Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalमानसिक रूप से अस्वस्थ युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन परेशान

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन परेशान

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक बीते कई दिनों से लापता है। लापता युवक का नाम जयहिंद कुमार है, जो डाढां गांव, अलियर मार्केट, मानेसर, गुरुग्राम का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार जयहिंद कुमार की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उनके पिता का नाम राम दुलार है।

परिवार ने बताया कि जयहिंद कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 23 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे जयहिंद कुमार घर से निकले और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास के इलाकों, बाजारों, बस स्टैंड और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जयहिंद कुमार के अचानक लापता हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप और अन्य परिजन लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की आस लगाए बैठे हैं। परिजनों का कहना है कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण जयहिंद किसी के बहकावे में आ सकते हैं या रास्ता भटक सकते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को जयहिंद कुमार कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत परिजनों को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

संपर्क नंबर
मोबाइल: 7618957129 (गुरुग्राम)
मोबाइल: 9910035598 (किल्ली)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments