Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 233

तिरुपति लड्‌डू विवाद- मंदिर का शुद्धिकरण हुआ:परिसर में 4 घंटे महाशांति यज्ञ; प्रसाद बनाने वाली रसोई को दूध-दही और गोमूत्र से शुद्ध किया

आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) की शुद्धि के लिए महाशांति यज्ञ किया गया। सोमवार सुबह 6 से 10 बजे तक चले पंचगव्य प्रोक्षण (शुद्धिकरण) में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बोर्ड के अधिकारी समेत 20 पुजारी शामिल हुए। अनुष्ठान में लड्डू और अन्नप्रसादम रसोई की शुद्धि की गई।

आंध्र के सीएम CM चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने 18 सितंबर को आरोप लगाया था कि राज्य में YSR कांग्रेस सरकार में तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू (प्रसादम्) में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था। इसके अगले दिन TDP ने एक लैब रिपोर्ट दिखाकर अपने आरोपों की पुष्टि का दावा किया।

राज्य सरकार ने तिरुपति मंदिर के लड्‌डुओं की जांच के लिए SIT बना दी है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि SIT की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

प्रसादम विवाद से जुड़े 3 अपडेट्स…

  • भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। स्वामी ने प्रसादम में एनिमल फैट के इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।
  • राज्यसभा के सदस्य और देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने भी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली समिति से मामले की जांच करने की मांग की है।
  • श्री ललिता पीठम में विश्व हिंदू परिषद बैठक हुई। विहिप ने सुप्रीम कोर्ट से तिरुपति लड्डू में मिलावट के आरोपों पर एक्शन लेने और दोषियों की पहचान के लिए जांच शुरू करने की अपील की है।

    पुजारी बोले- अब मंदिर पूरी तरह शुद्ध, प्रसाद घर ले जा सकते हैं मंदिर के मुख्य पुजारियों में से एक कृष्ण शेषाचल दीक्षितुलु कहते हैं, “सरकार एक प्रस्ताव लेकर आई कि मंदिर को शुद्ध करने के लिए क्या किया जाए। इसलिए हम शांति होम करने के प्रस्ताव के साथ प्रबंधन के पास गए। सुबह 6 बजे हम सभी भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद और अनुमति लेने के लिए गर्भगृह में गए। अब सब कुछ शुद्ध हो गया है, मैं सभी भक्तों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। भगवान बालाजी के दर्शन करें और प्रसाद घर ले जाएं।”

    आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिणी राज्यों से हिंदू संत इस बैठक में शामिल हुए। इसमें VHP के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग बागड़ा समेत बाकी पदाधिकारी भी थे।
    आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिणी राज्यों से हिंदू संत इस बैठक में शामिल हुए। इसमें VHP के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग बागड़ा समेत बाकी पदाधिकारी भी थे।

    विहिप ने कहा- प्रसादम में जानवरों की चर्बी मिलाना, भक्तों का अपमान बैठक के बाद विहिप ने कहा कि इस घटना ने दुनिया भर में श्री बालाजी के करोड़ों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, क्योंकि लड्डू प्रसादम आस्था और दिव्य आशीर्वाद के रूप में माना और खाया जाता है। लड्डू में मिलावट के आरोपों ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के भक्तों का घोर अपमान किया है। इस मामले में लापरवाही और देरी की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि ऐसा होने पर हिंदू समुदाय राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर सकता है।

    डिप्टी सीएम बोले- भगवान से क्षमा मांगी, उपवास रख रहा आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण ने कहा- जब हिंदू मंदिरों को अपवित्र किया जाता है तो हमें चुप नहीं रहना चाहिए। अगर ऐसा मस्जिदों या चर्चों में होता तो देश में गुस्सा भड़क उठता।

    पवन कल्याण ने रविवार (22 सितंबर) से 11 दिनों की प्रायश्चित दीक्षा की शुरुआत की। इस दौरान वह उपवास करेंगे। पवन ने कहा- मुझे अफसोस है कि मैं मिलावट के बारे में पहले क्यों नहीं पता लगा पाया। मुझे दुख हो रहा है। इसके लिए प्रायश्चित करूंगा।

पत्नी रितु को प्रेम जाल में फंसाकर सलमान ने भगाया, पति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, न्याय की गुहार

पानीपत: हरिहरपुर गांव के निवासी बैंद कुमार की पत्नी रितु को सलमान नामक व्यक्ति प्रेम जाल में फंसाकर भाग गया। बैंद कुमार और रितु की शादी को लगभग ढाई साल हुए थे, दोनों पानीपत में रहकर अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम कर रहे थे। रितु जिस फैक्ट्री में काम करती थी, वहां सलमान नामक व्यक्ति से उसका संबंध हो गया, जिसके चलते वह 18 सितम्बर 2024 को सलमान के साथ भाग गई।

बैंद कुमार ने तुरंत चांदनी बाग थाने में इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। 20 सितम्बर को केस दर्ज किया गया, लेकिन अब तक सलमान के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

बैंद कुमार का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और जब वह अपनी पत्नी को थाने लेकर आए, तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकाया। बैंद कुमार ने मीडिया के माध्यम से पुलिस और सरकार से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

फिलहाल, बैंद कुमार को उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में उचित कदम उठाएंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे।

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

 

हरियाणा में मंदिर निर्माण के नाम पर ठगी! 21 लाख की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला

आज हम आपको हरियाणा के पलवल जिले से एक चौंकाने वाली खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह मामला न सिर्फ आपकी भावनाओं को झकझोर देगा बल्कि आपको यह सोचने पर भी मजबूर कर देगा कि इस तरह के धोखाधड़ी के मामले कैसे धर्म और आस्था के नाम पर हो सकते हैं।

मंदिर निर्माण के नाम पर 21 लाख की ठगी

दोस्तों, पलवल जिले के गदपुरी इलाके में सुरेश अग्रवाल नाम के एक ध्यान शिक्षक ने अपने जीवन की सारी कमाई एक मंदिर निर्माण के लिए लगा दी थी। सुरेश जी ने महिपाल सिंह नामक ठेकेदार को मंदिर बनाने का ठेका दिया था। शुरुआत में महिपाल सिंह ने कहा कि यह पूरा प्रोजेक्ट 15 लाख रुपये में पूरा हो जाएगा। लेकिन जैसे ही काम शुरू हुआ, महिपाल ने 6 लाख रुपये और मांगे। सुरेश जी ने अपने धार्मिक विश्वास के चलते महिपाल सिंह पर भरोसा किया और 21 लाख रुपये दे दिए।

लेकिन ठेकेदार महिपाल सिंह ने न केवल मंदिर का काम अधूरा छोड़ दिया बल्कि अब 10-15 लाख रुपये और मांग रहा है। सुरेश जी का आरोप है कि महिपाल ने अब तक केवल 7 लाख रुपये ही सही तरीके से खर्च किए हैं और बाकी पैसों का दुरुपयोग किया है।

 

इस गंभीर मामले को लेकर सुरेश जी ने पलवल के गदपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इसके साथ ही सुरेश जी की शिष्या ने भी जनता से अपील की है कि वे इस मामले में सुरेश जी का साथ दें और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करें।

ध्यान शिक्षक सुरेश अग्रवाल का संघर्ष

दोस्तों, यह मामला सिर्फ पैसों का नहीं है, बल्कि यह एक धार्मिक प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला है। सुरेश अग्रवाल, जो खुद एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं, इस धोखाधड़ी से बेहद दुखी और निराश हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

93 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी का समर्थन

इस मामले में 93 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी मोहन कपानी ने भी हस्तक्षेप किया है। कपानी जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि वे इस मामले में जांच करवाएं और सुरेश जी को न्याय दिलाएं। कपानी जी ने बताया कि सुरेश जी के योग और प्राचीन चिकित्सा के ज्ञान से वे बहुत प्रभावित हुए थे और इसी कारण उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपये का दान दिया था। लेकिन अब इस ठगी के मामले ने उन्हें भी हिला कर रख दिया है।

तो दोस्तों, यह था आज का हमारा स्पेशल रिपोर्ट। अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें, और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि हम आपको इसी तरह की खबरों से अपडेट रख सकें।

धन्यवाद!

शासकीय आईटीआई देवास में ‘’पहले आओ-पहले पाओ’’ राउंड अंतर्गत 30 सितम्बर तक कराये पंजीयन

देवास शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवास (आईटीआई)में प्रवेश के लिए ‘’पहले आओ-पहले पाओ’’ के माध्यम से प्रवेश की कार्यवाही की जा रही है, जो भी छात्र प्रवेश लेना चाहते है, वे 30 सितम्बर तक एमपी ऑनलाइन किओस्क तथा मोबाइल की सहायता से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर पहले आओ पहले पाओ राउंड के चरण में भाग ले सकते हैं। आवेदक आईटीआई आकर भी रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करवा सकते है। इच्छुक छात्र आईटीआई देवास में उपस्थित होकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

शासकीय आईटीआई देवास में प्रवेश के इच्छुक सभी आवेदकों को उपलब्ध सीटों को उनकी रुचि अनुसार ट्रेड की चॉइस फिलिंग भरने के लिए संस्था स्तर पर काउंसलिंग डेस्क प्रारंभ की गई है। आवेदक संस्था के दूरभाष नंबर 07272-258962 एवं 81098-40398 पर फोन के माध्यम से एवं स्वयं उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

‘’पहले आओ-पहले पाओ’’ राउंड के चरण में एमपी ऑनलाइन से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग करने के पश्चात आवेदक को अगले दिन दोपहर 02 बजे तक आईटीआई देवास में उपस्थित होकर प्रवेश करवाना होगा। छात्र के अनुपस्थित होने पर यह माना जाएगा कि छात्र प्रवेश के लिए इच्छुक नहीं है। जिन छात्रों को अभी तक आईटीआई में प्रवेश के लिए सीट आवंटित नहीं हुई है, वह शासकीय आईटीआई देवास से परामर्श लेकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से एक लड़के की हो गई मौत

जनपद मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र के दुर्गा जी मंदिर के पास आज दिनांक 21/09 /2024 को समय करीब 12:30 बजे वाराणसी से शक्ति नगर मार्ग पर दुर्गा जी मंदिर के समीप के टी एम बाइक नंBR03AB5578 से राहुल वर्मा पुत्र उमेश कुमार वर्मा उम्र करीब 18 वर्ष निवासी दुर्गा स्थान हिलसा थाना हिल्सा जनपद नालंदा बिहार व पीछे बैठी रिचा पुत्री श्री अवधेश कुमार निवासी रथ यात्रा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष जो लखनियां दरी पिकनिक मनाने जा रहे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिया गया जिससे मोटरसाइकिल सवार राहुल बर्मा व रिचा को गंभीर चोटे आई स्थानीय जनता के सहयोग से सी एच सी अहरौरा नगर लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा चेक अप के बाद राहुल वर्मा को मृत घोषित कर दिया गया व रिचा को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया इसी दौरान मृतक मृतक के मित्र यश त्रिपाठी द्वारा एंबुलेंस 108 की सहायता से रिचा को लेकर ट्रामा सेंटर वाराणसी चले गए व मृतक के शव को चुनार मर्चरी हाउस भेजवाया गया तहरीर मिलने पर आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी लाइन ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है चौकी प्रभारी अहरौरा नगर अभी तक किस गाड़ी से टक्कर लगा इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रशासन द्वारा आस पास के सी सी टी वी कैमरा चेक करने का प्रयास किया जा रहा था जिससे संभावना है कि गाड़ी का पता लगाया जा सकता है।

ई खबर संवादाता आनन्द सिंह की रिपोर्ट 

दिव्यांगों के लिए शिरूर में निःशुल्क शिविर का आयोजन।

दिनांक- 20/09/2024 को। सुबह पुणे (शिरूर) में जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान पुणे और जिला परिषद पुणे के साथ-साथ पंचायत समिति शिरूर (व्यापक शिक्षा) के सहयोग से समावेशी शिक्षा के तहत विकलांग छात्रों के लिए एक परीक्षा और माप शिविर का आयोजन किया गया और सामग्री के लिए संदर्भित किया गया।

साहित्य के लिए

सीएसआर के तहत फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड को देखें। लिमिटेड रंजनगांव गणपति की ओर से, समूह विकास अधिकारी पंचायत समिति शिरूर की प्रेरणा और पंचायत समिति शिरूर समूह दंड अधिकारी बालकृष्ण कलमकर साहब और सभी विस्तार अधिकारियों के मार्गदर्शन से, निरीक्षण और माप शिविर का आयोजन किया गया था। पुरा होना। कार्यक्रम के लिए पुणे जिला परिषद पुणे जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) ज्ञानदेव देवकाते सर फिएट कंपनी सीएसआर समन्वयक अमोल फटाले सर। सर्वर शेख. साथ ही एलिम्को की सभी विशेषज्ञ टीम मौजूद रही। कार्यक्रम संचालक संदीप क्षीरसागर। तालुका समामवायक ने समावेशी शिक्षा का संचालन किया। कार्यक्रम का समापन फिएट कंपनी के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को भोजन वितरित करके किया गया और अंत में समावेशी शिक्षक संदीप गोर्डे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो रमेश मनोहर बनसोडे की रिपोर्ट

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलरावा अपनी दैनिक स्थिति को दर्शाता हुआ।

देवास पीपलरावा प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 40 गांव लगते हैं, किंतु अस्पताल की स्थिति खराब हो रही है। अस्पताल में साफ-सफाई नहीं हो रही है। प्रसुती के लिए आई महिलाओं के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले मेरा खुद का एक्सीडेंट हो चुका था का डॉक्टर की कमी के कारण प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करने को मजबूर होना । पड़ा इसी संबंध में डॉक्टर राव से जानकारी के लिए मोबाइल से संपर्क करना चाहा मोबाइल रिसीव करना कोई उचित नहीं समझा एक पत्रकार का मोबाइल का जवाब देना कुछ नहीं समझा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कोई आम नागरिक के साथ क्या हो सकता है अस्पताल में पदस्थ डाक्टर अस्पताल नहीं आते हैं और फोन भी रिसिव नहीं करते हैं। अस्पताल की मोटर भी 5 दिन से खराब पड़ी है, जिसके कारण मरीजों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। अस्पताल में डाक्टर नहीं होने से अस्पताल की अव्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। डाक्टर राव को नियमित अस्पताल भेजकर व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग कि है

इसी संबंध में देवास सीएमएचओ डॉ सरोजिनी जेम्स बेक से मोबाइल से संपर्क किया तो कहा गया कि मामला आपके सज्ञान में आया है तो मैं मामले को दिखाकर उच्च करवाई देंगे।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

 

आबकारी विभाग ने देवास में कार्यवाही कर 03 प्रकरण किये

देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग दल द्वारा देवास शहर में इटावा, नई आबादी अन्य स्थानों पर सर्चिंग की गई। जिसमें 34 केन बीयर 250 पाव देशी मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही में कुल 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 22 हजार रूपए है।

कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, डी.पी. सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आबकारी आरक्षक नितिन सोनी, दीपक, आशीष गुप्ता, बालकृष्ण जैसवाल, सैनिक किशोर, संजय शर्मा, केदार चौधरी शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

नाहर अध्यक्ष नियुक्त ।

देवास पीपलरावां। किसानों द्वारा शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष देवीसिंह नाहर का सम्मान किया गया। किसान अरुण नाहर, अशोक नाहर, सहित वक्ताओं ने अध्यक्ष नाहर को जुझारू किसान नेता बताते हुए उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की
। वहीं अध्यक्ष नाहर ने संगठन की अपेक्षा पर खरा उतरकर किसानों के हितो को प्राथमिकता देने की बात कही। पाटीदार समाज अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, , धर्मेन्द्र नाहर, सचिन नाहर, दिलीप राठौर,सतीश नाहर सहित किसानों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। संचालन सुशील नाहर ने किया। आभार रामकृष्ण नाहर ने माना।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

16 साल के लड़के को चाचा और दादा ने घर से निकाला, दो बहनों के साथ पार्क में सोने को मजबूर

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश – 16 वर्षीय कृष्णा और उसकी दो बहनों को उनके चाचा बृजेश कुमार और दादा दीकम सिंह ने घर से निकाल दिया है। पीड़ित लड़का अब अपनी बहनों के साथ फुटपाथ और पार्क में सोने को मजबूर है।

कृष्णा ने बताया कि उनके पिता, राजेश कुमार, शराब की लत के कारण घर से दूर रहते हैं और मंदिरों में रात गुजारते हैं। परिवार की देखरेख करने वाला कोई नहीं है, और इसी बीच चाचा और दादा ने उन्हें घर से बाहर कर दिया। धमकियों का सिलसिला भी जारी है, जिसमें चाचा और दादा ने कहा है कि अगर वह थाने या अदालत गया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

कृष्णा ने प्रेम नगर सलाई थाना फिरोजाबाद में 20 अगस्त 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने प्रशासन और सरकार से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है, साथ ही अपने हिस्से की जमीन और संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है।

दादा और चाचा की प्रताड़ना से पीड़ित कृष्णा ने लगाई मदद की गुहार

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश कृष्णा, जो प्रेम नगर सलाई थाना क्षेत्र का निवासी है, ने अपने दादा दीकम सिंह और चाचा बृजेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कृष्णा का दावा है कि उन्हें और उनकी दो बहनों को घर से निकाल दिया गया है और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

पारिवारिक हालातः

कृष्णा के पिता, राजेश कुमार, शराब की लत के शिकार हैं और कई महीनों से घर से बाहर रहते हैं, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर सोकर अपनी रातें गुजारते हैं। कृष्णा की मां, स्वर्गीय नीलम कुमारी, का देहांत हो चुका है। पिता की गैरमौजूदगी और मां के निधन के बाद, कृष्णा और उनकी बहनों को दादा और चाचा द्वारा घर से निकाल दिया गया। जान से मारने की धमकीः

कृष्णा ने बताया कि दादा और चाचा न केवल उन्हें घर से निकाल चुके हैं, बल्कि धमकी भी दी है कि अगर उन्होंने इस मामले को थाने या अदालत में उठाया, तो उनके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे और जान से मार दिया जाएगा। चाचा और दादा द्वारा बार-बार कृष्णा को धमकाया जा रहा है कि वह अपनी बहनों को उनके हवाले कर दे और खुद वहां से भाग जाए।

जीवन की कठिनाईः

कृष्णा और उसकी बहनें इस समय सड़क पर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। वे पार्कों और फुटपाथों पर रातें गुजार रहे हैं। कृष्णा ने बताया कि उनके चाचा और दादा ने उनकी स्वर्गीय मां नीलम कुमारी का दहेज का सामान और ₹50,000 की नकदी भी छीन ली है। कृष्णा अब अपनी जमीन और संपत्ति को बचाने के लिए सरकार और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज, कार्रवाई नहीं:

20 अगस्त 2023 को कृष्णा ने प्रेम नगर सलाई थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कृष्णा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं और मांग की है कि उनके चाचा और दादा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

कृष्णा की अपीलः

कृष्णा ने मीडिया के माध्यम से सरकार से अपील की है कि उन्हें और उनकी बहनों को सुरक्षा प्रदान की जाए और उन्हें उनके हिस्से की जमीन और संपत्ति दिलाई जाए। अगर भविष्य में उनके या उनकी बहनों के साथ कुछ भी होता है, तो इसके लिए उनके दादा, चाचा और उनका परिवार जिम्मेदार होगा।

न्याय और सुरक्षा की गुहारः

कृष्णा ने कहा कि वह अब प्रशासन से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं और चाहते हैं कि उन्हें उनके घर में वापस रखा जाए और उनकी संपत्ति उन्हें लौटाई जाए। उन्होंने सरकार से अपील की है, वह सुरक्षित जीवन जी सके।

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट