Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalपत्नी से अलग रहने की बात कहने के बाद नोएडा सेक्टर-93 से...

पत्नी से अलग रहने की बात कहने के बाद नोएडा सेक्टर-93 से लापता हुआ युवक,

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-93 इलाके से 33 वर्षीय युवक मिर्जा सामिया के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक 15 तारीख को युवक अचानक लापता हो गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क किया जा रहा है।

लापता युवक मिर्जा सामिया मूल रूप से गेजा गांव से जुड़ा हुआ है। वह दो बच्चों का पिता है। परिवार के अनुसार पिछले करीब 2 से 3 महीनों से मिर्जा सामिया अपनी पत्नी सलमा के साथ नहीं रह रहा था और अलग रह रहा था। इसी बीच 15 तारीख को उसके अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

मिर्जा सामिया के जीजा मंजूर आलम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले मिर्जा सामिया उनके पास आया था। उस दौरान उसने कहा था, “जीजा मैं अब आपके साथ ही रहूंगा, आपके साथ ही खाऊंगा-पिऊंगा, मैं सलमा के साथ नहीं रहूंगा।” मंजूर आलम के मुताबिक उन्होंने भी उसे अपने साथ रहने और काम करने के लिए कह दिया था।

मंजूर आलम ने आरोप लगाया कि उसी दौरान मिर्जा सामिया ने यह भी कहा था कि अगर वह घर वापस गया तो पत्नी सलमा कुछ लोग को बुलाकर उसके हाथ-पैर तुड़वा देंगी। इस बयान के बाद परिवार के लोग और ज्यादा चिंतित हो गए थे।

जीजा मंजूर आलम का यह भी दावा है कि सलमा ने फोन पर उनसे कहा था, “अगर मिर्जा मुझे कुछ बोलेगा तो मैं उसे मार दूंगी।” हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों के मुताबिक जब काफी देर तक मिर्जा सामिया का कोई पता नहीं चला तो मंजूर आलम उसके बच्चों से मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने सलमा से भी मिर्जा सामिया को तलाश करने की बात कही। आरोप है कि इस पर सलमा ने कहा, “मैं नहीं ढूंढूंगी, मुझे कोई मतलब नहीं, मरना है तो मर जाए।”

मामले के बाद परिवार ने युवक की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। परिजन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को मिर्जा सामिया के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।

जानकारी मिलने पर संपर्क करें

92050 40250

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments