Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 235

गाने की रिलीज से पहले मिली जान से मारने की धमकी, सूर्य लाल यादव ने सुरक्षा की लगाई गुहार

गुजरात में काम करने वाले और बिहार के अरवल जिले के ग्राम कोठिया, पोस्ट पिंजरावा के निवासी सूर्य लाल यादव इन दिनों एक भयावह संकट से गुजर रहे हैं। उनका नया गाना “सुपारी लेके मडर होइबे करी”, जो सूर्य लाल म्यूजिक कंपनी के बैनर तले YouTube चैनल @SuryaLalOfficial पर रिलीज होने वाला है, से पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं।

धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि समीर चौधरी नामक एक डायरेक्टर है, जो सिर्फ धमकी देकर नहीं रुक रहा, बल्कि ₹40,000 की फिरौती भी मांग रहा है। समीर ने साफ कहा है कि अगर सूर्य लाल यादव ने यह रकम नहीं दी, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, सूर्य लाल को अब अपने परिवार की भी चिंता सताने लगी है, क्योंकि समीर ने उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।

सूर्य लाल यादव ने मीडिया के माध्यम से लगाई मदद की गुहार
सूर्य लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, “मैंने यह गाना अपनी कड़ी मेहनत से तैयार किया है, लेकिन अब मेरी जिंदगी खतरे में पड़ गई है। समीर चौधरी बार-बार धमकी दे रहा है और फिरौती की मांग कर रहा है। अगर मेरे या मेरे परिवार को कुछ होता है, तो इसका जिम्मेदार वही होगा।”

सूर्य लाल, जो इस समय गुजरात में रह रहे हैं, ने अपने जीवन को खतरे में पाकर स्थानीय प्रशासन से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा, “मुझे और मेरे परिवार को बचाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।”

यह घटना केवल संगीत जगत तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल रही है। फैंस और समर्थक सूर्य लाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

क्या प्रशासन करेगा उचित कार्रवाई?
अब देखना यह है कि क्या स्थानीय प्रशासन समय रहते इस मामले में कोई कड़ा कदम उठाएगा या फिर संगीत की दुनिया का यह उभरता सितारा किसी बड़े संकट में फंस जाएगा।

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

जेपी घाट मंसूरी घाट लाल महादेव घाट और जाह्नवी द्वारघाट पर भक्तों ने स्नान किया

जेपी घाट मंसूरी घाट लाल महादेव घाट और जाह्नवी द्वारघाट पर भक्तों ने स्नान किया

पितृ पूर्णमासी पर
भक्तों ने गंगा स्नान कियास्नान करने के बाद भक्तों ने अपने पितरों को याद कियाऔर भक्तों ने अपने पितरों के लिए गंगा घाट पर,पूजा अर्चना भी कराईऔर गंगा जी में दूध जलेबी का भोग भी लगायाअपने पितरों को शांति के लिए प्रार्थना भी की

ई खबर मीडिया के लिए गगन कुमार की रिपोर्ट 

अनूपशहर नगर पालिका परिषद में विश्वकर्मा जयंती मनाई

विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा जी की तस्वीर पर माला पहनाकर और।ज्योति प्राजंलित करके
और फूल अर्पण करके मनाई

जिसमें अधिशासी अधिकारी गार्गी
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल
गोल्डी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीपी सिंह
विकास सूर्यवंशी
मनीष गर्ग
आदि लोग उपस्थित रहे

ई खबर मीडिया के लिए गगन कुमार की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन , अनूपशहर,नगर पालिका परिषद में मनाया गया

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 74वें जन्मदिन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बृजेश गोयल द्वारा नगर पालिका परिषद सभागार में केक काटकर जन्मदिन मनाया

साथ में अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी सीपी सिंह खटीक विकास सूर्यवंशी हर्षित गर्ग मनीष गर्ग बिट्टू सिंघल चेतन उर्फ चंचल शर्मा डॉ प्रदीप सिरोही नीरज कुमार दीपक कश्यप डा लाखन सिंह मनोज कुमार गोल्डी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

ई खबर मीडिया के लिए गगन कुमार की रिपोर्ट 

अनूपशहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकालकर पर्व मनाया

अनूपशहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकालकर पर्व मनाया

जुलूस बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ

जुलूस में अनूप शहर प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा प्रशासन अपनी ड्यूटी पर अलर्ट रहा
ईद मिलाद उन नबी इस्लामी कलेंडर के तीसरे महीने में रबीउल अव्वल चांद की बारहवीं तारीख को मनाया जाने वाला एक खास त्यौहार है

जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही

हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं बताया जाता है कि हज़रत मौहम्मद रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम अल्लाह के पक्के सच्चे रसूल हैजिन्हें कोई भी झुठला नहीं सकता जिन्होंने अच्छी बातें सिखाई और अच्छाई पर चलने की और ईमान पर चलने की लोगों को दावत दी

हुजूर पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का पैगाम था कि अल्लाह ने दुनिया पैदा की है इसलिए आप किसी के बारे में भी बुरा मत सोचो किसी को भी अपनी जबान से बुरा नहीं कहना चाहिए
इस अवसर
शाबान ,सभासद अरशद गाजी, शेख रईस , रेहान बिंदु सैफी एडवोकेट,खलीक अहमद, फैजान गाजी एडवोकेट, नईम पूर्व सभासद, डॉक्टर रागिब सभासद, खलीक अहमद , मोहसिन गाजी सैंकड़ों लोग मौजूद रहे तहसीलदार अनूपशहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौड़ पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे जुलूस के अंत में जावेद अख्तर एडवोकेट ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया ।

 ई खबर मीडिया के लिए गगन कुमार की रिपोर्ट 

राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला पुल से साई नदी में कूद गई।

सरोजिनी नगर लखनऊ राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला पुल से साई नदी में कूद गई। आपको बताते चलें कि 6 घंटे से एनडीआरफ की टीम तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक पता नहीं लगाया जा सका घटना करीब सुबह 11:00 बजे दिन की है। नदी में कूदने वाली महिला कौन है, और कहां की रहने वाली है इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 11:00 एक महिला पुल पर खड़ी थी।लोगों के देखते ही देखते वह पुल से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगो ने उसे निकालने की कोशिश भी की लेकिन पानी का बहाव अधिक होने की वजह से पता नहीं लगाया जा सका की महिला किस हालत में हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी बंथरा पुलिस को दी गई।पुलिस की टीम ने तुरंत एनडीआरएफ को बुलाया एनडीआरएफ की टीम महिला की तलाश कर रही है,हालांकि पानी का बहाव तेज होने से अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि महिला किस हालत में है। महिला की तलाश लखनऊ उन्नाव की टीम कर रही है। बंथरा थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि अभी तक महिला का पता नहीं लगाया जा सका है लेकिन इसमें एनडीआरएफ की दो टीमों का गठन कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है जिसमें फायर अधिकारी सुमित प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद है इतना ही नहीं यहां तक थाने में अभी तक महिला की गायब होने की शिकायत उसके परिवार वालों ने नहीं दी है पुलिस को अनुमान है कि महिला ने पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर नदी में छलांग लगाई होगी महिला के बारे में जल्दी पता लगाया जाएगा।

ई खबर मीडिया के लिए रजत पांडे की रिपोर्ट 

ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस ने थाने पर सोपा ज्ञापन ।

देवास पीपलरावां । गत दिवस कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में भाजपा के केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघु राज सिंह के द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें देश का नंबर वन आतंकवादी जैसे शब्दों का प्रयोग किया जिससे देश भर के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं मे, भाजपा नेताओं के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश के हर थानों में इनके खिलाफ कार्रवाई करने हेतु एफआईआर करने के लिए आवेदन दिए जा रहे हैं इसी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस थाना पीपलरावां प्रभारी कमल सिंह गहलोत को इन नेताओं के खिलाफ एफआईआर करने के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार नागर , कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी, पूर्व पार्षद जुगल खत्री, नौशाद मंसूरी, बाबूलाल बड़कनिया ,कैलाश चंद पाटौंडिया, नितेश ट्रेलर, संजय त्रिवेदी, विक्रम शिंदे, अर्जुन मालवीय आदि कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थिति में आवेदन दिया ।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

 

 

भगवान कृष्ण की जवानी का वर्णन करते हुए उनकी शादी विवाह कौशल वर्णन

भगवान कृष्ण की जवानी का वर्णन करते हुए उनकी शादी विवाह कौशल वर्णन करते हुए अनिल जी उपाध्याय ने भागवत का साल बताया कृष्ण भगवान का पंडित अनिल जी उपाध्याय

भगवान कृष्ण भगवान का विवाह रुक्मणी के साथ ऐसा भगवान का विवाह भागवत भगवान कृष्ण का वर्णन

संवाददाता मदन परिहार

घोडगंगा शुगर फैक्ट्री शुरू करने को लेकर बैठक ।

शिरूर (न्हावरे) घोडगंगा सहकारी फैक्ट्री के निदेशक दादा पाटिल फराटे। साथ ही शिरूर एनसीपी तालुका के अध्यक्ष रवि बापू काले। राहुल पचरने सचिव महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी। संजय पाचांगे भाजपा नेता। अध्यक्ष बाबासाहेब फराटे. सचिन मचाले.जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा. रंजन ज़म्बारे अध्यक्ष युवा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी।

सदस्यों को निष्पक्ष न्याय
इस अवसर पर बोलते हुए दादा पाटिल फराटे ने कहा कि सदस्यों को निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास शुरू किये जायेंगे.
अमदार साहेब पर साधा निशाना

दादा पाटिल फराटे ने आगे बोलते हुए विधायक अशोक बापू साहेब पर निशाना साधते हुए कहा कि न्हावरे में घोड़गंगा सहकारी चीनी फैक्ट्री के निर्माण के लिए रावसाहेब दादा पवार ने खुद सदस्यों की मदद से धन इकट्ठा किया और न्हावरे में एक सहकारी फैक्ट्री की स्थापना की. लेकिन विधायक अशोक बापू पवार साहब ने अपने बेटे को चेयरमैन बनाकर बहुत बड़ा पाप किया और हर बार राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत दादा साहब ने राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंक के माध्यम से मदद करने का काम किया

घोड़गंगा चुनाव में स्थिति की जानकारी

मैंने गांव-गांव जाकर सदस्यों को फैक्ट्री की स्थिति की जानकारी दी, लेकिन हम अपने काम को सदस्यों के साथ साझा करने का प्रयास कर रहे हैं पत्रकारों के माध्यम से दूसरों तक जानकारी पहुंचाने के लिए इस दौरान कई लोगों ने अपनी राय व्यक्त करने की कोशिश की.

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो रमेश मनोहर बनसोडे की रिपोर्ट

 

सोशल मीडिया के माध्यम से नई ऊंचाइयां छूने की चाहत: 5 साल की शिवानी कुमारी की प्रेरणादायक कहानी

प्रिय दर्शकों, आज मैं आपको एक ऐसी 5 वर्षीय बच्ची की कहानी बताने जा रहा हूँ, जिसने अपनी मेहनत और लगन से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। जी हां, मैं बात कर रहा हूँ बिहार के दरभंगा जिले के बरवारा गांव की शिवानी कुमारी की। इस नन्ही बच्ची ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने का संकल्प लिया है, और इसके लिए उसने सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाया है।

शिवानी की माँ, लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पिता सुरेश मुखिया की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। ऐसे में शिवानी ने कम उम्र में ही जिम्मेदारी उठाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिवार की मदद करने की ठान ली।

शिवानी ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम, और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर अपनी अलग पहचान बनाई है। खासकर इंस्टाग्राम पर @ramnathmukhiya91 नाम से उनके अकाउंट पर उनकी रील्स ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। 368 सब्सक्राइबर्स होने के बावजूद, उनकी वीडियो और रील्स इतनी वायरल हो रही हैं कि लोग उन्हें ‘सोशल मीडिया क्वीन’ के नाम से जानने लगे हैं।

शिवानी का यह सफर यहीं नहीं रुका। उन्होंने यूट्यूब पर भी @ramnathmukhiya नाम से चैनल शुरू किया है, जहां उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सब्सक्राइबर्स का एक अच्छा आंकड़ा पार किया है। हाल ही में उन्होंने अपने फॉलोअर्स का आभार व्यक्त करते हुए एक वीडियो भी साझा किया।

शिवानी का सपना है कि उनके वीडियो और रील्स को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, लाइक करें, और शेयर करें, ताकि वह अपने गांव और राज्य का नाम रोशन कर सकें।