Sunday, May 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalफरीदाबाद की शिरोही झील में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिवार...

फरीदाबाद की शिरोही झील में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिवार ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप

फरीदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के रहने वाले एक युवक को उसके पांच दोस्त ,(सत्यम कुमार, अमित शर्मा ,मोहित, सोम, बबलू कुमार यह पांच दोस्त) घर से अपने साथ ले गए और बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत की खबर सामने आई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

मृतक की पहचान रामा शंकर राय के रूप में हुई है, जो अपने परिवार में सबसे छोटे थे। परिवार में दो बड़े भाई बहन है रामाशंकर के पिताजी को गुजरे हुए 7 वर्ष हो गए हैं और उनकी माता के साथ रहते हैं दिल्ली के भाटी माइंस स्थित संजय कॉलोनी, फतेहपुर बेरी इलाके में रहते थे।

परिवार का आरोप है कि 2 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे रामा शंकर के पांच दोस्त उन्हें घर से अपने साथ लेकर गए। इन दोस्तों के नाम सत्यम, अमित शर्मा, सोम, मोहित और बबलू कुमार बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि ये सभी युवक इससे तीन दिन पहले भी शिरोही झील गए थे और चौथे दिन रामा शंकर को भी अपने साथ ले गए।

परिवार के मुताबिक रामा शंकर शुरू में जाने के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने साफ तौर पर मना भी किया था। उन्होंने कहा था कि उनका मन नहीं है और वह नहीं जाना चाहते, लेकिन दोस्तों ने दबाव बनाकर उन्हें साथ ले लिया।

बताया जा रहा है कि युवक को फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिरोही झील ले जाया गया। परिजनों का दावा है कि मुख्य रास्ते की बजाय पीछे के रास्ते से झील तक पहुंचाया गया, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार आगे के रास्ते से आवाजाही पर रोक रहती है। इस बात ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

घटना के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोस्तों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर रामा शंकर को जबरन क्यों ले जाया गया और झील तक पीछे के रास्ते से क्यों पहुंचाया गया। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल धौज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दोस्तों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग भी सच सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि जांच के बाद रामा शंकर को न्याय मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments