Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 239

कवि जोशी की स्मृति में 15 को होगा कवि सम्मेलन ।

देवास पीपलरावां। छोटी काशी कहे जाने वाले नगर पीपल रावां में मूर्धन्य मालवी कवि ललित जोशी की स्मृति में 15 सितम्बर रात्रि 8 बजे नगर के इतवारिया बाजार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बगुलामुखी पीठाधीश्वर श्रीकृष्णानंद महाराज के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस आयोजन में कवि महेश दांगी उटपटांग को सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन में दिनेश दिग्गज उज्जैन,धीरज शर्मा नालछा, कुलदीप रंगीला देवास, प्रिया खुशबू आगरा, राहुल शर्मा शाजापुर, विजय विचित्र, श्रीकांत सरल, सुरेंद्र जोशी जोलाय व महेंद्र मन राठौर पीपलरावां काव्यपाठ करेंगे। सूत्रधार विवेक शर्मा होंगे। जानकारी दिवंगत कवि जोशी के पुत्र अनुज जोशी ने दी।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

अतिथि शिक्षकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से, शिक्षण व्यवस्था चरमराई ।

देवास पीपलरावां। गत लंबे वर्षों से शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवा दे रहे अतिथि शिक्षक गण जो लम्बे समय से अपने अधिकारों व मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। मंगलवार को संघ के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर नगर के दोनों संकुल अंतर्गत लगभग 50 अतिथि शिक्षक प्रदर्शन करने भोपाल पहुंचे।वही अतिथियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से मंगलवार को स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई खासी प्रभावित हुई। ज्ञात रहे हायर सेकेंडरी स्कूल में सभी प्रमुख विषयों का अध्यापन अतिथि शिक्षकों पर ही निर्भर है। ऐसे में नियमित शिक्षकों की कमी व अतिथियों के हड़ताल पर जाने से एक ही दिन में यहां भी शिक्षण व्यवस्था चरमरा गई है। यह बात सही है की स्कूलों में अतिथि शिक्षक गन ही सही प्रकार से अपनी सेवा का निर्वहन कर रहे हैं । क्योंकि शासकीय शिक्षकों को ट्रेनिंग पर जाना, मीटिंग में सम्मिलित होना, डाक व्यवस्था संभालना आदि उनकी जवाबदारी रहती है इसीबीच बच्चों को पढ़ाई कराने में यह अतिथि शिक्षक ही अपनी जवाबदारी से स्कूल संभाल रहे हैं ।

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

लापता पत्नी की खोज में भटकता पति, पुलिस पर गंभीर आरोप

दरभंगा, बिहार: रानी देवी (32 वर्ष), निवासी दहोरा, पोस्ट सकरी, थाना मनिगाछी, 27 अगस्त 2024 को अपने ढ़ाई साल के बेटे के साथ दोपहर 2:30 बजे से लापता हैं। उनके पति लाल टून यादव अपनी पत्नी और बच्चे सुंदरम यादव की खोज में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है।

लाल टून यादव ने बताया कि जब वह पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने रतलाम थाने पहुंचे, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए मदद करने से मना कर दिया। लाल टून यादव ने कहा, “कानून अंधा हो गया है। कोई भी किसी गरीब की मदद करने के लिए तैयार नहीं है।”

लाल टून यादव ने बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है और संभवतः वह जमालपुर अनाथ आश्रम, जयपुर, या पटना या मेंटल हॉस्पिटल रांची में हो सकती हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि जो भी उनकी पत्नी और बच्चे का पता लगाएगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।

अगर किसी को भी रानी देवी और उनके बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें: 6205767585

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

जिला रोजगार कार्यालय देवास में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 11 सितम्‍बर को

देवास जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि जिले के युवाओं को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक दिवसीय (रोजगार मेले) का आयोजन 11 सितम्बर को सुबह 11 बजे दोपहर 03 बजे तक रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स चतुर्थ मंजिल देवास में आयोजित किया जायेगा।

रोजगार मेले में 5वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा तथा स्नातक तक की योग्यता वाले आवेदकों को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। एक दिवसीय मेले में देवास से भारतीय जीवन बीमा निगम, आईपीएस कान्ट्रेक्टर, यशस्वी कान्ट्रेक्टर देवास,मॉ चामुण्डा देवास एवं वीर विजय हनुमान मैनेजमेंट द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए भर्ती की जायेगी।

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

देवास जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

बिजली बिल की राशि कम कराई जाए

जनसुनवाई में आवेदिका रामकुंवर पति बद्रीलाल राठौर निवासी देवास ने बिजली बिल की राशि कम कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री जन कल्‍याण (संबल) योजना अंतर्गत सहायता राशि दिलाई जाये

जनसुनवाई में आवेदिका ऊषा निवासी सिरोल्‍या ने मुख्यमंत्री जन कल्‍याण (संबल) योजना अंतर्गत सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

आर्थिक सहायता राशि दिलवाई जाए

जनसुनवाई में आवेदक माखन सिंह पिता राजाराम निवासी ग्राम सुखेडी ने पारिवारिक आर्थिक स्थिति खराब होने से परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए

जनसुनवाई में आवेदिका चिंताबाई निवासी ग्राम लोहारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

कृषि भूमि पर जाने के लिए रास्‍ता खुलवाया जाए

जनसुनवाई में आवेदिका रामप्‍यारी बाई निवासी कुसमानिया ने कृषि भूमि पर जाने के लिए रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

जनसुनवाई में जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मुन्नालाल अंगोरिया को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से नवाजा।

देवास पीपल लावां । पुष्पगिरी तीर्थ पर विधानसभा स्तरीय विधायक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया । जिसमें विधानसभा के शिक्षकों का सम्मान विधायक डाँ राजेश सोनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं सर्वपल्ली डाँ राधाकृष्णन व पुष्पदंत सागरजी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ यशपाल व्यास इंदौर उपस्थित थे। अध्यक्षता विधायक राजेश सोनकर ने की। वही विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे। कार्यक्रम में सहयोगी शिक्षकों द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला, दूपट्टा पहनाकर व श्रीफल भेंट कर की।
वही शिक्षक दीपक शर्मा ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिसके बाद विधानसभा के लगभग 550 शिक्षकों का अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड भेंट कर सम्मान किया। वही विधायक डाँ सोनकर ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्ध्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुन्नालाल अंगोरिया को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। विधायक सोनकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिकाल से ही गुरु-शिष्य परंपरा हमारे देश मे चलती आ रही है। ज्ञान हमारी सबसे बड़ी ताकत बनकर हमेशा हमारे साथ रहा है इसके लिए हमारे शिक्षक बधाई के पात्र हैं। समाज मे हमारे द्वारा किया गया आचरण, माता पिता के साथ व्यवहार आदि चीजों को एक शिक्षक ही हमें सिखाता है। जो समाज को गढ़ने का कार्य कर रहे है उनका सम्मान करना अपने आप मे बहुत गौरवशाली पल है। वही प्राचार्य मुन्नालाल अंगोरिया के सम्मान पर उनके साथी शिक्षको ने उन्हे शुभकामनाएं प्रेषित की। उक्त जानकारी शिक्षक रहीस खा मंसूरी ने दी ।

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

देवास जिले में 12 से 14 सितम्‍बर तक होगा ‘’अन्‍न उत्‍सव’’ का आयोजन

देवास जिले में हितग्राहियों को खाद्यान्‍न के वितरण के लिए 12 से 14 सितम्‍बर तक ‘’अन्‍न उत्‍सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिले के राशन प्राप्‍त करने वाले शत प्रतिशत हितग्राही अन्‍न उत्‍सव में शासकीय उचित मूल्‍य दुकानों से अपना राशन प्राप्‍त करें। अन्‍न उत्‍सव के आयोजन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्‍त किये गये है, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि अन्‍न उत्‍सव में शत प्रतिशत हितग्राहियों को राशन प्राप्‍त हो जाये।

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

शासकीय आईटीआई देवास में ‘’पहले आओ-पहले पाओ’’ राउंड अंतर्गत प्रवेश लेने का सुनहरा, 30 सितम्बर तक कराये पंजीयन

देवास शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवास (आईटीआई)में प्रवेश के लिए ‘’पहले आओ-पहले पाओ’’ के माध्यम से प्रवेश की कार्यवाही की जा रही है, जो भी छात्र प्रवेश लेना चाहते है, वे 30 सितम्बर तक एमपी ऑनलाइन किओस्क तथा मोबाइल की सहायता से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर पहले आओ पहले पाओ राउंड के चरण में भाग ले सकते हैं। आवेदक आईटीआई आकर भी रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करवा सकते है। इच्छुक छात्र आईटीआई देवास में उपस्थित होकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । शासकीय आईटीआई देवास में प्रवेश के इच्छुक सभी आवेदकों को उपलब्ध सीटों को उनकी रुचि अनुसार ट्रेड की चॉइस फिलिंग भरने के लिए संस्था स्तर पर काउंसलिंग डेस्क प्रारंभ की गई है। आवेदक संस्था के दूरभाष नंबर 07272-258962 एवं 81098-40398 पर फोन के माध्यम से एवं स्वयं उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। ‘’पहले आओ-पहले पाओ’’ राउंड के चरण में एमपी ऑनलाइन से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग करने के पश्चात आवेदक को अगले दिन दोपहर 02 बजे तक आईटीआई देवास में उपस्थित होकर प्रवेश करवाना होगा। छात्र के अनुपस्थित होने पर यह माना जाएगा कि छात्र प्रवेश के लिए इच्छुक नहीं है। जिन छात्रों को अभी तक आईटीआई में प्रवेश के लिए सीट आवंटित नहीं हुई है, वह शासकीय आईटीआई देवास से परामर्श लेकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

 ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

बुजुर्ग परशराम की गुमशुदगी—परिवार की मदद की गुहार

आज एक बेहद चिंता जनक खबर आपके सामने लेकर आया हूँ।

जम्मू & कश्मीर के उधमपुर बटल वालियां के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग परशराम, जो हरिद्वार से ट्रेन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, अचानक मोहाली स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान गायब हो गए हैं। यह घटना परिवार और उनके चारों बेटों—बोधराज, अर्जुन कुमार, सोहनलाल, और मोहनलाल—के लिए एक बड़ा सदमा बन गई है।

दोस्तों, बुजुर्ग परशराम के गायब होने की घटना बेहद चिंताजनक है। उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। मोहाली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, और परशराम की फोटो भी पुलिस के पास मौजूद है। लेकिन दुख की बात यह है कि इतने प्रयासों के बाद भी अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हमारे चैनल के माध्यम से, मैं आप सभी से एक अपील करना चाहता हूँ। अगर आपको परशराम जी के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें: 9596990863 या 6005808609। परिवार ने आश्वासन दिया है कि जो भी परशराम जी को ढूंढने में मदद करेगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।

दोस्तों, ये वक्त एकजुट होने का है। आइए, हम सभी मिलकर परशराम जी को ढूंढने में उनके परिवार की मदद करें। उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रार्थना करें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएँ। धन्यवाद!

रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा हटाए गए, अमित कुमार होंगे नए एसपी

एसपी रतलाम राहुल कुमार लोढ़ा का तबादला , एसपी नरसिंहपुर अमीत कुमार बने रतलाम के नए एसपी…..
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को भोपाल रेल एसपी बनाया गया।

रतलाम: मध्य प्रदेश में देर रात आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है. रतलाम और नरसिंहपुर जिले के एसपी बदले गए हैं. रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को एसपी रेल भोपाल और नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार को रतलाम जिले का नया एसपी बनाया गया है. रतलाम में गणेश स्थापना के दिन हुए उपद्रव के मामले में हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे. वहीं विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा एक युवक की लाठीचार्ज की वजह से संदिग्ध मौत के मामले में 11 सितंबर को ज्ञापन दिए जाने का मामला भी गर्माया हुआ था. इसके बाद मंगलवार की देर रात 3 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई.

मंगलवार की देर रात मध्य प्रदेश शासन ने 3 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है. रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को एसपी रेल भोपाल स्थानांतरित किया गया है. नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार को रतलाम एसपी बनाया गया है. वहीं मृगाखी डेका को नरसिंहपुर एसपी बनाया गया है. रतलाम के नए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

हिंदू संगठनों ने पुलिस पर उठाए थे सवाल

बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन मोचीपुरा क्षेत्र में जुलूस पर पत्थर फेंके जाने की घटना के बाद थाने का घेराव और आक्रोशित भीड़ द्वारा हाथीखाना क्षेत्र में तोड़फोड़ की घटना हुई थी. इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. घटना की अगली सुबह होमगार्ड कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी. जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर 11 सितंबर को ज्ञापन देने की घोषणा की है. इधर मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों के लोग कलेक्टर को रतलाम पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के संबंध में बातचीत के लिए पहुंचे थे.