कर्नाटक के बिदर में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया है। एक्सीडेंट का सीसीटीवी में कैद हो गया।
कर्नाटक के बिदर जिले में हैरान कर देने वाला रोड एक्सीडेंट सामने आया है। JCB से बचने की कोशिश में एक कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि डिवाइडर टूट गया और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना संतपुर पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई। एक्सीडेंट पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
हादसे में बाइक सवार घायल
जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट बिदर और महाराष्ट्र के उदगीर नेशनल हाईवे पर हुई। एक्सीडेंट औराद तालुक के संतपुर गांव के पास हुआ। आगे चल रही JCB से बचने की कोशिश में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसकी वजह से औराद तालुक के शेंबेल्ली गांव के रहने वाले संतोष घायल हो गए। बाइक सवार संतोष काम खत्म करके घर लौट रहे थे। एक कार औराद से बिदर की ओर जा रही थी। घायल संतोष को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतपुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच कर रही है
बस में खिड़की से सिर निकालने पर छात्र का सिर धड़ से अलग
वहीं, कर्नाटक के धारवाड़ ज़िले में कुंडगोल शहर के पास चलती बस की खिड़की से सिर बाहर निकालने पर एक 17 साल के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र की पहचान कुंडगोल तालुक के शिरूर गाँव के रहने वाले पक्का रेश के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, पक्का रेश हुबली से लक्ष्मेश्वर जा रही बस में सफ़र कर रहा था और बस में पीछे की तरफ़ बैठा था। जांच करने वालों का कहना है कि उसने खिड़की से सिर बाहर निकाला (शायद थूकने के लिए), तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उस किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। कुंडगोल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है


