Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 234

अहरौरा बांध में डूब कर एक चरवाहे की हो गई मौत

अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौता ग्राम सभा निवासी पुनवाशी पुत्र लाल बहादुर उम्र 60 वर्ष बांध के दक्षिणी छोर पर अपनी भैंस चराने प्रतिदिन जाते थे लेकिन आज अचानक उसने अपने भैंस को लेकर चराते हुए भैंस पानी में चला गया और पुनवासी को पानी में तैरने नहीं आता था फिर पुनवासी बहुत हिम्मती व्यक्ति थे और भैंस को नदी पार कराने के लिए नदी में कूद पड़े जिसे बचा कर भैंस के सहारे पुनवासी नदी पार कर रहा था, भैंस का पूंछ छूट जाने से नदी में डूब कर पुनवशी की मौत हो गई। आज अचानक ऐसा हादसा होने से पुरा परिवार सहमा सा है जिस घर से परिवार का पालन पोषण करने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है उस घर पर क्या बीतता है पुनवासी के वाले ही जानते हैं और मौत के बाद सूचना पर पुलिस ने मौके गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ई खबर संवादाता आनन्द सिंह की रिपोर्ट 

साप के काटने से छः वर्षीय बालक की हुई मौत

जनपद मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र के वन इमिलिया बरही ग्राम सभा में एक छः वर्षीय बालक के साथ ऐसा हादसा हुआ कि देखने वाले लोगो की होश उड़ गए सुबह का समय था बालक सो कर उठा पानी पीया और घर के सामने एक चौकी पर चढ़ कर बैठ गया बालक था पैर नीचे लटका कर पैरो को हिला कर मस्ती में बैठा ही था कि अचानक साप ने काट ही लिया बालक जोर से चिल्ला उठा और इतना सुनते ही घर के लोग व पास पड़ोस के लोग पहुंचे तो बालक से पूछने लगे कि क्या हुआ बालक पूर्ण रूप से डरा सहमा था कि कोई आवाज नहीं निकल रही थी तो साप की तरफ़ संकेत किया इतना देखते ही लोगों के होश उड़ गए आनन फानन में बालक को साप के काटने का ईलाज कराने के लिए लेकर अस्पताल गए लेकिन डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया फिर बालक को लेकर घर वापस चले आए फिर गांव के लोगों की भीड़ लग गई फिर गांव के लोगों ने मृतक बालक के परिजनों को पोस्ट मार्टम कराने की सलाह दिए और ये सुचना थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को दिया गया और मौके पर शेषनाथ साहनी ने अपने हमराही के साथ पहुंच कर मृतक बालक को पोस्ट मार्टम कराने हेतु चुनार भेज दिए और गांव के प्रधान नन्दलाल भारती, समाज सेवी आनन्द सिंह श्रवण कुमार, चंद्रभान भारती नन्दलाल भारती अहरौरा थाने पर पहुंच कर पोस्ट मार्टम रिर्पोट लेकर चुनार पहुंच कर पोस्ट मार्टम कराए पोस्ट मार्टम होने के बाद मृतक बालक के माता पिता मुंबई रहते है तो उनके आने का इंतजार कर लगे अब माता पिता के आने के बाद बालक का दाह संस्कार किया जाएगा।

ई खबर संवादाता आनन्द सिंह की रिपोर्ट 

 

आष्टा में किसानों ने रैली निकालकर भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया

आज आष्टा में गेल इंडिया के विरोध में किसानों ने रैली निकाल कर भारी संख्या में 200 ट्रैक्टर के साथ गांव से किस आए विरोध प्रदर्शन किया किसानों ने कहा है हमारे क्षेत्र में गेल इंडिया कंपनी नहीं लगना चाहिए हम सरकार को जमीन नहीं देंगे जिसमें भंवरा गांव बगैर बापचा भंवरी शोभा खेड़ी मंडली मोगली यहां के किसानों ने बोला हमारी जमीन बहुत उपजाऊ है शरबती गेहूं शरबती गेहूं की खेती है किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री हरपाल सिंह ठाकुर बाल बहादुर भगत जी कमल सिंह चौहान जितेंद्र शोभा खेड़ी महेश मेवाड़ा बूंदी खेड़ी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे भारी संख्या में किसान ट्रैक्टरों से लंबी कतार 2 किलोमीटर तक तहसील पहुंचे जहां पर एसडीएम मैडम स्वाति शर्मा ज्ञापन सोपा किसानों ने अपना दर्द जाते उन्होंने कहा हमारे यहां गेल इंडिया कंपनी नहीं लगनी चाहिए शासन प्रशासन हमारी बात पर ध्यान दें।

ई खबर मीडिया के लिए राजकुमार की रिपोर्ट 

चोरी की मोटरसाइकिल एवं एंगल जपत,दोआरोपी गिरफ्तार ।

देवास पीपलरावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत वर्ष सुभाष नाथ की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल एमपी 41 एन के 5735 घर के सामने से चोरी हो गई थी इसी प्रकार दिलीप त्रिवेदी के बाड़े से लोहे के एंगल चोरी हो गए थे जिसकी रिपोर्ट थाना पीपलरावा पर की गई थी, आरोपी अविनाश पिता जीवन कंजर उम्र 25 साल निवासी कंजारडेरा पीपलरावा एवं विशाल पिता रामबाबू कंजर उम्र 25 साल निवासी कंजर डेरा पीपलरावा को गिरफ्तार किया जाकर इनके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल एवं चोरी के एंगल लोहे के जुमला कीमती 56000 रु,के जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया कर न्यायालय सोनकच्छ से दोनों आरोपियों को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक गणेश लाल जटिया एवं प्रधान आरक्षक अरविंद पटेल का सराहनीय योगदान रहा ।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

म.प्र.जांगड़ा महासभा जिला देवास के अध्यक्ष पद का निर्विरोध चुनाव संपन्न।

देवास पीपलरावां । गत दिवस जांगड़ा महा सभा द्वारा देवास जिला अध्यक्ष का निर्वाचन कार्यक्रम म.प्र.जांगड़ा महासभा देवास के पूर्व कर्वाहक जिला अध्यक्ष रामचंद्र मालवीय की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सर्व प्रथम भारत रत्न बाबा साहब Dr भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। म.प्र.जांगड़ा महासभा भोपाल के पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सर्व सम्मति से जिले के संरक्षण/आजीवन/सामान्य सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से श्री नंदलाल हरियाले कन्नोद को जिला अध्यक्ष देवास के पद पर निर्विरोध चुना गया। रामचन्द्र मालवीय पूर्व अध्यक्ष द्वारा उन्हें अपना समर्थन दिया गया। साथ ही जांगड़ा महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के पद पर श्री विजेन्द्र रैकवार को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक जी.आर.मालवीय संम्भागीय अध्यक्ष की उपस्थिति में संम्पन्न कराई गई।
मंच संचालन प्रांतीय सचिव श्री शिवचरण अंगोरिया द्वारा किया गया। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिनी सदस्य अम्बाराम रैकवार,आत्माराम मेघवंशी जिलाध्यक्ष उज्जैन,शंकरलाल समरावत कोषाध्यक्ष उज्जैन उपस्थित रहे।
देवास जिले के 8 आजीवन सदस्य, 35 सामान्य सदस्य,व बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य उपस्थित समाजजन अजाक्स जिला अध्यक्ष देवास आर आर हरियाले, बाबूलाल शिंदे, प्रेम नारायण बामनिया, राजेंद्र अस्ताया,भूरेलाल शिंदे, दिनेश कलेसरिया, जगदीश चंद्र बामनिया, रतनसिंह बगड़िया, रतनलाल अस्ताया, डॉ रवि कुमार हरियाले, लीलाधर रालोती, बने सिंह अस्ताया आदि जांगड़ा समाज उपस्थित थे।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

मांधना में डेंगू का केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का दौरा, जागरूकता अभियान चलाया गया

मोरनी : दिनांक 19 सितंबर 2024 को उप स्वास्थ्य केंद्र मांधना के अंतर्गत आने वाले गांव चौधरी का बास में डेंगू का पॉजिटिव केस सामने आया। इस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले का फॉलोअप किया और मरीज को डेंगू और मलेरिया के बारे में पूरी जानकारी दी। टीम ने मच्छरदानी का प्रयोग करने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और आसपास पानी इकट्ठा न होने देने की सलाह दी। बताया गया कि डेंगू और मलेरिया के मच्छर खुले पानी में अंडे देते हैं, इसलिए पानी को ढक कर रखना जरूरी है।

टीम ने पूरे गांव का सर्वे कर मच्छरों के स्रोतों को खत्म करने का कार्य किया और डेंगू-मलेरिया से बचाव के पर्चे भी बांटे। जिन घरों में लार्वा मिला, उन्हें नोटिस जारी किए गए। इस अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षक स्वरूप सिंह, वेद प्रकाश (MPHW), पूजा (CHO), सीमा कुमारी (ANM) और संतोष शर्मा आशा आदि मौजूद रहे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

मानसून में स्क्रब टाइफस, मलेरिया और डेंगू से बचाव के उपाय – डॉ. सागर जोशी की सलाह

मोरनी: बरसात के मौसम में मच्छरों और पिस्सुओं के काटने से मलेरिया, डेंगू और स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग अपने घर के आसपास घास, खरपतवार न उगने दें और गड्ढों में पानी जमा न होने दें, जिससे मच्छर न पनप सकें।
पीएचसी मोरनी मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. सागर जोशी ने परामर्श जारी करते हुए कहा कि बरसात में इन बीमारियों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें। अगर कोई लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाएं।
डॉ. सागर जोशी ने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिल्ज मच्छर के काटने से होता है, जो खड़े पानी में अंडे देता है। मलेरिया में ठंड लगकर बुखार आता है और अगर समय पर इलाज न हो तो यह जानलेवा हो सकता है।
एडीज मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है, जो साफ पानी में अंडे देता है और दिन के समय काटता है। डेंगू में तेज बुखार, जोड़ों और आंखों के पीछे दर्द, और आंतरिक रक्तस्राव होता है, जिससे प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है।
स्क्रब टाइफस एक विशेष जीवाणु (रिकेटशिया) से संक्रमित पिस्सु के काटने से फैलता है, जो चूहों में पनपता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, कंपकंपी, और शरीर में ऐंठन शामिल हैं।
डॉ. जोशी ने लोगों को इन बीमारियों से बचाव के लिए अपने घर और आसपास सफाई रखने, पानी जमा न होने देने, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

भूमि विवाद: बिना बंटवारे के जमीन बेचने पर रांची में दाखिल खारिज पर रोक की मांग

रांची: सिविल जज जूनियर डिवीजन, रांची के न्यायालय में चल रहे बंटवारा मुकदमा संख्या 287/2024 के लंबित होने के बावजूद ग्राम पतराचौली, थाना नगड़ी, जिला रांची की पुश्तैनी जमीन को बिना उचित बंटवारे के बेचे जाने का मामला सामने आया है।

रमेश गोप, रामसुंदर गोप, छोटन गोप और सुरेश गोप ने ग्राम पतराचौली की खाता संख्या 11 और 71 की भूमि को बंटवारा प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही बेच दिया। इस विवादित भूमि को नए क्रेताओं ने दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया है, जिसे लेकर अब आपत्ति जताई गई है।

भूमि विवरण निम्नलिखित है:

| खाता सं. | प्लॉट सं. | रकबा (डिसमिल) | दाखिल खारिज वर्ष |
|————–|—————-|——————-|———————|
| 11 | 597 | 116 | 1835/2024-25 |
| 71 | 201 | 24 | 1836/2024-25 |
| 681 | — | 64 | 1838/2024-25 |

इस भूमि विवाद में विक्रेताओं द्वारा दाखिल खारिज के लिए आवेदन किए गए हैं, जबकि बंटवारा मुकदमा न्यायालय में लंबित है, जिसके कारण इस प्रक्रिया पर रोक की मांग की जा रही है।

इस मामले में वंशावली को गलत दर्शाते हुए डीड संख्या 5633/5395, दिनांक 28.06.2024 के तहत भूमि की बिक्री की गई है। सही वंशावली के अनुसार, कमल गोप के एकमात्र पुत्र बंधना गोप के दोनों पुत्र शिव नारायण गोप और नारायण गोप वर्तमान में जीवित हैं और ग्राम पतराचौली में रहते हैं।

भूमि हस्तांतरण अधिनियम 1882 की धारा 52 के तहत, जब तक बंटवारे का अंतिम आदेश नहीं आता, तब तक किसी भी संपत्ति का हस्तांतरण कानूनी रूप से निषिद्ध है।

पीड़ित पक्ष ने अचल अधिकारी से अनुरोध किया है कि जब तक न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक इस भूमि का दाखिल खारिज रोका जाए। मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त 2024 को निर्धारित है।

पीड़ित परिवार ने मीडिया के माध्यम से लगाई न्याय की गुहार

रांची: झारखंड के प्रेमचंद ने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके दादा अंदू महतो के नाम पर जमीन थी, जिस पर दबंग किस्म के लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। प्रेमचंद ने बताया कि नगड़ी ब्लॉक के सीईओ को इस संबंध में दो बार आवेदन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उल्टा, सीईओ ने आरोपियों के पक्ष में जमीन का रसीद काट दिया है।

प्रेमचंद ने बताया कि जिन लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा किया, उनके नाम बबलू गोप (तिलक सूती) और अंतू गोप (कुंदी) हैं। ये लोग उन्हें डरा-धमकाकर और पैसे के बल पर पूरी जमीन अपने नाम लिखवा चुके हैं। प्रेमचंद ने कहा कि उन्होंने कई बार अपनी जमीन बचाने के प्रयास किए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

प्रेमचंद ने मीडिया के माध्यम से सरकार से अपील करते हुए कहा, “सरकार हमारी मदद करे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर हमारी जमीन हमें वापस दिलाए।”

यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और दबंगों की दबाव नीति का एक और उदाहरण है, जहां पीड़ित परिवार की आवाज़ सुनवाई के लिए दर-दर भटक रही है।

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के निर्देशन में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज दिनांक 19.09.2024 को डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के निर्देशन में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी सोहन आर्य ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व पूरे भारत में आयोजित किया जा रहा है । यह कार्यक्रम 17.09. 2024 से 02.10.2024 तक निरंतर रूप से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता रैली, डोर टू डोर कैंपेन, नुक्कड़ नाटक इत्यादि के माध्यम से जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया जाएगा । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह ने समस्त प्राध्यापकों , शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को कहा कि स्वच्छ सदन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है अतः हम सभी को स्वयं एवं अपने समीपवर्ती स्थल को सर्वदा स्वच्छ रखना चाहिए। जिनकी जयंती से पूर्व स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ऐसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी ऐसे ही स्वच्छ भारत की संकल्पना करते हुए स्वच्छता को स्वतंत्रता के तुल्य कहा था। आपने कहा कि ना हम स्वयं गंदगी करेंगे ना किसी को गंदगी करने देंगे ।यह शुरुआत हम सर्वप्रथम महाविद्यालय से एवं अपने परिवार से करेंगे। सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखें । साथ ही बरसात काल में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वच्छता के महत्व को प्रतिपादित किया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक शिक्षणेतर कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में कल्पना, कीर्ति, प्रियांशी, कोमल, अरुण, कृष्ण बंसल, पुनीत शर्मा, रोहित उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए गगन कुमार की रिपोर्ट 

कलकत्ता जूनियर डाक्टर हत्या की संजीव घोष और थाने का एस.एच.ओ. गिरफ्तार श्रीराम हेल्थ केयर सेन्टर मे

कलकत्ता आर०जी०कर मेडिकल कालेज की जूनियर डाक्टर की हत्या और रेप में प्रो० संजीव घोष और थाने का एस.एच.ओ. अभिजीत मण्डल को सी.बी.आई. ने गिरफ्तार किया सबूतो के साथ छेडखानी करना, सबूत मिटाना, कलकत्ता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को हटाया गया। माननीय उच्च न्यायलय हाईकोर्ट म०प्र० जबलपुर ने आदेशित किया प्रशासन और स्वास्थ्य चिकित्सालय सी.एम.ओ. को एक प्राइवेट हास्पिटल श्रीराम हेल्थ केयर सेन्टर शहडोल म०प्र० में है। उस हास्पिटल में कई हत्यायें हुई मरीजो की, डिलेवरी केश के कारण कई महिलाओं की मौते हुई और डायलिसिस के कारण भी कई मौते हुई माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश किया कि उस प्राइवेट हास्पिटल की जांच की जाये शहडोल प्रशासन स्वास्थ्य चिकित्सालय सी.एम.ओ. एम.एस.सागर, डॉ० ए०के०लाल, डॉ० वाई०के० पासवान, डॉ० हीरालाल शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता, इन सब लोगो की टीम बनी जांच करने की, डायलिसिस गणेश कुशवाहा करता रहा उसके पास कोई डिग्री नही रही, डायलिसिस करने का कोई ज्ञान भी नही रहा, गणेश कुशवाहा के कारण कई मरीजो की जान चली गई स्वास्थ्य चिकित्सालय और पुलिस प्रशासन ने ईमानदारी निष्पक्ष जांच नही की लीपापोती कर दी, स्वास्थ्य चिकित्सालय सी.एम.ओ. एम.एस.सागर अपने स्टाप गोपीलाल की डिग्री लगाकर झूठी रिपोर्ट बनाकर माननीय उच्च न्यायालय ने झूठी रिपोर्ट झूठा एफीडेविट जाकर पेश किया, श्रीराम हेल्थ केयर सेन्टर के पूरे सबूत नष्ट किये सी.सी. कैमरे की रिकार्डिंग नही निकाले मोबाइल काल डिटेल नही निकाले पूरे डाकूमेन्ट रजिस्टर कागज जप्त नही किये जो शिकायतकर्ता माननीय उच्च न्यायलय में याचिका लगाया उनका न कोई कथन एवं बयान नही हुआ, और शिकायतकर्ता के पास वीडियो रही उसमें गोपीलाल बोल रहा है कि मै श्रीराम हास्पिटल में काम करना 2021 से चालू किया हूं अपने मुंह से चार बार बोला है प्रशासन व स्वास्थ्य चिकित्सालय शिकायतकर्ता की बात नजरअंदाज कर दिये उनकी बात नही सुने श्रीराम हास्पिटल का प्रबंधक विजय द्विवेदी और गणेश कुशवाहा दोनो का पुलिस प्रशासन दिसंबर 2020 को बयान लिया गोपीलाल का बयान उप पुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता सितंबर 2021 को ले रही है 09 महीने के बाद प्रशासन स्वास्थ्य चिकित्सालय ये कही भी ईमानदारी से जांच नही करते है सबूतो के साथ छेडखानी करेगें सबूत नष्ट करेगें हत्यारो को बचाने की कोशिश करेगें कलकत्ता आर०जी० कर हास्पिटल मेडिकल कालेज का सबूत नष्ट किये अधिकारियों ने तब सी०बी०आई० ने इन दोनो को गिरफ्तार किया संदीब घोष और एस.एच.ओ. अभिजीत मण्डल को शहडोल प्रशासन स्वास्थ्य चिकित्सालय और भ्रष्ट अधिकारी इन लोगो के ऊपर कानून का शिकंजा कसना चाहिये सी.बी.आई. को इन लोगो को भी गिरफ्तार करके जेल हवालात में डालना चाहिये, एम.एस.सागर सी.एम.ओ. डॉ० ए०के०लाल, डॉ० वाई० के० पासवान, डॉ० हीरालाल शुक्ला, उपपुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता शिकायतकर्ता ने सी.बी.आई. को भी लेटर लिखा है, शहडोल संभाग में भ्रष्ट अधिकारी फलफूल रहे है। इनकी जडे काटना बहुत जरूरी है डॉ० एस०सी०त्रिपाठी स्वास्थ्य चिकित्सालय शहडोल पूर्व में सी.एम.ओ. रहा, श्रीराम हेल्थ केयर सेन्टर हास्पिटल का प्रबंधक विजय द्विवेदी का डॉ० एस०सी० त्रिपाठी मामा है, इसलिये उस हास्पिटल में कार्यवाही नही हुई और एफ.आई.आर. भी दर्ज नही हुई।

शिकायतकर्ता :
राजेश कुमार
शहडोल म०प्र०