Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 260

बबीना स्टेशन रोड स्थित एक बैग की दुकान में आग हुई बेकाबू लाखों का हुआ नुकसान

बबीना स्टेशन रोड पर स्तिथ बैग की दुकान व बियर शॉप की दुकान में आज सुबह लगभग 3.30 बजे आग लग गयी जिसमे बैग की दुकान जलकर राख हो गयी वहीं बियर शॉप की दुकान को भी काफी नुकसान हुआ I


रात में गश्त कर रही पुलिस व होमगार्ड ने जैसे ही आग की लपटों को देखा तो मोहल्ले में लोगो को जगाया और मोहल्ले वालों ने पुलिस के साथ मिलकर आग को बुझाया I फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जब तक 95 प्रतिशत आग पर काबू कर लिया गया था । फायर ब्रिगेड का वाहन झाँसी से बबीना करीब 1 घंटे में पहुंचा जब तक लोकल थाना पुलिस व मोहल्ले वालों आग पर काबू कर लिया था दी, मोहल्ले वालों के सूचना पर बैग मालिक ब्रजेश यादव व बियर शॉप मालिक नीलेश राय भी मौके पर पहुंच गए थे I आग के कारणों का पता नही चल सका ।

ई खबर मीडिया के लिए झांसी से मोहित साहू की रिपोर्ट

गांव में स्कूल जाने वाले रास्ते की ख़राब स्थिति

कैमूर जिला, थाना चाँद‍

ईचाँव,चाँद‍, कैमूर भभुआ बिहार गांव में स्थित सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस विद्यालय में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता बेहद खराब स्थिति में है।

प्रमोद कुमार सिंह यादव जी ने बताया गांव से विद्यालय तक की दूरी लगभग 300 मीटर है, और इस पूरे रास्ते की हालत बेहद दयनीय है। सड़क पूरी तरह टूटी हुई है, जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बिगड़ जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाता है और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना या साइकिल चलाना असंभव हो जाता है। इसके अलावा, रास्ते के एक तरफ एक गहरा कुआं है, जो बच्चों के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है।

प्रमोद सिंह यादव ने लगाई मदद की गुहार


प्रमोद सिंह यादव के साथ गांव के कई स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उन्होंने इस समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है, उन्होंने शिकायत दर्ज 28/03/2019 को करवाई थी लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चों को स्कूल जाने में होने वाली इन कठिनाइयों के कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार बच्चे रास्ते में गिर जाते हैं और उन्हें चोट भी लगती है।

बच्चों के अभिभावकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है और बताया कि गांव के कई नागरिक उस रास्ते पर आपने गाय बैल और भैंसो को बांधते हैं इस वजह से भी विद्यार्थियों को परेशानी हो रही

इस समस्या का तुरंत समाधान करें। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत और कुएं के चारों ओर सुरक्षा के उपाय किए जाएं ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

स्थानीय प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द रास्ते की मरम्मत का कार्य शुरू करना चाहिए, ताकि बच्चों को बिना किसी परेशानी के विद्यालय जाने का अवसर मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं करता, तो वे विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे

ई खबर मीडिया के रवीना की रिपोर्ट

 

 

हरियाणा रोडवेज की बसों में जान जोखिम में डाल सफर कर रहे छात्र : जिला परिषद सुनील शर्मा

हरियाणा/पंचकूला : जिला परिषद अध्यक्ष सुनील शर्मा प्रतिनिधि मंडल के साथ मोरनी की बस संबंधी समस्या को लेकर मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी से नायब सैनी ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री को फोन लगाया और मोरनी में बस सुविधा को बेहतर बनाने के बारे निर्देश दिए। ताकि हाल ही में हुए सड़क हादसे में स्कूली छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई। भविष्य में ऐसा कोई हादसा ना हो इससे संबंधित हरियाणा रोडवेज और परिवहन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

वही सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की अगर आप हरियाणा रोडवेज की बस में सफर करने की सोच रहे हैं तो ये खबर है आपके लिए। शर्मा को पिछले कई दिनों से हरियाणा रोडवेज की बदहाल हाल की लगातार शिकायत मिलने पर जब जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा ने शिकायत पर पड़ताल करते हुए खुद बस में सफर किया तो बदहाली की शिकायतों पर मुहर लगी।

बहुत से लोगों की तरफ से शिकायतें मिली रही थी कि रोडवेज की बस में टिकट के बाद भी सीट नहीं मिलती है और बस खचाखच भरी रहती है। स्कूल के बच्चे बस की खिड़की में लटककर सफऱ करने को मजबूर है और यह किसी एक दिन की बात नहीं बल्कि हर रोज यही आलम रहता है। शर्मा ने स्वयं इन शिकायतों का जायजा लेने के लिए सोमवार को सफर के दौरान छोटे बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गो को मुश्किलों का सामना करते देखा। सुनील शर्मा ने स्वयं महसूस किया की बसों में भीड़ के चलते बैठने के लिए सीट तो छोड़ो खड़े होने तक की जगह नहीं थी। हरियाणा रोडवेज की और सेवाओं समय सारणी पर भी सवालिया निशान लगाता है, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जा रहे छोटे बच्चों और महिलाओं व बुजुर्गों को आती है। रोडवेज अधिकारियों से अपील है कि मोरनी क्षेत्र में बसों का टाइम टेबल सही किया जाए और मिनी बसों की जगह बड़ी बसों को उपयोग में लाया जाये। मिनी बस में ओवर लोड होकर चलने से मोरनी रोड पर बस का हादसा होने का डर बना रहता है सफर कर रहे राहगीरों ने बताया की कई बार वह समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुँच पाते स्कूल व कॉलेज जा रहे छात्र-छात्राएँ कैसे पहुंचेंगे।अतः सुबह के समय में बसों की संख्या बढ़ाई जाए और छोटी की जगह बड़ी बसों का इंतजाम किया जाए ताकि आम जनता को इससे हो रही समस्याओं से थोड़ी निजात मिल सके

हरियाणा रोडवेज की बस में जान जोखिम में डाल मोरनी से पंचकूला सफर करते छात्र, खचाखच भरी हरियाणा रोडवेज की बस

 

वही सुनील शर्मा ने कहा हाल ही में पिंजौर रायतन क्षेत्र के डखरोग नोलटा मार्ग में हुए हादसे से सबक लेना चाहिए कि इस प्रकार का हादसा भविष्य में मोरनी हिल्स में ना हो इस विषय में परिवहन विभाग से बात करते हुए कम सैनी ने आदेश दिए की छोटी बस की जगह बड़ी बसों का इंतजाम किया जाए जहां बड़ी बसे चलना संभव नहीं वहां मिनी बसों की संख्या बढ़ाई जाए।

यात्रियों का कहना है कि उन्हें हरियाणा रोडवेज की बदइंतजामी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लोग कहते है कि उन्होंने कई बार हरियाणा रोडवेज प्रबंधन के सामने इस मामले को उठाया है लेकिन उसके बावजूद भी उनकी समस्या की ओर प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। उच्च अधिकारियों ने यही निगरानी रखनी चाहिए बस स्टैंड पर जो भी पूछताछ के लिए फ़ोन मिलता है आम जनता की बसो की समय सारिणी से सम्बंधित समस्यों को प्रमुख्ता से सुनना चाहिए l

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

विरेंद्र साह की शिकायत: थानाध्यक्ष की आश्वासन पर केवल आश्वासन

भोरे, गोपालगंज, बिहार: भोरे थाना क्षेत्र केग्राम भरपटिया के निवासी विरेन्द्र साह (50 वर्ष) ने अपने परिवार के साथ हुए गाली-गलौज और मारपीट की घटना के बाद एसपी और डीएम से गुहार लगाई है, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। विरेन्द्र ने अपनी शिकायत में थानाध्यक्ष को दोषी ठहराया और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 25 दिसंबर 2023 की सुबह 9 बजे की है। विरेन्द्र साह, उनके बेटे अंकित और पत्नी छाया देवी घर पर थे, जब संजीव गुप्ता, सेतौश साह, पिंयाशु साह, प्रभावती देवी, कुन्ती देवी और ममता देवी ने उनके घर में घुसकर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में विरेन्द्र साह के सिर पर संजीव गुप्ता ने लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी छाया देवी के बाएं हाथ को तोड़ दिया गया और उनके बेटे अंकित के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

विरेंद्र साह ने बताया कि यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था। उन्होंने कहा कि ये लोग उन्हें धमकी देते हुए बोले कि वे उनके साथ नहीं रहेंगे और इसी के चलते उनके साथ मारपीट की गई। इस हमले में विरेन्द्र साह, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिकायत और निवेदन

विरेंद्र साह ने अपनी शिकायत में लिखा:

 “श्रीमान जी, निवेदन है कि हमको जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें।”

विरेंद्र ने एसपी और डीएम को भी शिकायत पत्र भेजा, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। वे लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

मनीष कश्यप से अपील

विरेंद्र साह ने मनीष कश्यप तक यह खबर पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि यह खबर मनीष कश्यप तक पहुंचती है, तो वह सिस्टम और भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे। उन्होंने भ्रष्ट सिस्टम से लड़ने के लिए अपने और अपने परिवार की मदद की गुहार लगाई है।

झूठे केस और प्रशासनिक असंवेदनशीलता

विरेंद्र ने बताया कि उन पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं और पुलिस प्रशासन न केवल कोई कार्रवाई कर रहा है बल्कि उनके परिवार को परेशान भी कर रहा है। उन्हें अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। अस्पताल में मीडिया कर्मियों को प्रशासन ने पहले ही फुसलाकर भेज दिया और उनका बयान दर्ज नहीं किया।
गाली गलौज से मारपीट: भोरे थानाध्यक्ष पर विरेंद्र साह की शिकायत

भोरे, गोपालगंज: विरेंद्र साह ने थानाध्यक्ष महोदय को लिखा शिकायत पत्र, आवेदन में दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को धोखाधड़ी में जाकर लाठी, डंडा लोहे का रड़ से मारा गया। उन्होंने बताया कि संजीव गुप्ता, संतौस गुप्ता और अन्य लोगों ने घर में हमला किया, जिसमें उन्हें और उनकी पत्नी को घायल किया गया। उन्होंने थानाध्यक्ष से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विरेंद्र साह उम्र 50 वर्ष, पिता स्व० हरिहर साह, ग्राम भरपटिया पंचायत हुस्सेपुर,थाना भोरे, जिला गोपालगंज।

पीड़ित की गुहार

विरेंद्र साह ने मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में अगर उनके और उनके परिवार को कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी इन्हीं आरोपी लोगों की होगी।

न्याय की आस

विरेंद्र साह और उनका परिवार न्याय की आस में है। गांव में इस घटना के बाद से भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मामले में जल्दी से जल्दी कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। यह देखना बाकी है कि प्रशासनिक तंत्र कब तक विरेन्द्र साह और उनके परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित कर पाता है।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

पुश्तैनी जमीन पर ताया ने दबंगों के साथ मिलकर किया कब्जा, पीड़िता ने सरकार से लगाई मदद की गुहार! आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकियां

हजारीबाग, झारखंड – जिला हजारीबाग के विष्णूण्ड थाना क्षेत्र के बनासो पोस्ट के रहने वाले सुरेश कुमार साठ ने अपने पुश्तैनी जमीन पर ताया और अन्य दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को लेकर मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई है। सुरेश कुमार का आरोप है कि उनके ताया और अन्य दबंग मिलकर उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और अब उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं।

सुरेश कुमार के अनुसार, उनके पूर्वज बगरू साव झगरू साव के बेटे रुपलाल नायक की पत्नी परावती देवी के नाम पर शहर में और गाँव में कई जगह जमीनें थीं। इन जमीनों में गोमिया और बनासो के क्षेत्र शामिल हैं। सुरेश के अनुसार, उनके ताया केदार नायक, उनके बेटे नरेश साव और बिसून साव, और उनकी पत्नियाँ कालवत्ती देवी और अरती देवी ने मिलकर इन जमीनों पर कब्जा कर लिया है।

सुरेश कुमार का आरोप है कि नरेश साव और बिसून साव ने गोमिया में स्थित जमीन और संपत्तियों को बेचकर उनसे पैसा हड़प लिया है और सुरेश को उनका हिस्सा देने से मना कर दिया है। सुरेश का कहना है कि जब उन्होंने अपने हिस्से की मांग की तो उनके ताया और उनके परिवार ने उन्हें और उनकी पत्नी बसंती देवी को मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

बसंती देवी, सुरेश की पत्नी, जो एक गरीब परिवार से हैं, ने बताया कि उनके पिता गुलाब साव के पास छह बेटियाँ और दो बेटे हैं। सुरेश के शादी के बाद, सुरेश और बसंती देवी ने 14 साल तक अपने माता-पिता की सेवा की और परिवार का खर्च उठाया। इसके बावजूद, सुरेश को उसका हिस्सा नहीं दिया गया और उन्हें ताया और उनके परिवार द्वारा सताया गया।

सुरेश ने बताया कि उनके ताया के परिवार ने उनके और उनकी पत्नी के साथ बहुत अत्याचार किया है। बसंती देवी ने बताया कि उनकी दो बेटियाँ हैं जिन्हें ताया और उनके परिवार ने मार डाला और अब उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

सुरेश और बसंती देवी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सुरेश कुमार ने मीडिया के माध्यम से सरकार से अपील की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनके पुश्तैनी जमीन पर उनका हक दिलाया जाए।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी नेता मणिपुर पहुंचे तो तामेंगलोंग जिला जलने लगा।

मुख्य भाग:- मणिपुर, 8 जुलाई 2024, दिन अच्छा है लेकिन मणिपुर के लिए फिर से अच्छा नहीं, राहुल गांधी तामेंगलोंग जिले के फैतन नामक गांव में गए,

उग्रवादियों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें फैतन गांव में घुसने से रोकने के लिए हमला करना शुरू कर दिया,गांव में हिंसा उनके लिए अपहृत विमान की तरह हो गई,गुलरथोल गांव जिरीबाम के पुलिस स्टेशन से 6 से 7 किलोमीटर दूर है, यह गांव तामेंगलोंग जिले की सीमा पर है।सरकार ने असम राइफल्स (एआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को तैनात किया और उग्रवादियों की हरकतों पर काबू पाया।राहुल गांधी ने असम राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कंधों पर पूरी जिम्मेदारी छोड़ दी।मणिपुर पुलिस ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ, केवल दमकल गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई।

मणिपुर से सीधे हर्ष वर्धन सोलंकी की रिपोर्ट

 

 

 

अनूपशहर भाजपा सांसद मतदाता अभिनंदन का हुआ आयोजन

अनूपशहर भाजपा सांसद मतदाता अभियान का हुआ आयोजननगर स्थित मलकपुर रोड स्थित दीवान रेजिडेंसी के हाल में भाजपा सांसद मतदाता अभिनंदन का आयोजन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मंच का संचालन भाजपा संयोजक अभय गर्ग ने किया मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर भोला सिंह ने तीसरी बार प्रचंड जीत पर कार्य करता का आभार प्रकट किया और अपने संबोधन में कहा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं लगातार तीसरी बार अपना आशीर्वाद देकर उन्हें पार्लियामेंट में भेजा है तीसरी बार देश के यशस्वी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाया है देश में विकास तीव्र गति से हुआ है और आगे होता रहेगा मजदूर युवा किसान व्यापारियों का विशेष हमारी सरकार ने विकास किया है सांसद ने प्रेस वार्ता में कहां है जनता जो विकास करावेगी हम वह विकास करेंगे अनूपशहर छोटी काशी को पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी को पत्रावली भेज दी गई है जल्द ही पर्यटन स्थल घोषित हो जाएगा विधायक संजय शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक मत डालने का लिए प्रेरित किया और कहा देश हित में काम करने वाली हमारी सरकार भारतीय जनता पार्टी ही है विपक्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नकारात्मक विचारों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेष शर्मा पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा चंद्रपाल सिंह अंकुर शर्मा बुंदू सैफी अर्चना शर्मा पराग सभासद विनीत बंसल विजय तिवारी सरोज वर्मा पूजा गोयल सुभाष पवार दामनी गॉड सोरभ गॉड पंप प्रीत रस्तोगी ज्योति पवार टेक चंद्र सैनी भूपेंद्र सिंह लोधी होम निधि वासणेय नगर पालिका अध्यक्ष जहांगीराबाद किशनपाल सिंह लोधी मुकेश पवार महामंत्री रामपाल सिंह लोधी अध्यक्ष कांति सैनी महामंत्री केपी सैनी भुवनेश्वर शर्मा मंत्री दिनेश शिवा सत्येंद्र सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

संवाददाता गगन कुमार तहसील रिपोर्टर

विशाल पेपर मिल पेमेंट विवाद: 200 से अधिक लेबर्स का भुगतान रुका

पटियाला: पटियाला स्थित विशाल पेपर मिल में कार्यरत मोहम्मद हारुन (उम्र 26) और 200 से अधिक मजदूर पिछले दो महीने से अपने पेमेंट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मोहम्मद हारुन, जो पिछले ढाई महीने से पेमेंट का इंतजार कर रहे हैं, ने ठेकेदार बिजेंदर से बार-बार अनुरोध किया, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

ठेकेदार की गड़बड़ी: बिजेंदर, जो पेपर मिल के ठेकेदार हैं, ने लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारियों और मजदूरों से झूठ बोलकर उन्हें आश्वस्त किया कि पेमेंट 10 तारीख को मिलेगा। जब मामला मीडिया के सामने आया तो बिजेंदर ने स्वीकार किया कि उसने मजदूरों का पैसा अपनी बेटी की शादी के लिए निजी कामों में खर्च कर दिया। इस गड़बड़ी के कारण विशाल पेपर मिल की लेबर को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है।

कंपनी का बयान: कंपनी के बड़े बाबू बल्लीऔर टंटू बाबू ने बताया कि विशाल पेपर मिल समय पर पेमेंट रिलीज करती है और ठेकेदार की गड़बड़ी के कारण ही मजदूरों को भुगतान नहीं मिल पाया है।

प्रशासन की चुप्पी: थाना डकाला के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई पुलिस केस नहीं आया है, लेकिन अगर कोई शिकायत आएगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी। लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने जांच के दौरान इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

मजदूरों की दुर्दशा: पेमेंट न मिलने के कारण मजदूरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। इस मामले में उचित कार्रवाई और मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

इस खबर के विस्तार से सामने आने के बाद उम्मीद है कि प्रशासन और संबंधित विभाग जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे और मजदूरों को न्याय मिलेगा।

दिल्ली: प्रेग्नेंट महिला ने अपने पति के खिलाफ अपराध शाखा में शिकायत दर्ज की

दिल्ली के रोहिणी सैक्टर-11 में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रीती नामक महिला ने अपने पति रंजन के खिलाफ अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी रंजन मंडन उम्र 24 साल, पिता राजकिशोर मंडल मां का नाम सुशीला देवी, बिहार सीतामढ़ी जिला 22 पट्टी बसंत गांव अशोक टोला दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है और हमे दूसरी सादी करने की धमकियां देते है उनकी शादी को करीब ढाई साल हो गए हैं और वे प्रेग्नेंट हैं। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा करते हैं, उन्हें गाली-गलौज सुनाई देती है और मारपीट भी करते हैं।

प्रीती ने अपने विवाद को बढ़ाते हुए कहा कि उनके पति ने 20 अप्रैल 2024 को उनके साथ लड़ाई-झगड़ा किया और उन्हें अकेले छोड़कर चले गए। उन्हें दूसरी शादी करने की धमकी भी दी गई है। महिला ने इसके अलावा अपने ससुराल वालों को भी इसमें शामिल किया है, जो उनके पति को समर्थन देते हैं।

व्यक्तिगत और कानूनी दिक्कतों के सम्बंध में मीडिया से बात करते हुए प्रीती ने बताया कि आरोपी पति रंजन ने उनसे 20 लाख रुपये देने की मांग की है और धमकी दी है कि वह उसे अपने ससुराल लाने के लिए तैयार हो जाए, जबकि प्रीती 7 महीने की गर्भवती हैं। उन्होंने बताया कि रंजन उन्हें अपने ससुराल लाने से रोक रहे हैं और अगर उन्हें घर जाने की कोशिश की जाए, तो उन्हें धमकी दी जाती है।

दिल्ली: प्रेग्नेंट महिला की मीडिया से गुहार

दिल्ली के रोहिणी सैक्टर-11 में एक प्रेग्नेंट महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार की है। प्रीती नामक महिला ने अपने पति रंजन के खिलाफ अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई है और उन्होंने बताया कि उनकी शादी को करीब ढाई साल हो गए हैं।

महिला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति रंजन ने उनसे 20 लाख रुपये देने की मांग की है और धमकी दी है कि वह उन्हें अपने ससुराल लाने के लिए तैयार हो जाएं, जबकि प्रीती 7 महीने की गर्भवती हैं। उन्होंने बताया कि रंजन उन्हें अपने ससुराल लाने से रोक रहे हैं और अगर उन्हें घर जाने की कोशिश की जाए, तो उन्हें धमकी दी जाती है।

इसके साथ ही प्रीती ने बताया कि उनके पति और ससुराल वाले उन पर जुल्म भी करते हैं और उन्हें कानूनी सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने शासन से कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि वह कानूनी रूप से अपने पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती हैं।प्रीती ने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि वह कानूनी रूप से अपने पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती हैं।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

हत्या का आरोप : लुहारी गांव में पेड़ पर लटका मिला शव, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

फतेहाबाद। फतेहाबाद के गांव लुहारी में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जबकि मृतक के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं।

फतेहाबाद में जबरन खेत जोतने की घटना, परिवार के सदस्य ने धमकी देकर किया कब्जा

दिनेश ने यह शिकायत पत्र 1 तारीख को थाना प्रभारी को दिया था लुहारी मौजा स्वारा फतेहाबाद के निवासी दिनेश पुत्र राधेश्याम ने अपने खेत पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी दिनेश का कहना है कि उनका गाटा संख्या 810, जो कि 20 बीघा का खेत है, पैत्रक समय से ही उनकी देखरेख में है।

दिनेश का आरोप है कि उनके परिवार के ही सदस्य अशोक पुत्र महेश, महेश पुत्र सुखलाल, रामसेवक पुत्र महेश, विनोद पुत्र महेश, सुनील, रामू पुत्र महेश, रामेश्वर पुत्र छविराम, व उनके घर की महिलाएं लाठी-डंडे और कट्टा लेकर खेत पर आकर जबरन खेत जोतने लगे।

दिनेश ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है, फिर भी उनके परिवार के सदस्य जबरन खेत बो रहे हैं।

दिनेश ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाही की जाए।

राधेश्याम (50) पुत्र गीतम सिंह का शव शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे रामनरेश नामक व्यक्ति ने खेत के पास एक बेरिया के पेड़ पर लटका हुआ देखा। रामनरेश ने तुरंत पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर फतेहाबाद राकेश कुमार चौहान, चौकी प्रभारी लुहारी अनुज कुमार शर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया और शव को शवविच्छेदन गृह भिजवाया गया। पोस्टमार्टम होने के बावजूद भी आगे की कार्यवाही नहीं हो रही मृतक के बेटे दिनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 1 जुलाई को थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी इसके बावजूद आरोपियों ने उनके पिता की 4 जुलाई हत्या कर दी और हत्या करके पिता के शव को पेड़ से लटका दिया था और पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही और इसे आत्महत्या साबित करने में लगी हुई है तथा कार्यवाही के नाम पर लीपा पोती में लगी है।

दिनेश ने बताया कि पिता के जेब में 20 हजार रूपये थे पुलिस के सामने जब डेड बॉडी को उतारा उनकी तलाशी ली गई तब उनकी जेब में बीड़ी और तंबाकू ही निकले पैसे नहीं निकले कुछ भी अब दिनेश का यह प्रश्न है कि आत्महत्या की है तो मेरे पिताजी की जेब में जो 20000 रूपये थे वह कहां गए?

और पिता के शव पेड पर फांसी दी गई है वह रस्सा भी हमारे घर का नहीं है। अब प्रश्न यह उठता है कि अगर पिताजी ने आत्महत्या की है तो वह रास्ता कहां से आया और उनकी जेब में जो पैसे थे वह कहां गए इसकी छानबीन के लिए दिनेश ने मीडिया के माध्यम से लगाई गुहार।

परिजनों के आरोप:

मृतक के परिजनों का आरोप है कि राधेश्याम का अपने चचेरे भाई महेश से खेत का विवाद तीन साल से चल रहा था। महेश ने जबरन राधेश्याम द्वारा बोई गई फसल को फिर से जोत लिया था। इसी विवाद के चलते महेश और उसके साथियों ने राधेश्याम की हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की संभावना और बढ़ जाती है। घटना के बाद महेश और उसके पक्ष के लोग फरार हो गए हैं।

क्या रही पुलिस की प्रतिक्रिया:

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद राकेश कुमार चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान हर पहलू पर ध्यान दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। परन्तु परिवार जनों का आरोप नहीं हो रही मामले की गहराई से जांच आरोपी पक्ष रसूखदार होने की वजह से नहीं हो रही मामले की गहराई से जांच।

दिनेश ने थाना पत्र में दर्ज किया शिकायत पत्र :

दिनेश, जो राधेश्याम के बेटे हैं, ने थाना प्रभारी को एक शिकायत पत्र लिखा है जिसमें जबरन खेत जोतने की घटना का उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि उनका खेत गाटा संख्या 810, 10 बीघा है, जिसे वे पैतृक समय से जोत रहे हैं। परंतु महेश और उसके परिवार वालों ने जबरन खेत जोत लिया और दिनेश को जान से मारने की धमकी दी। यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है, फिर भी महेश ने जबरन खेत पर कब्जा कर लिया था ।

पीड़ित परिवार ने लगाई सरकार से मदद की गुहार:

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करते हुए कहा है कि उनके पिता की हत्या की गई है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। परिवार का कहना है कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं लड़ सकते और सरकार से उन्हें सुरक्षा और आर्थिक सहायता की जरूरत है।

दिनेश ने पुलिस से इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की है

नहीं हो रही आगे की जांच:

फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच गहराई से शुरू नहीं कर रही दिनेश ने लगाया। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मामले की सच्चाई सामने लाने ने रही ।

परिजनों का आरोप पुलिस और फोरेंसिक टीम ने हत्या को आत्महत्या के रूप में दर्शा रही है और मामले की गहराई से जांच नहीं कर रही
फतेहाबाद के गांव लुहारी में राधेश्याम का शव पेड़ पर लटका मिलने की घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। पुलिस और परिजनों के अपने-अपने आरोप हैं, लेकिन सच्चाई फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने नहीं आ सकी। परिवार ने सरकार से लगाई इंसाफ की गुहार।

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट