Wednesday, May 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness1 शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें...

1 शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 मई को हुई मीटिंग में शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 150 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी।Dividend Stocks: देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो अपने शेयरहोल्डरों को 150 रुपये का बंपर डिविडेंड देने जा रही है। 150 रुपये के इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट काफी करीब आ गई है। इसी महीने 6 तारीख को बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में कंपनी के बोर्ड ने शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की सिफारिश की थी। हालांकि, बजाज ऑटो की होने वाली एजीएम में शेयरहोल्डरों की मंजूरी मिलने के बाद ही डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। बजाज ऑटो ने शेयर बाजार एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया कि 150 रुपये के इस डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 29 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई है।
डिविडेंड का लाभ पाने के लिए सिर्फ गुरुवार तक का समय
बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 मई की मीटिंग में शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 150 रुपये (1500 प्रतिशत) के डिविडेंड की सिफारिश की थी। ये डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिया जा रहा है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर शुक्रवार, 29 मई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ चाहिए तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। यानी आपके पास बजाज ऑटो द्वारा दिए जाने वाले डिविडेंड का लाभ पाने के लिए सिर्फ गुरुवार तक का समय है।

खाते में कब आएंगे डिविडेंड के पैसे
बजाज ऑटो के मुताबिक, एजीएम में शेयरहोल्डरों की मंजूरी मिलने के बाद 24 जुलाई या इसके आसपास डिविडेंड के पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। बुधवार को बीएसई पर बजाज ऑटो के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है। आज सुबह 11.57 बजे तक इस ऑटो कंपनी के शेयर 1.88 प्रतिशत (198.80 रुपये) की तेजी के साथ 10,790.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज कारोबार के दौरान बजाज ऑटो के शेयरों का भाव 10,589.00 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 10,811.85 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुका था। इतना ही नहीं, बजाज ऑटो के शेयरों का आज का इंट्राडे हाई, इसका नया 52 वीक हाई भी बन चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments