Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 256

जम्मू-कश्मीर: डोडा मुठभेड़ में 4 जवान शहीद, आतंकियों को भी हुआ भारी नुकसान

डोडा, जम्मू-कश्मीर: 16 जुलाई, 2024 – जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज सुबह भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए। सूत्रों के अनुसार, सेना को आतंकवादियों के डोडा के एक जंगली इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी।
सेना का जवाबी हमला, भारी मुठभेड़
जैसे ही सेना का दल इलाके में पहुंचा, आतंकवादियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए, जबकि आतंकवादियों को भी भारी नुकसान हुआ।
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सेना आतंकवाद का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विपक्ष का रवैया: दुख और सवाल
विपक्ष ने भी इस घटना पर दुख जताया है, लेकिन कुछ नेताओं ने सरकार पर आतंकवाद से निपटने में नाकामी का आरोप भी लगाया है।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी, जांच underway
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल को घेर लिया है और एक combing operation चलाया जा रहा है ताकि किसी भी छिपे हुए आतंकवादी को ढूंढा जा सके। घटना की जांच भी underway है।

सूत्रों के अनुसार:

मुठभेड़ 16 जुलाई, 2024 को सुबह 7:30 बजे के आसपास हुई।मुठभेड़ डोडा जिले के Desa जंगल के इलाके हुई। शहीद जवानों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।आतंकवादियों की संख्या और हताहतों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं है।यह घटना एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खतरे को उजागर करती है। भारतीय सेना आतंकवाद का सफाया करने के लिए अथक प्रयास कर रही है, लेकिन इसके लिए नागरिकों का भी सहयोग महत्वपूर्ण है।

ई खबर मीडिया के लिए हर्ष वर्धन सोलंकी बुलंदशहर की रिपोर्ट

 

हिंदू मुस्लिम सभी मोहर्रम के जुलूस में एक साथ कर्बला तक पहुंचकर धर्म की दीवार को तोड़ा

बलुआ काकन धोबनिया धापी बौरिया बागमारा सिकटिया ने मिल कर मोहर्रम का जुलूस शांति एवं सोहार्द पूर्वक माहोल मे मनाया गया करवला सिकटिया हाट में ताजिया के साथ चिन्हत स्थल पर पहुच कर अपना करतब दिखा कर वापस अपने अपने घर को लोट गए जिस में पंचायत के सरपंच मोईनुद्दीन मोईज नवाज सुफियान अमीन बाबुल आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी एवं अपने , सहयोगियों के साथ मोहर्रम के जांगियों को सफल बनाते हुए नजर आए सभी अपने अस्तर से सहयोग कर रहे थे की तरह की किसी तरह की कोई अपरिय घटना होने की कोई संभावना नहीं था सभी धर्म के लोग अपनी दुकानदारी करके मेल मिलाप का परिचय दिया बिना भेदभाव हिंदू मुस्लिम सभी मोहर्रम के जुलूस में एक साथ कर्बला तक पहुंचकर धर्म की दीवार को तोड़ा अंत में सभी अपने घर को इस उम्मीद के साथ गए की कल अंतिम बार कर्बला पहुंच कर मुहर्रम त्यौहार को समाप्त करेगा और उम्मीद है कि कल भी किसी की घटना की कोई संभावना नहीं है , यह त्यौहार अरबी महीना के मोहर्रम के दसवीं तारीख को मनाया जाता है अल्लाह के अंतिम पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे की याद में मनाया जाता है |

बुलंदशहर के दिबाई से फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप

दिबाई (बुलंदशहर): 16 जुलाई, 2024। योगी आदित्यनाथ जी के आदेश पर चलाए जा रहे स्कूलों के निरीक्षण अभियान के तहत, आज दिबाई के धीमाई गांव में एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि यह व्यक्ति बिना डिग्री और स्कूली शिक्षा के ही बच्चों को सामाजिक विज्ञान पढ़ा रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें शिकायत मिली थी कि धीमाई गांव के एक स्कूल में एक व्यक्ति बिना किसी योग्यता के बच्चों को पढ़ा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनय सिंह बताया है और स्वीकार किया कि उसके पास कोई शिक्षण योग्यता नहीं है। उसने बताया कि उसने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके नौकरी हासिल की थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस के अनुशार आरोपी शिक्षक विनय सिंह निवासी गांव उड़ियामई, थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। दानपुर ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी ललित मोहन का कहना है कि फर्जी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी मिल चुकी है।

इस घटना ने एक बार फिर से शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सवाल उठा दिए हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि सरकार ऐसे फर्जी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को दोबारा न होने दे।

 

हर्ष वर्धन सोलंकी दिबाई, बुलंदशहर Ekhabar Media

मोहर्रम कमेटी व बिचला तकिया के सदर ने साफा पहनाकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

देवास:  पीपलरावाँ मोहर्रम कमेटी ने सभी पार्षद का साफा पहनाकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।बिचला तकिया में स्टेट बना के बिचला तकिया के सदर सद्दाम भाई अली, छोटू भाई मंसूरी, गनी भाई मंसूरी, आसिफ अली, ने इनका स्वागत किया।पार्षद प्रतिनिधि मोनू भावसार,पार्षद शाकिर पठान,पार्षद प्रतिनिधि राहुल राठौर,पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल शिंदे ,अजय गुप्ता, बड़े तकिया के सदर फिरोज मंसूरी, अजहर पठान छोटे तकिया के सदर शकील मंसूरी, राजू मंसूरी, गोलू भाई लकड़ीवाले, वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि नोशाद मंसूरी, वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि नोशाद मंसूरी, इस्तकबाल किया गया।

ई खबर मीडिया के लिए विष्णु शिंदे की रिपोर्ट

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

सरोजिनीनगर लखनऊ | शनिवार रात बंथरा थाना क्षेत्र में कटी बगिया तिराहा के पास पिलर नंबर 219- 220 के बीच लखनऊ कानपुर हाईवे पर बाइक सवार up 32 एक्सएन 7925 को अज्ञात वाहन ने रात्रि करीब 2:00 बजे टक्कर मारते हुए कानपुर की ओर से भाग गया ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा सेंट्रल बैंक के पास एक्सीडेंट की सूचना दी गई सूचना पर उनी हरेंद्र यादव बृजभान सिंह फोर्स के साथ पहुंचे जहां घटना स्थल पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में था संदीप सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम माखी थाना माखी जनपद उन्नाव को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएससी सरोजिनी नगर भेजा गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडेय

बंथरा के खड़ेश्वर हनुमान मंदिर से हुई दान पात्र की चोरी

सरोजिनीनगर लखनऊ। सोमवार की रात चोर बंथरा में स्थित हनुमान मंदिर का दान पत्र चुरा ले गए। दान पात्र में भक्तों द्वारा दान किए गए रुपय पड़े हुए थे । चोर जब दान पत्र को तोड़ने में असफल रहे तो दान पत्र ही उठा ले गए। मंदिर के पुजारी के अनुसार मंदिर में दान पात्र ज्येष्ठ माह के पहले रखा गया था। जिसको अभी तक खोला नहीं गया। जिसमें कितनी रकम थी इसका पता नहीं है पुलिस के अनुसार दान पत्र चोरी करने के लिए एक चोर मोटरसाइकिल से रात करीब 2:00 बजे आया था।पहले उसने दान पत्र तोड़कर रुपए निकालने का प्रयास किया लेकिन जब दान पात्र नहीं खोल सका तो उसके ऊपर बोरा डालकर उसे ही उठा ले गया।

ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडेय

थाना प्रभारी के एस गेहलोत वह स्टाफ ने थाना प्रांगण में किया वृक्षारोपण

देवास  : पीपलरावां आज प्रातः 10:00 बजे भारत शासन के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में सभी थानों पर वृक्षारोपण किया जावे इसी तार तम्य में आज पीपलरावां थाना प्रांगण में थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत ने वृक्षारोपण किया जिसमें आम, नीम, पीपल, जामुन, इमली एवं अन्य प्रकार के पौधे लगाए गए । इस अवसर पर पूर्व सरपंच घटिया कला महेश ,प राय सिंह सेंधव पत्रकार अंबाराम शिंदे, उप निरीक्षक जटिया, प्रधान आरक्षक विकास पटेल आदि थाना स्टाफ उपस्थित थे ।

ई खबर मीडिया के लिए विष्णु शिंदे की रिपोर्ट

भगवान रामदेव जी की मूर्ति स्थापना और भंडारे का आयोजन

देवास, पीपलरावां – भगवान रामदेव जी की नवीन मूर्ति की स्थापना के साथ ही नगर परिषद वार्ड क्रमांक 1 कंजर डेरा स्थित मंदिर प्रांगण में आज भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसादी ग्रहण की।

भंडारे की व्यवस्था भारत सिंह सिसोदिया, सुनील कुमार कुमरावत, लालजी राम शिंदे, माणक लाल बागवान, रमेश चंद्र नागर आदि ने संभाली। आयोजन ने स्थानीय समुदाय के बीच एकता और भक्ति का माहौल बनाया, जिससे सभी उपस्थित जनों ने धार्मिक उत्साह के साथ भाग लिया।

 

ई खबर मीडिया के लिए विष्णु शिंदे की रिपोर्ट

 

100KM/H की स्पीड से स्कॉर्पियो-डंपर में टक्कर, 5 की मौत: किशनगंज में गाड़ी में फंसा ड्राइवर का शव; मरने वालों में 2 बच्चे, कई घायल

किशनगंज :  के पोहा खाली के पास रविवार के सुबह भीषन सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकी कोई लोग घायल है करने वाले में दो बच्चे हैं सात घायल में भी पांच बच्चे हैं सभी एमजीएम किशनगंज में भर्ती कराया गया है हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी में थी स्टेरिंग और सीट के बीच फस गया था उस गाड़ी काट कर निकल गया तीन लोग के मौके पर ही मौत हो गई दो बच्चे , अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोर मृतकों का पहचान गुलशन आरा 27 वर्ष मोहम्मद अयान 8 चालक मोहम्मद इरशाद 30 वर्ष मोहम्मद अफान 5 वर्ष और गुड़िया 13 वर्ष के रूप में की गई है बता दे स्कॉर्पियो 12 लोग सवार थे जो बागडोगरा जा रहे थे सभी बच्चों को बागडोगरा एयरपोर्ट घूमने ले जा रहे थे हादसे में मारे गए सभी लोग अररिया जिला जोकीहाट थाना क्षेत्र के थपकोल के रहने वाले थे, पवाखाली थाना इलाके के पटवारी के पास करीब 100 कमी ह स्पीड स्कॉर्पियो डंपर मैं भ्रांत हुई है दोनों गाड़ी आमने-सामने तक पर भी स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे लोगों ने गाड़ी से निकाला एसपी सागर कुमार ने बताया कि न 327 की पर सड़क हादसे हुआ था स्कॉर्पियो और डंपर के बीच सड़क हादसा हुआ था इसका जो डंपर के बीच टक्कर हुई थी जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई वहीं जो घायल लोग हैं उनका इलाज चल रहा है कुछ भेजा जा रहा है थाना घटना स्थल के निरीक्षण किया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद मुआवजा राशि दिया जाएगा नगर पंचायत पाव खाली मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने बताया कि हम लोग , सालगोरी एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी पेटभरी और पौआखाली के बीच में हमसे आगे दो गाड़ी जा रही थी इसी में सब आगे मौजूद गाड़ी स्कॉर्पियो और डंपर में टक्कर हो गया

इस कारण मौके पर चारों की मौत हो चुकी थी वही 7 बच्चों को लेकर किशनगंज आ रहे थे यह इलाज के दौरान दो बच्चे की मौत होगी दिल्ली से आ रहे खुर्शीद आलम खुर्शीद आलम ने कहा कि मैं दिल्ली में रहकर काम करता हूं दो-चार महीने में घर आ जाता हूं अभी 2 महीने बाद आ रहा था मुझे ही लेने के लिए मेरी पत्नी दो बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य एयरपोर्ट आ रहे थे इसी दौरान हादसे हुआ हास्य की खबर मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे तीनों बच्चों की हालत नाजुक गाड़ी में टोटल 12 लोग शामिल थे जिसमें पांच बड़े थे और साथ छोटे थे बाकी लोग सीरियस है घायल 5 बच्चों में तीन की हालत गंभीर है डॉक्टर इलाज भारत में बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 9 पेशेंट आए थे इसमें 7 बच्चे थे इसमें दो स्पॉटेड हो गया था 5 बच्चों को बचा लिया गया है इसमें तीन की हालत मौजूद है और सर में अंदरूनी चोट लगी है ब्लडिंग हो गई थी दो बच्चे ठीक है डॉक्टर उनको देख रहे थे जिनकी स्थिति नाजुक है इनका इलाज किया जा रहा है ज्यादा गंभीर होने पर उससे आगे रेफर किया जा सकता है बाकी दो बड़े लोगों के इलाज चल रहा है कांग्रेस सांसद मौके पर पहुंचे हादसे के बाद किशनगंज के कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद मौके पर पहुंचे और कहां के रंग साइड पर एक ट्रक था की गलती रही सड़क निर्माण कार्य गुणवता पूर्ण नहीं होता है उसकी वजह से अक्सर हादसा होता है

ई खबर मीडिया के लिए मोहम्मद अख्तर की रिपोर्ट

बिहार के रफीक अंसारी लापता: परिवार की मदद की अपील

बिहार: पश्चिम चम्पारण जिले के सिकटा अंचल के सोनबरसा गाँव के रफीक अंसारी के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। गोपालपुर थाना प्रभारी को रफीक के परिवार ने मामले में मदद की गुहार लगाई है।

घटना का विवरण
रफीक अंसारी पंजाब में काम करते थे और पिछले शनिवार को यमुनानगर स्टेशन से घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने गए थे, लेकिन तब से वे लापता हैं। परिवार ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

परिवार की अपील
रफीक के परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत संपर्क करें।

संपर्क नंबर:
– 7033721635
– 9472319773

सुरक्षा और भलाई की जरूरत
एक व्यक्ति का गायब होना परिवार के लिए बहुत ही चिंता का विषय है और इस पर अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए लापता व्यक्तियों के मामलों में तेजी से और निर्णायक रूप से कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

समुदाय की भूमिका
समुदाय को रफीक के परिवार का समर्थन करने और उनके खोज प्रयासों में अधिकारियों की सहायता करने के लिए एकजुट होना चाहिए। थानाध्यक्ष से मामले की गहन जांच करने और न्याय सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जा रही है।

यह मामला न केवल एक परिवार की चिंता है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय है। रफीक अंसारी की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट