Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 200

अमेरिका ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, सुंदर पिचाई ने याद की आखिरी मुलाकात

उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उनके निधन पर अमेरिका ने भी तक में शोक व्यक्त किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि उन्होंने भारत में आधुनिक व्यावसायिक नेतृत्व को मार्गदर्शन और विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है।
वाशिगटन: अमेरिका ने बुधवार को वरिष्ठ उद्योगपति रतन नवल टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भारत को अधिक समृद्धि तथा विकास की ओर अग्रसर करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (86) ने एक छोटे से समूह को भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक में बदल दिया। उनका दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया था।
सुंदर पिचाई ने क्या कहा
गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रतन टाटा के साथ गूगल में मेरी आखिरी मुलाकात में हमने ‘वेमो’ की प्रगति के बारे में बात की और उनका दृष्टिकोण प्रेरणादायक था। वो एक असाधारण व्यवसाय और परोपकारी विरासत छोड़ गए हैं और उन्होंने भारत में आधुनिक व्यावसायिक नेतृत्व को मार्गदर्शन और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Hindi Newsविदेशअमेरिकाअमेरिका ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, सुंदर पिचाई ने याद की आखिरी मुलाकात
अमेरिका ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, सुंदर पिचाई ने याद की आखिरी मुलाकात
उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उनके निधन पर अमेरिका ने भी तक में शोक व्यक्त किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि उन्होंने भारत में आधुनिक व्यावसायिक नेतृत्व को मार्गदर्शन और विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है।

वाशिगटन: अमेरिका ने बुधवार को वरिष्ठ उद्योगपति रतन नवल टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भारत को अधिक समृद्धि तथा विकास की ओर अग्रसर करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (86) ने एक छोटे से समूह को भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक में बदल दिया। उनका दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया था।

सुंदर पिचाई ने क्या कहा
गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रतन टाटा के साथ गूगल में मेरी आखिरी मुलाकात में हमने ‘वेमो’ की प्रगति के बारे में बात की और उनका दृष्टिकोण प्रेरणादायक था। वो एक असाधारण व्यवसाय और परोपकारी विरासत छोड़ गए हैं और उन्होंने भारत में आधुनिक व्यावसायिक नेतृत्व को मार्गदर्शन और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’

इंडियास्पोरा ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति ‘‘भारत के अद्वितीय और महान पुत्र, कुलीनता और उदारता के आदर्श’’ थे। ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एम.आर.रंगास्वामी ने कहा, ‘‘इंडियास्पोरा समूह अत्यंत दुख के साथ रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करता है।’’ उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उद्योग जगत में उनके असाधारण योगदान और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है।

कॉर्नेल विश्वविद्यालय ने ऐसे किया याद
कॉर्नेल विश्वविद्यालय ने बताया कि टाटा ने यहीं से स्नातक किया था और वह इस विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़े दानदाता बन गए। विश्वविद्यालय के अंतरिम अध्यक्ष माइकल आई. कोटलिकॉफ ने कहा, ‘‘रतन टाटा ने भारत, कॉर्नेल और पूरे विश्व में एक असाधारण विरासत छोड़ी है। कॉर्नेल विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, आर्ट एंड प्लानिंग के डीन जे.मीजिन यून ने कहा, ‘‘जब रतन टाटा ने आर्किटेक्चर में डिग्री के साथ कॉर्नेल से स्नातक किया था, तो यह कल्पना करना असंभव था कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, परोपकार और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रभाव कई क्षेत्रों में शिक्षा और अनुसंधान को आगे बढ़ाने में होगा।’’ रतन टाटा 2006 से 2022 तक तीन बार कॉर्नेल के न्यासी रहे। उन्हें 2013 में कॉर्नेल का ‘आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ नामित किया गया था।

रतन टाटा के अंतिम दर्शन कर रहे लोग, दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरे देश की हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली में किया जाएगा। इसमें अमित शाह भी शामिल होंगे।
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरे देश की हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। देश-विदेश में रहने वाले भारतीयों ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। महाराष्ट्र-झारखंड सहित कई राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। रतन टाटा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा। यहां हम उनके निधन पर लोगों की प्रतिक्रिया और अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट दे रहे हैं।
शरद पवार ने दी श्रद्धांजलि
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले ने मुंबई के एनसीपीए मैदान में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा “अपने (रतन टाटा) नाम की तरह ही वे देश के लिए ‘अनमोल रतन’ थे। वे एक उद्योगपति थे जिन्होंने देश के लिए काम किया। उन्होंने देश के औद्योगिक विकास और मजबूती में योगदान दिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
शरद पवार ने दी श्रद्धांजलि
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले ने मुंबई के एनसीपीए मैदान में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा “अपने (रतन टाटा) नाम की तरह ही वे देश के लिए ‘अनमोल रतन’ थे। वे एक उद्योगपति थे जिन्होंने देश के लिए काम किया। उन्होंने देश के औद्योगिक विकास और मजबूती में योगदान दिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
दूसरा रतन टाटा नहीं होगा- सुहेल सेठ
रतन टाटा के करीबी सुहेल सेठ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “कोई दूसरा रतन टाटा नहीं होगा…आज हर भारतीय दुखी है। मैं उन्हें एक ऐसे इंसान के रूप में याद रखूंगा जो बहुत ही शालीन और गरिमापूर्ण था, जिसमें बहुत दया थी। ऐसा व्यक्ति जिसने अपना जीवन इतने साहस, धैर्य और देश के प्रति प्रेम के साथ जिया। मुझे नहीं लगता कि कोई दूसरा रतन टाटा नहीं होगा। वह एक अलग तरह के इंसान थे। अनेक किस्से हैं, यह इस बारे में नहीं है कि रतन टाटा ने व्यवसाय में क्या हासिल किया, बल्कि वह व्यक्ति कुछ और ही था चाहे वह उसका स्टाफ हो या व्यवसाय। वह भारत में एक महान चरित्र, मानवता और एक विरासत छोड़ जाएगा, जिसका लोग अनुसरण करना पसंद करेंगे। उन्होंने हर भारतीय को परिभाषित किया।
अमेरिकी राजदूत ने दी श्रद्धांजलि
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने लिखा “भारत और दुनिया ने एक विशाल हृदय वाले दिग्गज को खो दिया है। जब मुझे राजदूत के रूप में सेवा देने के लिए नामित किया गया, तो भारत की ओर से पहली बधाई रतन टाटा की ओर से आई, जिन्होंने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बोर्ड में रहते हुए मेरे गृहनगर की बहुत सेवा की। उन्होंने अपने देश के लिए अधिक समृद्धि और समानता का भविष्य देखा और हमारी दुनिया के लिए बहुत कुछ किया। उनकी स्मृति और आशीर्वाद बना रहे।
नेपाली प्रधानमंत्री ने जताया शोक
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, “उद्योग जगत के एक सच्चे दिग्गज रतन टाटा के निधन से बहुत दुख हुआ। व्यापार के साथ-साथ परोपकार में उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत से बाहर भी बड़ी संख्या में लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनकी विरासत और समाज पर सकारात्मक प्रभाव को संजोया जाएगा।
देवेंद्र फडणवीस ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष और टाटा ट्रस्ट के सर्वेसर्वा, वरिष्ठ उद्योजक रतन जी टाटा के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। रतन जी का संपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहा। एक उद्यमी के रूप में, उन्होंने हमेशा व्यापार से अधिक राष्ट्रीय और समाज के हित को व्यापक प्राथमिकता दी। उन्होंने टाटा समूह के उत्पादों की विश्वसनीयता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक सफल और दूरदर्शी उद्यमी होने के अलावा, रतन जी ने सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुंबई टाटा समूह की कर्मभूमि है, इसलिए उनका मुंबई और महाराष्ट्र पर विशेष प्रेम था। उनके जाने से भारतीय उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार, परिचितों और उनसे जुड़े सभी लोगों को यह दर्द सहने की शक्ति प्रदान करें।
देवेंद्र फडणवीस ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष और टाटा ट्रस्ट के सर्वेसर्वा, वरिष्ठ उद्योजक रतन जी टाटा के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। रतन जी का संपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहा। एक उद्यमी के रूप में, उन्होंने हमेशा व्यापार से अधिक राष्ट्रीय और समाज के हित को व्यापक प्राथमिकता दी। उन्होंने टाटा समूह के उत्पादों की विश्वसनीयता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक सफल और दूरदर्शी उद्यमी होने के अलावा, रतन जी ने सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुंबई टाटा समूह की कर्मभूमि है, इसलिए उनका मुंबई और महाराष्ट्र पर विशेष प्रेम था। उनके जाने से भारतीय उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार, परिचितों और उनसे जुड़े सभी लोगों को यह दर्द सहने की शक्ति प्रदान करें।
10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर
मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने बताया कि रतन टाटा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे के बीच दर्शन के लिए एनसीपीए में रखा जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस सभी व्यवस्थाएं करेगी।
महाराष्ट्र-झारखंड में राजकीय शोक का ऐलान
उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राजकीय महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। 86 वर्षीय टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

मोहन तुम राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाओ, हम…’, सीएम से बोले शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम विकास सम्मेलन में सीएम मोहन यादव की तारीफ की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया.
मोहन तुम प्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर ले जाओ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मेरा साथ है’ यह बात मंगलवार (8 अक्टूबर) को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम की तारीफ करते हुए कही. मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा के भैरुंदा में आयोजित ग्राम विकास सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों पैसे देगी.

इसी कार्यक्रम में मौजूद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार गरीब और किसानों की सरकार है. पहले वीआईपी को तो हर सुविधा मिलती थी, परंतु गरीब व्यक्ति उन सुविधाओं से वंचित रहता था. हमारी सरकार गरीबों को भी हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करा रही है. अब अगर सडक़ दुर्घटना में कोई गरीब घायत होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार हेलीकॉप्टर पहुंचाएगी
सभी पात्र व्यक्तियों को मिलेगा इस योजना का लाभ’
सीएम ने आगे कहा कि यदि मृत्यु हुई तो सरकार उसे उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी. जिन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उनके लिए आज से सर्वे चालू हो गया है. सभी पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस क्षेत्र के विकास के लिए जो भी घोषणाएं की गई है वे सभी पूरी होंगी.

‘आप गोली फेंकोगे तो हम गोला फेकेंगे’
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्मान करती है. उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है और दुश्मनों को करारा जवाब दिया है. दुश्मनों से उनका कहना है कि यदि आप गोली फेंकोगे तो हम गोला फेकेंगे. सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों का गौरव बढ़ा है. हमारी सरकार किसान और जवान दोनों का कल्याण करती है.

दी ये सौगातें
कार्यक्रम के दौरान शुभारंभ, लोकार्पण और वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के मोबाइल ऐप आवास सखी और ग्राम सडक़ सर्वे एवं प्लानिंग ऐप का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया गया. इसके साथ ही पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत 500 किमी स्वीकृत सड़को का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ और स्व सहायता समूह के लिए मघ्य प्रदेश में 150 करोड़ रुपये के बैंक ऋण व सामुदायिक निवेश का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया गया.

कार्यक्रम में 8 प्रसंस्करण इकाइयों का और 100 समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया गया. मध्य प्रदेश के 05 नए जिलों में आरसेटी केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति दी गई. कार्यक्रम में जिले के 52818 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2 करोड़ 70 लाख रुपये बोनस राशि का वितरण और मध्य प्रदेश सरकार की बांस मिशन योजना के अंतर्गत 215 बांस हितग्राहियों को 2 लाख 90 हजार बांस पौधों की अनुदान राशि एक करोड़ 04 लाख 27 हजार रुपये का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया.

एमपी में श्रीराम पथगमन‌ को लेकर मुख्य सचिव ने बनाई समिति, नर्मदा के आसपास नियम पालन पर सख्ती

मोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश में उन स्थानों को तीर्थ स्थान के रूप में विकसित करने का वादा किया है, जहां पर भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम ने समय व्यतीत किया था
मध्य प्रदेश सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ श्रीराम पथ गमन का विकास करने का वादा किया है. इसे लेकर मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अधिकारियों की समिति बना दी है. इसके अलावा डॉक्टर मोहन यादव सरकार द्वारा नर्मदा का जल निर्मल बनाए रखने और आसपास के क्षेत्र में मांस मदिरा के विक्रय को लेकर जो निर्णय लिया था, उसका पालन करने के लिए भी दल बना दिए गए हैं.

उल्लेखनीय की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश में उन स्थानों को तीर्थ स्थान के रूप में विकसित करने का वादा किया है, जहां पर भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम ने समय व्यतीत किया था और भगवान से जुड़ी यादें वहां आज भी मौजूद है.

इसी वादे के क्रियान्वयन को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने एक समिति बना दी है. उन्होंने समिति में अपर मुख्य सचिव(जल संसाधन), प्रमुख सचिव (नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, वित्त) को सदस्य बनाया है. इनके अलावा प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन समिति के पदेन सचिव शामिल होंगे. यह समिति सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.

जल को निर्मल रखने के लिए बनाई समिति

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राज्य शासन द्वारा मां नर्मदा के जल को निर्मल, अविरल, प्रवाहमान बनाने एवं समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर निर्देशों का पालन करने के लिए अंतर्विभागीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया है. इस समिति में अपन मुख्य सचिव (पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन) प्रमुख सचिव (नगरीय विकास एवं आवास तथा राजस्व विभाग) सदस्य बनाए गए हैं जबकि प्रमुख सचिव (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी समिति) के पदेन सचिव होंगे

त्योहारी सीजन में RBI ने दी बड़ी सौगात, लोन बंद करने पर नहीं देने होंगे ये चार्जेज

बैंकों, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और एनबीएफसी से लोन लेने वालों को बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर आरबीआई ने त्योहारी सीजन पर बड़ी सौगात दी है. आरबीआई ने लोन लेने वाले कस्टमर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए फ्लोटिंग रेट वाले टर्म लोन (Floating Rate Term Loan ) के बंद करने पर फोरक्लोजर चार्जेज (foreclosure Charges) या प्री-पेमेंट पेनल्टी (Pre-Payment Penalties) को खत्म कर दिया है. बैंक (Bank) या एनबीएफसी (NBFC) लोन लेने वाले कस्टमर्स से फ्लोटिंग रेट वाले लोन को बंद करने पर पेनल्टी या क्लोजर चार्ज नहीं वसूल सकेंगे.

बैंक-NBFC के फोरक्लोजर चार्जेज वसूलने पर रोक
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि, पिछले कई वर्षों में रिजर्व बैंक ने कस्टमर्स के हितों की रक्षा करने के लिए कई कदम उठाये हैं. इसी के तहत बिजनेस को छोड़कर इंडीविजुअल्स कैटगरी के तहत कर्ज लेने वाले जो फ्लोटिंग रेट वाले टर्म लोन लेते हैं उनसे लोन को बंद करने पर बैंक या एनबीएफसी को फोरक्लोजर चार्जेज या प्री-पेमेंट पेनल्टी वसूलने की इजाजत नहीं है.

माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को राहत
आरबीआई गवर्नर ने बताया कि अब इस ग्राइडलाइंस को और विस्तार दिए जाने का फैसला लिया गया है. माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज (Micro and Small Enterprises) को दिए जाने वाले लोन पर भी ये ग्राइडलाइंस प्रभावी होगा. यानि माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को दिए जाने वाले फ्लोटिंग रेट वाले टर्म लोन पर भी बैंकों और एनबीएफसी फोरक्लोजर चार्जेज या प्री-पेमेंट पेनल्टी आने वाले दिनों में नहीं वसूल सकेंगे. शक्तिकांत दास ने कहा, जल्द ही इस दिशा में पब्लिक कंसलटेशन के लिए ड्रॉफ्ट सर्कुलर जारी किया जाएगा.

क्या होता है फ्लोटिंग रेट वाले लोन?
बैंकों दो प्रकार से लोन की ब्याज दरें तय करते हैं. एक फ्लोटिंग रेट वाला लोन होता और तो दूसरा फिक्स्ड रेट वाला लोन. फ्लोटिंग रेट वाला लोन बेंचमार्क रेट पर आधारित होता है. मसलन आरबीआई जब भी अपने पॉलिसी रेट्स यानि रेपो रेट में बदलाव करता है तो बैंक भी फ्लोटिंग रेट वाले लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा देते हैं. और अगर आरबीआई कटौती करता है तो बैंक लोन पर ब्याज दरों को घटा देते हैं. लेकिन फिक्स्ड रेट वाला लोन के ब्याज दर स्थिर होते हैं. लोन लेते समय जो ब्याज दरें तय हो जाती है वो लोन के खत्म होने तक वह रहती है.

बैंक या एनबीएफसी होम लोन फ्लोटिंग रेट पर देते हैं. जबकि गोल्ड लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन की ब्याज दरें फिक्स्ड होती है. अब आरबीआई ने तय किया है कि माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को दिए जाने वाले फ्लोटिंग रेट वाले टर्म लोन के समय से पहले खत्म करने पर बैंक और एनबीएफसी फोरक्लोजर चार्जेज या प्री-पेमेंट पेनल्टी नहीं वसूल सकेंगे

क्या है मध्य प्रदेश सरकार का ‘ट्रिपल A पर वार’, अधिकारियों को ऑन स्पॉट निलंबन की चेतावनी

सीएम मोहन यादव ने दावा किया कि पिछले 9 महीनों में मध्य प्रदेश सरकार ने ‘ट्रिपल ए पर वार’ अभियान चलाया है. और असंवेदनशील अधिकारियों को ऑन स्पॉट निलंबित किया जाएगा
मध्य प्रदेश सरकार ने 9 महीने के कार्यकाल में ‘ट्रिपल A पर वार’ अभियान जनता के बीच रखा है. सरकार का दावा है कि मध्य प्रदेश में असंवेदनशीलता बरतने पर अधिकारियों का ऑन स्पॉट निलंबन होगा.

मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार के 9 महीने का कार्यकाल बीत चुका है. अब सरकार मध्य प्रदेश में ‘ट्रिपल ए पर वार’ अभियान को लेकर जनता के बीच अपनी कार्यशैली को रख रही है. ट्रिपल ए का मतलब अशांति, असंवेदनशीलता और अपराध बताया गया है.

सीएम ने किया मध्य प्रदेश में शांति बहाल रखने का दावा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दावा है कि मध्य प्रदेश में शांति बहाल रखने और अपराध पर रोकथाम के लिए पिछले 9 महीने में कई कड़े कानून बनाकर उसका पालन भी कराया जा रहा है. इसी कड़ी में अपराधियों की जमानत रद्द कर उन्हें फिर से जेल भेजे जाने के अभियान को लेकर भी सरकार ने अपनी पीठ थपथपाई है. इस पूरे कार्यकाल में सबसे बड़ी चेतावनी अधिकारियों के लिए दी गई है.

सरकार का कहना है कि यदि शिकायत मिलने पर अधिकारी असंवेदनशीलता दिखाते हैं तो उन पर ऑन द स्पॉट निलंबन की गाज गिरेगी. मुख्यमंत्री के गृह नगर उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक सरकार के आदेश का पालन करवाया जा रहा है. अपराधियों की जमानत रद्द होने से लेकर अन्य प्रमुख फसलों पर भी कार्रवाई हो रही है.

बोरवेल खुला छोड़ने पर आपराधिक प्रकरण
डॉ मोहन यादव सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि यदि कोई बोरवेल को खुला छोड़ता है तो इसकी शिकायत मिलने पर बोरवेल करने वाले के साथ-साथ जमीन मालिक को भी आपराधिक प्रकरण का सामना करना पड़ेगा. बोरवेल में गिरने से कई बच्चों की जान जा चुकी है, इसलिए सरकार ने यह ठोस निर्णय लिया है.

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने पर जुर्माना
सरकार ने अपने 9 माह के कार्यकाल के बीच या बाद भी सामने रखी है कि मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के वर्गों को स्वतंत्रता के साथ जीवन यापन करने में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए भी सरकार ने कई फैसले लिए हैं. धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर जुर्माने का प्रावधान किया गया है. सरकार का कहना है कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है और अशांति फैलाने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है.

खुले में मांस बेचने पर प्रतिबंध
सरकार ने अपने 9 महीने के कार्यकाल में कई प्रमुख फैसले लिए हैं. इनमें एक फैसला यह भी बताया जा रहा है कि सरकार ने खुले में मांस और अंडे बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस नियम का उल्लंघन करने वाले पर भी कानून कारवाई की जा रही है

हरियाणा: लो जी अब तारीख़ भी हो गई तय! इस दिन नायब सिंह सैनी लेंगे सीएम पद की शपथ

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत के बाद ही सीएम कौन बनेगा, ये भी लगभग तय हो चुका है। हरियाणा के अगले सीएम नायब सिंह सैनी ही होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बढ़ोली और नायब सैनी आज दिल्ली जा रहे हैं और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 तारीख़ विजय दशमी के दिन नायब सैनी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
हरियाणा में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के साथ अब सभी की निगाहें अगली सरकार के गठन पर टिकी हैं। कहा जा रहा है कि हरियाणा में अगली सरकार नायब सिंह के नेतृत्व में बनेगी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ एक या दो उपमुख्यमंत्री भी हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सरकार का गठन अगले कुछ दिनों में हो जाएगा। इससे पहले भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा में विधायकों के साथ बैठक करने के लिए पर्यवेक्षकों को वहां भेजेगा, ताकि औपचारिक रूप से पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद लिए सही उम्मीदवार का चयन किया जा सके। उसके साथ ही कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट बनेगी।

जीत से उत्साहित है भाजपा, कांग्रेस पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में मिली जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा ने राज्य में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता देकर इतिहास रचा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया गया और कहा कि कांग्रेस एक “परजीवी पार्टी” है, जो केवल तभी जीतती है जब उसके गठबंधन सहयोगी द्वारा शक्ति मिलती है। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार करते हुए कहा – ये राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस गठबंधन के हिस्से के रूप में लड़ रही है।

इजरायली सेना ने बेरूत में बरसाए बम, मारा गया हिजबुल्लाह का शीर्ष कमांडर सुहैल हुसैनी

इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार जोरदार हमले कर रही है। सात अक्टूबर को हमास आतंकी हमले की बरसी पर इजरायल ने बेरूत में भीषण हमला कर हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया है। इजरायल की सेना ने कहा कि हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया है जो आतंकवादी समूह के साजो-सामान, बजट और प्रबंधन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था। अभी हिजबुल्लाह की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

सैन्य परिषद का सदस्य था हुसैनी
इजरायल की सेना ने कहा कि हुसैनी ईरान से आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने और फिर हिजबुल्लाह की विभिन्न इकाइयों तक उनको पहुंचान में शामिल था। हुसैनी समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था। इजरायल ने हाल के हफ्तों में किए हमलों में हिजबुल्लाह के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला समेत कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है।

इजरायल ने शुरू किया जमीनी आक्रमण
इजरायल ने पिछले सप्ताह दक्षिणी लेबनान में सीमित जमीनी आक्रमण भी शुरू किया था जो लगातार जारी है। इस बीच हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने अपने मृतक कमांडरों के स्थान पर नई नियुक्तियां कर दी हैं। उसने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम होने तक इजरायल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहने का संकल्प जताया है।
इजरायल ने दी है चेतावनी
यहां यह भी बता दें कि, अब तक किए गए हमलों में इजरायल ने हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचाया है। इजरायली सेना की तरफ से यह भी कहा गया है कि वह जल्द ही लेबनान के दक्षिणी तट पर अभियान शुरू करेगी। इजरायली सेना ने भूमध्य सागर के 60 किलोमीटर क्षेत्र में निवासियों तथा मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी दी है। सेना के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस तरह का अभियान चलाया जाएगा।

IND vs BAN: दिल्ली में होगी टीम इंडिया की असली परीक्षा, ​बांग्लादेश यहीं पर दे चुकी है गच्चा

बांग्लादेश ने भारतीय टीम ने जो एक टी20 इंटरनेशनल मैच जीता है, वो इसी दिल्ली के स्टेडियम में खेला गया है। इसलिए टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है।
भारत और बांग्लादेश के बीच अब दूसरे मैच की बारी है। भारतीय टीम ने सीरीज का पहला ही मुकाबला ग्वालियर में खेला और 7 विकेट से जीतकर सीरीज में लीड बना ली है। लेकिन अब दूसरा मैच है, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये वही स्टेडियम है, जो अब से कुछ साल पहले तक फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना और पहचाना जाता था। दिल्ली का मैच भारतीय टीम के लिए क्यों अहम है, वो हम आपको बताएंगे। लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि ये वही स्टेडियम है, जहां बांग्लादेश की टीम भारतीय टीम को गच्चा देने में कायमाब रही थी।
दिल्ली के इसी स्टेडियम में बांग्लादेश की टीम दे चुकी है टीम इंडिया को मात
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें से एक ही मैच बांग्लादेश की टीम जीत पाई है और बाकी सभी मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। खास बात ये है कि टीम इंडिया जो एक मैच बांग्लादेश से हारी है, वो दिल्ली में ही हारी है। ये मुकाबला साल 2019 में खेला गया था। तब भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे, वहीं बांग्लादेश की कप्तानी मुहमदुल्ला के हाथ में थी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 6 विकेट पर 148 रन बनाए थे, इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 19.3 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया था। यही एक वो मैच है, जो बांग्लादेश ने भारत से जीता है। इसके बाद और इससे पहले कभी भी बांग्लादेशी टीम बाजी मारने में सफल नहीं रही है। अब फिर से उसी स्टेडियम पर मैच होगा, इसलिए भारतीय टीम को यहां सावधान रहने की जरूरत है।

टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम पिछले काफी वक्त से जीत के रथ पर सवार है। टीम इंडिया पिछले 8 लगातार टी20 इंटरनेशनल मैच जीत चुकी है। यानी टीम इंडिया जीती तो ये उसकी लगातार नौंवी जीत होगी। साथ ही तीन मैचों की सीरीज पर भारतीय टीम का कब्जा भी हो जाएगा। इस​ लिहाज से ये मैच और भी ज्यादा अहम हो जाता है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही टीम इंडिया एक बार फिर से उतरने जा रही है। साथ ही टीम भी करीब करीब वही होगी, जो पिछले मैच में देखने के लिए मिली थी। उसमें बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है।

दिल्ली में पिछले मैच में भी हारी है भारतीय क्रिकेट टीम
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जून 2022 में इससे पहले टी20 इंटरनेशनल मैच खेल गया था। यानी करीब दो साल से दिल्ली के फैंस यहां मैच देखना चाहते हैं, जो अब 9 अक्टूबर को पूरा होता हुआ नजर आएगा। साल 2022 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच था, तब साउथ अफ्रीका ने वो मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम को अति आत्मविश्वास से बचना होगा।

MP में ड्रग्स मामले में कांग्रेस BJP पर हमलावर, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से पूछे सवाल

राजधानी भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. जीतू पटवारी ने पूछा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव गृहमंत्री के रूप में क्या कर रहे हैं
राजधानी भोपाल में ड्रग्स की फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि कौन युवा पीढ़ी को नशे की जद में धकेल रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने पीएम मोदी के मुंबई में दिए भाषण को भी सुनाया. महाराष्ट्र के वाशिम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया था.

ड्रग्स केस में कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

जीतू पटवारी ने कहा कि अब भोपाल में 1800 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स बरामद हुई है. मादक पदार्थ मेफेड्रोन बनाने का काम फैक्ट्री में हो रहा था. उन्होंने पूछा कि राजधानी में ही ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही है तो मुख्यमंत्री मोहन यादव गृहमंत्री के रूप में क्या कर रहे हैं. युवा पीढ़ी को नशे में धकेलने का यह षडय़ंत्र किसके संरक्षण में किया जा रहा है.

अरुण यादव ने भी उठाये गंभीर सवाल

ड्रग्स मामले में कांग्रेस नेता एक के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं. पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक्स अकाउंट पर आरोप लगाते हुए लिखा, “पीएम मोदी कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे थे, मगर मध्य प्रदेश से करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स मामले में बीजेपी वाले का कनेक्शन सामने आया है. मुझे लगता है कि मध्य प्रदेश की पुलिस और इंटेलिजेंस को पता नहीं चल पाया होगा.”

बता दें कि अरुण यादव पहले भी ट्वीट कर मध्य प्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर चुके हैं. उन्होंने कहा था, “मध्य प्रदेश अब माफियाओं का प्रदेश बन चुका है. प्रदेश में शराब माफिया, रेत माफिया और अब ड्रग्स माफिया सक्रिय हो गए हैं. राजधानी भोपाल में 1800 करोड़ रुपये की 907 किलो एमडी ड्रग्स का गुजरात एटीएस के जरिये पकड़ा जाना बताता है कि मध्य प्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है