Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalफांसी पर लटका मिला लल्लन कुमार, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...

फांसी पर लटका मिला लल्लन कुमार, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका — पत्नी गुंजा के चाचा, चाची और उनके बेटे पर गंभीर आरोप, न्याय की गुहार तेज

सिवान/माधवपुर, मध्यप्रदेश:
माधवपुर थाना क्षेत्र के भररिया गांव में 28 वर्षीय लल्लन कुमार की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 13 नवंबर को शाम 7 बजे पता चला लल्लन का शव एक नीम के पेड़ से लटका मिला, लेकिन परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है। परिवार का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है।

परिजनों के गंभीर आरोप — “मारकर लटकाया गया लल्लन”

लल्लन की बहन मिंता ने आरोप लगाया कि लल्लन की पत्नी गुंजा कुमारी, जो हरि आज की रहने वाली है, के चाचा अशोक, चाची, और उनके बेटे प्रकाश ने लंबे समय से लल्लन को प्रताड़ित किया। मिंता का कहना है कि इन्हीं लोगों ने लल्लन को इस कदर परेशान किया कि वह “खौफनाक कदम” उठाने को मजबूर हुआ, या फिर उसे मारकर पेड़ पर लटका दिया गया।

परिजनों ने यह भी दावा किया कि घटना स्थल पर मौजूद नीम के पेड़ को काटने की कोशिश की जा रही है, जिससे यह आशंका गहरी हो गई है कि सबूत मिटाने की तैयारी है।

“हम पढ़े-लिखे नहीं, कहीं सुनवाई नहीं… न्याय चाहिए”

लल्लन की बहन मिंता ने मीडिया से कहा—
“हम पढ़े-लिखे नहीं हैं, हमें नहीं पता कहाँ जाएँ और क्या करें। हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। कृपया मुख्यमंत्री तक हमारी आवाज पहुँचाई जाए, हमें न्याय दिलाया जाए।”

परिवार का कहना है कि गुंजा की शादी उसके माता-पिता नहीं, बल्कि चाचा अशोक और प्रमोद ने करवाई थी और तभी से संबंधों में तनाव बना हुआ था।

जांच की मांग, ग्रामीणों में आक्रोश

परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पारदर्शिता और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गांव में घटना को लेकर आक्रोश है और लोग खुलकर परिजनों के समर्थन में सामने आ रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे चुप नहीं बैठेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments