Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 241

ससुराल में प्रताड़ना का शिकार हुई विवाहिता, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश थाना गोधा क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ हो रही प्रताड़ना और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई, दीप सिंह, पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम नगला घन श्याम, थाना पाहसू, जिला बुलंदशहर, ने इस संबंध में गोधा थाने में एक तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शादी के बाद से ही प्रताड़ना का शिकार

दीप सिंह ने बताया कि उनकी बहन की शादी 17 जनवरी 2017 को पिलौना निवासी दुष्यन्त सिंह, पुत्र हरी सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग पांच वर्षों के बाद उनकी बहन का गौना हुआ। गौना के बाद, उसकी बहन के पति के साथ संबंध स्थापित होने पर एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसकी उम्र अब लगभग 17 महीने है। लेकिन इस खुशी के बावजूद, ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।

ससुराल वालों पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के आरोप

दीप सिंह के अनुसार, उनकी बहन के ससुर हरी सिंह, सास गीता देवी, पति दुष्यन्त सिंह और देवर विकास, बालकिसन, होशियार और बिट्ट लगातार उसकी बहन के साथ मारपीट करते रहे हैं। सास गीता देवी ने अपनी पोती के लिए दूध की भी व्यवस्था नहीं की। वहीं, देवर विकास और बालकिसन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दीप सिंह ने कहा कि वे उनकी बहन पर बुरी नजर रखते हैं।

अवैध संबंध और हत्या की धमकी का आरोप

कुछ समय पहले ही पीड़िता को यह पता चला कि उसके पति दुष्यन्त का किसी मुस्लिम लड़की के साथ अवैध संबंध है। यह जानने के बाद पीड़िता के ससुराल वालों का व्यवहार और भी अधिक हिंसक हो गया। दीप सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले अब उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

अचानक बिगड़ी तबीयत और अस्पताल में इलाज

घटना के दिनांक 23 अगस्त 2024 की सुबह 9 बजे, पीड़िता की सास गीता देवी ने उसे खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया। खाना खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे पेट में जलन होने लगी और असहनीय पीड़ा का अनुभव हुआ। कुछ समय बाद उसे उल्टियां होने लगीं और बेहोशी छाने लगी। उसकी दूसरी बहन अनीता, जिसकी शादी उसी परिवार में दुष्यन्त के बड़े भाई से हुई है, उसे लेकर अस्पताल गई। ससुर हरी सिंह भी उनके साथ थे। पीड़िता को शिव शक्ति आरोग्य धाम, तेजपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पुलिस को दी गई सूचना और केस दर्ज करने की मांग

दीप सिंह ने इस घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। पीआरबी 6191 नंबर की गाड़ी तुरंत अस्पताल पहुंची, और पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। घटना का संदर्भ संख्या पी 23082437266 है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और पीड़ित परिवार को गोधा थाने में प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी।

पीड़ित परिवार ने मांगी न्याय की गुहार

दीप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमने अपनी बहन के साथ हो रही प्रताड़ना की शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। मेरी बहन को न्याय मिलना चाहिए, और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।” पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से भी अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ मिले।

पुलिस की कार्रवाई और न्याय की उम्मीद

थाना गोधा के प्रभारी से निवेदन किया गया है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करें और दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है, परंतु परिवार के लोग पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है आरोपी पक्ष रसूखदार होने की वजह से हो रही न्याय मिलने में देरी पुलिस की कार्य प्रणाली पर लग रहे सवालिया निशान और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।
पुलिस पर भी सवालिया निशान लगे हैं और पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है पीड़ित परिवार ने गुहार लगाई है कि आरोपियों पर जान से मरने से संबंधित धाराएं लगाई जाए। आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया जा रहा जब थाना प्रभारी से इस बारे में पूछते हैं तो वह जांच का बहाना लगाकर टालमटोल कर देती है।

परिवार जनों ने डॉक्टरी रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल!

पीड़िता के भाई दीप सिंह ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि की डॉक्टर ने भी रिपोर्ट को बदल दिया है और किसी के दबाव के चलते जहर की जगह नॉर्मल बता दिया है पीड़िता के भाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई है इंसाफ की गुहार, मदद करें सरकार।

पीड़िता का परिवार न्याय की राह देख रहा है, और समाज भी इस घटना के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित न्याय की अपेक्षा कर रहा है।

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

बार सुआ एक मार्केट में जुआ का खेल पुलिस को खबर नहीं

सुंदरगढ़ जिला लोहानी पड़ा थाना का बार सुआ एक मार्केट में चल रहा है ओपन जुआ का खेल बार सुआ कुरूमित्र माइंस पास में हर गुरुवार को साप्ताहिक मार्केट उसी जगह पर होता है और इस मार्केट में चल रहा है जुआ का खेल इस आसपास का लॉक अभिजक किया डेढ़ साल हो गया उसी जगह खेल का पुलिस डिपार्टमेंट का कुछ कर्मचारी का जानकारी में चल रहा है बोलकर अभी जब हुआ है उसी जगह का आदिवासी लोग जो की रोजगार करते हैं इस जुआ खेल में सर्व संतो हो रहे हैं दूसरी तरफ माइंड्स ड्रेस में कुछ कर्मचारी फैल रहे थे देखने के लिए मिला है उसी को लेकर कल शाम का समय 4:00 बजे स्थानीय पुलिस को जगह जॉब करने से बोले की हमारे पास खबर नहीं है हम जाकर उसी जगह पर देखूंगा किस प्रकार चल रहा है तो हम कर्ज अनुष्ठान लिया जाएगा बोलकर एक पुलिस अधिकारी बोले हैं।

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो प्रियरंजन महंत की रिपोर्ट

समूह संचालकों द्वारा बच्चो के हक पर डाला जा रहा डाका रसोईया कोई और,खाना बनाता कोई और मेन्यु अनुसार नहीं बनता खाना,फिर भी अधिकारी मौन

टीकमगढ–मध्य प्रदेश में भले ही मोहन सरकार तमाम योजनाएं चला रही है किंतु धरातल पर चंद नुमाइंदे सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। संकुल केंद्र बम्हौरीकला अंतर्गत आने वाले तमाम माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में संचालित मध्यान भोजन का जायजा लेने को पत्रकारों की टीम पहुंची तो तमाम अनियमितताएं देखने को मिली। ना भोजन मेन्यु अनुसार दिया जाता है और ना ही गुणवत्ता युक्त दिया जाता है बच्चों की माने तो खाना भरपेट भी नहीं दिया जाता है। प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के टीकमगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने कहा था कि अब टीकमगढ़ जिले में कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी चाहे वह किसी भी विभाग की हो। फिर भी संकुल केंद्र अंतर्गत बनाए गए सीएसी,बीएसी और संकुल प्राचार्य इन सभी गतिविधियों पर नजर रखने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं। जब कन्या माध्यमिक शाला बम्हौरीकला के प्रधान अध्यापक से इस संबंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने मध्यान भोजन की पंजी दिखाई और बताया कि हमारे द्वारा मध्यान भोजन की मासिक जानकारी अपने सभी वरिष्ठ कार्यालयों को दी जाती है तो हर पेज पर मैं लिखकर दे रहा हूं कि मध्यान भोजन मेनू अनुसार नहीं बनाया जाता है ना ही गुणवत्ता युक्त बनाया जाता है किंतु न जाने क्यों अधिकारियों की मिली भगत के चलते आज तक समूह पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। गौरतलब है कि यहां जिन रसोइयों की समूह में नियुक्ति की गई है वह घर से नहीं निकलना चाहती रसूखदार परिवार की बताई जा रही हैं जिससे एक विद्यालय में प्रस्ताव बना कर रख दिया गया है जिसे अगस्त 2023 में बीआरसी को देना बताया गया उसमें लिखा है कि हम इन तीन नए रसोइयों की नियुक्ति करना चाहते हैं किंतु आज दिनांक तक अमल में नहीं लाया गया और तो और रसोइयों को यह जानकारी भी नहीं है कि हमें इस काम की ऐवज में क्या मिलता है वह केवल मजदूरों के तौर पर काम कर रहे हैं और उनका नाम समूह में सदस्य के रूप में भी शामिल नहीं है। समूह संचालक रसूखदार,नेता नगरी से लिप्त है यदि ग्रामीणों की माने तो बताया जाता है कि इस समूह पर कभी भी कार्यवाही नहीं होती है क्योंकि इनके और इनके परिवार के बहुत बड़े-बड़े नेता एवं अधिकारी हैं और इन पर कभी भी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे समूह संचालक के हौसले बुलंद बने हुए हैं। इसी प्रकार एक शाला एक परिसर शासकीय हाई स्कूल कंजना में भी समूह संचालकों की मनमानी देखने को मिली जहां पर ना तो खाना मेन्यु अनुसार मिला और रसोइयों की जगह और कोई खाना बनाते मिला थालियों के साथ गिलास नहीं थे। यह बड़ा जांच का विषय है कि समूह संचालक अधिकतर गांव के रसूखदार लोग होते हैं जो की विद्यालय के शिक्षकों पर दबाव बनाकर अपनी मनमानी करते हैं अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रभारी मंत्री इसमें क्या कार्यवाही करते हैं।

इनका कहना है-
आपके द्वारा जानकारी मिली है मैं दोनों विद्यालयों की जांच करवाता हूं और एमडीएम में जो भी कमियां मिलेगी उस पर मैं विधिवत कार्रवाई करूंगा जरूरत पड़ी तो मैं समूह भी हटाने की कार्रवाई कर सकता हूं।
ओ.पी.दांगी-जिला प्रभारी मध्यान भोजन टीकमगढ़
आपके द्वारा जानकारी मिली है मैं स्वयं पहुंचकर दोनों स्कूलों की जांच करवाता हूं यदि ऐसा है तो मैं तुरंत कार्यवाही करवाऊंगा।
भानु प्रकाश श्रीवास्तव-विकासखंड शिक्षा केंद्र प्रभारी पलेरा।

नीलेश यादव समाचार सूत्र बल्देवगढ़

फर्जी डॉक्टर चला रहे फर्जी क्लिनिक लोगो की जिंदगी से कर रहे खिलवाड़,जिम्मेदार मौन

पलेरा–आये दिन फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही से कई घटनाये घट रही है इसके बाद भी फर्जी क्लिनिक और फर्जी डॉक्टरों पर लगाम नहीं लग पा रही है फर्जी डॉक्टर पैसे के लालच में लोगो की जान से खेल रहे है टीकमगढ़ जिले में यह काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिस और जिम्मेदार अधिकारी अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे है सवाल यहां ये उठता है की आखिर कौन इन्हे अंग्रेजी दवाइयां उपलब्ध कराता है और कैसे ये लोग इतनी सक्रियता से फर्जी क्लिनिक चला रहा है आखिर कब तक ये सब चलता रहेगा पूरा मामला पलेरा समुदायक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले बम्हौरी कलां से लगभग 4 किलो मीटर दूर वर्काछार ग्राम का है जहां पर कृपाराम यादव के द्वारा अपने निजी घर में क्लिनिक का नाम लिखे बिना अंदर कमरे में फर्जी क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है कृपाराम यादव की भतीजी सोनाली यादव नाम बताये अनुसार बताया की कृपा यादव उनके चाचा है जिनका इलाज ग्वालियर में चल रहा है मैं उनकी भतीजी हूं उनके यहां न होने से क्लिनिक का संचालन में कर रही हूं जबकि सोनाली यादव के पास ऐसी डॉक्टर से संबंधित कोई डिग्री भी नहीं है जब इस क्लिनिक के संबंध में डॉकमेंट मांगे गए तब उनके पास एक भी डोकोमेंट नहीं मिला सोनाली के द्वारा बताया गया की वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी अच्छी पहचान है जिसके चलते उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है आपको बता दे की बम्होरी कलां में भी सरकारी बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है इसके बाबजूद भी फर्जी डॉक्टर अपनी क्लिनिक चला रहे है और अधिकारी चैन की नीद सो रहे है यदि इसी प्रकार फर्जी डॉक्टर फर्जी क्लिनिक चलाते रहे तो वो दिन दूर नही जब लोग अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे फर्जी डॉक्टर इतने दबंग होते है की इनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर पाता है
इनका कहना है–
मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है न की किसी को मैने परमिशन दी है किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है आपके द्वारा जानकारी मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
महेंद्र पटेल बीएमओ पलेरा

नीलेश यादव समाचार सूत्र बल्देवगढ़

आबकारी विभाग ने नेमावर में कार्रवाई कर 05 प्रकरण दर्ज किये

देवास जिले में अवैध मदिरा निर्माण,संग्रहण, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल द्वारा नेमावर में संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग कार्रवाई कर 35 लीटर कच्ची हाथभट्टी महुआ मदिरा और 1900 लीटर महुआ लाहन जप्त किया। महुआ लाहन को मौके से नष्ट किया। कार्रवाई में 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 03 लाख 83 हजार रूपए है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, कैलाश जामोद, आरक्षक शंकरलाल परते, भगत परते, शनत ओझा, सैनिक केदार चौधरी, संजय शर्मा शामिल थे। देवास जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी।

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

जिला चिकित्सालय देवास के नवीन मेटरनिटी भवन में प्रसव सुविधा प्रारंभ, पीपलरावां की श्रीमती सरिता की करवाई प्रथम डिलेवरी

देवास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जैम्स बेक ने बताया कि देवास जिला चिकित्सालय के 100 बेड नवीन मेटरनिटी भवन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवायें प्रारम्भ कर दी गई है। नवीन भवन में शुक्रवार को आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूर्ण तैयारी के साथ माड्युलर ओ.टी में प्रसव सेवायें प्रारम्भ कर दी गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साधना वर्मा, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. नीता पंडित, नर्सिंग ऑफिसर पूजा और उनकी टीम द्वारा जिले के पीपलरावां की श्रीमती सरिता पति आशीष 24 वर्षीय का नवीन भवन में प्रथम सीजर ऑपरेशन द्वारा सुरक्षित प्रसव करवाया, जिसमें श्रीमती सरिता ने लड़की को जन्म दिया, मां और बच्चा पूर्ण स्वस्थ है। सीएमएचओ डॉ. बेक ने बताया कि नवीन मेटरनिटी भवन सर्व सुविधा युक्त है। मेटरनिटी भवन में 09 ओपीडी, मेटरनिटी भवन में 17 वार्ड, दो माड्यूलर ओ.टी, एक अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी मशीन, दो लिफ्ट, दो चढ़ाव, एक रैम्प बनाये गये है। मेटरनिटी भवन में सभी बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई है। सुरक्षा के लिए भवन में सेंसर युक्त फायर सेफ्टी सिस्टम लगाये गये है तथा कन्ट्रोल रूम से 68 कैमरों से निगरानी की जा रही है। 100 बिस्तरीय मेटरिनिटी विंग में बोरवेल, सेप्टिक टेंक, रेनवाटर हार्वेस्टिंग एवं बाह्य विद्युतीकरण युक्त है। मेटरिनिटी विंग में भूतल पर रजिस्ट्रेशन कक्ष, ओपीडी 1 से 4 तक, रोशनी क्लीनिक, वैक्सीनेशन रूम, लैब, एचआईव्ही एड्स एसटीडी क्लीनिक, सोनोग्राफी, ट्राईऐज रूम, कंट्रोल रूम, एएनसी वार्ड, बर्थ वेटिंग रूम, प्री लेबर वार्ड, लेबर रूम, दो माड्लर ओ.टी, पोस्ट लेबर वार्ड, नर्सिंग ड्यूटी रूम, डॉ. ड्यूटी रूम, प्रथम तल पर तीन पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, और फीडिंग रूम कंगारू केयर, नर्स स्टेशन, एनएचडीयू वार्ड, स्टोर, नर्सिंग ड्यूटी रूम, द्वितीय तल पर 02 पोस्ट नेटल वार्ड नर्स स्टेशन, तृतीय तल पर 02 पोस्ट नेटल वार्ड नर्स स्टेशन, एनआरसी,एमटीपी और टीटी वार्ड सभी तल में लिफ्ट, रेंप एवं प्रसाधन सहित समुचित जल एवं विद्युत व्यवस्था है। सीएमएचओ डॉ. बेक ने बताया कि जिला अस्पताल देवास में प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव करवाया जा रहा है। शासन की महत्वपूर्ण योजना में माँ ओर शिशु की पूर्ण सुरक्षा 108 एम्बुलेंस जननी द्वारा घर तक छोड़ने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा दी जा रही है।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की

देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने देवास विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यों की जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सांसद/विधायक निधि के अपूर्ण कार्य, मनरेगा योजना, नलजल योजना की समीक्षा कर कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, सीईओ जनपद हेमलता मण्‍डलोई, पीएचई विभाग के अधिकारी, ग्राम सचिव, जीआरएस, एडीओ और पीसीओ उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा देवास विकासखण्‍ड की ग्राम पंचायतों में मियॉवाकी पद्धती से पोधा रोपण करें। ग्राम पंचायतों में वर्षा के जल के संचय के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने मेरी शाला सम्पूर्ण शाला अभियान के तहत माध्‍यमिक स्‍कूलों को गोद ले, जनभागीदारी से स्‍कूलों के लिए फर्नीचर उपलब्ध करायें। उन्‍होंने कहा कि मेरी शाला सम्पूर्ण शाला अभियान सभी ग्राम पंचायतों में फरवरी 2025 तक पूर्ण कर लिया जाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता विकासखण्‍ड की प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में बोरीबंधान कार्य करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बोरीबंधान का कार्य 15 अक्‍टूबर तक कर लें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने मछली पालन को बढावा देने के लिए पूर्व से निर्मित जल संरचनाओं में यूजर्स ग्रुप के माध्यम से एवं निजी खेत तालाबों में मछली के बीज छोड़ने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिन तालाबों में जनवरी तक पानी रहता है, उनमें मत्‍स्‍य पालन युजर ग्रुप के माध्‍यम से कराये, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। मत्‍स्‍य पालन को प्रमोट करें, इससे खेत तालाब बढ़ेगे और पानी का संचय भी होगा।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्‍व अभियान के तहत किये जा रहे समग्र से खसरा लिंक ई-केवायसी की समीक्षा कर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि समय-समय पर अलग-अलग कार्य के लिए ई-केवायसी का कार्य किया जाता है, इसलिए पंचायत में जितने भी समग्र आईडी है सभी का ई-केवायसी का कार्य कर लें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने एसडीएम को निर्देश दिये कि सोयाबीन फसल काटने के बाद एक माह का अभियान चलाएं और सड़क किनारे जिन खेतों में तार फेंसिंग सड़कों के पास लगी है उन्‍हें पीछे करें। जो नहीं मानते हैं पटवारी उनके खेत की नप्‍ती कर फेंसिंग को पीछे करवाए।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने देवास विकासखण्‍ड में ‘’जल जीवन मिशन’’ के तहत किये जा रहे कार्यो की योजनावार समीक्षा की। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने नल जल योजना की समीक्षा कर 15 अक्‍टूबर तक सभी प्रगतिरत योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने नल जल योजनाओं की सतत् मॉनिटरिंग के निर्देश सचिव एवं रोजगार सहायक को दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि पानी को व्‍यर्थ बहाने वालों पर सख्‍ती से कार्यवाही करें। जिस गति से हम पानी का दोहन कर रहे हैं, भविष्‍य में हमें पानी नहीं मिलेगा। इसलिए जल जीवन मिशन के स्‍त्रोतों के पास रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जल कर की वसूली करें। एक बार योजना हेण्‍ड ऑवर होने के बाद सारे कार्य संबंधित पंचायत को ही करना है। कर वसूली के पैसों से ही पंचायत को योजना का संचालन करना है। जलकर नहीं वसूलने पर संबंधितों पर कार्यवाही की जायेगी। जल जीवन मिशन में सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, आंगनवाडी और अन्‍य शासकीय भवनों में भी कनेक्‍शन लें। बैठक में विकासखंडस्तरीय अधिकारियों ने ग्रामों जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यो जानकारी दी।

कलेक्टर श्री गुप्ता सांसद निधि, विधायक निधि और मनरेगा के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा कर निर्माण कार्यो को शीर्घ पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने कार्यवाही की जायेगी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि लोक सेवा ग्‍यारंटी के तहत सचिव जनपद पंचायत से अपना युजर आईडी और पासवर्ड लें। लम्बित आवेदनों का निराकण करें। समय-सीमा में कार्य नहीं करने पर संबंधित सचिव पर फाईन लगाई जायेगी

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाने पर शांति समिति की मीटिंग संपन्न ।

देवास पीपलराव । गत दिवस थाना प्रांगण में आगामी त्यौहार गणेश उत्सव के मद्देनजर नगर के बुद्धिजीवियों, गणेश उत्सव समिति के सदस्य गण एवं पत्रकारोंकी उपस्थिति में थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत द्वारा आनेवाले त्योहार को शांति एवं सद्भाव पूर्वक मनाने की थाना प्रभारी ने अपील की ।
इस अवसर पर प्रभुशंकर राठौर बाबूलाल शिंदे मगनलाल भामा भूपेंद्र कुमार नागर ,घासीराम चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाहर ,भारत सिंह सिसोदिया, दाऊद खा पठान, छगनलाल गुप्ता, शाकीर पठान, भैरू राठौर, देवी सिंह नाहर, नौशाद सेठ, सहित थाना स्टाफ एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

गोरखपुर: ₹50,000 की धोखाधड़ी कर फरार हुआ युवक, पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के माडापार उत्तर टोला इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। राहुल कुमार नामक युवक, जो कि पुष्पा यादव का पति है, ₹50,000 की धोखाधड़ी कर अचानक फरार हो गया है।

पुष्पा की दर्द भरी दास्तां:

राहुल कुमार, पिता गोपी गौड़, ने अपनी पत्नी पुष्पा के नाम पर ₹50,000 का लोन लिया था और इसके लिए पुष्पा के माता-पिता द्वारा दिए गए गहनों को गिरवी रख दिया था। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब राहुल ने अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ पारडी में रहने का फैसला किया। अब जब राहुल ने पत्नी को धोखा देकर गायब होने का रास्ता चुना, तो पुष्पा न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

पुष्पा का संघर्ष:

पुष्पा ने जब अपने पति की हरकतों के खिलाफ आवाज उठाई और पारडी पुलिस स्टेशन में 16 अगस्त 2024 को शिकायत दर्ज करवाई, तो उसने उम्मीद की थी कि पुलिस न्याय दिलाने के लिए तत्परता से काम करेगी। लेकिन, पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।

मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार:

पुष्पा अब मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। उसने बताया कि वह अपने पति द्वारा की गई इस धोखाधड़ी के चलते बुरी तरह से टूट चुकी है। पुष्पा ने कहा, “मेरा पति मुझे धोखा देकर भाग गया है, उसने मेरे माता-पिता की मेहनत की कमाई को गिरवी रख दिया। मैं अब दर-दर भटक रही हूं, लेकिन पुलिस अभी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मैं चाहती हूं कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।”

पुलिस की चुप्पी पर सवाल:

इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे मामले में पुलिस की निष्क्रियता ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। आखिरकार, कब तक पीड़िता को न्याय के लिए भटकना पड़ेगा? क्या पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाएगा?

समाज और प्रशासन से अपील:

यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। अगर आपको इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है, तो कृपया तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पुष्पा ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी पति राहुल कुमार दमड़ी छापा में मुझे ( पुष्पा) को छोड़कर भाग गया था। इस विषय में उसके माता-पिता कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं और उसकी बहने भी मेरा फोन नहीं उठा रही बार-बार कट कर रही हैं। राहुल के माता पिता अपने बेटे को बचाने के चक्कर में लगे हुए हैं। पुष्पा ने कहा कि उसे सजा दिलवाई जाए और तभी मुझे इंसाफ मिल सकता है मेरा जो पैसा था वह मुझे वापस दिलवाया जाए यही गुहार पुष्पा ने मीडिया के माध्यम से लगाई।

पुष्पा और उसकी परिवार की व्यथा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम उम्मीद करते हैं कि मीडिया और समाज के दबाव के चलते जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पुष्पा को न्याय मिलेगा।

संपर्क करें:
– पुष्पा का संपर्क नंबर: 7905091212
– राहुल का संपर्क नंबर: 6306058947

यह समय है जब हमें अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए ताकि न्याय हर पीड़ित तक पहुंच सके।

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

नवीन निर्माणाधीन महाविद्यालय का किया निरीक्षण ।

देवास पीपलरावां। शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य संजय खेड़े ने स्टाफ सदस्यों के साथ कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य खेड़े ने ठेकेदार प्रीतम पंवार से भवन की वर्किंग ड्राइंग के साथ कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष की संख्या व साइज की जानकारी ली। दीपक शर्मा, लखनसिंह अटेरिया,लोकेश कुमार, मनोज मंडेरिया, अभिषेक शर्मा, प्रमोद कुमार, ममता पाल सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट