Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalअहमदाबाद जिले के साणंद क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,

अहमदाबाद जिले के साणंद क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,

जहां सोयला गांव में अवैध शराब की भट्ठी चलाने और साणंद जीआईडीसी क्षेत्र में खुलेआम शराब बेचने का धंधा लंबे समय से जारी होने की खबर है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क को भरतभाई और अरविंदभाई उर्फ हक्का भाई द्वारा संचालित किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सोयला गांव के आसपास गुपचुप तरीके से अवैध शराब बनाई जाती है और फिर उसे साणंद जीआईडीसी के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा कारोबार कथित रूप से खुलेआम चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध धंधे की जानकारी संबंधित विभागों और पुलिस तक भी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। चर्चा यह भी है कि इस अवैध कारोबार को चलाने के लिए हर महीने लाखों रुपये तक की रकम कथित रूप से पुलिस को दी जाती है, जिससे कार्रवाई नहीं हो पाती।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments