव थाना क्षेत्र खैर के पास रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सभी कार में सवार थे। बताया गया कि कार खैर की तरफ से अलीगढ़ आ रही थी जो अनियंत्रित होकर दूसरी रोड पर पहुंच गई और सामने से आ रही बस से टकरा गई।
अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर गांव अंडला के पास मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। यहां रोडवेज बस व कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार पांच युवकों की मृत्यु हो गई। शव इतनी बुरी तरह फंस गए थे कि कार का पीछे का हिस्सा काटकर शवों को निकाला गया। इनकी पहचान कपिल विहार कालोनी निवासी विक्रम सिंह उर्फ बिटटू, यश जोशी, गोविंद, बुदित शर्मा व पन्नालाल कालोनी निवासी देव के रूप में हुई। जानकारी पर स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। विक्रम की मां भावना सिंह बदहवास हो गईं। पिता श्रीनिवास ने उन्हें संभाला। युवकों के परिजन इस बात से बेखबर थे कि वे कब और कहां घूमने के लिए निकले थे।

ई खबर मीडिया के लिए अलीगढ़ से नितिन अरोड़ा की रिपोर्ट