Saturday, May 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSportsऋषभ पंत का जीत के बाद हो गया बड़ा नुकसान, भारी मिस्टेक...

ऋषभ पंत का जीत के बाद हो गया बड़ा नुकसान, भारी मिस्टेक की मिली कड़ी सजा

ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को तगड़ा झटका लगा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत जरूर दर्ज की, लेकिन मैच खत्म होते-होते कप्तान ऋषभ पंत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। BCCI ने कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के मामले में पंत पर भारी जुर्माना लगा दिया है। BCCI ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर धीमी ओवर गति बनाए रखने का दोषी पाया। इसी वजह से टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। IPL 2026 सीजन में यह LSG की पहली स्लो ओवर रेट गलती थी, इसलिए पंत पर सिर्फ जुर्माना लगाया गया है।IPL ने दी जानकारी
IPL ने बयान जारी करते हुए ये जानकारी दी। IPL ने अपने बयान में कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत पर 15 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मैच के दौरान उनकी टीम के स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। चूंकि IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बैटिंग करने नहीं उतरे पंत
दिलचस्प बात यह रही कि चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे। IPL 2026 में यह पहली बार हुआ जब पंत बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं आए। इससे पहले इस सीजन में वह ज्यादातर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आए थे। अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में पंत ने 7 बार नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है, जबकि तीन बार नंबर-4 पर उतरे। एक मैच में उन्होंने ओपनिंग भी की थी। लेकिन CSK के खिलाफ जीत के दौरान उनकी बल्लेबाजी की जरूरत ही नहीं पड़ी।

जीत के बाद दिया बड़ा बयान
मैच के बाद ऋषभ पंत ने टीम कॉम्बिनेशन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम लगातार सही ओपनिंग जोड़ी तलाशने की कोशिश कर रही थी। LSG ने इस सीजन में कई ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए। पहले टीम ने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी पर भरोसा जताया, लेकिन यह प्रयोग ज्यादा सफल नहीं रहा। इसके बाद टीम ने मार्श और जोश इंग्लिस को ओपनिंग में उतारना शुरू किया। पंत ने कहा कि टीम के पास अच्छा कॉम्बिनेशन है, लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा सोच-विचार चीजों को बिगाड़ देता है। उन्होंने आगे कहा कि सीजन का कैसा भी हो लेकिन इस तरह का गेम खेलने पर गर्व है। उन्होंने अपनी बैटिंग पॉजिशन को लेकर कहा कि वह बल्लेबाजी के लिए तैयार थे, लेकिन आइडिया था कि उन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए जिन्हें ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments