बाबा बागेश्वर ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं और वे जल्द ही खुशखबरी देंगे। बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनकी मां लड़की देख रही हैं। वे मां की पसंद की लड़की से शादी करेंगे।छतरपुर: बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जल्द दूल्हा बनेंगे। बाबा बागेश्वर ने खुद ऐलान किया है कि वह शादी करने जा रहे हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह जल्द शादी करेंगे। गुरु जी की आज्ञा हुई। हमने माता जी को आज ही बोला है कि लड़की देख लो। माता जी की पसंद से विवाह होगा। हमारे जीवन मे एक सिद्धान्त रहा है जो बातें कही हमने देर से भली हुई है, उसी बातों पर अडिग रहे। शादी करेंगे। यह पक्का है और बहुत जल्द ही खुश खबरी मिलेगी।
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह तो तय है कि वह शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि माता जी मेरी शादी के लिए लड़की ढूढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह 21 दिन तक साधना बद्रीनाथ में करेंगे। कौन होगी दुल्हन, अभी साफ नहीं
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अभी तक अविवाहित हैं। वह किससे शादी करेंगे अभी तक यह तय नहीं है। इससे पहले बाबा बागेश्वर की शादी को लेकर अटकलें लगती रही हैं। लेकिन इस बार बाबा बागेश्वर ने खुद ऐलान किया है कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।


