Monday, June 23, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessसेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 पर बंद:निफ्टी में भी...

सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 पर बंद:निफ्टी में भी 11 अंक की बढ़त रही, ऑटो छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट रही

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 23 अगस्त सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 11 अंक की तेजी रही, ये 24,823 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 13 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट रही। निफ्टी ऑटो छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट रही।

अनिल अंबानी शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फंड की हेराफेरी के मामले में इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी को शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन कर दिया है। अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। उनके किसी भी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर रहने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार रहा

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.40% की तेजी और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.16% की गिरावट रही। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% चढ़ा और कोरिया के कोस्पी में 0.22% गिरा।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 23 अगस्त को ₹1,371.79 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹2,971.80 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • गुरुवार को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.43% गिरकर 40,712 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 1.67% गिरा, ये 17,619 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.89% की गिरावट के साथ 5,570 के स्तर पर बंद हुआ।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। यह IPO 21 अगस्त को ओपन हुआ था। दो दिन में ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का IPO टोटल 17.51 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में IPO 25.62 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.16 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 21.75 गुना सब्सक्राइब हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments