Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 232

डायरेक्टर अली अब्बास जफर पर फंड्स के दुरुपयोग का आरोप:पुलिस कम्प्लेन करने गए थे प्रोड्यूसर वासु, FIR दर्ज नहीं हुई; फिल्म BMCM से जुड़ा है मामला

हाल ही में दैनिक भास्कर ने खुलासा किया था कि पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर के 7.3 करोड़ रुपए अटका कर रखे हैं।

अपनी पड़ताल में भास्कर ने पाया था कि अली ने वासु के खिलाफ डायरेक्टर एसोसिएशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

अली के खिलाफ पुलिस कम्प्लेन करने गए थे वासु इसके बाद वासु ने भी डायरेक्टर अली पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान अबू धाबी अधिकारियों से पाए गए सब्सिडी फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। वासु इस मामले में अली के खिलाफ पुलिस कम्प्लेन दर्ज करवाने भी गए थे पर उनकी FIR दर्ज नहीं हुई।

बेटे जैकी भगनानी के साथ पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर और प्रोड्यूसर वासु भगनानी।
बेटे जैकी भगनानी के साथ पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर और प्रोड्यूसर वासु भगनानी।

बीएन तिवारी का आरोप: नेटफ्लिक्स ने वासु पर करवाया है फ्रॉड केस भास्कर ने जब इस मामले में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी से बातचीत की तो उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया।

बी एन तिवारी ने आरोप लगाया कि नेटफ्लिक्स के साथ कुछ लेन देन का मामला उजागर होने के बाद वासु लंदन भाग गए हैं।

तिवारी बोले- गिरफ्तारी के डर से लंदन भागे वासु तिवारी ने कहा, ‘वासु बीते 3 सितंबर को अली के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के इरादे से बांद्रा पुलिस स्टेशन गए थे पर यहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। कमिश्नर ने कहा कि वासु पर पहले से ही नेटफ्लिक्स से फ्रॉड का केस है। वो जल्द उन्हें गिरफ्तार करने वाले थे। जैसे ही मामले की जांच शुरू हुई तो वासु भगनानी लंदन भाग गए।’

FWICE प्रेसिडेंट बी एन तिवारी।
FWICE प्रेसिडेंट बी एन तिवारी।

तीनों ने नहीं दिया कोई जवाब दैनिक भास्कर ने इस मामले में वासु भगनानी, उनके बेटे जैकी भगनानी और डायरेक्टर अली अब्बास जफर से भी बात करने की कोशिश की पर अभी तक तीनों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

वहीं वासु की पीआर टीम का भी मामले पर जीरो रिएक्शन है। उनका कहना है कि वासु लंदन नहीं भागे पर जब हमने पूछा कि अगर मुंबई में हैं तो क्या यह खबर झूठी है ? तो इस पर भी टीम ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

अली ने कहा- मामला एसोसिएशन के पास है इससे पहले दैनिक भास्कर ने 7.3 करोड़ रुपए वाले मामले में अली अब्बास जफर से संपर्क किया था तो उन्होंने कहा था- देखिए, यह मैटर डायरेक्टर एसोसिएशन के पास है। अभी मैं इस पर कुछ नहीं बोल सकता। ये कहते हुए उन्होंने फोन रख दिया था।

वहीं अली से जुड़े एक करीबी सोर्स ने कहा था- अली नहीं चाहते कि यह बात अभी बाहर आए। उन्हें डर है कि अगर यह बात बाहर आई तो उनका पेमेंट फंस सकता है।

अली ने वासु के बैनर पूजा एंटरटेनमेंट्स तले फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का निर्देशन किया था, जिसका पेमेंट उन्हें अब तक नहीं मिला है।
अली ने वासु के बैनर पूजा एंटरटेनमेंट्स तले फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का निर्देशन किया था, जिसका पेमेंट उन्हें अब तक नहीं मिला है।

वासु बोले- ये सभी फिजूल आरोप इस मामले पर भास्कर ने वासु भगनानी का भी पक्ष जानने की कोशिश की थी। वासु ने कहा था- अगर आपको कोई प्रूफ मिलता है, तो आगे बढ़िए। वरना उन लोगों के खिलाफ खबर छापिए जो ऐसे फिजूल के आरोप लगा रहे हैं।’

वासु ने 1995 में पत्नी पूजा भगनानी के नाम पर प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म 'कुली नंबर 1' थी।
वासु ने 1995 में पत्नी पूजा भगनानी के नाम पर प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ थी।

बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब वासु के खिलाफ पेमेंट ना करने की शिकायत की गई है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हाे चुका है। ये रहे कुछ मामले..

क्रू मेंबर्स के 65 लाख भी नहीं चुकाए थे जुलाई 2024 में भी वासु भगनानी को लेकर खबर आई कि उन्होंने अपनी फिल्म में काम करने वाले क्रू मेंबर्स के 65 लाख रुपए नहीं चुकाए।

इसके लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) को बीच में आना पड़ा। उसने जब वासु पर दबाव बनाया तब पिछले महीने अगस्त में उन्होंने क्रू मेंबर्स के पैसे चुकाए थे।

डायरेक्टर टीनू देसाई के 27 लाख नहीं चुकाए इसके अलावा वासु ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ के डायरेक्टर टीनू देसाई के भी 27 लाख रुपए नहीं चुकाए हैं। मिशन रानीगंज पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी। 55 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपने बजट की भी भरपाई नहीं कर पाई थी।

जुलाई 2024 में देश के नामी फिल्ममेकर वासु भगनानी को लेकर खबर आई कि उन्होंने अपनी फिल्म में काम करने वाले क्रू मेंबर्स के 65 लाख रुपए नहीं चुकाए। इसके लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) को बीच में आना पड़ा।

ऑल टाइम हाई पर सोना:₹204 बढ़कर ₹74,671 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी की कीमत में भी आज 312 रुपए की बढ़त

सोना की कीमत आज (24 सितंबर) अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ​​​​​इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 204 रुपए बढ़कर 74,671 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को इसके दाम 74,467 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

चांदी की कीमत में भी आज बढ़त देखने को मिली है। ये 312 रुपए महंगी होकर 88,068 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 87,756 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,510 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,360 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76,360 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,360 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,410 रुपए है।

    इस साल अब तक 11,319 रुपए महंगा हो चुका है सोना

    तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
    1 जनवरी 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम
    24 सितंबर 74,671 रुपए प्रति 10 ग्राम 88,068 रुपए प्रति किलोग्राम

    सोर्स: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन

    साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

    सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

    1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

    2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

    3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

मोदी 32 दिन में दूसरी बार जेलेंस्की से मिले:कहा- जंग रोकने पर दूसरे नेताओं से बात करता रहता हूं, जल्द सीजफायर का रास्ता निकले

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन दौरे पर जेलेंस्की से मिले थे।

मोदी ने न्यूयॉर्क में जेलेंस्की से मुलाकात की तस्वीर X पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए यूक्रेन दौरे पर हुए फैसलों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि मोदी ने जेलेंस्की से कहा है कि वे कई देशों के नेताओं से रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बात करते रहते हैं। सबका मानना है कि जल्द सीजफायर का रास्ता खोजना चाहिए।

जेलेंस्की ने जंग रोकने के लिए किए जा रहे प्रधानमंत्री मोदी की प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। जेलेंस्की ने मोदी के यूक्रेन यात्रा की भी सराहना की।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात को संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली (UNGA) के समिट ऑफ द फ्यूचर को संबोधित किया। लगभग 4 मिनट के भाषण में PM मोदी ने दुनिया के सुरक्षित भविष्य को लेकर भारत का पक्ष रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात UN में भाषण दिया, उन्होंने अपने स्पीच की शुरुआत नमस्ते कहकर की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात UN में भाषण दिया, उन्होंने अपने स्पीच की शुरुआत नमस्ते कहकर की।

उन्होंने UN से विश्व की बड़ी संस्थाओं में बदलाव की मांग की। मोदी ने कहा, “मानवता की सफलता मिलकर काम करने में है। जंग के मैदान में नहीं। दुनिया की शांति के लिए वैश्विक संस्थाओं में बदलाव जरूरी हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा-मोदी ने भाषण की शुरुआत नमस्ते कहकर की। उन्होंने कहा, “विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और उसके 140 करोड़ लोगों की तरफ से आपको नमस्कार। जून में मानव इतिहास के सबसे बड़े चुनाव में लोगों ने मुझे तीसरी बार सेवा का मौका दिया। मैं उनकी बात रखने यहां आया हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन का नाम लिए बिना मैरिटाइम रूट्स पर बढ़ते खतरों का भी जिक्र किया। दरअसल, चीन ने हाल ही के सालों में हिंद महासागर और प्रशांत महासागर इलाके में अपने मौजूदगी को बढ़ाया है। भारत इस तरह के विस्तारवाद की निंदा करता है।

सवाल 1: समिट ऑफ फ्यूचर क्यों हो रहा है? जवाब: इस समिट का मकसद धरती के भविष्य को आने वाले खतरों से बचाना है। समिट में ग्लोबल पीस, सतत विकास, क्लाइमेट चेंज, मानवाधिकार और जेंडर जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। 2021 में UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने एक मीटिंग बुलाने की मांग की थी, जिसमें इन चुनौतियों पर चर्चा हो सके। ये समिट 3 साल की देरी से हो रही है।

दरअसल 2015 में UN ने दुनिया के खतरों को पहचानते हुए वर्ल्ड लीडर्स के सामने 17 लक्ष्य रखे थे। लगभग 10 साल पूरे होने को हैं इनमें से सिर्फ 17% गोल ही अचीव हो पाए हैं। 1970 से 2021 के बीच क्लाइमेट चेंज की वजह से 11,778 आपदाओं में 20 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

UN हर हाल में इन्हें रोकना चाहता है। एंटोनियो गुटेरेस का मानना है कि अगर दुनिया ने अभी कोई एक्शन नहीं लिया तो धरती को बचाने में देर हो जाएगी। इसलिए UN 22 और 23 सितंबर को समिट ऑफ फ्यूचर हुआ।

सवाल 2: भारत का दुनिया पर मंडरा रहे खतरों पर क्या स्टैंड है? जवाब: भारत ग्लोबल साउथ देशों का नेतृत्व करता है। क्लाइमेट चेंज हो या ग्लोबल पीस या मानवाधिकार ग्लोबल साउथ देश इन मुद्दों से जूझ रहे हैं। ऐसे में भारत ये समिट कराने के पक्ष में रहा है।

समिट के मुद्दों पर भारत का स्टैंड…

1) ग्लोबल पीस- PM मोदी का कहना है, “ये समय जंग का नहीं है।” भारत UNSC समेत UN के दूसरे संस्थानों में बदलाव की मांग करता है। भारत का मानना है, जब तक वैश्विक संस्थाओं में नए देशों को नहीं जोड़ा जाएगा तब तक दुनिया में कोई अहम बदलाव लाना मुमकिन नहीं है।

कानपुर टेस्ट में 11 रिकॉर्ड बना सकता है भारत:चौथी सबसे कामयाब टीम बनने का मौका; कोहली 27 हजार रन, जडेजा 300 विकेट के करीब

0

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। भारत ने चेन्नई टेस्ट 280 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम अब कानपुर टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा सकती है। वहीं बांग्लादेश के पास दूसरा मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ कराने का मौका है।

1. टेस्ट की चौथी सबसे कामयाब टीम सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में भारत के पास साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ने का मौका है। टीम इंडिया ने अब तक 580 में से 179 मुकाबले जीत लिए हैं, इतने ही टेस्ट साउथ अफ्रीका ने भी जीते हैं। कानपुर टेस्ट जीतकर भारत 180 जीत के साथ साउथ अफ्रीका से आगे निकल जाएगा।

भारत ने अगर दूसरा मुकाबला जीता तो टीम टेस्ट में चौथी सबसे कामयाब टीम हो जाएगी। भारत से आगे फिर वेस्टइंडीज (183 जीत), इंग्लैंड (397 जीत) और ऑस्ट्रेलिया (414) की टीमें ही रहेंगी।

2. पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 में से 12 टेस्ट जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को 12-12 टेस्ट ही हराए हैं। कानपुर टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया बांग्लादेश को सबसे ज्यादा हराने वाली टीमों में चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। श्रीलंका 20 जीत के साथ पहले नंबर पर है। जबकि वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 14-14 टेस्ट हराए हैं।

 

3. विराट 9000 टेस्ट रन के करीब भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली 9,000 टेस्ट रन के करीब हैं। उनके नाम फिलहाल 114 टेस्ट में 8,871 रन हैं। वे बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में 129 रन बनाकर 9,000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं। कोहली चेन्नई टेस्ट की 2 पारियों में 6 और 17 रन ही बना सके थे।

कोहली ने अगर कानपुर टेस्ट में 9000 रन का आंकड़ा पार कर लिया तो वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे ही प्लेयर बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ही ऐसा कर सके हैं।

4. ब्रैडमैन से आगे निकल सकते हैं विराट विराट कोहली के नाम 114 टेस्ट में 29 सेंचुरी हैं। वे बांग्लादेश के खिलाफ एक भी शतक लगाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन से ज्यादा शतक लगा लेंगे। ब्रैडमैन के नाम 52 टेस्ट में 29 शतक हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर्स में भी विराट चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे तेंदुलकर, द्रविड़ और गावस्कर हैं।

5. विराट 27 हजार इंटरनेशनल रन के करीब विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रन के करीब भी हैं। टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट के 534 मैचों में उन्होंने 26,965 रन बनाए हैं। कानपुर में महज 35 रन बनाते ही वे 27 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के कुमार संगकारा और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ही ऐसा कर सके हैं।

6. द्रविड़ से आगे निकल सकते हैं रोहित भारत के कप्तान रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 सेंचुरी हैं। वे कानपुर टेस्ट में एक और शतक लगाते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर्स में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। वे फिलहाल राहुल द्रविड़ के साथ बराबरी पर हैं। द्रविड़ के नाम भी 48 इंटरनेशनल शतक हैं। रोहित के नाम टेस्ट में 12, वनडे में 31 और टी-20 में 5 सेंचुरी हैं।

7. लायन से आगे निकल सकते हैं अश्विन भारत के रविचंद्रन अश्विन के पास टेस्ट विकेट के मामले में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन से आगे निकलने का मौका है। लायन के नाम फिलहाल 129 टेस्ट में 530 विकेट हैं, जबकि अश्विन 101 टेस्ट में 522 विकेट ले चुके हैं। कानपुर में 9 विकेट लेकर अश्विन लायन से आगे निकल जाएंगे।

अश्विन इसी के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स में भी चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन पहले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न दूसरे और भारत के ही अनिल कुंबले इस रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर हैं।

8. वॉर्न को भी पीछे छोड़ने का मौका रविचंद्रन अश्विन ने फिलहाल 101 टेस्ट की 37 पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। कानपुर टेस्ट में एक बार 5-विकेट लेते ही अश्विन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न से आगे निकल जाएंगे। वॉर्न के नाम 37 पारियों में 5 प्लस विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

अश्विन कानपुर में 38वीं बार 5 प्लस विकेट लेकर इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। श्रीलंका के मुरलीधरन 67 बार 5 प्लस विकेट लेकर पहले नंबर पर हैं। अश्विन 38वीं बार 5-विकेट लेते ही भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5-विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन जाएंगे। फिलहाल अनिल कुंबले भी 37 बार 5-विकेट हॉल के साथ अश्विन की बराबरी पर हैं।

9. 300 टेस्ट विकेट के करीब जडेजा भारत के रवींद्र जडेजा ने चेन्नई टेस्ट की 2 पारियों में 5 विकेट लिए। इसी के साथ उनके टेस्ट क्रिकेट में 299 विकेट हो गए, वे कानपुर में एक और विकेट लेते ही टेस्ट में 300 विकेट पूरे कर लेंगे। वे ऐसा करने वाले भारत के पहले ही लेफ्ट आर्म स्पिनर बनेंगे।

दुनिया में 2 ही लेफ्ट आर्म स्पिनर्स टेस्ट में 300 से ज्यादा विकेट ले सके हैं। श्रीलंका के रंगना हेराथ 433 विकेट के साथ पहले और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी 362 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

10. 300+ विकेट और 3000+ रन बांग्लादेश के खिलाफ 300 विकेट पूरे करते ही रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स के अनोखे रिकॉर्ड्स में अपना नाम शामिल कर लेंगे। जडेजा टेस्ट में 3000 से ज्यादा रन और 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे लेफ्ट आर्म स्पिनर बनेंगे। उनसे पहले न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ही ऐसा कर सके हैं।

जडेजा के नाम टेस्ट में 3122 रन हैं। 300+ विकेट और 3000+ रन का डबल पूरा करने वाले जडेजा दुनिया के चौथे और भारत के दूसरे ही स्पिनर भी बनेंगे। उनसे पहले भारत से रविचंद्रन अश्विन ही ऐसा कर सके हैं।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें।

देवास कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

 

कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम सोनकच्‍छ श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने टीएल प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर टीएल प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृ‍त करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी लेकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ‘’प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना’’ में स्‍टेज-2 पर सत्‍यापन के लिए लंबित आवेदनों की जनपदवार/निकायवार समीक्षा कर आवेदनों के सत्‍यापन के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ‘’पीएम सूर्य घर योजना’’ अंतर्गत जिले के सभी शासकीय भवनों में सेटअप लगाया जाना है। जिला अधिकारी फार्म में भवनों की जानकारी भरकर शीघ्र संबंधित विभाग को दें। जिले में बोरिंग और हैंड पम्प में पानी संग्रहण करने के लिए वाटर हॉर्वेस्टिंग सहित अन्य विधियों का उपयोग करें, जिससे की उनका वाटर लेवल बना रहे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने बोरी बंधान, मत्‍स्‍य पालन, मियावाकी, रूफ वाटर हार्वेसिंटग सिस्‍टम की समीक्षा कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

 

बदलापुर रेप के आरोपी की पुलिस फायरिंग में मौत:सरकार बोली- रिवॉल्वर छीनकर गोली चलाई, पुलिस ने सेल्फ-डिफेंस किया; परिवार बोला- एनकाउंटर हुआ

महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूल में 2 बच्चियों से रेप के आरोपी अक्षय शिंदे की 23 सितंबर को पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि आरोपी ने जांच के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर जवान पर फायरिंग की थी। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में उस पर गोली चलाई।

पुलिस के मुताबिक, 24 साल के आरोपी की पूर्व पत्नी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच के लिए पुलिस शाम 5:30 बजे उसे तलोजा जेल से बदलापुर ले गई थी। वापस लौटते समय शाम 6 से 6:15 बजे के बीच पुलिस की गाड़ी ठाणे में मुंब्रा बाईपास पर थी।

तभी आरोपी ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर​​​​​ (API) निलेश मोरे की कमर से रिवाल्वर छीनकर 3 राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली API मोरे की जांघ पर लगी। तभी एक अन्य पुलिसकर्मी ने आरोपी पर एक गोली चलाई। API मोरे और शिंदे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिंदे को मृत घोषित कर दिया।

हालांकि, आरोपी के परिवार ने उसके एनकाउंटर का दावा किया है। अक्षय की मां और चाचा ने कहा कि यह पुलिस और बदलापुर स्कूल प्रबंधन की साजिश है। पुलिस ने जेल में उसे बहुत पीटा। मामले को दबाने के लिए उसकी हत्या कर दी। हम उसका शव नहीं लेंगे।

आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर के बाद की फोटो।
आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर के बाद की फोटो।

अक्षय शिंदे की मौत पर सरकार और परिवार का बयान

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे: अक्षय शिंदे की पूर्व पत्नी ने उस पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस उसे जांच के लिए ले गई थी। इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी नीलेश मोरे पर गोली चलाई, जो घायल हो गया। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में यह कार्रवाई की। जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस: पुलिस वारंट के साथ अक्षय शिंदे को जांच के लिए ले जा रही थी। उसने पुलिस की पिस्टल छीन ली। उसने पुलिस कर्मियों गोली चलाई और हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई। विपक्ष हर बात पर सवाल उठाता है। वही विपक्ष आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहा था। अगर उसने पुलिस पर हमला किया होता तो क्या पुलिस आत्मरक्षा नहीं करती? इसे लेकर कोई भी मुद्दा बनाना गलत है।

आरोपी का परिवार: अक्षय ने हमें बताया था कि उसे पुलिस हिरासत में पीटा जा रहा है और उसने पैसे भेजने के लिए एक चिट भी भेजी थी। पुलिस ने उससे कुछ लिखवाया भी था, लेकिन हमें नहीं पता कि यह क्या है। अक्षय पटाखे फोड़ने और सड़क पार करने से डरता था। फिर पुलिसकर्मियों पर गोली कैसे चला सकता है।

बदलापुर केस के आरोपी की मौत के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी।
बदलापुर केस के आरोपी की मौत के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी।

आरोपी की मौत पर विपक्ष ने क्या कहा

NCP (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले- बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामले में महायुति सरकार का रवैया चौंकाने वाला है। पहले FIR दर्ज करने में देरी हुई और अब मुख्य आरोपी की हिरासत में हत्या कर दी गई। यह कानून प्रवर्तन और न्याय प्रणाली का पूरी तरह से पतन है।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी- आरोपी मर चुका है, और POCSO के तहत अन्य सह-आरोपी, जो स्कूल बोर्ड का सदस्य और भाजपा पदाधिकारी था, वह अभी भी फरार है। अयोग्य सरकार की गोली मारो और भाग जाओ रणनीति बहुत किताबी केस है। जल्द सुनने में आएगा कि किसी ने भी 6 साल के बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया ही नहीं। रीटेन, स्पॉन्सर्ड एंड एग्जीक्यूटेड बाय स्टेट गवर्नमेंट।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले- इस घटना ने कुछ गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदलापुर अत्याचार मामले में स्कूल ट्रस्टी अभी भी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, वे फरार हैं उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? क्या इस मामले में फरार आरोपियों को बचाने के लिए मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर मामले को खत्म करने की कोशिश की जा रही है? क्या पूरे मामले को दबाने की कोशिश के तहत पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर किया है? इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए हाई कोर्ट के जजों से जांच कराई जानी चाहिए।

1 अगस्त को अक्षय ने स्कूल जॉइन किया था, 12-13 अगस्त को यौन शोषण किया बच्चियों से रेप का आरोपी अक्षय शिंदे स्कूल में स्वीपर का काम करता था। वह 1 अगस्त को ही कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त हुआ था। 12 और 13 अगस्त को उसने स्कूल के गर्ल्स वॉशरूम में किंडरगार्टन में पढ़ने वाली 3 और 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण किया।

घटना के बाद दोनों बच्चियां स्कूल जाने से डर रही थीं। एक बच्ची के माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। इसके बाद बच्ची ने सारी बात बताई। फिर उस बच्ची के माता-पिता ने दूसरी बच्ची के पेरेंट से बात की। इसके बाद दोनों बच्चियों का मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमें यौन शोषण का खुलासा हुआ।

आरोपी को दादा बोलती थीं बच्चियां, 17 अगस्त को गिरफ्तार हुआ था पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि बच्ची आरोपी शिंदे को दादा (बड़े भाई के लिए मराठी शब्द) कहकर बुलाती थी। बच्ची के मुताबिक, ‘दादा’ ने उसके कपड़े खोले और गलत तरीके से छुआ। स्कूल में जहां घटना हुई थी, वहां महिला कर्मचारी नहीं थी।

दोनों बच्चियों का परिवार जब केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा, तो पुलिस ने भी FIR दर्ज करने में टालमटोल की। पीड़ित परिवारों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद मांगी। दो दिन बाद 16 अगस्त की देर रात पुलिस ने शिकायत दर्ज की। पुलिस ने 17 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया था।

ICC ने विमेंस टी20 वर्ल्डकप का थीम सॉन्ग लॉन्च किया:पॉप ग्रुप W.i.S.H ने गाया “व्हाटएवर इट टेक्स” गाना; 3 अक्टूबर को पहला मैच

0

3 अक्टूबर से यूएई में शुरू हो रहे विमेंस वर्ल्ड कप से पहले ICC ने ऑफिशियल इवेंट सॉन्ग ‘”व्हाटएवर इट टेक्स’ रिलीज कर दिया है। यूट्यूब चैनल में रिलीज हुए इस सॉन्ग में साउंडट्रैक के साथ ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया गया है, जिसमें टूर्नामेंट का सिनेमैटिक प्रीव्यू दिखाया गया है। इसमें विमेंस क्रिकेट के आईकॉनिक पलों की हाइलाइट्स है।

सोमवार को प्रेस रिलीज जारी करके ICC के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन) क्लेयर फरलोंग ने कहा, ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 वर्ल्ड-क्लास प्लेयर्स के लिए निखरने का सबसे अच्छा स्टेज है। विमेंस क्रिकेट ग्लोबल स्टेज पर मजबूती से स्थापित है, और हमारा लक्ष्य ऑफिशियल इवेंट सॉन्ग के लॉन्च के साथ इसकी मान्यता को और बढ़ाना है। ये सॉन्ग आने विमेंस क्रिकेट की आने वाली जनरेशन को इंस्पायर करेगा।

ऑल-गर्ल पॉप ग्रुप W.i.S.H ने गाया है गाना भारत के पहले विमेंस पॉप ग्रुप ने W.i.S.H ने इस गाने को गया है। सॉन्ग के म्यूजिक डायरेक्टर मिकी मैक्लेरी और कंपोजर पार्थ पारेख है। इसे बे म्यूजिक हाउस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस सॉन्ग को ICC ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

क्रिकेट एक पावरफुल फोर्स है: W.i.S.H. गर्ल ग्रुप ​​​​​​ W.i.S.H. गर्ल ग्रुप ने गाने के लॉन्च पर कहा, हमें यह बताते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि एक ऑल-गर्ल्स ग्रुप के रूप में, हमने विमेंस T20 विश्व कप के लिए ऑफिशियल इवेंट गाना बनाया है। क्रिकेट एक पावरफुल फोर्स है जो हमारे देश और दुनिया भर के लोगों को एकजुट करती है, और इस तरह के टूर्नामेंट में योगदान देना सम्मान की बात है। जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के बड़े फैन होने की वजह से हम चाहते हैं की इस सॉन्ग का हुक स्टेप करे। हमने इस गाने में टी-20 क्रिकेट की एनर्जी को कैप्चर किया: मिकी मैक्लेरी गाने के बारे में बात करते हुए, म्यूजिक डायरेक्टर, मिकी मैक्लेरी ने कहा, हमने इस गाने में टी-20 क्रिकेट की वाइब और एनर्जी को कैप्चर किया है और मैं दुनिया भर के क्रिकेट फैंस द्वारा इसे सुनने का इंतजार नहीं कर सकता।”

सॉन्ग में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना​​​​​​​ का हुक स्टेप शामिल इस सॉन्ग में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के हुक स्टेप को भी शामिल किया गया है, जो वो कई बार मैदान पर करती हुई नजर आईं हैं। ये सॉन्ग 1 मिनट 40 सेकंड का है।

सॉन्ग में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को दिखाया गया है।
सॉन्ग में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को दिखाया गया है।

भारत-पाक के बीच मैच 6 अक्टूबर को होगी भिड़ंत 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में ओपनिंग मैच होगा। इंडिया विमेंस टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में अपना पहला मैच खेलेगी। टीम फिर इसी मैदान पर 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना पहला मैच 3 अक्टूबर को ही श्रीलंका से खेल लेगा।

10 टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा UAE में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 18 दिनों में 23 मैच आयोजित किए जाएंगे। भारत ग्रुप ए में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इसके अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर से आई एक टीम शामिल है। वहीं मेजबान बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और क्वालिफायर-2 टीम ग्रुप बी में है। इस ग्रुप के सभी मैच ढाका में खेले जाएंगे।

सोना ऑल टाइम हाई पर:₹440 बढ़कर ₹74,533 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी की कीमत में गिरावट

सोना आज यानी 23 सितंबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। ​​​​​इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 440 रुपए बढ़कर 74,533 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 74,093 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी में आज गिरावट है। ये 508 रुपए कम होकर 88,409 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी 88,917 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,300 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76,150 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए है।

    साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

    सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

    1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

    2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

    3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

इजराइल की लेबनान पर एयरस्ट्राइक, 100 की मौत:पहले लोगों को मैसेज किया- घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले जाएं, फिर 300 मिसाइल दागीं

0

इजराइल ने सोमवार को लेबनान में करीब 300 जगहों पर एयर स्ट्राइक की। अलजजीरा ने लेबनान के स्वास्थय मंत्रालय के हवाले से बताया है कि हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लेबनान में दो दिनों तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

हमले से पहले इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकाने के करीब रहने वाले लोगों को तुरंत अपने घरों को छोड़ने की चेतावनी दी थी। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक IDF प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था।

प्रवक्ता हगारी ने वीडियो में कहा था-

हगारी ने कहा कि हिजबुल्लाह ने घरों और इमारतों में हथियार जमा कर रखे हैं। आप ऐसी इमारत में हैं जहां हथियार हैं तो जल्द से जल्द उसको छोड़कर निकल जाएं। उन्होंने कहा कि इस मैसेज को लेबनान के सभी नेटवर्क और प्लेटफॉर्म पर अरबी में भेजा जा रहा है।

IDF के प्रवक्ता ने लेबनान के लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा था।
IDF के प्रवक्ता ने लेबनान के लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा था।

इजराइली सेना ने अरबी में संदेश भेजा, गाजा जंग से पहले भी ऐसा किया था अलजजीरा के मुताबिक लेबनान की मीडिया ने भी कहा है कि इजराइली सेना सोशल मीडिया पर अरबी में संदेश भेज रही है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कितने लोगों ने इजराइल की यह सलाह मानी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा के करीब रहने वाले इजराइल-लेबनान के लोग हर दिन होने वाली बमबारी के कारण सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं।

इसके अलावा साउथ लेबनान में लोगों को अनजान नंबर से भी फोन आ रहे हैं। इसमें लोगों को हिजबुल्लाह के इस्तेमाल की जाने वाली किसी भी चौकी से तुरंत दूर चले जाने को कहा जा रहा है। इजराइली सेना ने गाजा में जंग शुरू करने से पहले लोगों को ऐसे ही चेतावनी दी थी। तब लोगों को आसमान से गाजा छोड़ देने के लिए पर्चे गिराए गए थे।

लेबनान पर इजराइली हमले के फुटेज…

IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया।
IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया।
इजराइल ने सोमवार को लेबनान में 300 जगहों पर हवाई हमले किए।
इजराइल ने सोमवार को लेबनान में 300 जगहों पर हवाई हमले किए।

इजराइल ने आधे घंटे में 80 एयर स्ट्राइक की, 1 की मौत इजराइली सेना ने रविवार को भी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला किया। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सिर्फ आधे घंटे में लेबनान के उत्तरी और पूर्वी इलाके में 80 से ज्यादा एयर अटैक किए। इसमें 1 शख्स की मौत हुई जबकि 17 घायल हुए।

इससे पहले रविवार को हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में 400 से ज्यादा रॉकेट हमले किए थे। अलजजीरा के मुताबिक हिजबुल्लाह के हमले में 3 इजराइली नागरिक घायल हो गए। 7 अक्टूबर को गाजा जंग शुरू होने के बाद इजराइल पर लेबनान का यह सबसे बड़ा हमला था। हिजबुल्लाह ने इसे लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट का बदला बताया।

इससे पहले इजराइल ने शुक्रवार और शनिवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इसमें हिजबुल्लाह के 45 लड़ाके मारे गए थे। इसमें हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम अकील भी शामिल था।

IRGC ने पेजर के इस्तेमाल पर रोक लगाई इस बीच ईरान रिवोल्यशूनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने सभी सदस्यों को किसी भी तरह के कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल न करने को कहा है। रॉयटर्स के मुताबिक IRGC अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच भी कर रही है ताकि किसी हमले से बचा जा सके।

रॉयटर्स को ये जानकारी दो ईरानी अधिकारियों ने दी है। उन्होंने कहा कि IRGS जिन डिवाइसेस का इस्तेमाल करती है उसमें से ज्यादातर ईरान में ही बनाए गए हैं या फिर रूस और चीन से आयात किए गए हैं। 17 सितंबर को लेबनान में करीब 3000 पेजर ब्लास्ट किए गए थे। हिजबुल्लाह का आरोप था कि इन पेजर्स में इजराइल ने विस्फोटक लगाए थे। इसमें एक ईरानी राजदूत भी घायल हो गए थे।