Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalसाबरमती एक्सप्रेस में दिनदहाड़े पर्स चोरी, महिला यात्री के 5 हजार रुपये...

साबरमती एक्सप्रेस में दिनदहाड़े पर्स चोरी, महिला यात्री के 5 हजार रुपये गायब, रेलवे सुरक्षा पर सवाल

बाराबंकी/लखनऊ | विशेष रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना रामनगर क्षेत्र की रहने वाली पूजा चौहान, पति नंदकिशोर चौहान, के साथ रेल यात्रा के दौरान चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामला 24 दिसंबर 2025 का है, जब पूजा चौहान दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ से अहमदाबाद के लिए साबरमती एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनका पर्स चोरी कर लिया, जिसमें करीब 5 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

पीड़िता के अनुसार, ट्रेन में सफर के दौरान अचानक पर्स गायब होने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की और डिब्बे में काफी देर तक पर्स की तलाश की, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद पूजा चौहान काफी परेशान नजर आईं और उन्होंने इसे रेलवे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक बताया।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त ट्रेन में यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि पर्स में रखे रुपये उनके यात्रा खर्च और निजी जरूरतों के लिए थे, जो चोरी हो जाने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद यात्रियों का कहना है कि रेलवे सुरक्षा बल की मौजूदगी नाम मात्र की नजर आती है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।

फिलहाल, पूजा चौहान द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है। यह मामला अब यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग रेल यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments